Saturday, April 11, 2026
Home Blog Page 92

गुजरात में बड़ा हादसा, नमक फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 की मौत

डिजिटल डेस्क : मोरबी जिले के हलवद में एक नमक कारखाने की दीवार गिरने से पांच महिलाओं समेत 12 मजदूरों की मौत हो गई है। दीवार के मलबे में करीब 30 मजदूर दब गए थे। मृतकों और घायलों को जेसीबी मशीन की मदद से निकाला गया। घायलों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। घायलों में कईयों की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। जानकारी के अनुसार हादसा हलवद GIDC स्थित सागर सॉल्ट नाम की एक फैक्ट्री में जिस समय दीवार ढही, तब वहां करीब 30 मजदूर काम कर रहे थे। ऐसी भी जानकारी मिल रही है कि कुछ मजदूरों के बच्चे भी उनके साथ थे, जो हादसे का शिकार हो गए हैं। हालांकि, बच्चों के बारे में कंपनी से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभियान शुरू किया। घटना के बाद स्थानीय विधायक परसोत्तम सबरिया व कलेक्टर समेत कई उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि दीवार किस वजह से गिरी।हादसे के करीब आधा घंटे पहले तक यहां 40 से ज्यादा मजदूर नमक की पैकिंग कर कर रहे थे। इनमें से कई खाना खाने बाहर चले गए थे। नहीं तो और मजदूरों की मौत हो जाती। कंपनी के कुछ श्रमिकों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए मजदूर राधनपुर तहसील के गांवों के रहने वाले हैं।

हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया
इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने अपने ट्वीट में कहा कि मोरबी में दीवार गिरने की घटना काफी दुख पहुंचाने वाली है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। पीएम ने हादसे में घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हर संभव मदद कर रहा है।

Read More : मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार

मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपए की मदद
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपए और उनका पूरा इलाज मुफ्त करवाए जाने की भी घोषणा की है।

 

 

मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार

बरेली : बरेली जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए अफसरों द्वारा अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजे जाने वाले अभियान के दौरान सिरौली पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने 10 साल से फरार चल रहे बरेली के मोस्ट वांटेड अपराधी को धर दबोचा। पकड़ा गया बदमाश सिरौली थाने के टॉप-10 बदमाशों में से पहले स्थान पर था।पुलिस ने उसके पास से तमंचा बरामद किया है। उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पिछले 10 साल से सिरौली पुलिस शातिर बदमाश को तलाश रही थी लेकिन वह पुलिस को चकमा दूसरे राज्य में नाम बदलकर काम कर रहा था।

सिरौली थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि गुलाम मोहम्मद पुत्र ऐवज काजी निवासी मुहल्ला नई बस्ती फरजन्दनगर कस्बा व थाना सिरौली बेहद शातिर अपराधी है। वह इतना फुर्तीला है कि किसी भी वारदात को अंजाम देने के दौरान उसे कोई पकड़ नहीं पाता था। इतना ही नहीं वह 10 सालों को पुलिस को चकमा देकर दूसरे नाम से दिल्ली में काम कर रहा था। वह अक्सर अपनी लोकेशन के साथ ही मोबाइल नंबर बदलता रहता था।

अपराधी पर बरेली से लेकर दिल्ली तक में मुकदमे

कई बार पुलिस के हाथ उसका मोबाइल नंबर लगा और पुलिस जब भी उसके ठिकाने पर उसे पकड़ने के लिए जाती तो वह वहां से गायब मिलता था। वह जहां भी रहता था अपना नाम गुलाम मोहम्मद की जगह गुलफाम बताता था। बुधवार को वह बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में अपने एक पुराने साथी से मिलने के लिए आया था। इसी दौरान मुखबिर ने उन्हें सूचना दी तो वह मातहतों के साथ अंजनी तिराहे पर सादे कपड़ों में घेराबंदी कर ली। कुछ देर बाद गुलाम वहां पहुंचा तो पुलिस उसे पहचान नहीं सकी।

जिसके बाद मुखबिर ने पुलिस को इशारा किया कि यही गुलाल है। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया तो पुलिस को झांसा देने के लिए उसने अपना नाम गुलफाम निवासी दिल्ली बताया लेकिन मुखबिर ने कहा कि यही गुलाम है जो झांसा देते हुए नाम बदलकर गुलफाम बनकर चकमा दे रहा है। तलाशी के दौरान उसकी कमर में तमंचा खोसा मिला। पुलिस ने जब उसके साथ सख्ती की तो उसने खुद को शातिर अपराधी गुलाम बताया।

Read More : अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्यवाही

सिरौली थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि 2011 में उसके गुलाम के खिलाफ पहला मुकदमा दर्ज हुआ। उसके बाद जिले में उसके खिलाफ जानलेवा हमले साहित कई मुकदमे दर्ज हुए। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए सख्ती की तो वह दिल्ली भाग गया।इसी दौरान दिल्ली करोलबाग पुलिस ने भी उसे असलहे के साथ दबोचा और मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद गुलाम ने अपना नाम पता बदला और दिल्ली में ही ठिकाने बदलकर फलों का ठेला लगाता था। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था।

 

अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्यवाही

बून्दी : फ़रीद खान : बून्दी जिले के डाबी वन खण्ड के डसालिया ए के वन क्षेत्र माला की मुई में वन विभाग की टीम ने देर रात अवैध खनन के ख़िलाफ़ बड़ी कार्यवाही करते हुए एक लोडर एक ट्रैक्टर मय कम्प्रेशर व एक डम्पर जब्त कर अवैध खनन के ख़िलाफ़ कार्यवाही की है। वन विभाग की कार्यवाही से अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया है अवैध खनन कर्ता वन विभाग की टीम को देखकर रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर मोके से फरार हो गए वन विभाग डाबी की टीम क्षेत्रीय वन अधिकारी डाबी संजय शर्मा के नेतृत्व में अवैध खनन के खिलाफ लगातर कार्यवाही कर रही है ।

वन विभाग क्या की कार्यवाही

डाबी रेंजर संजय शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष वन विभाग द्वारा 71 प्रकरण दर्ज कर करीब 65 लाख रुपए हर्जाना वसूल किया गया था जिनमे 23 प्रकरण अभी भी विचाराधीन है इस माह मे 8 प्रकरण दर्ज किए जा चुके है स्टाफ़ एव संसाधनों की सख्त कमी होने के कारण अवैध खनन पर रोकथाम हेतु कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है फिर भी वन विभाग की टीम द्वारा दिन-रात लगातार गश्त कर निरागनी कर अवैध खनन पर रोक लगाने के पूर्ण प्रयास किये जा रहे। कार्यवाही के दौरान नाका प्रभारी डाबी राजेश शर्मा,सहायक वन पाल दुर्गालाल मालव, सहायक वनपाल महेश रेबारी, वनरक्षक भरतलाल गुर्जर सहित वन विभाग का जाब्ता मौजूद रहा।

Read More : देर रात सिविल अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम

