Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 99

हरिशंकर तिवारी के करीबी के अपार्टमेंट पर चला बुलडोजर

गोरखपुर : यूपी में बाबा का बुलडोजर फिर गरजने लगा है। बुधवार को गोरखपुर में भू-माफिया ओमप्रकाश पांडेय की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई। इसके अगले ही दिन गुरुवार को नगर निगम ने अवैध कब्जा और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। सरकारी जमीन पर किए गए कब्जे को तोड़ कर हटाया गया।

धर्मशाला बाजार में बाहुबली पंडित हरिशंकर तिवारी के करीबी के अपार्टमेंट की दीवार पर भी बुलडोजर चलाकर उसे गिरा दिया।शिकायत स्थानीय पार्षद बबलू प्रसाद गुप्ता उर्फ छट्ठीलाल ने की थी। पार्षद की ओर से नगर निगम में की गई शिकायत में कहा गया था कि धर्मशाला बाजार में जलनिकासी और नालियों के सफाई में एक अपार्टमेंट के गेट की दीवार बाधा बन रही है। गेट के दीवार का बाहरी हिस्सा नाले पर अतिक्रमण कर बनाया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, यह अपार्टमेंट तिवारी हाता’ परिवार के एक करीबी का है।

फिर चला बाबा का बुलडोजर

पार्षद के शिकायत पर ही करीब 3 साल पहले तात्कालीन DM और सिटी मजिस्ट्रेट ने सुमेर सागर पोखरे पर हुए कब्जे को भी खाली कराया था। जिसके बाद एक बार तिवारी परिवार के करीबी पर बाबा का बुलडोजर चल गया। DM के आदेश पर पहुंची

नगर निगम की टीम ने धर्मशाला बाजार में नालियों पर हुए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया।नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि अवैध कब्जा और अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में स्थानीय पार्षद की ओर से मिली शिकायत की जांच कराई गई तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद एनफोर्समेंट टीम भेजकर अवैध कब्जा हटाया गया। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Read More : महिला का दुष्कर्म करने के बाद हत्या, हैवानियत ऐसी कि शव के साथ भी करता रहा बलात्कार

पार्षद की ओर से नगर निगम में की गई शिकायत में कहा गया था कि धर्मशाला बाजार में जलनिकासी और नालियों के सफाई में एक अपार्टमेंट के गेट की दीवार बाधा बन रही है। गेट के दीवार का बाहरी हिस्सा नाले पर अतिक्रमण कर बनाया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, यह अपार्टमेंट तिवारी हाता’ परिवार के एक करीबी का है।

महिला का दुष्कर्म करने के बाद हत्या, हैवानियत ऐसी कि शव के साथ भी करता रहा बलात्कार

नई दिल्ली : तेलंगाना से एक मानवता को झकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति ने पहले एक महिला का बलात्कार किया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी।फिर आरोपी ने महिला की लाश के साथ बलात्कार किया। हालांकि, पुलिस ने 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हैदराबाद से 50 किमी दूर स्थित चौतुप्पल कस्बे की है।

निर्माण पर्यवेक्षक के रूप में काम करने वाला आरोपी 24 वर्षीय पीड़िता का पीछा करता था। महिला अपने पति के साथ उसके घर के पास एक गोदाम में रहती थी। आरोपी ने देखा कि महिला लंबे समय से अकेली रहती है, जबकि महिला का पति पास के एक कॉलेज में चौकीदार का काम करता है।

लाश के साथ बार-बार बलात्कार किया।

आरोपी ने सोमवार 9 मई को गोदाम में घुसकर महिला को जान से मारने की धमकी देकर उसका दुष्कर्म किया। लेकिन एक घंटे के अंदर ही उसने महिला की हत्या कर दी। चौतुप्पल के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) उदय रेड्डी के अनुसार, आरोपी ने महिला के सिर पर किसी भारी चीज से वार कर उसकी हत्या कर दी और लाश के साथ बार-बार बलात्कार किया।

जघन्य अपराध करने के बाद आरोपी महिला के उसके सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गया। पीड़िता के पति द्वारा दी गई पुलिस शिकायत के आधार पर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार, हत्या और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

Read More : माफियाओं के खिलाफ एक्शन में योगी सरकार, इतने संपत्ति किया जायेगा जब्त

पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे बुधवार को घटना स्थल से महज एक किमी की दूरी पर स्थित मलकापुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के गहने बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

माफियाओं के खिलाफ एक्शन में योगी सरकार, इतने संपत्ति किया जायेगा जब्त

लखनऊ : शासन स्तर पर प्रदेश के टॉप-50 माफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की साप्ताहिक समीक्षा होगी. सरकार ने अदालतों में इन सभी लंबित मामलों के खिलाफ अगले 100 दिनों में दोषी ठहराए जाने का भी लक्ष्य रखा है. इससे पहले शासन स्तर पर टॉप-25 माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा की गई. कानून व्यवस्था के मोर्चे पर सख्ती का संदेश देने के लिए कार्रवाई का दायरा बढ़ाया जा रहा है. इसी तरह जंगल, खनन, शराब, पशु तस्करी और जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले माफियाओं की पहचान कर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत 500 करोड़ रुपये जब्त करने का लक्ष्य रखा गया है. टॉप-10 अपराधियों की पहचान करने के बाद पूरे प्रदेश में करीब 15 हजार अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का जिम्मा भी पुलिस को सौंपा गया है.

सरकार की मंशा कानून-व्यवस्था के प्रति ऐसा भय पैदा करना है कि अपराधी खुद थाने पहुंचकर माफी मांगें और भविष्य में अपराध न करने की शपथ लें. पिछले दिनों शामली के थाना भवन थाना में 18 अपराधी हाथ उठाकर अपराध के लिए माफी मांगते हुए पहुंचे थे. पुलिस को इस तरह की घटनाओं को समाज के सामने पेश करने का निर्देश दिया गया है.

Read More : यूपी के मदरसों में हर रोज राष्‍ट्रगान गाना किया गया अन‍िवार्य, रमजान के चलते रोका गया था निर्णय

अब तक 2081 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

पिछले पांच वर्षों में पुलिस कार्रवाई में कुल 2081 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियां जब्त की गई हैं। इसमें बड़े माफिया की करीब 858 करोड़ रुपये की संपत्ति भी शामिल है. पुलिस ने माफिया के 700 से अधिक साथियों के खिलाफ 286 मामले दर्ज किए, 327 को गिरफ्तार किया और 277 हथियारों के लाइसेंस रद्द किए. इनमें से 102 पर गुंडा एक्ट, 266 पर गैंगस्टर एक्ट और सात पर राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई. पिछले पांच सालों में ही पुलिस के साथ मुठभेड़ में 159 अपराधी मारे गए और 3755 अपराधी घायल हुए।

यूपी के मदरसों में हर रोज राष्‍ट्रगान गाना किया गया अन‍िवार्य|

लखनऊ : उत्‍तर प्रदेश के मदरसों में अब राष्‍ट्रगान गाना अन‍िवार्य कर दिया गया है. यूपी की योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने इस संबंध में एक आदेश जारी कर दिया है. आदेश में बताया गया है क‍ि उत्‍तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की 24 मार्च को हुई बैठक में ही इस बात पर सहमत‍ि बन चुकी थी. मगर उसे रमजान के कारण लागू करने का आदेश नहीं द‍िया गया था.

