Saturday, April 11, 2026
Home Blog Page 90

राशन कार्ड सरेंडर अथवा रिकवरी का कोई आदेश नहीं : खाद्य आयुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को साफ कर दिया है कि प्रदेश में राशन कार्ड सरंडेर करने अथवा उनके निरस्तीकरण के सम्बन्ध में कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। मीडिया पर इस संबंध में प्रसारित अफवाहों व तथ्यों से परे खबरों का खण्डन करते हुए राज्य के खाद्य आयुक्त सौरव बाबू ने कहा कि राशनकार्ड सत्यापन एक सामान्य प्रक्रिया है जो समय समय पर चलती है । उन्होंने कहा कि राशन कार्ड सरेंडर करने और पात्रता की नई शर्तों के संबंध में आधारहीन प्रचार हो रहा है। सत्यता यह है कि पात्र गृहस्थी राशनकार्डों की पात्रता / अपात्रता के सम्बन्ध में सात अक्टूबर, 2014 के शासनादेश के मानक निर्धारित किए गए थे जिसमें वर्तमान में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है।ऐसे कोई भी आदेश नहीं दिया गया है

Read More :“मुझे और मेरे परिवार को जान का ख़तरा …..” नूपुर शर्मा

उन्होंने कहा कि सरकारी योजनान्तर्गत आवंटित पक्का मकान, विद्युत कनेक्शन, शस्त्र लाइसेंस , मोटर साइकिल, मुर्गी पालन / गौ पालन का स्वामी होने के आधार पर किसी भी कार्डधारक को अपात्र घोषित नहीं किया जा सकता है। इसी प्रकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 तथा प्रचलित शासनादेशों में अपात्र कार्डधारकों से वसूली जैसी कोई व्यवस्था भी निर्धारित नहीं की गयी है और रिकवरी के सम्बन्ध में शासन स्तर से अथवा खाद्यायुक्त कार्यालय से कोई भी निर्देश जारी नहीं किए गए है। उल्लेखनीय है कि विभाग सदैव पात्र कार्डधारकों को नियमानुसार उनकी पात्रता के अनुरूप नवीन राशनकार्ड निर्गमित करता है तथा एक अप्रैल, 2020 से अब तक प्रदेश में कुल 29.53 लाख नवीन राशनकार्ड विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों को जारी किए गए है।

उमा भारती का ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर विवादित बयान

उमा भारती का ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर विवादित बयान

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद जारी है और सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है | पहले यह मामला वाराणसी कोर्ट पंहुचा | कोर्ट के आदेशानुसार मस्जिद का सर्वे हुआ | सर्वे में मस्जिद के वज़ूखाने में शिवलिंग मिलने का दावा किया गया | मस्जिद पक्ष का कहना है कि, जिसे हिन्दू पक्ष शिवलिंग बता रहा है, दरअसल वो एक फव्वारा है। हालांकि, कोर्ट ने वज़ूखाने को सील करने का आदेश दे दिया है | लेकिन मस्जिद में नमाज़ अदा करने पर लगी रोक हटा दी है |

ज्ञानवापी मस्जिद पर बीजेपी नेत्री की राय 

मामले को लेकर बीजेपी किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दे रही है | वहीं बीजेपी नेत्री उमा भारती ने ज्ञानवापी मुद्दे पर अपनी राय रखी। उमा भारती ने इंटरव्यू के दौरान कहा, “अयोध्या में तो खुदाई करनी पड़ी तब जाकर प्रमाण मिले। लेकिन काशी-मथुरा में तो खुदाई की जरूरत ही नहीं प्रमाण सामने है, साक्षात है। मैं हमेशा नंदी के गले में लटकती हूं और बहुत दुखी होती हूं। नंदी को तो अहिल्या बाई होलकर ने भी नहीं हटाया क्योंकि वो इसी बात के लिए छोड़ गई कि कभी नंदी ही रास्ता दिखायेगा। वहां शिवलिंग न भी मिले तो भी ये सबको पता है कि वहां मंदिर था। मैं अयोध्या, मथुरा और काशी में भव्य मंदिर देखना चाहती हूं।”

Read more : बाज़ार खाला थाने में हुई व्यापारियों और पुलिस की बैठक

उमा भारती ने विवादित बयान दिया | उन्होंने कहा , “मस्जिद को देखने पर आक्रान्ताओं की स्मृति आती है, चुभन होती है मन में। जो भी काशी जायेगा, उसको ज्ञानवापी की मस्जिद दिखती, तो दिल को तकलीफ होती है।”

असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार

वहीं ज्ञानवापी मस्जिद मामले में ओवैसी कोर्ट के फैसले के खिलाफ है | उमा भारती के बयान पर ओवैसी ने पलटवार किया | उन्होंने कहा, “जब लोकसभा में 1991 एक्ट पर बहस चल रही थी , तब उमा भारती ने कहा था , ” ज्ञानवापी का क्या होगा? “| बीजेपी वो मोशन हार गई। ज्ञानवापी की मस्जिद को 1991 के एक्ट में प्रोटेक्ट किया गया है। ये संसद का मानना है। 1991 के एक्ट को सुप्रीम कोर्ट ने माना है | कोर्ट ने कहा है कि, ये भारत के संविधान का हिस्सा है।

Read more :अखिलेश से पहले शिवपाल यादव ने दिखाया ‘आजम प्रेम’

कुंभ राशि वालों की खुलने वाली है किस्मत, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 25 मिनट तक शुभ योग रहेगा, उसके बाद शुक्ल योग लग जायेगा। साथ ही आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 1 बजकर 18 मिनट तक उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा। जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा 20 मई को आपका दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि
आज आपको मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज किसी ऐसे रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको बड़ा फायदा हो सकता है। अगर आप जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आज का दिन बहुत अच्छा है । इस राशि के बिल्डर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज किसी नयी डील से आपको फायदा हो सकता है । लोग आज आपके स्वाभाव से प्रभावित होंगे ।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन पल लेकर आयेगा । व्यापारी वर्ग को आज धन लाभ हो सकता है । सिविल इंजीनियर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। ऑफिस में काम आसानी से पूरे होंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज किसी से फ्रेंडशिप करने के लिए दिन अच्छा है। परिवार में सबके साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे ।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा । ऑफिस में एक के बाद एक सारे काम पूरे होते जाएंगे। तरक्की के नये रास्ते भी नजर आएंगे । सीनियर्स के सपोर्ट से आपको पदोन्नति का अवसर मिल सकता है । इस राशि के वकीलों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। प्रोजेक्ट को बनाने में आ रही समस्या दूर होगी। विवाहितों के लिए आज का दिन बढ़िया है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।

कर्क राशि
कई दिनों से चली आ रही पारिवारिक परेशानी आज दूर हो जाएगी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। ऑफिस में आज कुछ नयी जिम्मेदारियां आपके कंधों पर आ सकती हैं । स्टूडेंट्स को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज दुश्मन आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, आपको उनसे संभलकर रहना चाहिए। शाम को घर आते समय किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, आपको अच्छा लगेगा । स्वास्थ्य आज थोड़ा मिला-जुला रहेगा, बेहतर होगा कि जंक फूड को एवॉयड करें ।