वर्ष वन विभाग द्वारा 71 प्रकरण दर्ज कर करीब 65 लाख रुपए हर्जाना वसूल किया गया था जिनमे 23 प्रकरण अभी भी विचाराधीन है इस माह मे 8 प्रकरण दर्ज किए जा चुके है स्टाफ़ एव संसाधनों की सख्त कमी होने के कारण अवैध खनन पर रोकथाम हेतु कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है फिर भी वन विभाग की टीम द्वारा दिन-रात लगातार गश्त कर निरागनी कर अवैध खनन पर रोक लगाने के पूर्ण प्रयास किये जा रहे। कार्यवाही के दौरान नाका प्रभारी डाबी राजेश शर्मा,सहायक वन पाल दुर्गालाल मालव, सहायक वनपाल महेश रेबारी, वनरक्षक भरतलाल गुर्जर सहित वन विभाग का जाब्ता मौजूद रहा

देर रात सिविल अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम

लखनऊ : लखनऊ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में मंगलवार देर रात अचानक डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंचे। यहां के प्राइवेट वॉर्ड में भर्ती एक मरीज का हालचाल लेने आए उप मुख्यमंत्री ने परिसर में बाहर बैठे मरीजों और तीमारदारों से मुलाकात की। इस दौरान अस्पताल परिसर में बैठी महिला से बात करने पर उन्हें पता चला कि कुछ दिनों से वह अपने बीमार बेटे के साथ अस्पताल के बाहर ही बैठी है, लेकिन बेटे को भर्ती नहीं किया जा रहा है।

डिप्टी सीएम ने परिसर के बाहर बैठी महिला से जानकारी ली और मौके पर मौजूद निदेशक डॉ.आनंद ओझा को मरीज को भर्ती कराने के आदेश दिए। इस बीच उप मुख्यमंत्री ने महिला की आर्थिक मदद करते हुए कहा- ‘अम्मा आप परेशान न हो, बच्चे का निशुल्क इलाज कराया जाएगा। आप बस उसके और अपने खाने-पीने का ध्यान रखें।’

Read More : मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में 3 की मौत; 32 घायल

आखिर क्यों पहचे डिप्टी सीएम अस्पताल

डॉ. आनंद ओझा ने बताया कि डिप्टी सीएम अस्पताल में भर्ती किसी मरीज को देखने आए थे। इस दौरान अस्पताल के बाहर बैठे मरीजों और तीमारदारों से भी वह मिले। इससे पहले 31 मार्च को भी डिप्टी सीएम ने सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था और सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के आदेश दिए थे। डिप्टी सीएम ने परिसर के बाहर बैठी महिला से जानकारी ली और मौके पर मौजूद निदेशक डॉ.आनंद ओझा को मरीज को भर्ती कराने के आदेश दिए। इस बीच उप मुख्यमंत्री ने महिला की आर्थिक मदद करते हुए कहा- ‘अम्मा आप परेशान न हो, बच्चे का निशुल्क इलाज कराया जाएगा। आप बस उसके और अपने खाने-पीने का ध्यान रखें।’

इवेट वॉर्ड में भर्ती एक मरीज का हालचाल लेने आए उप मुख्यमंत्री ने परिसर में बाहर बैठे मरीजों और तीमारदारों से मुलाकात की। इस दौरान अस्पताल परिसर में बैठी महिला से बात करने पर उन्हें पता चला कि कुछ दिनों से वह अपने बीमार बेटे के साथ अस्पताल के बाहर ही बैठी है, लेकिन बेटे को भर्ती नहीं किया जा रहा है।

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में 3 की मौत; 32 घायल

मथुरा : मथुरा के थाना नौहझील इलाके में श्रद्धालुओं से भरी एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई, जबकि 32 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेस-वे कर्मी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए CHC नौहझील के अलावा नोएडा के निजी हॉस्पिटल भेजा गया है।

आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाले रोड पर श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस एक्सप्रेस-वे पर खड़े गिट्टी से भरे ट्रक में जा घुसी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। वहीं, 32 से ज्यादा लोग घायल हो गए। अभी घायलों और मृतकों के नाम स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

Read More : पुलिसकर्मियों को भारी पड़ी अवैध गिरफ्तारी

कैसे हुआ मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे परहादसा

आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाले रोड पर श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस एक्सप्रेस-वे पर खड़े गिट्टी से भरे ट्रक में जा घुसी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। वहीं, 32 से ज्यादा लोग घायल हो गए। अभी घायलों और मृतकों के नाम स्पष्ट नहीं हो सके हैं।बकि 32 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेस-वे कर्मी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए CHC नौहझील के अलावा नोएडा के निजी हॉस्पिटल भेजा गया है।

हादसे में 3 लोगों की मौत हुई, जबकि 32 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेस-वे कर्मी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए CHC नौहझील के अलावा नोएडा के निजी हॉस्पिटल भेजा गया है।गरा से नोएडा की तरफ जाने वाले रोड पर श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस एक्सप्रेस-वे पर खड़े गिट्टी से भरे ट्रक में जा घुसी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। वहीं, 32 से ज्यादा लोग घायल हो गए। अभी घायलों और मृतकों के नाम स्पष्ट नहीं हो सके हैं

 

 

पुलिसकर्मियों को भारी पड़ी अवैध गिरफ्तारी

आगरा : आगरा पुलिस पर एक बार फिर से गंभीर आरोप लगे हैं, जिसमें एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. इन पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि एक गैंगस्टर से सांठगांठ कर दो लोगों को अवैध रूप से पकड़ कर थाने लाया गया और छोड़ने के नाम पर उनसे मोटी वसूली की गई.

जांच में दोषी पाए गए पुलिसकर्मी
इसके बावजूद भी उन दोनों पर कार्रवाई की गई. मामले की शिकायत मिलने पर एसएसपी ने जांच कराई तो प्रारंभिक जांच में पुलिसकर्मी दोषी साबित हुए. जिसके बाद एसएसपी ने निलंबन की कार्रवाई की है. वहीं आगे की जांच में दोषी पाए जाने पर सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो सकता है.

Read More : करौली में नरेगा साइट का न्यायाधीश ने किया औचक निरीक्षण

शिकायत मिलने पर की गई कार्रवाई
आगरा के एसएसपी सुधीर कुमार के अनुसार, 10 दिन पहले जगदीश पुरा थाने की पुलिस ने कोठी मीना बाजार स्थित रावत पेट्रोल पंप से जितेंद्र और अमित कुमार को अपनी गिरफ्त में लिया और उन्हें जुआ अधिनियम में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. जिसके बाद दोनों लोगों को अवैध तरीके से पकड़कर वसूली कर हिरासत में रखने की शिकायत मिली थी. एसएसपी ने जब इस मामले में जांच कराई तो उसमें अलग ही खेल सामने आया.

गैंगस्टर सांठगांठ का मामला आया सामने

एसएसपी की जांच में सामने आया कि पुलिसकर्मियों ने जिले के गैंगस्टर सनी कबाडिया से सांठगांठ की थी. और उसने पुलिस को जितेंद्र और अमित को पकड़ने के लिए दो लाख रुपये दिए थे. जिसके बाद दोनों को छोड़ने के नाम पर भी पुलिस ने वसूली की लेकिन रिश्वत लेने के बावजूद भी उन्हें जुआ अधिनियम में जेल भेज दिया.

