सोमवार, 9 नवंबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

जारी मॉनसून सत्र के बीच निलंबित सांसद धरने पर

जारी मॉनसून सत्र में राज्यसभा के सभापति द्वारा इस पूरे हफ्ते के लिए निलंबित किए गए सांजारी मानसून सत्र के बीच निलंबित सांसद धरने परसदों ने इस फैसले के खिलाफ 50 घंटे के विरोध के तहत पहली रात बुधवार को संसद परिसर के खुले आसमान के नीचे बिताई । गुरुवार की सुबह उठने पर ये सांसद अपने मोबाइल फोन देखने, ऑनलाइन वीडियो और तस्वीरें साझा आदि करते नजर आए।

मौजूदा सत्र में सोमवार और मंगलवार को निलंबित किए गए 20 सांसदों में टीएमसी के सात , डीएमके के छह , तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के तीन , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के दो और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के एक-एक सांसद शामिल हैं । (सीपीआई) और आम आदमी पार्टी (आप) के हैं ।

विरोध कर रहे सांसदों ने टेंट लगाने का अनुरोध भी किया था लेकिन अधिकारियों ने इसे अस्वीकार कर दिया । हालांकि, प्रदर्शन कर रहे सांसदों को संसद के लाइब्रेरी के बाथरूम में शौचालय का उपयोग करने की अनुमति दी गई । इस बीच विपक्षी दलों ने प्रदर्शन कर रहे सांसदों के लिए खाने की व्यवस्था की है । वहीं, गुरुवार को भी द्रमुक की ओर नाश्ते का इंतजाम किया गया। दोपहर के भोजन के लिए टीआरएस और 'आप' रात के खाने की व्यवस्था करेगी । 'आप' की ओर से सांसदों को चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए टेंट लगाने की भी जिम्मेदारी मिली थी , लेकिन अधिकारियों ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया ।

Read more:पढ़ाई से परेशान बच्चे की बड़ी-बड़ी बातें , वीडियो वायरल

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।