सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

शानो-शौकत के साथ हुई इत्तेहादे मिल्लत कॉन्फ़्रेंस

अमेठी- बड़े ही शानो-शौकत के साथ विकास खंड बाजार शुकुल के गांव नेवाज मदार गढ़ में इत्तेहादे मिल्लत कॉन्फ़्रेंस मनाया गया।जिसमें हज़रत सैय्यद अमीन-उल क़ादरी साहब जो कि महाराष्ट्र के माले गांव शहर से और हज़रत सैय्यद सलमान अशरफ असरफी की सरपरस्ती में दूर-दराज़ से आये मुफ्ती ने मोहम्मद साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए मोहम्मद साहब के खानदान से मोहब्बत करने तथा उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की सलाह दी।

नेवाज मदार गढ़ की सरजमीं पर हिन्दुस्तान की बड़ी बड़ी हस्तियों ने रखा कदम की कॉन्फ़्रेंस

वहीं जसले की निजा़मत करते मौलाना साज़िद रजा़ सुलतानपुरी तथा कारी मेराज ने नाते नबी पढ़कर इत्तेहादे मिल्लत कॉन्फ़्रेंस में चार चाँद लगा दिया। हज़रत अमीन-उल कादरी ने आपसी भाईचारा कायम करने तथा मज़हबे इस्लाम के तरीकों पर अमल करते हुए अपने रब की इबादत करने की नसीहत की। हज़रत सैय्यद सलमान अशरफ ने उपस्थित मजमे को बताते हुए नमाज़ क़ायम करने का संदेश दिया | मुल्क़ के हालात को देखते हुए किसी भी विवादों से दूर रहने व पूर्वजों की मिसाल देते हुए आपस में प्यार मोहब्बत, एकता बनाएं रखने की सलाह दी।

Read More :राजधानी समेत पूरे उत्तर प्रदेश का मौसम हुआ सुहाना

इस मौके पर कारी मेराजुल हसन जायसी , मौलाना साकिर हुसैन गोण्डा, शायरे इस्लाम कलीम अशरफी इन्होना, मौलाना नसीरूल इस्लाम , शायरे इस्लाम मो.इलियास अशरफी व हिन्दुस्तान की बड़ी बड़ी हस्तियां जलसे में तशरीफ लाई।
वही जलसे की कमेटी इत्तेहादे मिल्लत कमेटी के लोगों ने काफी मेहनत और तन मन धन से जलसे को कामयाब बनाने के लिए मेहनत की कमेटी के मेंबर जैनुदद्दीन खान , रिजवान खान(पप्पु) , अकील अहमद(अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी) अफसार खान, इमरान खान, फैजान खान, अब्दुल रहमान खान, जैद खान, गुलफान खान , हसनैन खान, आकिब खान , कामिल सुल्तान,व कमेटी के तमाम लोगों ने दिल से मेहनत की |

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।