Read More :कश्मीर समेत पुरे देश में अलर्ट जारी

दर्ज किया जा सकता है मुकदमा

एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दरोगा रिशिपाल, मनोज कुमार और अर्जुन प्रताप, साथ ही सिपाही राजीव कुमार, दीपक राणा और गौरव डागर को दोषी पाया गया है, जिसके बाद उन्हें कार्रवाई करते हुए निलंबित किया गया है. आगे की जांच में अगर यह पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं तो इनके ऊपर मुकदमा भी किया जाएगा.

 

आज़म खान की मुस्किलें नहीं हो रही काम

 रामपुर : सुरेश कुमार :   सपा नेता आज़म खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 27 माह से वह सीतापुर जेल में बंद हैं और वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा रामपुर की अदालत में उनकी पेशी चल रही है लेकिन इस बार रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से तलब किया है।  मामला रामपुर के गंज थाना क्षेत्र के डूंगरपुर बस्ती के मकानों को उजाड़ने का है जिसका आरोप आज़म खान और उनके सहयोगियों पर है ।

बस्ती के लोगों के साथ मारपीट गाली गलौज लूटपाट करने के 12 मुकदमें आजम खान और उनके सहयोगियों पर थाना गंज में दर्ज है। इन 12 मुकदमों में से कुछ मामलों में स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में चार्ज फ्रेम किया जा चुका है और कुछ मामलों में चार्ज फ्रेम होना बाकी है अब स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट न्यायाधीश ने आज़म खान को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है जिसमें डूंगरपुर से संबंधित शेष मामलों में चार्ज फ्रेम भी किया जाएगा जिसके लिए 24 मई की तारीख तय की गई है।

Read More : दूसरी पत्नी के संग पहुंचा पति, पहली पत्नी ने कर दी बुरी हालत

इस संबंध में सरकारी वकील अरुण प्रकाश सक्सेना के मुताबिक एमपी एमएलए कोर्ट सेशन कोर्ट रामपुर में मोहम्मद आज़म खान और उनके साथ अन्य सह अभियुक्त थाना गंज से संबंधित लगभग 12 प्रकरण चल रहे हैं जिनमें से 2 मामलों में 13/5 को सुनवाई हुई और अगली तारीख चार्ज फ्रेम के लिए नियत की गई है यह मुकदमे है 507/2019, 513/2019 थाना गंज में मोहम्मद आज़म खान और उनके लोगों के खिलाफ वादी मुकदमा द्वारा एलिगेशन लगाए गए हैं

क्या था आज़म खान पर मामला

कि एक पार्टिकुलर डेट और टाइम पर मोहम्मद आज़म खान के इशारे पर उनके लोग वहां पहुंचे वादी दल के साथ मारपीट की गाली गलौज की उन्हें घरों से बेदखल कर दिया गया और उनका जो दैनिक इस्तेमाल का सामान था वो लूटपाट कर वहां से निकाल लिया गया डैमेज कर दिया गया और उनके घरों पर बुलडोजर चला दिए गए बाद में उस जगह पर काशीराम आवास बना दिए गए क्योंकि वह लोग उनके विरोधी दल से संबंधित थे इन सब के संबंध में लगभग 12 एफआईआर थाना गंज में पंजीकृत हुई जिनमें कुछ एक में चार्ज फ्रेम हो गए हैं

और कुछ में चार्ज फ्रेम होना बाकी है माननीय न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट रामपुर में उन्हें व्यक्तिगत रूप से तलब किया है 24/5 में वो व्यक्तिगत रूप से चार्ज फ्रेम के समय उपस्थित रहेंगे। अगली कार्रवाई 24/5 में होगी।

Read More : रिहा होगा राजीव गांधी का हत्यारा

रिहा होगा राजीव गांधी का हत्यारा

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक अहम फैसला लेते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या मामले में सजा काट रहे दोषी एजी पेरारीवलन को रिहा करने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने रिहाई के लिए अनुच्छेद 142 के तहत विशेषाधिकार के तहत फैसला दिया है. इस मामले में दया याचिका राज्यपाल और राष्ट्रपति के बीच लंबित रहने पर शीर्ष अदालत ने बड़ा कदम उठाया है. सुप्रीम कोर्ट ने पेरारीवल की रिहाई की याचिका मंजूर कर ली. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य कैबिनेट का फैसला राज्यपाल पर बाध्यकारी है.सभी दोषियों की रिहाई का रास्ता खुला हुआ है.

बता दें कि पेरारीवलन फिलहाल जमानत पर रिहा है. उसने रिहाई के लिए याचिका डालकर कहा था कि वो 31 साल से जेल में बंद है, उसे रिहा किया जाना चाहिए. 2008 में तमिलनाडु कैबिनेट ने उसे रिहा करने का फैसला किया था, लेकिन राज्यपाल ने मामले को राष्ट्रपति के पास भेज दिया था, तभी से उसकी रिहाई का मामला लंबित था.सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को मामले की सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा था.

इस मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सवाल उठाए थे. कोर्ट ने कहा था कि कानूनी और संवैधानिक सवाल यही है कि क्या राज्यपाल कैबिनेट की सम्मति के खिलाफ जा सकते हैं? ये गंभीर मसला है. इससे संघीय ढांचे पर प्रतिगामी प्रभाव हो सकता है. इससे संघीय व्यवस्था नष्ट हो सकती है. कानून से ऊपर कोई नहीं है.

राजीव गाँधी के हत्यारे की कितनी मिली थी सज़ा

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि “सरकार हमारे आदेश का पालन करे वरना कोर्ट आदेश पारित करेगा क्योंकि सरकार कानून पालन ना करे तो कोर्ट आंखें बंद कर बैठा नहीं रह सकता. हमारी निगाह में कानून से ऊपर कोई नहीं है.” सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से यह भी पूछा था कि क्या राज्य के राज्यपाल के पास राज्य मंत्रिमंडल द्वारा भेजी गई सिफारिश को बिना फैसला लिए राष्ट्रपति को भेजने की शक्ति है?

Read More : यूपी में अब नए मदरसों को नहीं मिलेगा सरकारी अनुदान, सूची से किया जाएगा बाहर

एजी पेरारीवलन पूर्व PM राजीव गांधी की हत्या का दोषी है और उम्रकैद की सजा काट रहा है. पेरारिवलन के वकील ने दलील दी थी कि उसने 36 साल जेल में काट लिए हैं, उसका आचरण सही है और उसे जेल से रिहा किया जाना चाहिए. सितंबर, 2018 में तत्कालीन AIADMK कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पारित किया था और पेरारिवलन सहित उम्रकैद की सजायाफ्ता सभी सात दोषियों की समयपूर्व रिहाई का आदेश देने के लिए तत्कालीन राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को अपनी सिफारिश भेजी थी, लेकिन राज्यपाल के फैसला ना करने पर पेरारिवलन ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था.

 

यूपी में अब नए मदरसों को नहीं मिलेगा सरकारी अनुदान, सूची से किया जाएगा बाहर

लखनऊ  : उत्तर प्रदेश में मदरसों को दिए जाने वाले अनुदान को लेकर यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार अब किसी भी नए मदरसे को अनुदान सूची में शामिल नहीं करेगी. मंगलवार यानी,17 मई को कैबिनेट के फैसले में यूपी सरकार ने मदरसों को अनुदान सूची से बाहर करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है.

