बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

वाराणसी-प्रयागराज मार्ग पर परिवहन मंत्री ने रोकी बस, यात्रियों से पूछे सवाल

डिजिटल डेस्क : नमस्कार मैं परिवहन मंत्री हूं...कोई असुविधा तो नहीं है आप लोगों को? सब ठीक हैं? सब के टिकट काटे हैं ना? यह यह शब्द हैं योगी सरकार 2.0 के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के। दरअसल, दयाशंकर सिंह ने मंगलवार को प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर संचालित हो रही परिवहन निगम की बसों को बीच में ही रोक कर निरीक्षण किया।

बस को रोककर यात्रियों को अपना परिचय दिया। उसके बाद यात्रा के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत या बस की सफाई को लेकर शिकायत के बारे में पूछा। कहा कि आप का पांच मिनट का समय मैने लिया इसके लिए क्षमा चाहता हूं। मैंने बस इसीलिए रोका यहां पर देखना है कि सफाई हो रही है या नहीं।

यूपी में योगी 2.0 की सरकार बनने के बाद से ही उनके मंत्री तेवर में हैं। अपने-अपने विभागों में क्या कमी है और क्या बेहतर हो सकता है इसका काम करने में लगे हुए हैं। परिवहन विभाग की जिम्मेदारी योगी सरकार में दयाशंकर सिंह को मिली है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह लगातार परिवहन निगम की बसों में साफ-सफाई से लेकर रोडवेज स्टेशनों की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते नजर आ रहे हैं। चालक व परिचालक के ड्रेस में होने को लेकर चेतावनी देते हुए उन्होंने कड़ी फटकार भी लगाई।

परिवहन मंत्री की अपील

परिवहन मंत्री ने यात्रियों से अपील की कि कहीं भी रोडवेज परिवहन निगम की कोई समस्या हो तो तत्काल परिवहन निगम की सरकारी ट्विटर पर ट्वीट करें, ताकि उसे सुधारा जा सके। उन्होंने कहा कि UPSRTC ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। परिवहन निगम से जुड़ी आपकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा।

Read More : Airtel का ‘पैसा वसूल’ प्लान! 200Mbps डेटा, फ्री कॉल्स, DTH के साथ Amazon Prime भी

बस रोकने के बाद यात्रियों से रुबरू हुए परिवहन मंत्री ने टिकट परिचालक से पूछा कि बस अनुबंधित है? जवाब जी हां। कितने टिकट काटे हैं? जवाब- 38। उन्होंने लोगों से पूछा कि सफाई हो रही है ना? ड्राइवर से पूछा कि सैलरी मिल रही है और वर्दी के लिए कपड़ा नहीं मिलता है? दयाशंकर सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि वर्दी के बिना चले तो ठीक नहीं है अपने मालिक से बता देना।

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।