24 मार्च को पर‍िषद ने किया था फैसला

जानकारी के मुताबिक, यूपी मदरसा शिक्षा परिषद के रज‍िस्‍ट्रार की ओर से प्रदेश के समस्‍त जिला अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अधि‍कारी को मदरसों में कक्षा प्रारंभ होने से पहले राष्‍ट्रगान का गाना गयान किए जाने के निर्देश दिए हैं. आदेश‍ित पत्र में लिखा गया है क‍ि 24 मार्च को पर‍िषद की बैठक में प्रत्येक मान्यता प्राप्त, अनुदानित एवं गैर अनुदानित मदरसों में आगामी शिक्षण सत्र से कक्षाएं प्रारम्भ होने से पूर्व राष्‍ट्रगान गाने को अन‍िवार्य करने का निर्णय लिया गया था.

बैठक में तय हुआ था क‍ि अन्य दुआओं के साथ ही समवेत स्वर में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान ‘जन गण मन अधिनायक जय हे…’ का गायन किये जाने का निर्णय लिया गया है. पत्र में कहा गया है कि जैसा कि आप अवगत हैं कि माह-ए-रमजान के कारण मदरसों में घोषित वार्षिक अवकाश सूची में दिनांक 30 मार्च से 11 मई तक अवकाश है. इस तरह 12 मई से नियमित कक्षायें प्रारम्भ होंगी. ऐसे में राष्‍ट्रगान के गायन को नियमत: लागू करने का कार्य किया जाए.

Read More : पुलिस की सुरक्षा में दलित दूल्हे की निकली बिंदौली, 5 थाना का जाप्ता रहा तैनात

 

पुलिस की सुरक्षा में दलित दूल्हे की निकली बिंदौली, 5 थाना का जाप्ता रहा तैनात

हरिमोहन चोडॉवत-झालावाड़ : झालावाड़ जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के मूंडला गांव में दबंग ग्रामीणों के एतराज के बाद दलित दूल्हे की बिंदोरी को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। दलित परिवार पर दबंगो द्वारा दूल्हे को घोड़ी पर नही बैठाने का दबाव बनाया जा रहा था, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दलित दूल्हे की बिन्दौरी निकाली जा सकी। इस दौरान एएसपी प्रकाश शर्मा, डीएसपी तपेंद्र मीणा, बृजमोहन मीणा वी 8 थानों का पुलिस जाप्ता गांव में तैनात रहा।

मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ एएसपी प्रकाश शर्मा ने बताया कि रायपुर थाना क्षेत्र के मुंडला गांव में दलित युवक सत्यनारायण की शादी के दौरान गांव के दबंग ग्रामीणों ने दलित दूल्हे को घोड़ी पर बैठा कर बिंदौरी निकालने पर एतराज जताया था। दबंगो का कहना था कि उनके गांव में दलित समाज के दूल्हों को घोड़ी पर बैठा कर बिंदोरी निकालने की प्रथा नहीं है। इस बात को लेकर दूल्हे के परिजनों ने प्रशासन को अवगत कराया। जिस पर प्रशासन ने ग्रामीणों के साथ समझाइश भी की, लेकिन वो नहीं माने। जिस पर पुलिस ने दो युवकों को शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार भी किया।

पुलिसकर्मी बिंदोरी की सुरक्षा के लिए तैनात रहे।

Read More : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ताजमहल में बंद कमरों के सर्वे की मांग वाली याचिका को किया खारिज

जिसके बाद दलित दूल्हे की बिंदोरी निकालने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच दलित दूल्हे को घोड़ी पर बैठा कर गांव में बिंदोरी निकाली गई। इस दौरान अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक, 2 पुलिस उपाधीक्षक, 8 थानाधिकारी मय जाप्ता सहित 150 पुलिसकर्मी बिंदोरी की सुरक्षा के लिए तैनात रहे। जिसके बाद दलित दूल्हे को घोड़ी पर बैठा कर बिना किसी व्यवधान के निकाल पाना संभव हो पाया। लेकिन घटना ने 21 वी सदी में भी ग्रामीण क्षेत्रों में दबंगो की स्नकूर्ण मानसिकता को अवश्य उजागर कर दिया है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ताजमहल में बंद कमरों के सर्वे की मांग किया खारिज

नई दिल्ली: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ताजमहल के 22 कमरों के सर्वे की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है. हाईकोर्ट ने कहा है कि ताजमहल किसने बनवाया, यह तय करना कोर्ट का काम नहीं है। इसलिए कल जज चैंबर में जाने की मांग करेंगे। याचिकाकर्ता के मुताबिक यह कोर्ट कोई फैक्ट फाइंडिंग कमेटी नहीं बना सकता। अदालत इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगी। अदालत का काम ऐतिहासिक जानकारी को सत्यापित और सुलझाना नहीं है। यह कार्य ऐतिहासिक जानकारी के विशेषज्ञों और इतिहासकारों पर छोड़ देना चाहिए। हम इस तरह के आवेदन को स्वीकार नहीं कर सकते। जिन मामलों पर याचिकाकर्ता का दावा और अदालत द्वारा याचिका दायर की गई है, वे न्यायिक समीक्षा के अधीन नहीं हैं। कोर्ट ने आदेश में कहा कि स्मारक अधिनियम 1951 में कोई उल्लेख या घोषणा है कि ताजमहल केवल मुगलों द्वारा बनाया गया था।

याचिका में ताज परिसर से कुछ निर्माणों और प्रतिष्ठानों को हटाने की भी मांग की गई ताकि पुरातात्विक महत्व और इतिहास की प्रामाणिकता को सामने लाने के लिए सबूत बर्बाद न हों। अदालत ने कहा कि आवेदन उचित और न्यायिक मामलों पर आधारित नहीं था। अदालत उन पर शासन नहीं कर सकती। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस सुभाष विद्यार्थी ने भी याचिकाकर्ता से पूछताछ की. याचिकाकर्ता ने उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में कई फैसले दायर किए हैं, जिसमें अनुच्छेद 19 के तहत मौलिक अधिकारों और विशेष रूप से पूजा, पूजा और धार्मिक विश्वास की स्वतंत्रता का उल्लेख है। कोर्ट ने कहा, ”हम आपकी दलील से सहमत नहीं हैं.” याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया तो पहले यहां एक शिव मंदिर था जिसे मकबरे का रूप दिया गया था।