पुराने मदरसों को मिलता रहेगा अनुदान

दरअसल, योगी कैबिनेट के फैसले में यूपी सरकार ने मदरसों को अनुदान सूची से बाहर करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है. ऐसे में अब किसी भी नए मदरसे को सरकारी अनुदान नहीं दिया जाएगा, बल्कि सभी नए मदरसों को अनुदान सूची से बाहर किया जाएगा. हालांकि, पुराने मदरसों या फिर जिन मदरसों को अभी तक अनुदान मिल रहा है, उनको पूर्व की भांति अनुदान मिलता रहेगा. पुराने मदरसों की स्थित में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

सपा सरकार की नीति को योगी सरकार ने किया समाप्त

प्रदेश में पिछली समाजवादी पार्टी ने अपने शासन काल में अरबी-फारसी मदरसों में से 2003 तक के आलिया स्तर के स्थायी मान्यता प्राप्त मदरसों को अनुदान देने का फैसला किया था. आलिया में 9वीं और 10वीं स्तर की पढ़ाई होती है. समाजवादी पार्टी सरकार की नीति के तहत 100 मदरसों को अनुदान सूची में सामिल किया गया था, लेकिन समान मानक वाले 46 मदरसे उस दौरान छूट गए थे, जिसके बाद कुछ मदरसा संचालक कोर्ट पहुंच गए थे.

Read more : फ्री राशन लेने वाले फर्जी कार्डधारकों पर होगा एक्शन, नए मदरसों पर CM योगी ने किया ये फैसला

यूपी में नए मदरसों को नहीं मिलेगा अनुदान

ऐसे में अब योगी सरकार ने 17 मई को कैबिनेट के फैसले में सपा की उस नीति को खत्म कर दिया है, जिसके जरिए मदरसों को सरकारी अनुदान सूची में शामिल कर अनुदान दिया जाता था. उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसों को अनुदान सूची से बाहर करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है. अब प्रदेश में किसी भी नए मदरसे को सरकारी अनुदान नहीं दिया जाएगा.

 

फ्री राशन लेने वाले फर्जी कार्डधारकों पर होगा एक्शन,CM योगी ने किया ये फैसला

लखनऊ  : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बुलडोज़र एक्शन के बाद एक नई मुहिम शुरू कर दी है, जिसके तहत फर्जी राशनकार्ड के जरिए फ्री राशन लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा योगी कैबिनेट ने मदरसों को लेकर भी बड़ा फैसला किया है, जिसके बाद नए मदरसों को अब सरकारी अनुदान नहीं मिलेगी।

फेक कार्ड से राशन लेने वालों से वसूली करने के आदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारियों को अपात्र कार्डधारकों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही फर्जी कार्ड के जरिए फ्री राशन लेने वाले लोगों से रिकवरी भी की जाएगी, जिसको लेकर आदेश जारी किए गए हैं।

Read More : बारातियों से भरी स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर, दो महिलाओं सहित तीन की मौत, 14 घायल

फर्जी राशन कार्ड सरेंडर करने के निर्देश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी अपात्र कार्डधारकों को जल्द से जल्द अपने राशन कार्ड सरेंडर करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कई जिलों में सैकड़ों की संख्या में लोग फर्जी राशन कार्ड सरेंडर करने जिला पूर्ति अधिकारी के पास पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद जिला प्रशासन भी एक्शन मोड में नजर आ रहा है।

नए मदरसों को नहीं मिलेगा अनुदान

इसके साथ ही योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet) ने समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान मदरसों को लेकर बनी नीति को खत्म करने का फैसला किया है |इसके बाद अब नए मदरसों को सरकारी अनुदान नहीं मिलेगा | हालांकि पुराने मदरसों को सरकारी मदद मिलती रहेगी | कैबिनेट बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर फैसला लिया | बता दें कि यूपी में मौजूदा समय में 558 मदरसों को सरकारी अनुदान दी जा रही है |

Read More : साकीनाका रेप मामले में दोषी को मिली सज़ा-ए-मौत

स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर, दो महिलाओं सहित तीन की मौत, 14 घायल

 वाराणसी : प्रदेश के भदोही जिले के चौरी क्षेत्र से एक भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है. जहां बारातियों से भरी स्कॉर्पियो एक ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में तीन बारातियों की मौत हो गई, मृतकों में कार ड्राइवर और दो महिलाएं शामिल हैं. इसके अलावा कुल 14 बारातियों के घायल होने की खबर है. फिलहाल, सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है.

हादसे में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

दरअसल, यह घटना चौरी थाना क्षेत्र के कोल्हड़ हनुमान मंदिर के पास की है. यहां वाराणसी भदोही मार्ग पर मंगलवार देर रात करीब दो बजे बरातियों से भरी एक स्कॉर्पियो सामने से आ रहे ट्रक में टकरा गई. इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई, जबकि स्कॉर्पियो में सवार 14 लोग घायल हो गए. सभी को भदोही के महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. यहां पांच मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है.

सामने से आ रहे ट्रक में जा टकराई स्कॉर्पियो

चौरी क्षेत्र के अमवा खुर्द गांव से ज्ञानपुर के भीदीउरा गांव में बरात गई थी. महिलाएं और बच्चे एक स्कॉर्पियो में सवार थे, जोकि बरात में शामिल होने के बाद सभी स्कॉर्पियो से ही वापस लौट रहे थे. गाड़ी जब कोल्हण हनुमान मंदिर के पास चौरी बाजार पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई.

Read More : गुजरात में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, हार्दिक पटेल ने पार्टी से दिया इस्तीफा

गाड़ी में कुल 17 लोग सवार थे

इस हादसे में सुमन देवी (35), सोनम देवी (32) चालक रंजीत (32) निवासी पकरी की मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल ममता, किरन, नगीना, सोनी और अंशु को डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो में बच्चों की संख्या ज्यादा थी. गाड़ी में कुल 17 लोग सवार थे.

 

गुजरात में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, हार्दिक पटेल ने पार्टी से दिया इस्तीफा

अहमदाबाद. काफी लंबे समये से कांग्रेस पार्टी में नाराज चल रहे गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने इस्तीफा दे दिया है. अपने इस्तीफे की खबर उन्होंने ट्वीट के जरिये दी है. ट्वीट कर उन्होंने लिखा कि आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं. मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी. मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद में भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊंगा.

बता दें कि हार्दिक काफी लंबे वक्त से पार्टी से नाराज चल रहे थे और लगातार प्रदेश के नेताओं और हाईकमान पर सवाल खड़े कर रहे थे. बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव होने में कुछ वक्त ही बचा है. ऐसे में हार्दिक पटेल के इस्तीफे से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है.बता दें कि हार्दिक काफी लंबे वक्त से पार्टी से नाराज चल रहे थे और लगातार प्रदेश के नेताओं और हाईकमान पर सवाल खड़े कर रहे थे. बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव होने में कुछ वक्त ही बचा है. ऐसे में हार्दिक पटेल के इस्तीफे से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. हार्दिक पटेल ने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को सौंपा है.