सिंह राशि
आज आप किसी मित्र के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।आज आपको जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। बच्चों का होमवर्क पूरा न होने पर ट्यूशन टीचर्स से थोड़ी डांट पड़ सकती है । परिवारवालों के साथ टाइम स्पेंड करने पर सबको अच्छे से समझ पायेंगे। उनके साथ बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा । आज सड़क पर वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है ।

कन्या राशि
आज खुद को पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे और इसी एनर्जी के प्रयोग से ऑफिस में कई दिनों से रुका हुआ काम समय पर पूरा कर लेंगे । स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है । अगर आप किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है। लवमेट के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा । आज कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं ।आपको निवेश के मामले में किसी से अच्छी सलाह मिल सकती है ।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपकी काबिलियत को देखकर कई लोग आपसे प्रभावित होंगे। सोसायटी में आपको सम्मानित किया जा सकता है । इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है । घर में रखे पुराने टी.वी. या फ्रिज को बेचने पर उम्मीद से ज्यादा पैसे मिल सकते हैं ।आज किसी बात को लेकर किसी मित्र से थोड़ी अनबन हो सकती है, बेहतर होगा फालतू की बहस करने से बचें । आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा । आपको अपना हुनर दिखाने के लिए कई सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस के काम को पूरा करने में थोड़ी अड़चने आ सकती है लेकिन किसी सहकर्मी की मदद से परेशानियां दूर हो जाएंगी । आज परिवार में किसी पार्टी का आयोजन करने से सभी सदस्यों में तारतम्य बना रहेगा। किसी नये काम को शुरू करने जा रहे हैं, तो

पहले अपने माता-पिता की राय लेना अच्छा रहेगा । सोसायटी के लोग आज आपके सामाजिक कार्यों से खुश रहेंगे । इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा । लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है ।

धनु राशि
आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आज बच्चों के साथ किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। परिवार में प्यार बढ़ेगा। आज किसी काम से दोस्त के घर जा सकते हैं ।इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन शुभ है, विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में सफलता निश्चित है। आपका दाम्पत्य जीवन भी अच्छा ही रहेगा। विरोधी पक्ष आपका कुछ नहीं बिगाड़ पायेंगे।

मकर राशि
आज आपका मन स्थिर रहेगा । ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस अच्छी रहेगी। साथ ही सीनियर्स आपके काम से खुश होकर कोई बुक गिफ्ट कर सकते हैं । बेहतर होगा कि आज किसी दूसरे के काम में बेवजह अपनी राय न दें । अगर आज कोई मित्र आपकी प्रशंसा कर रहा है तो सावधान रहिये, इसके पीछे कोई साजिश हो सकती है । स्वास्थ्य आज पहले से ठीक रहेगा । इस राशि के पोस्टमैन के लिए आज का दिन अच्छा है । कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं । आर्थिक स्थिति में पहले से काफी सुधार आएगा।

कुंभ राशि
आज किस्मत आपके साथ कदम मिलाकर चलेगी । इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन अधिक फायदा देने वाला है । अगर नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अपने जीवनसाथी से जरूर पूछ लें। धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। खुशियों का आगमन होगा । स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा । पढ़ाई में थोड़े फेर-बदल करेंगे तो करियर में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं ।अगर परिवार संग कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा है । स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहेगा।

Read More : अखिलेश से पहले शिवपाल यादव ने दिखाया ‘आजम प्रेम’

मीन राशि
आज का दिन यात्रा में बीतेगा । ऑफिस के किसी काम से विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा पर जाते समय जरूरी कागजात ले जाना न भूलें। घर में किसी दूर के रिश्तेदार के आने से खुशी का माहौल बनेगा । रूठे हुए मित्र को मनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी रेस्टोरेंट में जाने का प्लान भी बना सकते हैं । इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन बढ़िया है, साथ ही तरक्की के नये रास्ते खुले नजर आएंगे।

 

यहां जान लीजिए शुभ और अशुभ मुहूर्त, देखिए आज का पंचांग

ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का बहुत महत्व है । पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। जिसमें तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। इसकी मदद से हम दिन के हर बेला के शुभ और अशुभ समय का पता लगाते हैं। उसके आधार पर अपने खास कर्मों को इंगित करते हैं। आज 20 मई 2022 शुक्रवार का दिन है। ज्येष्ठा मास  की कृष्ण पक्ष पञ्चमी 05:28 PM तक उसके बाद षष्ठी है। सूर्य वृष राशि पर योग-शुक्ल , करण- तैतिल और गर ज्येष्ठ मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 20 मई का पंचांग हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत- 1944 शुभकृत् विक्रम सम्वत- 2079 आज की तिथि तिथि-पञ्चमी 05:28 PM तक उसके बाद षष्ठी आज का नक्षत्र-उत्तराषाढा 01:18 AM, May 21 तक आज का करण- तैतिल और गर आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष आज का योग-शुक्ल आज का वार-शुक्रवार आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय (Sun Time) सूर्योदय-5:47 AM सूर्यास्त-6:59 PM आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय ( Moon Time) चन्द्रोदय-11:45 PM चन्द्रास्त-10:44 AM सूर्य – सूर्य वृष राशि में है। आज चन्द्रमा की राशि (Moon Sign) चन्द्रमा- 08:45 AM तक चन्द्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा। दिन-शुक्रवार माह- ज्येष्ठ व्रत- नहीं है

आज का शुभ मुहूर्त (Today Auspicious Time) अभिजीत मुहूर्त-11:57 AM से 12:49 PM अमृत काल– 07:26 PM से 08:54 PM ब्रह्म मुहूर्त– 04:11 AM से 04:59 AM विजय मुहूर्त-02:09 PM से 03:03 PM गोधूलि मुहूर्त-06:25 PM से 06:49 PM निशित काल-11:33 PM से 12:16 AM, May 21 आज का शुभ योग (Aaj Ka Shubh Yoga) सर्वार्थ सिद्धि योग- 01:18 AM, May 21 से 05:11 AM, May 21 रवि पुष्य योग – 01:18 AM, May 21 से 05:11 AM, May 21 अमृतसिद्धि योग-नहीं है त्रिपुष्कर योग-नहीं है द्विपुष्कर योग-नहीं है अभिजीत मुहूर्त-11:57 AM से 12:49 PM आज का अशुभ समय

राहु काल- 10:44 AM से 12:23 PM तक कालवेला / अर्द्धयाम-15:02 PM से 15:56 PM तक दुष्टमुहूर्त- 08:26 AM से 09:18 AM, 12:49 PM से 01:42 PM यमगण्ड– 3:41 PM से 5:20 PM भद्रा-नहीं है गुलिक काल 06:51AM से 08:32AM तक गंडमूल-नहीं है आज का चौघड़िया  दिन का चौघड़िया चर 05:47 AM 07:26 AM लाभ 07:26 AM 09:05 AM अमृत (वार वेला) 09:05 AM 10:44 AM काल (काल वेला) 10:44 AM 12:23 PM शुभ 12:23 PM 14:02 PM रोग 14:02 PM 15:41 PM उद्बेग 15:41 PM 17:20 PM चर 17:20 PM 18:58 PM रात का चौघड़िया रोग 18:59 PM 20:20 PM

Read More : अखिलेश से पहले शिवपाल यादव ने दिखाया ‘आजम प्रेम’