इस संबंध में याचिकाकर्ता को सलाह देते हुए कहा

Read More : विद्युत विभाग की लापरवाही मे दुकान पर लगी आग

न्यायमूर्ति डीके उपाध्याय ने इस संबंध में याचिकाकर्ता को सलाह देते हुए कहा कि पहले इस संबंध में किसी भी संस्थान से एमए पीएचडी करें। फिर हमारे पास आओ। अगर कोई संस्था आपको इसके लिए स्वीकार नहीं करती है तो हमारे पास आएं। याचिकाकर्ता ने फिर कहा, मुझे ताजमहल के उस कमरे में जाना है। कोर्ट चलो। इसे लेकर भी कोर्ट का रवैया सख्त रहा।जस्टिस उपाध्याय ने कहा, ‘कल आप कहेंगे कि मुझे जज के चैंबर में जाना है। कोर्ट ने इस पर असंतोष जताते हुए कहा कि जनहित याचिका प्रणाली का दुरूपयोग नहीं किया जाना चाहिए. पहले ताजमहल किसने बनवाया, इस पर शोध कीजिए जज डीके उपाध्याय ने याचिकाकर्ता से पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि इतिहास पढ़ा जाएगा। सबसे पहले पढ़िए ताजमहल कब बना, किसने बनवाया, कैसे बना। यह आपके किसी भी अधिकार को प्रभावित नहीं करता है।

विद्युत विभाग की लापरवाही मे दुकान पर लगी आग

बहराइच यूपी : अशोक सोनी : बहराइच जनपद के तहसील कैसरगंज मे विद्युत विभाग की लापरवाही फिर आई सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ बहराइच हाईवे स्थित पुरानी तहसील के पास लोकवाणी जन सेवा केंद्र बिजनेस सेंटर पर विद्युत का जर्जर तार देर रात्रि को टूट कर लोकवाणी की बिजनेस सेंटर पर गिर गया जिससे बिजनेस सेंटर में आग लग गई सारा सामान जलकर खाक हो गया।

केंद्र संचालक अखिलेश सिंह ने बताया अगर विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा जाल बनाया गया होता तो मेरा लाखो का नुकसान नहीं होता अखिलेश सिंह ने यह भी बताया कि मेरा नुकसान हुआ है उसमें दो फोटो स्टेट मशीन प्रिंटर दो आदत एक आदत ब्लैक व्हाइट दो लैपटॉप एक लैमिनेशन मशीन एक रोल पन्नी लेमिनेशन एक अदर इनवर्टर आदि के अलावा सी सी टीवी कैमरा फर्नीचर तथा दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया 

कई बार किया जा चुका है शिकायत

ग्रामीणों का आरोप है कि तार जुड़वाने व खंबा बदलवाने के लिए ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिसके चलते ग्रामीणों ने ऊर्जा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर डीएम से समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों मे धर्मवीर, महिपाल, विनोद , ओमप्रकाश, पप्पन, संजय, कुलदीप, टीटू, सुभाष,आशु व राजू आदि मौजूद रहे।

Read More : एक प्यार ऐसा भी: गर्लफ्रेंड से मिलने के चक्कर में गांव की लाइट काट देता था इलेक्ट्रीशियन, हुआ बुरा हाल

एक प्यार ऐसा भी: गर्लफ्रेंड से मिलने के चक्कर में गांव की लाइट काट देता इलेक्ट्रीशियन

डिजिटल डेस्क  : प्यार के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे,लेकिन आज हम आपको ऐसे आशिक की कहानी बताने जा रहे, जिसके चक्कर में रात-रातभर पूरा गांव परेशान रहने लगा। उन्होंने जब पूरा मजरा समझा तो उनके होश उड़ गए। साथ ही छोटे से गांव की लव स्टोरी नेशनल न्यूज बन गई। क प्यार ऐसा भी गर्लफ्रेंड से मिलने के चक्कर में गांव की लाइट काट देता इलेक्ट्रीशियन

प्रेमिका से मिलने जाता था इलेक्ट्रीशियन

बिहार के पूर्णिया जिले के गणेशपुर गांव में एक इलेक्ट्रीशियन अपनी प्रेमिका से मिलने के चक्कर में रात को लाइट काट देता था। शुरू में लोगों ने इसे सामान्य प्रक्रिया समझी, लेकिन कई दिनों तक ऐसे होने पर ग्रामीण पड़ताल में जुट गए। जिस पर पता चला कि आसपास के गांवों में लाइट तो रहती है, लेकिन उनके गांव में शाम को दो-तीन घंटे के लिए लाइट कट जाती है।

प्राइमरी स्कूल में इश्क लड़ाते मिला

कुछ दिनों बाद गणेशपुर के ग्रामीणों को ये भी पता चला कि इलेक्ट्रीशियन इश्क लड़ाने के लिए लाइट काटता है, ऐसे में उन्होंने उसे रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। हाल ही में जब गांव की लाइट कटी तो सभी ग्रामीण इलेक्ट्रीशियन की तलाश में जुट गए। कुछ देर बाद वो प्राइमरी स्कूल में अपनी प्रेमिका के साथ पकड़ा गया।

मुंडन करवाकर गांव में घुमाया

ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर उन्होंने उसे पकड़कर उसका मुंडन करवा दिया और फिर गांव में घुमाया। बाद में उसने स्वीकार किया कि जब वो अपनी प्रेमिका से मिलना चाहता तो वो लाइट काट देता, ताकि अंधेरे में वो रोमांस कर सके। बाद में सरपंच और ग्रामीणों की मौजूदगी में उसकी शादी उसी लड़की से करवा दी गई।

Read More : दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो छात्र सहित तीन गम्भीर रूप से घायल

अब सुधरे हालात

स्थानीय थाना प्रभारी विकास कुमार आजाद ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी थी लेकिन अभी तक मामले में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। मामले में एक ग्रामीण ने कहा कि वो बिजली कटौती से परेशान हो गए थे। गर्मी के दिनों में भी शाम को तीन-चार घंटे लाइट गायब रहती, जब से इलेक्ट्रीशियन की शादी हुई है, तब से शाम को बत्ती गुल होनी बंद हो गई।

 

दो बाइकों की जोरदार टक्कर,दो छात्र सहित तीन गम्भीर रूप से घायल

अमेठी : राजेश सोनी : दो बाइकों की जोरदार टक्कर में दो छात्र सहित तीन गम्भीर रूप से घायल।राजकीय डिग्री कालेज के बताए जा रहे दोनों छात्र।घटना मुसाफिर खाना औरँगाबाद रजबहा पुल सारदा सहायक खण्ड 49 पर तीनों को राहगीरों ने पहुचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिर खाना .गंभीर रूप से घायलो को जिला अस्पताल गौरीगंज उपचार के लिए रिफर किया गया 1. सत्रुघन सिंह पूत्र हरभजन सिंह निवासी तेजगढ़ 2. बृजेश जायसवाल पुत्र स्वर्गीय मोहनलाल जायसवाल निवासी जगदीशपुर.

