रविवार, 25 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

पेट्रोल था कम इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान

चालान की एक रसीद इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है । मामला केरल का है। जहां एक शख्स का इसलिए चालान किया गया कि वह 'पर्याप्त ईंधन के बिना' बाइक चला रहा था । मतलब, बंदा कम ईंधन के साथ बाइक लेकर सड़क पर निकला था। यह बात लोगों को हजम नहीं हो रही है कि कम ईंधन के लिए कैसे किसी का चालान किया जा सकता है। वहीं, शख्स ने स्पष्टीकरण में कहा कि वन-वे रोड पर गलत दिशा में बाइक चलाने पर उसका चालान हुआ और पुलिस ने गलती से 'लो फ्यूल' का ज़िक्र किया है ।

Read More:श्रीलंका: राष्ट्रपति भवन पर कब्जा, गोटबाया राजपक्षे भागे , PM ने बुलाई आपात बैठक

पुलिस से गलती की मिस्टेक 

जानकारी के अनुसार, केरल के बेसिल श्याम बाइक से दफ्तर जा रहे थे उन्हें देरी हो रही थी तो उन्होंने समय बचाने के लिए बाइक वन वे पर डाल दी , और गलत दिशा में चलने लगे । ऐसे में ट्रैफिक पुलिसकर्मी  ने उन्हें रोक लिया और यातायात नियम  का उल्लंघन करने के लिए 250 रुपये का चालान काट दिया पर बाद में शख्स का ध्यान इस बात पर गया कि चालान 'वन वे' पर बाइक चलाने का नहीं, बल्कि कम पेट्रोल  के साथ वाहन चलाने का किया गया है। उन्होंने फेसबुक पर चालान की तस्वीर शेयर कर दी और मामला वायरल हो गया।

Read more:नोएडा और गाजियाबाद में मंकीपॉक्स के मामले सामने आए

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।