शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

योगी 2.0 की सरकार बनने पर मायावती ने जारी किया बड़ा बयान, बधाई और बीजेपी को दे रही ये सलाह

लखनऊ : 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद योगी 2.0 सरकार ने एक बार फिर राज्य की सत्ता पर कब्जा जमा लिया है. 25 मार्च को लखनऊ के एकना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. योगी ने सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मायावती समेत कई और विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया, हालांकि यह अलग बात है कि बसपा सुप्रीमो इस समारोह में शामिल नहीं हुईं, उन्होंने एक सुझाव के साथ भाजपा सरकार के गठन की बधाई दी.

संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों और मानदंडों के साथ काम करें'
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर योगी 2.0 सरकार को बधाई दी है. उन्होंने लिखा, "यूपी में बीजेपी की नई सरकार बनने पर बधाई और इस सरकार को संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्शों के साथ काम करना चाहिए।"

Read More : न सिर्फ ‘द कश्मीर फाइल्स’ बल्कि गुजरात फाइल्स की भी चर्चा हो  : सुशील कुमार शिंदे

योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान योगी आदित्यनाथ के अलावा दो उपमुख्यमंत्रियों और कई अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली.

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।