आमने सामने दो बाइकों की टक्कर

घटना पिसावां थाना क्षेत्र की है। यहां के ग्राम माथन निवासी 22 वर्षीय अकील पुत्र शमसाद अपने 20 वर्षीय दोस्त सिराजुद्दीन पुत्र रहमत शाह के साथ सीतापुर कोर्ट में पेशी के लिए आया हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक,जब देर शाम दोनों बाइक से वापस घर जा रहा था तो थाना क्षेत्र के उदयपुर फरिहा के पास सामने से आ रही बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार हरदोई निवासी भाई अब्दुल और बहन जरीना सहित दूसरी बाइक पर सवार अकील और सिराजुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची डायल 112 ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी भिजवाया।

बगैर पोस्टमार्टम किया अंतिम संस्कार

एम्बुलेंस की मदद स्व सीएचसी मिश्रिख पहुंचे सभी घायलों के उपचार के दौरान पिसावां के युवक सिराजुद्दीन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि घटना में घायल भाई-बहन सहित तीनो की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां सभी का उपचार चल रहा है। वहीं मृतक सिराजुद्दीन के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

Read More : उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लोहिया अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लोहिया अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

लखनऊ : योगी सरकार-02 में मंत्री से डिप्टी सीएम के पद पर प्रमोट हुए स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक इन दिनों काफी चर्चा में हैं। सरकार बनने के बाद से ही मंत्री काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। और लगातार अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। जिस तरह मंत्री जी सक्रिय हैं ऐसे में वे कहानियां याद आती है जब राजा अपने राज्य की जमीनी हकीकत जानने के लिए भेष बदल कर घूमा करते थे। आज ब्रजेश पाठक ठीक वैसा ही कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति किसी से छिपी नहीं हैं।

आज उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लोहिया अस्पताल का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने खुद पाया की 2,40,668 मेडिकल ड्रग्स लोहिया संस्थान में रखे रखे खराब हुई है।मामला सामने आने पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पूरे मामले पर जांच करने के दिए आदेश चिकित्सा शिक्षा के सचिव डी एस प्रियदर्शी को बनाया जांच अधिकारी बनाया ।

करीब 2.50 लाख की मिलीं एक्सपायर दवाएं

उपमुख्यमंत्री को निरीक्षण के दौरान लोहिया संस्थान में करीब 2.40 लाख रुपये की एक्सपायर दवाएं मिलीं, जिन्हें वापस नहीं किया गया था। एक्सपायर दवाओं की सूची अस्पताल प्रशासन की ओर से दी गयी। मंत्री ने दवाओं की कीमत पूछी तो अधिकारी लीपापोती में जुट गए। जिसके बाद उन्होंने नाराज होते हुए कहा कि क्या लगा था बिना सूची लिए चला जाऊंगा। दो लाख 48 हजार छह सौ रुपये की दवाएं पड़े-पड़े एक्सपायर हो गईं। इन्हें लौटाया क्यों नहीं गया, इन दवाओं पर लगने वाला पैसा गरीब जनता और सरकार का है।

Read More : तिलोई तहसील के बहादुरपुर ब्लाक में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक

तिलोई तहसील के बहादुरपुर ब्लाक में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक

अमेठी : राजेश सोनी : तिलोई तहसील के बहादुरपुर ब्लाक में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह और ब्लाक प्रमुख चंद्रकली शामिल थे। बैठक सरकार की विकास योजनाओ को जन जन तक पहुंचाने और विकास कार्यो को लेकर चर्चा हुई। खंड विकास अधिकारी भावेश शुक्ला सहायक पंचायत अधिकारी अनिल सिंह और एडीओ आईएसबी मोहन लाल मौर्या जी एवं समस्त अधिकारीगण व क्षेत्र के सारे प्रधान बीडीसी  मौजूद रहे.

अमेठी : बहादुरपुर ब्लाक के 29 ग्राम सभाओं में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे के बीच निगरानी समिति की बैठक की गई। निगरानी के लिए भेजे गए अधिकारियों ने बैठक के दौरान वहां मौजूद प्रधान, पंचायत सदस्यों व अन्य ग्रामीणों से सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाये जाने साथ ही घरों से निकलने वाली नालियों में दवा के छिड़काव के लिए जागरूक किया।

बहादुरपुर ब्लाक के 29 ग्राम पंचायतों में हुई निगरानी समिति की बैठक

ग्राम विकास अधिकारी मोहनलाल मौर्य ने बताया कि निगरानी समिति की बैठक ग्राम सभा ओदारी, बहादुरपुर, मोहना, मुबारकपुर मुखतया, सरायें महेशा, बघैल, बादेराय, मोहैया केसरिया, बसौनी, उड़वा, फतेहपुर मवैया, सरायें महेशा, कासिमपुर, फरीदपुर परवर में हुई। बैठक में ग्राम पंचायत सदस्यों ने तालाबों में पानी भराये जाने की मांग के साथ ही सरकारी हैंडपंप ठीक कराये जाने की मांग की। बहादुरपुर ग्राम सभा में प्रधान फूल कली को प्रशासनिक, नियोजन एवं विकास समिति तथा शिक्षा समिति का अध्यक्ष बनाया गया।

जबकि निर्माण समिति का अध्यक्ष ग्राम पंचायत सदस्य शिव प्रसाद को और स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति का अध्यक्ष राम सजीवन को बनाया गया। उधर ग्राम सभा मुबारकपुर मुखतया में भी ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह फौजी को प्रशासनिक, शिक्षा एवं नियोजन विकास समिति का अध्यक्ष, जबकि जलनिगम समिति का अध्यक्ष गायत्री देवी को, स्वास्थ समिति का अध्यक्ष स्वम्बर विश्वकर्मा को तथा निर्माण समिति का अध्यक्ष देवनारायण पांडे को बनाया गया है।