काल 20:20 PM 21:41 PM लाभ (काल रात्रि) 21:41 PM 23:02 PM उद्बेग 23:02 PM 00:23 AM शुभ 00:23 AM 01:44 AM अमृत 01:44 AM 03:05 AM चर 03:05 AM 04:26 AM रोग 04:26 AM 05:47 AM

 

एमएनएस की धमकी के बीच औरंगजेब के मकबरे पर लगा ताला

नई दिल्ली : ज्ञानवापी विवाद के बीच भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब के मकबरे को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए उसे फिलहाल पांच दिन के लिए बंद कर दिया है। स्थानीय मस्जिद समिति के उसे ताला लगाने की कोशिश करने के बाद एएसआई ने यह कदम उठाया।

एमएनएस ने दी थी धमकी
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रवक्ता गजानन काले ने मंगलवार को कहा था कि औरंगजेब के मकबरे की कोई जरूरत नहीं है और उसे जमींदोज कर दिया जाना चाहिए, ताकि लोग वहां न जाएं। इसके बाद, औरंगाबाद के खुल्दाबाद इलाके की एक मस्जिद समिति ने मकबरे में ताला लगाने की कोशिश की थी। मकबरा खुल्दाबाद इलाके में ही है। इस पूरे प्रकरण के बाद एएसआई ने मकबरे की सुरक्षा बढ़ा दी थी।

Read More : ये कैसा प्रेम! प्रेमी ने व्हाट्सऐप पर किया ब्लॉक तो महिला ने कर ली खुदकुशी

ज्ञानवापी विवाद के बीच भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब के मकबरे को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए उसे फिलहाल पांच दिन के लिए बंद कर दिया है। स्थानीय मस्जिद समिति के उसे ताला लगाने की कोशिश करने के बाद एएसआई ने यह कदम उठाया।महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रवक्ता गजानन काले ने मंगलवार को कहा था कि औरंगजेब के मकबरे की कोई जरूरत नहीं है और उसे जमींदोज कर दिया जाना चाहिए, ताकि लोग वहां न जाएं। इसके बाद, औरंगाबाद के खुल्दाबाद इलाके की एक मस्जिद समिति ने मकबरे में ताला लगाने की कोशिश की थी। मकबरा खुल्दाबाद इलाके में ही है। इस पूरे प्रकरण के बाद एएसआई ने मकबरे की सुरक्षा बढ़ा दी थी।

 

ये कैसा प्रेम! प्रेमी ने व्हाट्सऐप पर किया ब्लॉक तो महिला ने कर ली खुदकुशी

मुंबई : बहस के बाद प्रेमी द्वारा व्हाट्सऐप पर कथित तौर पर अपना नंबर ब्लॉक किए जाने से आहत 20 वर्षीय एक महिला ने उपनगरीय दहिसर में रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित अपने प्रेमी के घर पर फांसी लगा ली। पुलिस अधिकारी नेने कहा कि महिला की पहचान प्रणाली लोकारे के तौर पर हुई है जो सोमवार सुबह फंदे से लटकती हुई मिली थी। अधिकारी ने कहा, ‘महिला और उसका 27 वर्षीय प्रेमी बीते छह सालों से एक-दूसरे को जानते थे। रविवार की रात दोनों किसी की शादी में शामिल हुए जिसके बाद महिला ने जोर दिया कि वह प्रेमी के साथ उसके घर पर रात को रुकना चाहती है। हालांकि वह उसकी मांग पर राजी नहीं हुआ और महिला को घर जाने को कहा।’

प्रेमी ने व्हाट्सऐप पर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया

उन्होंने बताया कि इसके बाद वह चली गई, लेकिन जल्द ही अपने प्रेमी को फोन करना शुरू कर दिया और फिर कहा कि वह उसके घर आना चाहती है। अधिकारी के मुताबिक, उस व्यक्ति ने उसे ऐसा न करने की सलाह देते हुए बताया कि रात में इलाके में कई नशेड़ी घूमते हैं और बाद में व्हाट्सऐप पर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।

Read More : इस महिला से बात करने के लिए तरसते हैं पुरुष, जानिए क्यों…

मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ

पुलिस ने कहा कि महिला हालांकि बाद में उसके घर पहुंच गई और व्हाट्सऐप पर उसका नंबर ब्लॉक करने को लेकर सवाल किया। उन्होंने बताया, ‘वह उसके घर पर रुक गई, लेकिन कथित तौर पर अपने दुपट्टे का फंदा बना छत से लटक गई। जब सुबह उसका प्रेमी उठा तो वह उसे फंदे से लटकता पाकर स्तब्ध रह गया। प्रारंभिक सूचना के आधार पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की बोरिवली इकाई ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की है।’ अधिकारी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

 

इस महिला से बात करने के लिए तरसते हैं पुरुष, जानिए क्यों…

नई दिल्ली : खबर की हेडिंग से आप समझ ही गए होंगे मामला अजीबो-गरीब है। अब आपके मन में तरह-तरह के सवाल भी उठ रहे होंगे कि आखिर इस महिला में क्या है, जिससे उसकी इतनी डिमांड और उससे बात करने के लिए लोग इतने पैसे क्यों खर्च करते हैं? तो हम भी आपको ज्यादा इंतजार नहीं करवाते हैं और उस महिला के बारे में बताते हैं, जिससे मिलने के लिए लोग तरसते रहते हैं। इस महिला का नाम सामन्था है और वह मूलरूप से ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली हैं। महिला ने दावा किया है कि पुरुष उनसे मिलने के लिए तरसते हैं और केवल बात करने के लिए अप्वाइंटमेंट लेते हैं।

इतना ही नहीं इसके लिए लोग लाखों रुपए फीस भी देते हैं। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि ऐसा क्या है इस महिला में, तो हम आपको बता दें कि ये महिला एडल्ट इंडस्ट्री में काम करती हैं और दो किताबें भी लिख चुकी हैं। महिला का कहना है कि मैं बहुत खुशनसीब हूं कि लोग मेरे पास आते हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें मुझसे शेयर करते हैं। उसने बताया कि लोग अपने प्रेशर के बारे में मुझे बताते हैं साथ ही जीवन और रिलेशनशिप में क्या सही और गलत चल रहा है उसके बारे में भी बताते हैं।

Read More : कई जाने कुर्बान जाएंगी – शफीकुर्रहमान

केवल बात करने के लिए लोग करते हैं लाखों रुपए खर्च

महिला ने बताया कि लोगों से बात करके और उनके बारे में जानकर मैंने दो किताबें भी लिख दी। उसका कहना है कि ज्यादातर लोग मुझे केवल इसलिए बुक करते हैं, क्योंकि वो मुझसे बात करना चाहते हैं। इतना ही नहीं उसने कई लोगों से ये भी कहा है कि मैं एक मीटिंग के लिए लाखों रुपए लेती हैं। इसके बावजूद लोग मुझसे बात करने के लिए तैयार रहते हैं। जबकि, उन्हें काउंसलर की जरूरत होती है। लेकिन, लोग मेरे पास ही आना पसंद करते हैं। गौरतलब है कि सामन्था पहले जर्नलिस्ट थीं। लेकिन, उन्होंने जॉब छोड़ दिया और बाद में एडल्ट इंडस्ट्री ज्वाइन कर लिया।

