शनिवार, 7 नवंबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना महंगा? Zomato ने दिया ये जवाब

आजकल जोमैटो जैसे प्‍लेटफॉर्म से ऑनलाइन खाना मंगवाना आम बात हो चुकी है | मोबाइल उठाइए और घर बैठे मनचाहा फूड आइटम ऑर्डर कर दीजिए | कुछ ही मिनटों खाने की डिलीवरी आपके पते पर पहुंच जाती है | लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर ऑनलाइन खाने की कीमत और रेस्त्रां से खाना मंगवाने की कीमत पर बहस छिड़ गई है | Zomato ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है |

दरअसल, इसकी शुरुआत हुई राहुल काबरा नाम के व्‍यक्ति के लिंक्‍डइन पोस्ट से , जिसमें उन्होंने Zomato के ऑनलाइन बिल और उसी ऑर्डर के रेस्त्रां के ऑफलाइन बिल को शेयर करते दिखाया कि दोनों के रेट में कितना अंतर है| राहुल काबरा ने कहा कि एक ही तरह का खाना जोमैटो और रेस्त्रां से मंगवाया था , लेकिन दोनों के रेट में अंतर था| उन्हें जोमैटो से खाना मंगवाना महंगा पड़ा |

जोमैटो और रेस्त्रां के रेट की तुलना 

राहुल काबरा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि फूड सर्विस प्रोवाइडर (रेस्त्रां) की तुलना में Zomato प्रति ऑर्डर अधिक पैसा कमा रहा है | उन्होंने ऑनलाइन बनाम ऑफलाइन ऑर्डर की कीमत की तुलना करते हुए बिल की कॉपी भी शेयर की है|

बिल के मुताबिक, जोमैटो ने 75 रुपये छूट देकर भी खाने के 690 रुपये लिए, वहीं रेस्त्रां ने उसी खाने के 512 रुपये लिए| राहुल काबरा ने कहा कि सेम आइटम ऑर्डर करने पर ऑनलाइन 178 रुपये ज्‍यादा देने पड़े| उनकी इस पोस्‍ट पर हजारों लोगों ने रिएक्ट किया है|कई यूजर्स ने जोमैटो पर तीखे कमेंट भी किए |

जोमैटो ने दिया ये जवाब

इस वायरल पोस्ट का जवाब देते हुए Zomato ने लिखा कि वह अपने ग्राहक और रेस्त्रां के बीच एक मध्यस्थ की भूमिका निभाता है | हमारे साथ जुड़े रेस्त्रां पार्टनर्स द्वारा लागू की गई कीमतों पर हमारे प्‍लेटफार्म का कोई कंट्रोल नहीं है| हालांकि, हमने अपने रेस्त्रां पार्टनर को आपकी प्रतिक्रिया से अवगत करा दिया है और उनसे इस पर गौर करने का अनुरोध किया है|

Read More:जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से बाढ़ , यातायात बाधित

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।