Read More : कोटा हॉस्टल के कमरे में बेहोशी की हालत में मिला छात्र

 

कोटा हॉस्टल के कमरे में बेहोशी की हालत में मिला छात्र

कोटा :  शहर के कुंहाड़ी थाना क्षेत्र में कोचिंग छात्र की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतक रितेश पाल शिवपुरी एमपी का रहने वाला था। कोटा हॉस्टल में 2 साल रहकर कोचिंग कर रहा था। वो लैंडमार्क सिटी इलाके में हॉस्टल में रहता था। रितेश अपने कमरे में बेसुध हालात मिला था। जिसे इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल लाया गया।

ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित किया। ASI रणधीर ने बताया की रितेश ,हर्ष रेजिडेंसी में रह रहा था। वो कमरे से बाहर नहीं आया था,ओर फोन भी नहीं उठा रहा था। कमरा अंदर से बंद था। जिसके बाद हॉस्टल संचालक ने गेट को तोड़ा। रितेश बेड पर अचेत पड़ा हुआ था। जिसे हॉस्पिटल लेकर आए। उसके आसपास कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण सामने आएंगे।

मृतक के पिता राम सिंह पाल ने बताया कि वो टीचर है। उनके दो बच्चे है। रितेश को कोटा में पढ़ाई के लिए भेजा था। एक दिन पहले उसने परिवार के सदस्यों से फोन पर बात की थी। शाम को उसने फोन रिसीव नहीं किया। उन्होंने हॉस्टल संचालक को फोन पर बताया। जिसके बाद। कमरे का गेट तोड़ा। रितेश बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था।

शरीर पर मिले हैं चोट के निशान

मृतक के पिता डाॅ. एके विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने सोमवार को अपने 18 वर्षीय बेटे अनुपम कुमार विश्वकर्मा को नीट की तैयारियों के लिए अंबिकापुर के एक हाॅस्टल में डाला था, जो गोधनपुर इलाके में है. छात्र के सिर और शरीर के अन्य हिस्से में कई चोट के निशान मिले हैं.

Read More : घरेलू विवाद को लेकर सरकारी शिक्षक ने किया आत्महत्या

घरेलू विवाद को लेकर सरकारी शिक्षक ने किया आत्महत्या

हरिमोहन चोडॉवत-झालावाड़ : झालावाड़ जिले के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र की शिव नगर कॉलोनी में आज एक सरकारी शिक्षक ने अपने घर में ही पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर जिला एसआरजी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया । सारे मामले में कोतवाली थाना सीआई बलबीर सिंह ने बताया कि मृतक शिक्षक सुरेश कुमार का अपनी पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा था, इसी टेंशन में वह कई महीनों से नौकरी पर भी नहीं गया था और किसी तनाव के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, फिलहाल सारे मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने संदिग्ध मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

घरेलू विवाद में शिक्षक ने की आत्महत्या

जेवर कोतवाली क्षेत्र के दयानतपुर गांव में रहने वाले शिक्षक ने सोमवार सुबह पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शिक्षक शराब का अत्यधिक सेवन करता था। जिस वजह से उसका अक्सर पत्नी से झगड़ा होता था।

जेवर के प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में 25 वर्षीय रामेश्वर फिजिकल एजुकेशन का शिक्षक था। वह शराब पीकर अक्सर पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार करता था। सोमवार सुबह घरेलू विवाद के चलते रामेश्वर ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव खुद ही पंखे से नीचे उतारा और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इन्कार कर दिया।

वहीं शिक्षक के आत्महत्या कर लेने के बाद सोमवार को प्रज्ञान स्कूल के बच्चे बेहद कम संख्या में स्कूल पहुंचे। शिक्षक की आत्महत्या के बाद पुलिस को पहले किसी ने यह सूचना दी कि स्कूल परिसर के अंदर क्लास रूम में किसी शिक्षक ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पर स्कूल पहुंची पुलिस टीम को बाद में पता चला कि शिक्षक ने घर में ही आत्महत्या की है।

भाजपा सरकार कराना चाहती है मेरी हत्या – राकेश टिकैत

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में अदालत बड़ा फैसला, नहीं हटेंगे कोर्ट कमिश्नर

वाराणसी  : वाराणसी के ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में वाराणसी कोर्ट का बड़ा फैसला आ गया है. मस्ज़िद के अंदर 17 मई से पहले दोबारा सर्वे किया जाएगा. कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा को बदलने के मसले पर भी कोर्ट ने साफ इंकार कर दिया है. कोर्ट कमिश्नर के बदले जाने की भी याचिका पर मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका लगा है.

बाधा पहुंचाने पर होगी दण्‍डात्‍मक कार्रवाई

कोर्ट कमिश्नर के साथ ही दो और वकीलों की नियुक्‍त‍ि की गई है. 17 मई के पहले सर्वे की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी. बता दें कि 56 (ग) के आधार पर मुस्लिम पक्षकारों ने कोर्ट कमिश्नर को बदलने की थी. इस मांग को सिविल जज ने खारिज कर दिया है. 61 (ग) के आधार पर मस्ज़िद के अंदर सर्वे का मुस्लिम पक्ष ने विरोध किया था. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है क‍ि मस्‍ज‍िद के सर्वे के मामले में यदि कोई बाधा बन रहा है तो प्रशासन उस पर दण्‍डात्‍मक कार्रवाई करे.

मस्जिद का साक्ष्य आया तो हट जाएंगे पीछे

वादी पक्ष के वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद बाहर निकलते हुए मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि प्रतिवादी पक्ष की कोशिश दलीलों से सर्वे को रोकने और टालने की थी. जब तक वीडियोग्राफी और सर्वे नहीं होगी तब तक हम अपनी रिपोर्ट कैसे प्रस्तुत करेंगे और प्रतिवादी पक्ष किस आधार पर हमें ग़लत साबित करेगा. इसके लिए सर्वे होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि सारे साक्ष्य तो बाहर आये यदि मन्दिर का साक्ष्य आया तो आप पीछे हट जाइएगा और यदि मस्जिद का साक्ष्य आया तो हम पीछे हट जाएंगे.

मस्जिद और विश्वनाथ मंदिर के बीच 10 फीट गहरा कुआं

मस्जिद और विश्वनाथ मंदिर के बीच 10 फीट गहरा कुआं है, जिसे ज्ञानवापी कहा गया है. स्कंद पुराण में भी इसका जिक्र मिलता है. मान्यता है कि भगवान शिव ने स्वयं लिंगाभिषेक के लिए अपने त्रिशूल से ये कुआं बनाया था. शिवजी ने यहीं अपनी पत्नी पार्वती को ज्ञान दिया था इसलिए इस जगह का नाम ज्ञानवापी या ज्ञान का कुआं पड़ा. इसे लेकर कई कहानियां किंवदंतियां इलाके में प्रचलित है. काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद का विवाद अयोध्या बाबरी मस्जिद के विवाद से मिलता जुलता है.