 

शफीकुर्रहमान भड़काऊ बयानबाजी कई जाने कुर्बान जाएंगी

  डिजिटल डेस्क : वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद का मुद्दा इस कदर छाया हुआ है, कि अब इस पर राजनीति और भड़काऊ बयानबाजी की भी कमी नहीं हो रही है। ज्ञानवापी मामले पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद अब उनकी पार्टी के एक और नेता का इस मामले में बयान आया है। अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले संभल से सपा नेता शफीकुर्रहमान बर्क का ज्ञानवापी मामले पर भड़काऊ बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद पर कब्जा हम बर्दास्त नहीं करेंगे। अगर ज्ञानवापी को सील किया जाएगा तो कई जाने कुर्बान जाएंगी।

शफीकुर्रहमान बर्क ने पत्रकार के ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने वाले सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ये बिल्कुल झूठ है, बिल्कुल गलत है। ये सरकार की पॉलिसी मुल्क के खिलाफ है। मुस्लमानों के खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है। इसके बाद मस्जिद को सील करने की बात पर सपा सांसद ने कहा कि कोई मस्जिद की सीलिंग नहीं कर सकता है। हमारी जान कुर्बान हो जाएंगी इस पर।

Read More : राजधानी लखनऊ में फिर दौड़ा योगी का बुलडोजर

क्या है ज्ञानवापी मस्जिद विवाद
यह मामला ज्ञानवापी मस्जिद में हिंदू देवी-देवताओं के साक्ष्य होने को लेकर है, जिसमें अब कई नेता भी आमने-सामने आने लगे हैं। इस पूरे मसले को लेकर हिंदू पक्ष का मानना है कि मस्जिद में शिवलिंग मौजूद है, तो ऐसे में मस्जिद को सील कर उसको हिंदुओं को सौंपकर मंदिर निर्माण की अनुमति देनी चाहिए। वहीं, दूसरी तरफ मुस्लिम पक्ष इन सब बातों से इनकार कर रहा है। उनका मानना है कि वहां पर हिंदू साक्ष्य मौजूद नहीं है। इसलिए मस्जिद में किसी भी प्रकार की जांच ना हो।शफीकुर्रहमान बर्क ने पत्रकार के ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने वाले सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ये बिल्कुल झूठ है, बिल्कुल गलत है। ये सरकार की पॉलिसी मुल्क के खिलाफ है। मुस्लमानों के खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है। इसके बाद मस्जिद को सील करने की बात पर सपा सांसद ने कहा कि कोई मस्जिद की सीलिंग नहीं कर सकता है।

 

राजधानी लखनऊ में एक बार फिर दौड़ा योगी का बुलडोजर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बन चुकी है. हर जिले में अवैध निर्माण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है. बाबा के बुलडोजर ने फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया है. ताजा कार्रवाई राजधानी लखनऊ के पाटा नाला रोड किनारे अतिक्रमण पर दौड़ा योगी का बुलडोजर!

इस  मौके पर नगर निगम कर्मचारी अधिकारी के साथ पुलिस भी मौके पर मौजूद रही ! साथ ही  कुछ लोगों का चालान भी काटा गया तो कुछ लोगों पर किया गया। कार्यवाही के दौरान मीडिया को सवालों का जवाब देने से कतराये नगर निगम के अधिकारी। इन जगहों पर बाबा के बुलडोजर ने अवैध निर्माण कार्यों को जमींदोज कर दिया है.

Read More : एलडीए ने रकाबगंज अवैध निर्माण को किया सील

उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बन चुकी है. हर जिले में अवैध निर्माण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है. बाबा के बुलडोजर ने फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया है. ताजा कार्रवाई राजधानी लखनऊ के पाटा नाला रोड किनारे अतिक्रमण पर दौड़ा योगी का बुलडोजर!

इस  मौके पर नगर निगम कर्मचारी अधिकारी के साथ पुलिस भी मौके पर मौजूद रही ! साथ ही  कुछ लोगों का चालान भी काटा गया तो कुछ लोगों पर किया गया। कार्यवाही के दौरान मीडिया को सवालों का जवाब देने से कतराये नगर निगम के अधिकारी। इन जगहों पर बाबा के बुलडोजर ने अवैध निर्माण कार्यों को जमींदोज कर दिया है.उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बन चुकी है. हर जिले में अवैध निर्माण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है. बाबा के बुलडोजर ने फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया है. ताजा कार्रवाई राजधानी लखनऊ के पाटा नाला रोड किनारे अतिक्रमण पर दौड़ा योगी का बुलडोजर!

लखनऊ एलडीए ने रकाबगंज अवैध निर्माण को किया सील

लखनऊ : इरफान कुरैशी : लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी द्वारा लखनऊ शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही जारी रखने के निर्देशों के क्रम में गुरुवार को रकाबगंज के कुंडरी क्षेत्र में हो रहे एक अवैध निर्माण को सील किया गया।

प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी/विहित प्राधिकारी कमलजीत सिंह ने बताया कि चिराग अग्रवाल पुत्र नरेन्द्र अग्रवाल द्वारा कुंडरी, रकाबगंज में संतोषी माता मंदिर के सामने प्राधिकरण से बगैर नक्शा स्वीकृत कराये लगभग 600 वर्गफिट क्षेत्रफल के भूखण्ड पर तीन फीट सड़क पर छज्जा निकाल कर प्रथम तल व अनुवर्ती तल तक आच्छादित करते हुए भूतल सहित पांच तलों का निर्माण कार्य किया गया है। इस अवैध निर्माण के खिलाफ विहित न्यायालय में वाद संख्या 139/2022 योजित किया गया था।

वाद पक्ष द्वारा निर्माण के सम्बन्ध में कोई स्वीकृत मानचित्र/साक्ष्य न प्रस्तुत किये जाने पर अवैध रूप से किये गये निर्माण को सील किये जाने के आदेश दिये गये थे। उक्त आदेश के अनुपालन में सहायक अभियंता राजेश सिंह तोमर के नेतृत्व में अवर अभियंता संजय गुप्ता व भानु वर्मा द्वारा प्राधिकरण की पुलिस बल व क्षेत्रीय थाना पुलिस बल के सहयोग से उक्त स्थल को सील कर दिया गया।

Read More : क्या हुई कार्यवाई यूपी का बजट विधानसभा में पेश

क्या हुई कार्यवाई

लखनऊ के प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी/विहित प्राधिकारी कमलजीत सिंह ने बताया कि चिराग अग्रवाल पुत्र नरेन्द्र अग्रवाल द्वारा कुंडरी, रकाबगंज में संतोषी माता मंदिर के सामने प्राधिकरण से बगैर नक्शा स्वीकृत कराये लगभग 600 वर्गफिट क्षेत्रफल के भूखण्ड पर तीन फीट सड़क पर छज्जा निकाल कर प्रथम तल व अनुवर्ती तल तक आच्छादित करते हुए भूतल सहित पांच तलों का निर्माण कार्य किया गया है। इस अवैध निर्माण के खिलाफ विहित न्यायालय में वाद संख्या 139/2022 योजित किया गया था।

