रविवार, 25 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

जल निगम भर्ती घोटाला: आजम खान की सीबीआई कोर्ट में पेशी, नहीं हुए आरोप तय

लखनऊ : जल निगम भर्ती घोटाले मामले में सपा के कद्दावर नेता आजम खान को गुरुवार को लखनऊ के सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया. इस मामले में आज आजम खान पर आरोप तय होने थे, लेकिन सुनवाई टलने की वजह से आरोप तय नहीं हुए. आजम खान को अब कड़ी सुरक्षा के बीच अब लखनऊ से सीतापुर जेल ले जाया जा रहा है. बता दें 2017 में योगी सरकार के बनते ही इस मामले की जांच शुरू हुई थी.

बता दें कि आजम खान समाजवादी पार्टी की सरकार में जल निगम के अध्यक्ष थे. उनके कार्यकाल के दौरान जल निगम में सहायक अभियंता, अवर अभियंता, क्लर्क, आशुलिपिक समेत 1300 पदों पर भर्ती हुई थी जिसमें तमाम अनियमितताओं के साथ ही व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे थे. शासन ने मामले की जांच एसआईटी से कराई थी. एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर 25 अप्रैल 2018 को आजम खान समेत तत्कालीन नगर विकास सचिव, जल निगम के तत्कालीन एमडी, मुख्य अभियंता समेत भर्ती प्रक्रिया में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था. आजम खान और अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है. कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान भी ले लिया है.

Read More: एएमयू वीसी बनकर फर्जी मैसेज भेजने वाले पर FIR दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।