Read More : सोयाबीन चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार

यहां भी मंदिर मस्जिद दोनों बने हैं. हिंदू पक्ष का कहना है कि 1669 में मुगल शासक औरंगजेब ने यहां काशी विश्वनाथ मंदिर को तोड़कर ज्ञानवापी मस्जिद बनाई थी. मुस्लिम पक्ष का कहना है कि यहां मंदिर नहीं था और शुरुआत से ही मस्जिद बनी थी. जैसा की इतिहास में कई मुद्दों और तथ्यों को को लेकर होता है, यहां भी इतिहासकारों में मतभेद है. कुछ इतिहासकार कहते हैं कि 14वीं सदी में जौनपुर के शर्की सुल्तान ने मंदिर को तुड़वाकर ज्ञानवापी मस्जिद बनवाई थी जबकि कुछ का मानना है कि अकबर ने 1585 में नए मजहब दीन-ए-इलाही के तहत विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद बनवाई.

सोयाबीन चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार

हरिमोहन चोडॉवत-झालावाड़ : झालावाड़ जिले के पिड़ावा शहर के सोयत रोड़ स्थित गल्ला व्यापारी के गोदाम से सोयाबीन चोरी के मामले में फरार चल रहे एक ओर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।एएसआई रमेश चंद ने बताया कि कुछ महीनों पहले शहर के सोयत रोड़ पर स्थित एक गल्ला व्यापारी के गोदाम से अज्ञात चोर 150 कट्टे सोयाबीन चुरा ले गए थे। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी भोपालिया कंजर को झालावाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस गहनता से अनुसंधान कर रही है। सोयाबीन चोरी के मामले में पुलिस अब तक कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

आरोपी गिरफ्तार:गोदाम से 150 कट्टे चोरी कर ले गए थे 13 बदमाश, 4 आरोपी अभी भी फरार

झालावाड़ के पिड़ावा शहर में सोयाबीन चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोयत रोड स्थित गल्ला व्यापारी के गोदाम में चोरी के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 4 आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

सीआई रामनारायण भंवरिया ने बताया है कि सोयत रोड पर एक गोदाम से सोयाबीन के 150 कट्टे चोरी हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोयाबीन के 147 कट्टों के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इन आरोपियों ने वारदात में 13 बदमाशों के शामिल होने का खुलासा किया था। इसके बाद पुलिस ने बेगूं जेल से वाहन चोरी के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लाए 6 आरोपियों को सोयाबीन चोरी के मामले में गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। इसके बाद 1 अन्य आरोपी तीतरवासा निवासी राजेंद्र कंजर को झालावाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया है। 4 आरोपी अभी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

Read More : रामपुर के एमपी एमएलए कोर्ट पहुंचे अब्दुल्लाह आजम और उनकी माँ तंजीन फातिमा

रामपुर के एमपी एमएलए कोर्ट पहुंचे अब्दुल्लाह आजम और उनकी माँ तंजीन फातिमा

रामपुर : सुरेश कुमार : समाजवादी पार्टी नेता आजम खान लखनऊ स्थिति सीबीआई कोर्ट में पेशी के बाद सीतापुर जेल लौट गए हैं। उधर, आज ही रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर होने के लिए आजम खान की पत्‍नी पूर्व सांसद तंजीन फातिमा और बेटा अब्‍दुल्‍ला आजम भी पहुंचे। कई तारीखों पर पेश न होने के चलते दोनों के खिलाफ कल वारंट जारी हो गया था।

दो जन्‍म प्रमाणपत्र मामले में कई तारीखों पर हाजिर न होने के चलते अदालत ने अब्‍दुल्‍ला आजम और उनकी मां डॉ.तंजीन फातिमा के खिलाफ वारंट जारी हो गया था। आज दोनों रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर होने पहुंचे। बता दें कि बुधवार को अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में सुनवाई होनी थी। इस मुकदमे में सेंटपाल स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज पाठक भी गवाह हैं। इसी स्कूल से अब्दुल्ला की प्रारंभिक शिक्षा हुई थी। प्रधानाचार्य की गवाही हो चुकी है। उनसे बचाव पक्ष के अधिवक्ता द्वारा जिरह की जानी है। इसके लिए प्रधानाचार्य कोर्ट में पेश हुए थे।

अब्‍दुल्‍ला के खिलाफ बीजेपी नेता ने दर्ज कराया था केस

विधायक अब्‍दुल्‍ला आजम के अलग-अलग जन्‍मतिथि के दो जन्‍म प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट और दो पैन कार्ड बनाने के मामले में भाजपा नेता आकाश सक्‍सेना ने तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए थे। जन्‍म प्रमाण पत्र मामले में अब्‍दुल्‍ला के अलावा उनके पिता आजम खान और मां पूर्व सांसद डा.तंजीन फातिमा भी नामजद हैं।

10 महीने तक जेल में रहने के बाद मिली थी जमानत

डॉ.तंजीन फातिमा और अब्‍दुल्‍ला आजम को 10 महीने तक जेल में रहने के बाद दिसम्‍बर 2020 में जमानत पर सीतापुर जेल से रिहा किया गया था। सीतापुर जेल में ही आजम खान 28 महीने से बंद चल रहे हैं। उनके खिलाफ 89 मामले दर्ज हैं जिनमें से 88 में उन्‍हें जमानत मिल चुकी है।

Read More : जल निगम भर्ती घोटाला: आजम खान की सीबीआई कोर्ट में पेशी, नहीं हुए आरोप तय

जल निगम भर्ती घोटाला: आजम खान की सीबीआई कोर्ट में पेशी, नहीं हुए आरोप तय

लखनऊ : जल निगम भर्ती घोटाले मामले में सपा के कद्दावर नेता आजम खान को गुरुवार को लखनऊ के सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया. इस मामले में आज आजम खान पर आरोप तय होने थे, लेकिन सुनवाई टलने की वजह से आरोप तय नहीं हुए. आजम खान को अब कड़ी सुरक्षा के बीच अब लखनऊ से सीतापुर जेल ले जाया जा रहा है. बता दें 2017 में योगी सरकार के बनते ही इस मामले की जांच शुरू हुई थी.