वाद पक्ष द्वारा निर्माण के सम्बन्ध में कोई स्वीकृत मानचित्र/साक्ष्य न प्रस्तुत किये जाने पर अवैध रूप से किये गये निर्माण को सील किये जाने के आदेश दिये गये थे। उक्त आदेश के अनुपालन में सहायक अभियंता राजेश सिंह तोमर के नेतृत्व में अवर अभियंता संजय गुप्ता व भानु वर्मा द्वारा प्राधिकरण की पुलिस बल व क्षेत्रीय थाना पुलिस बल के सहयोग से उक्त स्थल को सील कर दिया गया।

 

ज्ञानवापी के बाद अलीगढ़ की जामा मस्जिद के लिए उठी मांग

अलीगढ़ : ज्ञानवापी के बाद अलीगढ़ में जामा मस्जिद को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. जामा मस्जिद के बारे में नगर निगम से सूचना मांगने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट केशव देव ने सीएम योगी को पत्र लिखा है. आरटीआई एक्टिविस्ट ने मस्जिद को हिंदू राजाओं की संपत्ति बताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने के लिए पत्र लिखा है. बता दें कि एक तरफ भाजपा नेत्री ने मस्जिद को अवैध कहा तो कांग्रेस-सपा ने इसे बेफिजूल का मुद्दा करार दिया.

जामा मस्जिद रही हिंदू राजाओं की संपत्ति… आरटीआई एक्टिविस्ट केशव देव ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में कहा है कि आरटीआई के तहत हुए खुलासे के बाद यह साबित हो जाता है कि अलीगढ़ की जामा मस्जिद पूर्व में हिंदू राजाओं की संपत्ति रही है. हिंदू राजाओं के द्वारा निर्मित ऊपरकोट किले का वर्णन इतिहास में भी बताया जाता है. ऊपरकोट किला तोमर वंश के राजा का राज्य था, तभी विक्रम सेन का शासन था.

इसी वंश परंपरा में कालीसेन के पुत्र मुकुंदसेन, उनके बाद गोविंदसेन और फिर विजयराम के पुत्र बुद्धसेन भी अलीगढ़ के एक प्रसिद्ध शासक रहे. उनके उत्तराधिकारी मंगलसेन थे, जिन्होंने बालाए किला, जो वर्तमान में ऊपरकोट किला है, पर गंगा दर्शन के लिए कई मीनारों का निर्माण कराया. जिसे आज ऊपरकोट जामा मस्जिद में लगी मीनार बताया जाता है. यह हिंदू राजाओं का किला रहा है, इस किले में हिंदू राजाओं के अवशेष भी उपलब्ध हैं.

केशव प्रसाद मौर्या ने की जाँच की मांग

जामा मस्जिद की हो उच्चस्तरीय जांच… आरटीआई एक्टिविस्ट केशव देव ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से जामा मस्जिद की उच्च स्तरीय जांच कराने के लिए पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने कहा कि इसके लिए उच्च कमेटी गठन कर, सर्वे कराकर जांच कराई जाए. केशव देव ने पत्र में लिखा है कि हिंदू राजाओं की विरासत को कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर मस्जिद का रूप देकर कुछ व्यक्तियों ने अपना निजी व्यवसाय करके राष्ट्रीय संपत्ति धरोहर को कब्जा कर अपना निजी हित साधने का काम किया है.जामा मस्जिद के बारे में यह दी गई थी जानकारी… नगर निगम ने आरटीआई के जवाब में कहा कि अलीगढ़ के ऊपर कोर्ट स्थित जामा मस्जिद सार्वजनिक भूमि पर बनी हुई है. जामा मस्जिद का मालिकाना हक किसी भी व्यक्ति विशेष पर नहीं है. जामा मस्जिद के निर्माण के बारे में कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं है.

Read More : यूआईटी की कार्रवाई पर लगा ये गंभीर आरोप

वीडियो जारी कर किया बड़ा ऐलान… आरटीआई एक्टिविस्ट केशव देव ने 1 मिनट 33 सेकंड का वीडियो जारी करते हुए कहा है कि अलीगढ़ की जामा मस्जिद में हिंदू राजा से जुड़े अवशेष मिलेंगे. केशव देव ने ऐलान किया कि अगर जांच में हिंदू राजाओं से जुड़े अवशेष नहीं मिलते हैं, तो उन्हें ऊपर कोर्ट की जामा मस्जिद पर फांसी तक दे दी जाए.

 

अलवर में यूआईटी की कार्रवाई पर लगा गंभीर आरोप

अलवर : रुपेश शर्मा :  अलवर के भाखेड़ा में आज नगर विकास न्यास द्वारा कृषि भूमि पर प्लॉटिंग करने पर बनाई गई चारदीवारी और रास्ते को जेसीबी की सहायता से हटा दिया गया। वही जमीन मालिक ने यूआईटी पर प्रभावशाली लोगों के दबाव में आकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। यूआईटी की तहसीलदार भानुश्री ने बताया कि कृषि भूमि पर गैर कृषि कार्य करने पर एवं बिना स्वीकृति के प्लॉटिंग करने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है, जिनके पास स्टे है उनको नहीं हटाया गया है। इधर एडवोकेट रविंद्र यादव ने बताया कि स्टे होने के बाद भी नगर विकास न्यास ने प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में आकर इसे अतिक्रमण माना है। उन्होंने कहा कि नगर विकास न्यास की सचिव पर दबाव है।

प्रभावशाली व्यक्ति विकास गुप्ता इसे सस्ते में खरीदना चाहता है ।उन्होंने कहा की विकास गुप्ता के कब्रिस्तान पर किए कब्जे को हटाया जाए। इधर गांव के ही बलवंत सिंह ने आरोप लगाया कि यूआईटी ने स्कूल और गांव के जाने वाले रास्ते को भी गड्ढे खोदकर खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कब्जे वाली जमीन से अतिक्रमण हटाया जाए रास्ते को बंद नहीं किया जाए इस संबंध में तहसीलदार उपखंड अधिकारी और यूआईटी को भी पत्र दे दिया है। लेकिन यूआईटी नहीं मान रही है।, बलवंत सिंह ने मीडिया को बताया कि मैं इसकी शिकायत कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली से करूंगा।

Read More : जन गण मन…पर विवादित पोस्ट करने के चलते प्रधानाचार्य सस्पेंड

कृषि भूमि पर गैर कृषि कार्य करने पर एवं बिना स्वीकृति के प्लॉटिंग करने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है, जिनके पास स्टे है उनको नहीं हटाया गया है। इधर एडवोकेट रविंद्र यादव ने बताया कि स्टे होने के बाद भी नगर विकास न्यास ने प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में आकर इसे अतिक्रमण माना है। उन्होंने कहा कि नगर विकास न्यास की सचिव पर दबाव है।

जन गण मन…पर विवादित पोस्ट करने के चलते प्रधानाचार्य सस्पेंड

डिजिटल डेस्क : गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को एक पोस्ट लिखकर वायरल करना प्रधानाचार्य को महंगा पड़ गया. अलीगढ़ के बीएसए ने प्रधानाचार्य को जांच के बाद सस्पेंड कर दिया. पोस्ट में शादीशुदा होने और पत्नी पर व्यंग्य किया गया था.गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी 2022 को अलीगढ़ की तहसील खैर के प्राथमिक विद्यालय संग्रामपुर के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने एक कंटेंट पोस्ट किया था. इसमें लिखा था, ‘आपको मुबारक हो, आपका गणतंत्र दिवस साहब…हम तो शादीशुदा हैं और हम गण तो हैं मगर सारे तंत्र बीवी के पास हैं…’ देखते ही देखते प्रधानाचार्य का यह पोस्‍ट वायरल हो गया. इस मामले की जांच खैर के खंड शिक्षाधिकारी ने की थी. इसमें आरोपित प्रधानाचार्य कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे. अलीगढ़ बीएसए सतेंद्र कुमार ढाका ने प्रधानाध्यापक संजय कुमार को निलंबित कर दिया.

