रविवार, 1 नवंबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

जन गण मन...पर विवादित पोस्ट करने के चलते प्रधानाचार्य सस्पेंड

डिजिटल डेस्क : गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को एक पोस्ट लिखकर वायरल करना प्रधानाचार्य को महंगा पड़ गया. अलीगढ़ के बीएसए ने प्रधानाचार्य को जांच के बाद सस्पेंड कर दिया. पोस्ट में शादीशुदा होने और पत्नी पर व्यंग्य किया गया था.गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी 2022 को अलीगढ़ की तहसील खैर के प्राथमिक विद्यालय संग्रामपुर के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने एक कंटेंट पोस्ट किया था. इसमें लिखा था, 'आपको मुबारक हो, आपका गणतंत्र दिवस साहब...हम तो शादीशुदा हैं और हम गण तो हैं मगर सारे तंत्र बीवी के पास हैं...' देखते ही देखते प्रधानाचार्य का यह पोस्‍ट वायरल हो गया. इस मामले की जांच खैर के खंड शिक्षाधिकारी ने की थी. इसमें आरोपित प्रधानाचार्य कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे. अलीगढ़ बीएसए सतेंद्र कुमार ढाका ने प्रधानाध्यापक संजय कुमार को निलंबित कर दिया.

Read More : न्याय की आस लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंची महिला

अन्य शिक्षकों पर भी हुई कार्रवाई
अलीगढ़ के बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कुमार ढाका ने 16 अप्रैल से लगातार अनुपस्थित रहने पर अतरौली के प्राथमिक विद्यालय नाथपुर के प्रधानाध्यापक मनीष सावरकर का वेतन रोक दिया है. लापरवाही के आरोप में जवां के संविलियन विद्यालय फरीदपुर की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका प्रीति सिंघल का ट्रांसफर प्राथमिक विद्यालय जारौठी कर दिया है. गलत तरीके से आकस्मिक अवकाश लेने, अभिलेखों में कूटरचना, पंजिका में पेज बदलने, फाड़ने के आरोप में जवां के संविलियन विद्यालय फरीदपुर की सहायक अध्यापिका शाइस्ता अजीम का ट्रांसफर प्राथमिक विद्यालय नगला बिहारी में कर दिया है.

गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी 2022 को अलीगढ़ की तहसील खैर के प्राथमिक विद्यालय संग्रामपुर के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने एक कंटेंट पोस्ट किया था. इसमें लिखा था, 'आपको मुबारक हो, आपका गणतंत्र दिवस साहब...हम तो शादीशुदा हैं और हम गण तो हैं मगर सारे तंत्र बीवी के पास हैं...' देखते ही देखते प्रधानाचार्य का यह पोस्‍ट वायरल हो गया. इस मामले की जांच खैर के खंड शिक्षाधिकारी ने की थी. इसमें आरोपित प्रधानाचार्य कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे. अलीगढ़ बीएसए सतेंद्र कुमार ढाका ने प्रधानाध्यापक संजय कुमार को निलंबित कर दिया.

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।