बता दें कि आजम खान समाजवादी पार्टी की सरकार में जल निगम के अध्यक्ष थे. उनके कार्यकाल के दौरान जल निगम में सहायक अभियंता, अवर अभियंता, क्लर्क, आशुलिपिक समेत 1300 पदों पर भर्ती हुई थी जिसमें तमाम अनियमितताओं के साथ ही व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे थे. शासन ने मामले की जांच एसआईटी से कराई थी. एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर 25 अप्रैल 2018 को आजम खान समेत तत्कालीन नगर विकास सचिव, जल निगम के तत्कालीन एमडी, मुख्य अभियंता समेत भर्ती प्रक्रिया में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था. आजम खान और अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है. कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान भी ले लिया है.

Read More: एएमयू वीसी बनकर फर्जी मैसेज भेजने वाले पर FIR दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

 

AMU वीसी बनकर फर्जी मैसेज भेजने वाले पर FIR दर्ज

अलीगढ़ : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के कुलपति के नाम पर फर्जी मैसेज भेजने वाले शातिर के खिलाफ एएमयू इंतजामिया ने FIR दर्ज कराई है. शातिर ठग फोन पर एएमयू का कुलपति बन ठगी करने का प्रयास कर रहा था. फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.एएमयू प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि कोई ठगी करने वाला व्यक्ति एएमयू के कुलपति की तस्वीर के साथ एक फर्जी खाते के माध्यम से विश्वविद्यालय के शिक्षकों और अन्य को फोन नंबर 7081568829 से संदेश भेज रहा है.

फर्जी संदेश भेजने वाले पर एफआईआर दर्ज

प्रथम दृष्टया जांच और ट्रू कॉलर से पता चला कि ये असामाजिक तत्त्व फर्जी संदेश भेजने के लिए फोन नंबर 7081568829 का उपयोग कर रहा था. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम से फर्जी संदेश के माध्यम से ठगी का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्त्व के खिलाफ साइबर क्राइम सेल, अलीगढ़ में विश्वविद्यालय ने प्राथमिकी दर्ज कराई है.

Read More : सोनिया गाँधी और राहुल गांधी की बेणेश्वरधाम पर प्रस्तावित यात्रा को लेकर बेणेश्वरधाम पहुँचे मुख्यमंत्री गहलोत

विश्वविद्यालय की गरिमा को धूमिल करने का प्रयास

एएमयू प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद वसीम अली ने कहा कि यह कुलपति की छवि और विश्वविद्यालय की गरिमा को धूमिल करने का प्रयास है. ऐसा प्रतीत होता है कि यह व्यक्ति एक अनुभवी अपराधी है, जो काफी समय से इस प्रकार के धूर्तता पूर्ण कार्य करता रहा है. शातिर ठग फोन पर एएमयू का कुलपति बन ठगी करने का प्रयास कर रहा था. फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के कुलपति के नाम पर फर्जी मैसेज भेजने वाले शातिर के खिलाफ एएमयू इंतजामिया ने एफआईआर दर्ज कराई है. शातिर ठग फोन पर एएमयू का कुलपति बन ठगी करने का प्रयास कर रहा था.

Read More: बीजेपी प्रवक्ता के विवादित बयान के बाद कानपुर में हुई हिंसा, 36 गिरफ्तार, 3 FIR

सोनिया गाँधी और राहुल गांधी की बेणेश्वरधाम पर प्रस्तावित यात्रा को लेकर बेणेश्वरधाम पहुँचे मुख्यमंत्री गहलोत

डूँगरपुर – सादिक़ अली : आगामी 16 मई को वागड़ के त्रिवेदी संगम बेणेश्वरधाम पर सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी की प्रस्तावित आम सभा से पूर्व की जा रही व्यवस्थाओ का जायजा लेने के लिए सरकार के कई मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री गहलोत बुधवार को बेणेश्वरधाम पहुँचे।बेणेश्वरधाम पहुँच गहलोत ने राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन कर सभा स्थल पर पहुँचे जँहा 16 मई को कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी और राहुल गाँधी आमसभा को सम्बोधित करेंगे।कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए गहलोत ने सरकार द्वारा आमजन हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं को आमजन तक पहुचने का आव्हान किया।देश मे इन दिनों बेतहाशा बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई दर पर चिंता व्यक्त की।

सोनिया और राहुल गांधी 16 मई को आएंगे बेणेश्वर धाम, सभा में 5 लाख लोग होंगे शामिल

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 16 मई को बेणेश्वर धाम का दौरा प्रस्तावित है. इस दौरे को लेकर प्रदेश सरकार के टीएडी मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने बेणेश्वर धाम पर कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

बांसवाड़ा जिले में स्थित बेणेश्वर धाम मैं कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ,कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के आला नेताओं का दौरा 16 मई को प्रस्तावित है. इस दौरे को लेकर प्रदेश सरकार के जनजाति मंत्री अर्जुन सिंह बामणिया बेणेश्वर धाम पहुंचे.

Read More : अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही, 18 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

 

शराब कारोबारी के खिलाफ साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही,18 पेटी शराब गिरफ्तार

डूँगरपुर -सादिक़ अली : डूंगरपुर जिला पुलिस की साइबर सेल को अवैध कारोबार के खिलाफ की गई कानूनी कार्यवाही में बड़ी सफलता मिली ।साइबर सेल के अभिषेक मीणा से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर सूचना के आधार साइबर सेल टीम ने बोरी एरिया में एक कॉलेज के पास जँहा से शराब तस्कर के निकलने की सूचना मिली थी वहाँ तस्कर को पकड़ने के लिए टीम सायबर ने नाकाबंदी की।गुजरात नंबर प्लेट लगी बोलेरो गाड़ी को रुकवा चेक किया तो गाड़ी में शराब की पेटियां भरी हुई थी।

पेटियों की गिनती की करने पर कुल 18 पेटी अंग्रेजी शराब मिली।जिसकी बाज़ार में करीब सवा लाख कीमत है। अंग्रेजी शराब जे साथ चालक तस्कर के पास से 3 लाख 74 हज़ार 500 रुपये नगद भी मिले।शुरुआती पूछताछ में चालक तस्कर ने अपना नाम मयूर सिंह झाला निवासी कल्याणपुर जिला उदयपुर बताया।अंग्रेजी शराब सीमलवाड़ा रोड़ ओर स्थित सरकारी दुकान से खरीद गुजरात ले जाया जाना बताया।टीम साइबर सेल ने तस्कर चालक की निशानदेही ओर सरकारी शराब की दुकान से सेल्समैन को भी हिरासत में लिया।फिलहाल टीम साइबर ने मामला दर्ज करते हुए मामले में अनुसंधान कर रही है।