कांग्रेस से क्यों नाराज़ है हार्दिक पटेल

हार्दिक ने इस्तीफे में लिखा है कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में किसी भी मुद्दे के प्रति गंभीरता की कमी एक बड़ा मुद्दा है. मैं जब भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिला तो लगा कि नेतृत्व का ध्यान गुजरात के लोगों और पार्टी की समस्याओं को सुनने से ज्यादा अपने मोबाइल और बाकी चीजों पर रहा. जब भी देश संकट में था अथवा कांग्रेस को नेतृत्व की सबसे ज्यादा आवश्यकता थी तो हमारे नेता विदेश में थे.

read more : प्राईवेट हॉस्पिटल की लापरवाही से गई मासूम की जान

हार्दिक पटेल ने पत्र में लिखा है कि पिछले लगभग तीन वर्षों में मैंने यह पाया कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ विरोध की राजनीति तक सीमित रह गई है. जबकि देश के लोगों को विरोध नहीं, एक ऐसा विकल्प चाहिए जो उनके भविष्य के बारे में सोचता हो, देश को आगे ले जाने की क्षमता रखता हो. अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर हो, सीएए-एनआरसी का मुद्दा हो, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना हो अथवा जीएसटी लागू करने जैसे निर्णय हों, देश लंबे समय से इनका समाधान चाहता था और कांग्रेस पार्टी सिर्फ इसमें एक बाधा बनने का काम करती रही.

 

प्राईवेट हॉस्पिटल की लापरवाही से गई मासूम की जान

अमेठी : राजेश सोनी :  उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक प्राईवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बरती गई लापरवाही से एक सात साल के मासूम की जान चली गई। घटना से गुस्साए परिवारीजनों ने घंटों हॉस्पिटल पर हंगामा काटा। मामला तब शांत हुआ जब मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया और परिजनों से तहरीर मांगा। पुलिस अब शव को पोस्टमार्टम में भेजकर पूरे मामले में विधिक कार्रवाई करने में जुट गई है

जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना

मामला जिले के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के राधेश्याम सत्य प्रकाश हॉस्पिटल का है। जहां मंगलवार रात इसी कोतवाली क्षेत्र के कपुरीपुर निवासी जय बहादुर सिंह के सात वर्षीय पुत्र युवराज सिंह की एकाएक तबियत खराब हो गई। जय बहादुर ने बताया कि रात 11 बजे लड़के की तबियत खराब हुई उसे पलटी हो रही थी। उसको हम सरकारी हॉस्पिटल लेकर आए वहां संजय डॉक्टर मिले थे उन्होंने दो टॉनिक दिया था कहा इसको पिलाओ और आधे घंटे में आराम नहीं होगा तो कहीं दूसरी जगह ले जाकर दिखा लेना।

आधे घंटे बाद लड़के को सिर में दर्द शुरू हुई तो उसको हम यहां राधेश्याम हॉस्पिटल लेकर आए। हम सोचे कोई इमरजेंसी इंजेक्शन होगा उसको लगा देंगे उसके बाद वापस लेकर चले जाएंगे। अंदर गए डॉक्टर को बताया वो कहे समस्या कुछ दूसरी है। बोले झटका आता है यह आता है उसके बाद 200 का उन्होंने पर्चा बनवाया और 800 की दवा मिली। डॉक्टर अंदर चले गए और दो नर्स थी। इंजेक्शन जैसे लगाया बच्चा खत्म हो गया.

Read More :घर के आंगन से खेलते-खेलते गायब हुई मासूम, दूसरे दिन बरामद हुआ शव

हॉस्पिटल डॉक्टर ने नहीं दिया सही जवाब

वहीं मृतक मासूम के नाना सतनाम सिंह ने बताया कि हमारी लड़की का लड़का बीमार हुआ तो हमारा दामाद लेकर हॉस्पिटल आया। डॉक्टर ने कहा कि इसे झटका आ रहा है तो हमारे दामाद ने कहा इसे कभी झटका नहीं आया। इस पर डॉक्टर ने कहा कि एमबीबीएस हम हैं डॉक्टर तुम बन रहे। फिर डॉक्टर ने दो नर्सों को लिखा कि यह इंजेक्शन लगाओ। नर्सों ने झटके का इंजेक्शन लगा दिया। दो-तीन में लड़का तड़पा और एक्सपायर कर गया। हॉस्पिटल में जो डॉक्टर और नर्सें काम कर रही हैं उनकी डिग्री की जांच की जाए। इस मामले में जब आरोपी डॉक्टर से बात करने की कोशिश किया गया तो उसने कोई सही जवाब नहीं दिया

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष पर लगा भूमि कब्ज़ा करने का आरोप

बरेली : बी.एस.चन्देल :  सपा के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी पर विकलांग ने मकान दुकान पर कब्ज़ा करने का आरोप लगाया है । पीड़ित अपने परिवार सहित पुलिस कार्यलय पहुंच कर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई ।विकलांग का आरोप है कि सपा सरकार में उस पर फर्जी मुकदमा लिखाये गए और उस की ज़मीन पर कब्ज़ा किया गया

एसएसपी रोहित सजवाण ने मामले की जांच के आदेश दिए | मामला किला थाना क्षेत्र के स्वाले नगर का है। पीड़ित ने न्याय के लिए गुहार लगाई है अब देखना होगा बाबा का बुलडोज़र कब चलेगा और पीड़ित को कब न्याय मिलेगा |

Read More : नाबालिक लड़की को रातों रात किया दफन, देखती रही पीपरपुर पुलिस

महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी पर विकलांग ने मकान दुकान पर कब्ज़ा करने का आरोप लगाया है । पीड़ित अपने परिवार सहित पुलिस कार्यलय पहुंच कर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई ।विकलांग का आरोप है कि सपा सरकार में उस पर फर्जी मुकदमा लिखाये गए और उस की ज़मीन पर कब्ज़ा किया गया

एसएसपी रोहित सजवाण ने मामले की जांच के आदेश दिए | मामला किला थाना क्षेत्र के स्वाले नगर का है। पीड़ित ने न्याय के लिए गुहार लगाई है अब देखना होगा बाबा का बुलडोज़र कब चलेगा और पीड़ित को कब न्याय मिलेगा |

नाबालिक लड़की को रातों रात किया दफन, देखती रही पीपरपुर पुलिस

 अमेठी : राजेश सोनी : जनपद अमेठी के थाना पीपरपुर के घोरहा अमेठी से है । जहां पर कनीज फातमा पत्नी अनवर का आरोप है की अपने मायके कनीज फातमा के तीन बच्चे थे कनीज फातमा की मां बीमार थी उनको देखने के लिए अपने साथ दो बच्चो को लेकर ग्राम विसावा थाना सिकराया जिला जौनपुर मां के पास गई थी। उसी बीच 2 मई को लगभग शाम 5 अनवर जब पीड़िता के माता पिता के पास अनवर ने फोन कर के सूचना दिया की अपनी नातिन सुहाना की मर गई है जब इसकी सूचना कनीज फातमा को चली तो वहा से भाग कर अमेठी पहुंची तब से कनीफ फातमा न्याय के लिए थाने का चक्कर काट रही है।