Read More : न्याय की आस लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंची महिला

अन्य शिक्षकों पर भी हुई कार्रवाई
अलीगढ़ के बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कुमार ढाका ने 16 अप्रैल से लगातार अनुपस्थित रहने पर अतरौली के प्राथमिक विद्यालय नाथपुर के प्रधानाध्यापक मनीष सावरकर का वेतन रोक दिया है. लापरवाही के आरोप में जवां के संविलियन विद्यालय फरीदपुर की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका प्रीति सिंघल का ट्रांसफर प्राथमिक विद्यालय जारौठी कर दिया है. गलत तरीके से आकस्मिक अवकाश लेने, अभिलेखों में कूटरचना, पंजिका में पेज बदलने, फाड़ने के आरोप में जवां के संविलियन विद्यालय फरीदपुर की सहायक अध्यापिका शाइस्ता अजीम का ट्रांसफर प्राथमिक विद्यालय नगला बिहारी में कर दिया है.

गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी 2022 को अलीगढ़ की तहसील खैर के प्राथमिक विद्यालय संग्रामपुर के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने एक कंटेंट पोस्ट किया था. इसमें लिखा था, ‘आपको मुबारक हो, आपका गणतंत्र दिवस साहब…हम तो शादीशुदा हैं और हम गण तो हैं मगर सारे तंत्र बीवी के पास हैं…’ देखते ही देखते प्रधानाचार्य का यह पोस्‍ट वायरल हो गया. इस मामले की जांच खैर के खंड शिक्षाधिकारी ने की थी. इसमें आरोपित प्रधानाचार्य कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे. अलीगढ़ बीएसए सतेंद्र कुमार ढाका ने प्रधानाध्यापक संजय कुमार को निलंबित कर दिया.

न्याय की आस लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंची महिला

अमेठी : राजेश सोनी : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की वापसी के बाद एक तरफ जहां प्रदेश भर में भु- माफियों से लेकर दबंगों तक को न बख्श ने के लिए प्रशासन को निर्देश दिया गाय है। लेकिन प्रदेश में एक और कारनामा ज्यादा देखने को मिल रहा है वो है जाल साजिश । महिला न्याय की आस को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंची |  जनपद अमेठी में एक महिला जाल साजिश कि शिकार हो गई।

दरअसल महिला ने अपने ही भाभी पर स्कूल कागजात को चुराने की आरोप लगाया है। पीडित महिला का आरोप सगी भाभी ने महिला के स्कूल कागजात को चुराकर हासिल की आशाबहू की नौकरी कर रही है। पिछले पंद्रह वर्षों से कर रही है शाहगढ़ सीएचसी मे आशाबहू की नौकरी, शिकायत करने पर पीडि़त महिला व उसके पति कोजान से मारने की धमकी मिली है।धमकी मिलने के बाद पीडि़त महिला ने न्याय की आस लेकर जिलाधिकारी कार्यालय व मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंची ।अमेठी जनपद मुख्यालय गौरीगंज तहसील के पूरे रामदीन पण्डरी गांव का पूरा मामला है।

Read More : दूसरी पत्नी को घर लेकर पहुंच गया पति, पहली पत्नी ने कर दी ये हालत

क्यों पहुंची महिला न्याय के लिए

महिला ने अपने ही भाभी पर स्कूल कागजात को चुराने की आरोप लगाया है। पीडित महिला का आरोप सगी भाभी ने महिला के स्कूल कागजात को चुराकर हासिल की आशाबहू की नौकरी कर रही है। पिछले पंद्रह वर्षों से कर रही है शाहगढ़ सीएचसी मे आशाबहू की नौकरी, शिकायत करने पर पीडि़त महिला व उसके पति कोजान से मारने की धमकी मिली है।धमकी मिलने के बाद पीडि़त महिला ने न्याय की आस लेकर जिलाधिकारी कार्यालय व मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंची ।अमेठी जनपद मुख्यालय गौरीगंज तहसील के पूरे रामदीन पण्डरी गांव का पूरा मामला है।

 

दूसरी पत्नी के संग पहुंचा पति, पहली पत्नी ने कर दी बुरी हालत

डिजिटल डेस्क  : बिहार के पटना में बाढ़ थाना क्षेत्र के बलीपुर मोहल्ले में मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट दो महिलाओं के बीच हुई। दोनों महिलाएं एक ही शख्स की पत्नी बताई जा रही है। पति के लिए दोनों बीच सड़क पर ही भिड़ गई। दोनों पत्नियां ने उठा पटक और अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए जमकर बवाल काटा। बाढ़ थाने के गेट पर यह लड़ाई 2 घंटे तक चलती रही, लेकिन थाने की पुलिस इस मामले से पूरी तरह अनभिज्ञ रही।

बताते चलें कि बाढ़ थाना क्षेत्र के वलीपुर मोहल्ला के निवासी पप्पू राम नामक युवक ने शादी की थी। युवक ने समिया गढ़ लक्ष्मी पूर निवासी रानी कुमारी के साथ हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक शादी की थी, पति को उस महिला से एक पुत्र और एक पुत्री भी हैं। इस बीच पप्पू को मोहल्ले की एक दूसरी महिला से प्यार हो गया और पप्पू उस महिला को लेकर घर से फरार हो गया। मामले के संबंध में मोहल्ले वालों ने बताया कि इस बीच पप्पू ने उस महिला से शादी कर ली और उसके दो बच्चे हुए। अभी 2 दिन पहले पप्पू अपनी दूसरी पत्नी और बच्चे को लेकर अपने घर पहुंचा था। उसे घर आया देखकर पहली पत्नी यह देखकर आग बबूला हो गई। फिर दोनों पत्नियों के बीच पप्पू को लेकर विवाद शुरू हो गया। बाद में बात इस कदर बढ़ गई कि दोनों पत्नियों के बीच सड़क पर ही उठापटक शुरू हो गई। काफी घंटों तक दोनों पत्नियों के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ यहां लग गई और बाद में लोगों के समझाने बुझाने के बाद दोनों को अपने अपने घर वापस भेज दिया गया।

Read More : 34 साल पुराने रोडरेज केस में नवजोत सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट से झटका

 

34 साल पुराने रोडरेज केस में नवजोत सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट से झटका

नई दिल्ली : पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। 34 साल पुराने रोड रेज मामले में सिद्धू को एक साल जेल की सजा दी गई है। कारावास सश्रम होगा। इससे पहले सिद्धू ने कोर्ट से अपने खिलाफ रोडरेज मामले में दायर पुनर्विचार याचिका खारिज करने का अनुरोध किया था। सिद्धू ने पुनर्विचार याचिका के जवाब में कहा कि यह घटना 33 साल पहले की है और याचिका विचारणीय नहीं है। सिद्धू ने अपनी स्वच्छ प्रतिष्ठा का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट से मामले में उनकी सजा में बदलाव नहीं करने का आग्रह भी किया था।