942 मुकदमे आए सामने

उत्तर प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए आबकारी विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से जुड़ा बीते 1 सप्ताह का आंकड़ा बुधवार को आबकारी विभाग के अपर मुख्य सचिव की ओर से जारी किया गया। जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 1 सप्ताह में राज्य के भीतर मामले से जुड़े 942 मुकदमे पकड़े गए। इस दौरान हुई छापेमारी और चेकिंग के चलते 31,085 लीटर अवैध शराब बरामद करने के साथ अवैध कारोबार में संलिप्त 300 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Read More : पुलिस के शिकंजे में आई लुटेरी दूल्हन, शादी के बाहने करते थे लुट

पुलिस के शिकंजे में आई लुटेरी दूल्हन, शादी के बाहने करते थे लुट

डूंगरपुर : सादिक़ अली : डूंगरपुर जिले के सागवाडा थाना सर्कल के जोधपुरा गाँव मे 2 साल पहले जुलाई माह में दलाल के मार्फ़त 5 लाख लेकर हुई शादी की दुल्हन शादी के 7 दिन बाद पति के साथ गुंडों के हाथों मारपीट करवा अपने पीहर मध्यप्रदेश के जबलपुर चली गई थी।उक्त मामले में सागवाडा पुलिस ने कई दिनों तक जबलपुर में देरा डाल बड़ी मशक्कत के बाद लुटेरी दूल्हन की गैंग की मुख्य सरगना तक मोबाइल से पहुँच बनाई।लुटेरी दूल्हन को शिकंजे में लेने के लिए पुलिस ने कॉन्स्टेबल को दूल्हे के रूप में पेश करना पड़ा।शादी से पहले दुल्हन से सारी बातचीत और सौदेबाज़ी की आड़ में जबलपुर के एक गार्डन में फरारी दुल्हन रीना ठाकुर को पुलिस द्वारा बुलाया गया।मौका मिलते ही महिला कॉन्स्टेबल ने लुटेरी दुल्हन को धर दबोचा और उसे लेकर सागवाडा थाना लाया गया।फिलहाल सागवाडा पुलिस की लुटेरी दुल्हन रीना ठाकुर से पुछताछ जारी है।

लुटेरी दुल्हनों का गैंग: जानें, शादी की चाहत में कैसे लुट जाते हैं दूल्हे?

लुटेरी दुल्हनों के फिल्मी किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे लेकिन हम अब जो बताने जा रहें हैं वो आपके होश उड़ा देगा. ये किसी एक दुल्हन की करतूत का जिक्र नहीं. लुटेरी दुल्हनों की पूरी इंडस्ट्री का पर्दाफाश है. असल जिंदगी में चल रहे एक बड़े गोरखधंधे के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. मध्य प्रदेश का दिल इन दिनों लुटेरी दुल्हनों ने चुरा रखा है. सिर्फ दिल ही नहीं पैसे गहने सब कुछ.

बीते 5 महीनों में प्रदेश में लुटेरी दुल्हनों के 10 से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं. कुछ दुल्हने गिरफ्त में भी आ चुकी हैं लेकिन क्या ये मामला इतना भर है. आजतक ने इस मामले की गहराई से तफ्तीश की. तफ्तीश में जो खुलासा हुआ वो हैरान करने वाला है.

Read More : नहीं रहे पद्मश्री ‘वागीश शास्त्री’, पॉप सिंगर मैडोना को संस्कृत का उच्चारण सिखाया

नहीं रहे पद्मश्री ‘वागीश शास्त्री’, पॉप सिंगर मैडोना को संस्कृत का उच्चारण सिखाया

वाराणसी : पद्मश्री सम्मानित आचार्य भागीरथ प्रसाद त्रिपाठी ‘वागीश शास्त्री’ का बुधवार देर रात 89 साल की उम्र में निधन हो गया। वागीश शास्त्री के विश्व के 80 से ज्यादा देशों में 50 हजार विदेशी शिष्य हैं। 10 हजार विदेशी शिष्यों को मंत्र दीक्षित कर सनातन परंपरा से भी जोड़ा। सिर्फ यही नहीं, पॉप सिंगर मैडोना को भी उन्होंने संस्कृत का सही उच्चारण सिखाया था। फ्रांस के रौमेन का कुंडलिनी जागरण कराकर उन्हें रामानंद नाथ बनाया था।वागीश शास्त्री के बेटे आशा पति शास्त्री ने बताया कि बीते सप्ताह तबीयत बिगड़ने पर उनको अस्पताल में भर्ती कराया था। बीती रात अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। वाराणसी में गुरुवार को हरिश्चंद्र घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कोरोना के दौरान 88 साल की उम्र में वागीश शास्त्री ने विदेशी शिष्यों को ऑनलाइन क्लास लेकर पढ़ाया। उन्होंने रेगुलर क्लासेज लीं। विख्यात पॉप सिंगर मैडोना ने तरावली का गायन किया तो प्रो. वागीश शास्त्री ने उसमें गलतियां पाईं। मैडोना बीबीसी रेडियो के माध्यम से प्रो. शास्त्री के संपर्क में आईं और सही उच्चारण सीखा था।वागीश शास्त्री ने पहली बार संस्कृत को सरल और वैज्ञानिक भाषा बनाने की पहल की थी। उन्होंने एक वाग्योग निमॉनिक विधा को खोजा था, जिससे बिना रटे ही 180 घंटे में संस्कृत सीखी जा सकती है। उन्होंने संस्कृत के व्याकरण को वॉवेल, अयोगवाह जैसी बेसिक जानकारी को समझाते हुए संस्कृत को आसान बनाया।

Read More : क्लीनिंग टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी कारचर ने गैर-सरकारी संगठन ‘प्रयास’ के बच्चों के साथ बिताया दिन

मध्य प्रदेश के सागर में हुआ था जन्म
वागीश शास्त्री का जन्म मध्य प्रदेश के सागर में 24 जुलाई 1934 को हुआ था। 20 साल की कम उम्र में ही वह वृंदावन से होते हुए काशी आकर बस गए। 30 साल तक संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भी रहे। इस दौरान 65 से अधिक किताबों और 300 से ज्यादा पांडुलिपियों का संपादन किया। संस्कृत रचनाकार, भाषा वैज्ञानिक, योगी, तंत्रवेत्ता और शिक्षाविद के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले वागीश शास्त्री को 1982 में महामहोपाध्याय की उपाधि से नवाजा गया था।संस्कृत साहित्य में योगदान के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार, काशी रत्न और पद्मश्री से सम्मानित किया गया। पाणिनि के व्याकरण की सरल व्याख्या और नयापन लाने के साथ ही दर्शन, साहित्य, न्याय, वेदांत और सांख्य दर्शन पर किए गए उनके रिसर्च और खोज की वजह से पूरी दुनिया में शिष्यों को तैयार किया।