मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

उत्तर भारतीयों से माफी मांगे राज ठाकरे, BJP सांसद ने लगवाई होल्डिंग

बहराइच : अशोक सोनी : कैसरगंज लोकसभा के सांसद बृज भूषण शरण सिंह के बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने लोकसभ क्षेत्र के लोगों से पांच जून को अयोध्या पहुंचने की अपील की है। साथ राज ठाकरे को उत्तर भारतीयों से माफी मांगने की बात कही है।बहराइच जनपद के कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजभूषण शरण सिंह हैं।

सांसद ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे को अयोध्या आने से पूर्व उत्तर भारतीयों से माफी मांगने की मांग की है। सांसद ने कहा कि राज ठाकरे ने उत्तर भारतीयों को अपशब्द कहे, साथ ही उन्हें मुंबई से भगा दिया। ऐसे में उत्तर भारतीयों से माफी मांगे। उनका कहना है कि माफी नहीं मांगेंगे तो हम सभी राज ठाकरे को अयोध्या में उतरने नहीं देंगे। लोकसभा क्षेत्र की जनता से पांच जून को अयोध्या पहुंचने की अपील सांसद ने की है। इसके लिए लखनऊ बहराइच मार्ग पर जगह जगह पोस्टर और बैनर भी लगाए गए हैं। सांसद के समर्थक भी राज ठाकरे से माफी मांगने की अपील कर रहे हैं।

फेसबुक से भी चल रही है मुहिम

सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने फेसबुक से भी लोगों से पांच जून को अयोध्या पहुंचने और राज ठाकरे से माफी मांगने की बात का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

Read More : छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को कोर्ट सुनाया जुर्माना और कारवास की फैसला

ठाकरे परिवार पर उठाए सवाल

सांसद ने राम मंदिर आंदोलन में ठाकरे परिवार की भूमिका पर ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने कहा, “राम मंदिर आन्दोलन से लेकर मंदिर निर्माण तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद और आमजन की ही भूमिका रही है. ठाकरे परिवार का इससे कोई लेना देना नहीं”

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।