पहले मिली थी मात्र एक हजार के जुर्माने की सजा
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में सिद्धू को मात्र एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने इस पर पुनर्विचार याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के उस आदेश को 15 मई 2018 को दरकिनार कर दिया था जिसमें रोडरेज के मामले में सिद्धू को गैरइरादतन हत्या का दोषी ठहराते हुए तीन साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को एक 65 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक को जानबूझकर चोट पहुंचाने का दोषी माना था लेकिन उन्हें जेल की सजा नहीं दी थी और 1000 रुपये का जुर्माना लगाया था। भारतीय दंड संहिता की धारा 323 के तहत इस अपराध के लिए अधिकतम एक साल जेल की सजा या 1000 रुपये जुर्माने या दोनों का प्रावधान है।

Read More : अखिलेश से पहले शिवपाल यादव ने दिखाया ‘आजम प्रेम’

अखिलेश से पहले शिवपाल यादव ने दिखाया ‘आजम प्रेम’

लखनऊ :  समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर से विधायक आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। जमानत मिलते ही रामपुर के विधायक के सीतापुर जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। आजम खान की जमानत पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से पहले उनके बागी चाचा शिवपाल यादव ने खुशी जाहिर की है। शिवपाल ने कहा है कि वह घड़ी आ गई है जिसका इतंजार था। अटकलें हैं कि शिवपाल आजम के साथ मिलकर कोई नया मोर्चा बना सकते हैं।

शिवपाल यादव ने गुरुवार को ट्वीट किया, ”सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः। लंबे अरसे से न्याय की जिस घड़ी की प्रतीक्षा थी वह आज पूर्ण हुई है। आजम खान साहब को सर्वोच्च न्यायालय ने अंतरिम जमानत दे दी है। उन्हें व्यवस्था की घोर प्रताड़ना से न्याय मिला है। भारत की न्याय व्यवस्था उम्मीद की एक किरण है। नमन।” इससे पहले स्वार से विधायक अब्दुल्ला आजम ने भी ट्विटर पर ‘सुप्रीम कोर्ट’ जिंदाबाद लिखा।  पत्नी तंजीन फातिमा ने इसे सच्चाई की जीत बताया।

Read More : कानपुर में डबल मर्डर से फैली सनसनी, घर में घुसकर पति-पत्नी की हत्या

माना जा रहा है कि जेल से बाहर आने के बाद आजम खान शिवपाल यादव के साथ मिलकर कोई नया मोर्चा बना सकते हैं, जिससे अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। । उनका कहना है कि आजम खान की रिहाई के लिए अखिलेश यादव ने कोई प्रयास नहीं किया। हाल ही में कई करीबी नेताओं ने सपा से इस्तीफा दे दिया था।

 

कानपुर में डबल मर्डर से फैली सनसनी, घर में घुसकर पति-पत्नी की हत्या

कानपुर : कानपुर के बजरिया थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात पति पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई. डबल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. साथ ही हत्या के पीछे के कारण का पता लगाया जा रहा है.दरअसल, हत्या की ये घटना बजरिया थाना इलाके स्थित रामबाग की है. जहां शिवम तिवारी अपनी पत्नी जूली के साथ रहता था. शिवम चाय का ठेला लगाता था. गुरुवार की सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रामबाग स्थित एक घर में पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है. सूचना मिलते ही बजरिया पुलिस के साथ ही संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी मौके पर पहुंचे.

पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो मौके पर दंपती के शव घर के अंदर खून से लथपथ मिला. प्रारंभिक जांच के अनुसार, उनकी धारधार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई थी. फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है. वहीं पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि हत्या किन कारणों से की गई, अभी इसकी पड़ताल की जा रही है. पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किसने किया था, इसका भी पता लगाया जा रहा है. सबसे पहले हत्या की जानकारी किसे और कैसे मिली. जांच पड़ताल के बाद आरोपियों का पता लगाया जा सकेगा.

हत्यारे के घर में ही होने की आशंका
जॉइन्ट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी का कहना है कि जिस मकान में हत्याकांड को अंजाम दिया गया है, उसमें शिवम तिवारी अपने परिवार के साथ रहता है. परिवार में पिता भाई और अन्य सदस्य हैं जबकि अन्य सात किराएदार भी इसी मकान में रहते हैं. घर के मुख्य द्वार का दरवाजा बंद होने के बाद अंदर के लिए कोई और गेट नहीं है.

Read More : दुष्कर्म आरोपी को मिला 20 साल कठोर कारावास

जो व्यक्ति रात में दरवाजा बंद करता है, उसने बताया है कि रात भर दरवाजा बंद रहा है. सुबह उठकर उसने ही दरवाजा खोला. दरवाजा खोलने के बाद हत्या की जानकारी मिली. इससे स्पष्ट होता है कि हत्यारा बाहर से नहीं आया बल्कि घर में ही छिपा है. संभावना यह भी है कि वारदात में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं. फिलहाल पुलिस यहां रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है.

 

दुष्कर्म आरोपी को मिला 20 साल कठोर कारावास

डूँगरपुर : सादिक़ अली : ढाई साल पहले हुई दुष्कर्म की वारदात के दोषी पर पॉक्सो डूंगरपुर ने दिया फैसला । 1 लाख से अधिक रुपये का जुर्माना अदायगी के साथ 20 साल कठोर कारावास की दी सज़ा।

पॉक्सो कोर्ट डूंगरपुर ने लगातार तीन दिन तक रोजाना जिले में पूर्व में हुई अलग अलग दुष्कर्म की वारदातों पर फैसला देते हुए दोषियों को सज़ा देकर दुष्कर्मियों के दिलों दिमाग मे हड़कंप सा मचा दिया है।मंगलवार और बुधवार के बाद आज गुरुवार को करीब ढाई वर्ष पर एक वारदात जिसमें पीड़िता कपड़े सिलवाने और रिपेयर करवाने के लिए अपने घर से निकल नज़दीकी गाँव में एक दर्जी की दुकान के लिए निकली थी।

इस बीच रामसागड़ा थाना सर्कल के डाकन मारिया गाँव निवासी राजकुमार उर्फ राजू नामक युवक ने पीड़िता को डरा- धमकाकर अपनी बाइक पर बैठाकर पहले अपने घर और उसके बाद गुजरात में अपने मामा के घर ले जाकर कई दिनों तक पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।उक्त मामले में पोक्सो कोर्ट डूंगरपुर ने गुरुवार को फैसला देते हुए राजकुमार उर्फ राजू को 20 साल कठोर कारावास और 1 लाख 16 हज़ार रुपये जुर्माना अदायगी का फैसला दिया।

Read More : भाजपा ने विधायक घोघरा को बर्खास्त करने की मांग की

पॉक्सो कोर्ट डूंगरपुर ने लगातार तीन दिन तक रोजाना जिले में पूर्व में हुई अलग अलग दुष्कर्म की वारदातों पर फैसला देते हुए दोषियों को सज़ा देकर दुष्कर्मियों के दिलों दिमाग मे हड़कंप सा मचा दिया है।मंगलवार और बुधवार के बाद आज गुरुवार को करीब ढाई वर्ष पर एक वारदात जिसमें पीड़िता कपड़े सिलवाने और रिपेयर करवाने के लिए अपने घर से निकल नज़दीकी गाँव में एक दर्जी की दुकान के लिए निकली थी।