कनीज फातमा का कहना है जब डायल 112 पीपरपुर पुलिस को सूचित किया गया तो मौके पर जब डायल112 पीपरपुर पुलिस पहुंची तो ग्राम प्रधान ने समझा बुझा कर वापस कर के अंतिम संस्कार कर दिया।

Read More : राम राज्य में चोर मस्त, प्रशासन पस्त

थाना पीपरपुर का क्या था मामला

थाना पीपरपुर के घोरहा अमेठी से है । जहां पर कनीज फातमा पत्नी अनवर का आरोप है की अपने मायके कनीज फातमा के तीन बच्चे थे कनीज फातमा की मां बीमार थी उनको देखने के लिए अपने साथ दो बच्चो को लेकर ग्राम विसावा थाना सिकराया जिला जौनपुर मां के पास गई थी। उसी बीच 2 मई को लगभग शाम 5 अनवर जब पीड़िता के माता पिता के पास अनवर ने फोन कर के सूचना दिया की अपनी नातिन सुहाना की मर गई है

जब इसकी सूचना कनीज फातमा को चली तो वहा से भाग कर अमेठी पहुंची तब से कनीफ फातमा न्याय के लिए थाने का चक्कर काट रही है।कनीज फातमा का कहना है जब डायल 112 पीपरपुर पुलिस को सूचित किया गया तो मौके पर जब डायल112 पीपरपुर पुलिस पहुंची तो ग्राम प्रधान ने समझा बुझा कर वापस कर के अंतिम संस्कार कर दिया।

राम राज्य में चोर मस्त, प्रशासन पस्त

गोण्डा : जहाँ प्रदेश सरकार लुटरे और अपराधी पर शिकंजे कसने की बात करती है । वहीं गोण्डा में बस स्टाप से 10 कदम महज़ दूरी पर पुलिस चौकी के पास दिन दहाड़े 10 बजे घर से महिला रजिस्ट्री कराने जा रही थी तभी बस स्टॉप पुलिस चौकी के पास से चोर ढाई लाख रुपये लूट कर फरार हो जाते हैं। इस महीने की अंदर दूसरी घटना फिर आज दिन दहाड़े साढे़ तीन लाख लूट कर लुटेरे फरार हो गये । इस मामले में गोण्डा पुलिस विफल नजर आ रही है। अब ये चोर को आखिर कौन पकड़ेगा। क्योंकि अभि  तक ये पुलिस कि गिरफ्त से बाहर है। ऐसे में ये सवाल उठता है कि क्या गोण्डा में लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे जब दिन दहाड़े चोर लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देंगे ।

Read More : ज्ञानवापी केस की सुनवाई पर संशय, वाराणसी कोर्ट के वकीलों ने किया कार्य का बहिष्कार

वहीं गोण्डा में बस स्टाप से 10 कदम महज़ दूरी पर पुलिस चौकी के पास दिन दहाड़े 10 बजे घर से महिला रजिस्ट्री कराने जा रही थी तभी बस स्टॉप पुलिस चौकी के पास से चोर ढाई लाख रुपये लूट कर फरार हो जाते हैं। इस महीने की अंदर दूसरी घटना फिर आज दिन दहाड़े साढे़ तीन लाख लूट कर लुटेरे फरार हो गये । इस मामले में गोण्डा पुलिस विफल नजर आ रही है। अब ये चोर को आखिर कौन पकड़ेगा। क्योंकि अभि  तक ये पुलिस कि गिरफ्त से बाहर है। ऐसे में ये सवाल उठता है कि क्या गोण्डा में लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे जब दिन दहाड़े चोर लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देंगे ।

ज्ञानवापी केस की सुनवाई पर संशय, वकीलों ने किया कार्य का बहिष्कार

वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद-श्रृंगार गौरी मामले में वाराणसी कोर्ट में कल दायर की गई याचिका पर आज सुनवाई की जानी है. हालांकि विशेष सचिव की टिप्पणी से नाराज़ वकीलों ने कार्य बहिष्कार का फैसला किया है. ऐसे में ज्ञानवापी केस की सुनवाई पर संशय बना हुआ है. ज्ञानवापी मस्जिद-श्रृंगार गौरी मामले में तीन बिंदुओ को लेकर कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. जिसमें वजू के स्थान को शिफ्ट करने की मांग की, बड़े नंदी के सामने बंद दीवार को तोड़े जाने की मांग और कथित शिवलिंग की नाप जोख कराने की मांग की गई है. अर्ज़ी की इन मांगों पर सुनवाई की जानी है. साथ ही मुस्लिम पक्ष आज अपनी आपत्ति दाखिल करेगा.

आखिर क्या है ज्ञानवापी मामला

वहीं उत्तर प्रदेश के विशेष सचिव द्वारा एडवोकेट पर की गई टिप्पणी को लेकर वाराणसी के जिला अदालत में आज वकील अपने कार्य से विरत रह सकते हैं. इसके लिए कल एक बैठक हुई थी. उत्तर प्रदेश के विशेष सचिव ने एडवोकेट को लेकर कुछ टिप्पणी की थी. जिससे नाराज वकीलों ने उसके विरोध में कार्य बहिष्कार किया है. आज फिर वकील बैठक करेंगे और निर्णय करेंगे कि आगे क्या करना है. लिहाजा आज के कार्यवाही पर संशय बना रहेगा कि क्या ये होगी की नहीं.

Read More : जमीन का पट्टे न मिलने पर पंचायत भवन में हुआ हंगामा

गौरतलब है कि ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे में हिन्दू पक्ष ने वजूखाने की जगह पर शिवलिंग मिलने का दावा किया है. उसने कोर्ट से इस स्थान को सील करने के साथ सुरक्षा देने की मांग की थी, जिसके बाद कोर्ट ने उस स्थान को सील करने का आदेश दिया था. हालांकि मुस्लिम पक्ष का कहना है कि इस मामले में लगातार गुमराह करने का काम किया जा रहा है. उसने कहा कि जिसे शिवलिंग बताया जा रहा है, वो एक फव्वारा मात्र है.

 

जमीन का पट्टे न मिलने पर पंचायत भवन में हुआ हंगामा

राजस्थान  :  सादिक. अली :  सुरपुर पंचायत भवन में हुआ हंगामा। आवेदन के 7 माह बाद भी जमीनी पट्टे नही मिलने पर उपखंड अधिकारी और तहसीलदार को सरकार में एक कद्दावर नेता की मौजूदगी में ग्रामीणों ने पँचायत भवन का गेट बंदकर ताला जड़ दिया ।

अपनी माँगो को लेकर धरना प्रदर्शन करना लोकतंत्र आम बात है। आमतौर पर सरकार के नेता या सरकार की कार्यशैली से नाराज़ असंतुष्ट लोगो द्वारा अक्सर धरना प्रदर्शन करते हुए हम सभी ने कई मर्तबा देखा है।लेकिन सत्ता पक्ष का कोई कद्दावर नेता धरने पर बैठ जाए तो सभी को हैरानी होनी लाजमी है ।मंगलवार को सुरपुर ग्राम पंचायत में डूंगरपुर विधायक और कांग्रेस प्रदेश युवा अध्यक्ष गणेश घोघरा प्रशासन की लापरवाही से नाराज़ होकर ग्रामीणों के हक में पँचायत भवन के बाहर धरने पर बैठ गए ।

