मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

लखनऊ में लुलु मॉल के बाहर बवाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी में लुलु मॉल  के बाहर एक बार फिर हिंदू महासभा के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है| सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया | बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों के हाथों में भगवा झंडे थे | इस दौरान प्रदर्शनकारी जय श्री राम का नारा भी लगा रहे थे |

बताया जा रहा है कि खुद को हिंदू संगठन से बताने वाले आदित्य मिश्रा और उसके समर्थकों ने मॉल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है | बताया जा रहा है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई | पुलिस ने करीब 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है |

हनुमान चालीसा करना चाहतें थे प्रदर्शनकारी

जानकारी के मुताबिक , प्रदर्शनकारी मॉल के अंदर हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे थे | इसी दौरान उन्होंने विरोध प्रदर्शन भी शुरू कर दिया | सूचना के बाद पहुंची पुलिस को देखकर कुछ प्रदर्शनकारियों भागने लगे | थोड़ी देर तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा | इसके बाद पुलिस ने मॉल के चारों ओर भाग रहे प्रदर्शनकारियों को पकड़ा |

बता दें कि इससे पहले भी हिंदू महासभा के लोगों ने लुलु मॉल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था | महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने शुक्रवार की शाम 6 बजे मॉल में सुंदरकांड का पाठ करने की घोषणा की थी | हालांकि उन्हें पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया था , लेकिन बिना इजाजत मॉल में धार्मिक कार्य करने पहुंचे 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था |

 कैसे शुरू हुआ बवाल?

रविवार यानी 10 जुलाई को लुलु मॉल का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था | इसके बाद मंगलवार यानी 12 जुलाई को एक वीडियो सामने आया , जिसमें लुलु मॉल के कैंपस में कुछ लोग नमाज पढ़ते दिखाई दिए | इस वीडियो के वायरल होने पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने कड़ी आपत्ति जताई थी | हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने कहा था , लुलु मॉल में फर्श पर लोगों ने बैठकर नमाज पढ़ी , इस वीडियो से यह सिद्ध हो गया कि मॉल में सरकार के आदेशों का उल्लंघन हुआ क्योंकि सरकार शुरुआत से ही सार्वजनिक स्थानों पर नमाज न पढ़ने की हिदायत दे रही है |

Read More:देश में फ़िरसे कोरोना केस की रफ्तार , हज़ारो मरीज़ो की हुई मौत

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।