भाजपा ने विधायक घोघरा को बर्खास्त करने की मांग की

डूँगरपुर – सादिक़ अली : डूंगरपुर जिला भाजपा ने जिला कलक्टर डूंगरपुर को गुरुवार को राज्यपाल के नाम सौंपकर विधानसभा डूंगरपुर विधायक को विधायक पद से बर्खास्त करने की माँग की है। भाजपा पदाधिकारियों ने राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में विधायक घोघरा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जो गैर जिम्मेदाराना है।राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में भाजपा पदाधिकारियों ने विधायक घोघरा पर राजनेतिक रोटियाँ सेकते हुए जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए इसे राजनीतिक स्टंट बताया ।

दरअसल मंगलवार को विधानसभा डूंगरपुर विधायक की मौजूदगी में सुरपुर पँचायत में उपखंड अधिकारी तहसीलदार समेत कई प्रशासनिक कार्मिको को पंचायत भवन में वहाँ मौजूद ग्रामीणों द्वारा बंदी बनाए जाने की घटनाहुई थी।घटना के दूसरे दिन बुधवार को तहसीलदार द्वारा घोघरा के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाने से नाराज़ घोघरा ने कांग्रेस आलाकमान और मुख्यमंत्री के नाम विधायक पद से इस्तीफा भेजने का एलान किया था।भाजपा पदाधिकारीयो की माने तो विधि सँगत यह है कि किसी भी विधायक को अपना इस्तीफा देना हो तो विधानसभा अध्यक्ष के नाम देना होता है जबकि घोघरा ने मुख्यमंत्री और पार्टी आलाकमान के नाम इस्तीफा भेजा है जो की इस्तीफे के लिए स्वीकार्य नही है ऐसे में घोघरा के विधायक पद से इस्तीफा देना महज एक स्टंट से ज्यादा कुछ नही।

Read More : कृष्ण जन्मभूमि मामला : शाही ईदगाह मस्जिद के खिलाफ केस दर्ज करने को मथुरा कोर्ट की मंज़ूरी

घटना के दूसरे दिन बुधवार को तहसीलदार द्वारा घोघरा के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाने से नाराज़ घोघरा ने कांग्रेस आलाकमान और मुख्यमंत्री के नाम विधायक पद से इस्तीफा भेजने का एलान किया था।भाजपा पदाधिकारीयो की माने तो विधि सँगत यह है कि किसी भी विधायक को अपना इस्तीफा देना हो तो विधानसभा अध्यक्ष के नाम देना होता है जबकि घोघरा ने मुख्यमंत्री और पार्टी आलाकमान के नाम इस्तीफा भेजा है जो की इस्तीफे के लिए स्वीकार्य नही है ऐसे में घोघरा के विधायक पद से इस्तीफा देना महज एक स्टंट से ज्यादा कुछ नही।

शाही ईदगाह मस्जिद के खिलाफ केस दर्ज करने को मथुरा कोर्ट की मंज़ूरी

मथुरा : मथुरा में कृष्णा जन्मभूमि ईदगाह मस्जिद विवाद पर भी कोर्ट में सुनवाई होगी. मथुरा की जिला अदालत ने वाद चलाने की अनुमति दे दी है। जिला अदालत ने यह फैसला सिविल जज के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर दिया है. कृष्णा जन्मभूमि से सटी ईदगाह मस्जिद को हटाने की याचिका पर अदालती कार्यवाही का रास्ता साफ हो गया है।

मथुरा जिला अदालत में कृष्णा जन्मभूमि ईदगाह मस्जिद विवाद की सुनवाई 6 मई को पूरी हुई. सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया। याचिका में कोर्ट से श्री कृष्ण जन्म स्थान की 13.37 एकड़ जमीन भगवान कृष्ण की ओर से वापस दिलाने की गुहार लगाई गई है। यह दावा किया गया है कि लगभग चार सौ साल पहले औरंगजेब के आदेश से मंदिर के एक बड़े हिस्से पर मंदिर को गिराने के बाद, केशवदेव टीला और शाही ईदगाह मस्जिद को अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर लिया गया था।इस याचिका में भी संसद द्वारा पारित धर्मस्थल अधिनियम (पूजा स्थल अधिनियम) 1991 को चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि धार्मिक स्थलों का प्रबंधन और कानून-व्यवस्था सभी राज्य सूची के विषय हैं। राज्य सरकारों के पास इस संबंध में कानून और नियम बनाने की शक्ति है। ऐसे में संसद ने यह कानून बनाकर राज्यों के अधिकार क्षेत्र में दखल दिया है.

Read More : बेटे ने कर ली अपनी मां से शादी! शिकायत लेकर थाने पहुंचा पिता

क्यों हो रहा है मस्जिद पर विवाद

केंद्र का यह अतिचार कदम संविधान के संघीय ढांचे की व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाला है, इसलिए अदालत को इसे अवैध घोषित कर इसे रद्द कर देना चाहिए। यह मुकदमा भगवान श्री कृष्ण विराजमान, कटरा केशदेव खेवट, मौजा मथुरा बाजार सिटी की ओर से अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री और छह अन्य सखाओं ने अपने घनिष्ठ मित्र के रूप में दायर किया है.

बेटे ने कर ली अपनी मां से शादी! शिकायत लेकर थाने पहुंचा पिता

डिजिटल डेस्क : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी सौतेली मां से ही शादी कर ली। यह घटना लोगों को तब पता चली जब महिला का पति थाने पहुंचा और बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अब मां-बेटे की शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह मामला जिले की कोतवाली बाजपुर का है। यहां पीड़ित शख्स ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उसने 11 साल पहले दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से उसके दो बेटे हैं। दूसरी शादी के बाद उसके दोनों बेटे उसे छोड़कर चले गए। दूसरी पत्नी से तीन बच्चे हुए, जिसमें दो लड़की और एक लड़का है। इस दौरान पहली पत्नी के बेटों का घर पर आना-जाना लगा रहा। सभी लोग एक परिवार की तरह आराम से रह रहे थे।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी मायके गई थी, कई दिन से लौटी नहीं तो वह उसे लेने गया, तब पता चला कि वह तो मेरे बेटे के ही साथ रह रही है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बेटे ने अपनी सौतेली मां के साथ ही शादी कर ली है। दोनों साथ ही रहते हैं। वह पत्नी को लेने बेटे के पास गया तो उसके साथ मारपीट की गईञ पत्नी ने भी लौटने से इनकार कर दिया।

Read More : टेरर फंडिंग केस में यासीन मलिक दोषी करार

यहां पीड़ित शख्स ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उसने 11 साल पहले दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से उसके दो बेटे हैं। दूसरी शादी के बाद उसके दोनों बेटे उसे छोड़कर चले गए। दूसरी पत्नी से तीन बच्चे हुए, जिसमें दो लड़की और एक लड़का है। इस दौरान पहली पत्नी के बेटों का घर पर आना-जाना लगा रहा। सभी लोग एक परिवार की तरह आराम से रह रहे थे।