क्या है ज़मीन पट्टे विवाद

वही ग्रामीणों ने पँचायत भवन के सभा भवन में उपखंड अधिकारी, तहसीलदार समेत कई कार्मिकों को भवन के गेट पर ताला जड़ कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था।पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुँचने और उपखंड अधिकारी की तरफ से ग्रामीणों को 7 माह पूर्व प्रशासन गाँवों के संग अभियान में आवेदित जमीन के पट्टे जल्द से जल्द दिलाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों द्वारा गेट का ताला खोल दोनो अधिकारीयो को पँचायत भवन से बाहर निकाला गया और हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत हुआ।

Read More : मेष राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

माँगो को लेकर धरना प्रदर्शन करना लोकतंत्र आम बात है।आमतौर पर सरकार के नेता या सरकार की कार्यशैली से नाराज़ असंतुष्ट लोगो द्वारा अक्सर धरना प्रदर्शन करते हुए हम सभी ने कई मर्तबा देखा है।लेकिन सत्ता पक्ष का कोई कद्दावर नेता धरने पर बैठ जाए तो सभी को हैरानी होनी लाजमी है ।मंगलवार को सुरपुर ग्राम पंचायत में डूंगरपुर विधायक और कांग्रेस प्रदेश युवा अध्यक्ष गणेश घोघरा प्रशासन की लापरवाही से नाराज़ होकर ग्रामीणों के हक में पँचायत भवन के बाहर धरने पर बैठ गए

 

मेष राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 11 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 45 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 10 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा , उसके बाद मूल नक्षत्र रहेगा।  जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा 18 मई 2022 को आपका दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। हो सकता है कि शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिले। घर में खुशी का माहौल बनेगा । सोसायटी के लोग आज आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज स्वास्थ्य फिट रहेगा। इस राशि की अविवाहित महिलाओं के लिये आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवार वालों के साथ कोई खास बातचीत हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सुखमय की स्थिति बनी रहेगी।

क्या होगी आप की राशि

वृष राशि

आज किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आज ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश होंगे। आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी खास काम की तैयारी करेंगे। पिछले कार्यों के बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज मित्र से किसी काम में विशेष मदद मिलेगी । इस राशि के लवमेट आज किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। अचानक धन लाभ होगा।

मिथुन राशि
कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रुकावटें आज दूर हो जाएंगी। अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आपके जीवनशैली में सुधार हो सकता है। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में उन्नति हो सकती है।

कर्क राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी के साथ किसी मूवी को देखने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। आज व्यर्थ की बहसबाजी से दूर रहें, तो बेहतर होगा। आप अपनी काबीलियत से काम को आसानी से पूरा कर सकते हैं। किसी काम को जल्दबाजी में न करें, वरना काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा काम को धैर्य पूर्वक करें।

सिंह राशि
आज कार्यक्षेत्र में योग्यता साबित करने के लिए आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। मेहनत और ईमानदारी से किये गये काम में सफलता मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। कामकाज में थोड़ी सावधानी रखें। किसी काम में ज्यादा समय और पैसा लग सकता है।

कन्या राशि
आज भाग्य आपके साथ रहेगा। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं, वो आज किसी मित्र की मदद से पूरा हो जाएगा। आज का दिन प्रेम-संबंधों के लिए उत्तम है। व्यावसायिक यात्रा सुखद रहेगी। आज वाणी में मधुरता रहेगी। मित्रों की सलाह काम आयेगी। जीवनसाथी से लंबी बातचीत होगी। पुराने कामों का फायदा मिलेगा। लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे।

तुला राशि
आज आपका मन किसी पुराने मित्र से मिलने का करेगा। कुछ लोग आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। पुरानी बातों में आप उलझ सकते हैं। बिजनेस में कोई अनजाना डर आपको परेशान कर सकता है। सड़क पर ड्राइव करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। अगर कहीं यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो बेहतर होगा आज के लिए यात्रा टाल दें।

वृश्चिक राशि

आज आपका ज्यादातर समय माता-पिता के साथ बीतेगा। भौतिक सुख-संसाधनों में बढ़ोतरी होगी। बच्चों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दैनिक कार्यों में सफलता के आसार बन सकते हैं। अपने विचारों को जाहिर करने में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं।

धनु राशि
अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन शानदार है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज खुले मन से काम करेंगे। अपनी परफॉर्मेंस से आगे बढ़ेंगे। आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। थोड़ी मेहनत से ही आपको बड़े फायदे होंगे। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं।

मकर राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। काम की व्यस्तता थोड़ी ज्यादा रहेगी। किसी का गुस्सा किसी और पर निकालने से आपके संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। बेहतर होगा अपने गुस्से को कंट्रोल में रखें। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। दवाब में काम करना पड़ सकता है। जरूरी कामों में जल्दबाजी करने से बचें ।

Read More : मंडप तक BMW से नहीं लाया दूल्हा तो हुआ बवाल, बिना दुल्हन के ही लौट गई बारात

कुंभ राशि
आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीतेगा। परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बनायेंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा फायदा होगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। ऑफिस में कुछ नए लोग शामिल हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। मनोरंजन के कुछ मौके अचानक मिलेंगे ।

मीन राशि
आज दोस्तों से आपके संबंध मधुर होंगे। आज अनुभव से काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सहयोग मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं । जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। किसी जरूरी काम को निपटाने के लिए योजना बना सकते हैं। किसी काम में मिली सफलता से लोग खुश होंगे। आपको कोई उपहार भी मिल सकता है।

 

आज का पंचांग बताएगा कैसा रहेगा दिन, शुभ काम की शुरुआत के लिए जानिए मुहूर्त

ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का बहुत महत्व है । पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। जिसमें तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। इसकी मदद से हम दिन के हर बेला के शुभ और अशुभ समय का पता लगाते हैं। उसके आधार पर अपने खास कर्मों को इंगित करते हैं। आज 18 मई 2022 बुधवार ( Wednesday) का दिन है। ज्येष्ठा मास की कृष्ण पक्ष तृतीया 11:36 PM तक उसके बाद चतुर्थी तक है। सूर्य वृष राशि पर योग-शिव , करण- तैतिल और गर ज्येष्ठ मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

कौन सा है शुभ पंचांग

आज 18 मई का पंचांग हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत- 1944 शुभकृत् विक्रम सम्वत- 2079 आज की तिथि तिथि-तृतीया 11:36 PM तक उसके बाद चतुर्थी आज का नक्षत्र-ज्येष्ठा 08:10 AM तक उसके बाद मूल आज का करण- तैतिल और गर आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष आज का योग-शिव आज का वार- बुधवार आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय (Sun Time) सूर्योदय-5:48 AM सूर्यास्त-6:58 PM आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय ( Moon Time) चन्द्रोदय-9:43 PM चन्द्रास्त- 8:30 AM सूर्य – सूर्य वृष राशि में है। आज चन्द्रमा की राशि (Moon Sign) चन्द्रमा- 08:09 AM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा। दिन-बुधवार माह- ज्येष्ठ व्रत- नहीं है

Read More : मंडप तक BMW से नहीं लाया दूल्हा तो हुआ बवाल, बिना दुल्हन के ही लौट गई बारात

आज का शुभ मुहूर्त (Today Auspicious Time) अभिजीत मुहूर्त-नहीं है अमृत काल– 11:58 PM से 01:24 AM ब्रह्म मुहूर्त– 04:12 AM – 05:00 AM विजय मुहूर्त-02:09 PM से 03:02 PM गोधूलि मुहूर्त-06:24 PM से 06:48 PM निशित काल-11:33 PM से 12:15 AM, May 19 आज का शुभ योग (Aaj Ka Shubh Yoga) सर्वार्थ सिद्धि योग- नहीं है रवि पुष्य योग – नहीं है अमृतसिद्धि योग-नहीं है त्रिपुष्कर योग-नहीं है द्विपुष्कर योग-नहीं है अभिजीत मुहूर्त-नहीं है आज का अशुभ समय( Today Bad Time) राहु काल-12:23 PM से 02:02 PM तक कालवेला / अर्द्धयाम-06:05:38 से 06:59:18 तक दुष्टमुहूर्त-07:35 AM से 08:27 AM यमगण्ड– 2:01 PM से 3:39 PM भद्रा-01:17 PM से 11:36 PM गुलिक काल- 10:13:53 से 11:54:31 तक गंडमूल- पूरे दिन

 

ज्ञानवापी के बाद अब उज्जैन का मामला,प्राचीन शिव मंदिर होने का दावा

नई दिल्ली : मुगल शासक औरंगजेब के शासनकाल में हिंदुओं के मंदिरों को तोड़कर मस्जिद निर्माण कराने का मामला इतिहासविदित है. तथाकथित तौर पर यह माना जा रहा है कि औरंगजेब ने बनारस के ज्ञानवापी में शिवमंदिर को तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया था. फिलहाल, अदालत के आदेश के बाद ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का काम पूरा हो गया है और इसकी रिपोर्ट अदालत के सामने पेश किया जाना है. लेकिन, बनारस के ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का काम पूरा होने से पहले ही उज्जैन की एक मस्जिद का भी मामला गरमाने लगा है. मीडिया की रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि उज्जैन के दानी गेट के पास बिना नींव वाली मस्जिद के नीचे प्राचीन शिव मंदिर और गणेश जी की प्रतिमा दबी है.

दरअसल, अखंड हिंदू सेना के अध्यक्ष और उज्जैन आह्वान के महामंडलेश्वर अतुलेशानंद सरस्वती ने दावा किया है कि उज्जैन के दानी गेट स्थित बिना नींव वाली मस्जिद के नीचे प्राचीन शिव मंदिर है. उन्होंने अपने दावे में कहा है कि इस मस्जिद के नीचे गणेश भगवान की प्रतिमा भी दबी है. उन्होंने दावा किया है कि वर्ष 2007 में उन्होंने खुद मस्जिद में जाकर इस प्रतिमा को देखा है. उन्होंने वहां भगवान गणेश की मूर्तियां, हाथी-घोड़े और पत्थरों पर विशाल पहरेदार सैनिकों की मूर्तियां देखी थीं.

क्यों अतुलेशानंद सरस्वती ने शिव मंदिर होने का दावा किया

अतुलेशानंद सरस्वती ने यह भी कहा है कि यह हिंदुओं की संपत्ति है और इसे वापस लौटा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि बनारस के ज्ञानवापी मस्जिद की तरह इस मस्जिद का भी सर्वे, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करके साक्ष्य जमा किए जाएं. महामंडलेश्वर अतुलेशानंद के अनुसार, उज्जैन एक प्राचीन नगर है और वर्ष 1600 में मुगल शासकों ने इस पर अपना कब्जा जमा लिया था.

Read More : ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई- शिवलिंग की सुरक्षा सुनिश्चित हो, लेकिन नमाज बाधित न हो

उन्होंने दावा किया है कि मुगल शासकों के कब्जे के समय ही इस मस्जिद का निर्माण कराया गया था. उन्होंने मस्जिद की फ़ोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराने की मांग की है. महामंडलेश्वर अतुलेशानंद ने कहा है कि मस्जिद की सुरक्षा के उपाय किए जाएं, जिससे उसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हो. इसके साथ ही, उन्होंने कोर्ट में एक वाद दायर करने की बात कही है.

 

ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई शिवलिंग की सुरक्षा सुनिश्चित हो, नमाज बाधित न हो

नयी दिल्ली: ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे और एक इलाके को सील किये जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची मस्जिद कमेटी को मंगलवार को तगड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के बाद मुस्लिम पक्ष से कहा कि वे ट्रायल कोर्ट में जायें, वहीं उनकी याचिका पर सुनवाई होगी. इतना ही नहीं, कोर्ट ने वाराणसी जिला प्रशासन को आदेश दिया है कि जिस जगह शिवलिंग मिला है, वहां की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये, लेकिन इसकी वजह से नमाज बाधित नहीं होना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट में अब 19 मई को इस केस की सुनवाई होगी.

ये है ज्ञानवापी मामला

बता दें कि अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद ने वाराणसी कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे और उसकी वीडियोग्राफी कराने के आदेश दिये गये थे. ज्ञानवापी मस्जिद प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर के पास ही है. अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश पर आपत्ति दर्ज करायी थी, जिसमें कहा गया था कि जहां शिवलिंग मिला है, उस इलाके को सील कर दिया जाये. मुस्लिम पक्ष की दलील है कि जिस इलाके को सील किया गया है, उसके बाद लोग वजू नहीं कर पा रहे हैं. बिना वजू किये वे इबादत कैसे करेंगे.

जस्टिस चंद्रचूड़ ने कही ये बात
इससे पहले, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने शुरुआती सुनवाई में ही कहा कि यह मालिकाना हक का मामला नहीं है. लोग पूजा और दर्शन करने का अधिकार मांग रहे हैं. इसलिए यह मालिकाना हक का केस नहीं बनता है. मस्जिद कमेटी और हिंदू सेना के वकीलों ने अपनी दलीलें दी. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को सेशन कोर्ट में जाने के लिए कहा.

Read More : पुलिस ने की सेरेआम युवक की पिटाई

कोर्ट कमिश्नर के सर्वे करने पर मुस्लिम पक्ष ने उठाये सवाल
अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी के वकील हुफेजा अहमदी ने बहस की शुरुआत करते हुए कहा कि हिंदू पक्ष ने वाराणसी कोर्ट में जो केस दाखिल किया है, उससे उस धार्मिक स्थल का कैरेक्टर और स्ट्रक्चर बदल जाता है, जो एक मस्जिद है. उन्होंने कहा कि मुस्लिम पक्ष ने एडवोक्ट कमिश्नर की नियुक्ति का भी विरोध किया. सीनियर एडवोकेट हुफेजा अहमदी ने कहा कि कोर्ट कमिश्नर ने यह जानते हुए कि सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई होनी है, शनिवार और रविवार को सर्वे किया किया.