Saturday, April 11, 2026
Home Blog Page 81

अग्निवीर भर्ती पर उठे सवालों पर सेना की सफाई

अग्निवीर योजना के तहत होने वाली भर्ती योजना में जाति प्रमाण पत्र और धर्म प्रमाण पत्र मांगने को लेकर बवाल मचा हुआ है | इसी बीच सेना ने आरोपों का खंडन कर साफ कर दिया है कि सेना में किसी भी भर्ती में पहले भी उम्मीदवारों से जाति प्रमाण पत्र और धर्म प्रमाण पत्र मांगा जाता था | इसे लेकर अग्निपथ योजना में कोई बदलाव नहीं किया गया है |

दरअसल , आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत तमाम विपक्षी सांसदों ने अग्निपथ योजना पर सवाल उठाते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा था |

संजय सिंह ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े आदेश को शेयर करते हुए लिखा था कि मोदी सरकार का घटिया चेहरा देश के सामने आ चुका है | क्या नरेंद्र मोदी पिछड़ों , दलितों और आदिवासियों को सेना में भर्ती होने के काबिल नहीं मानते , भारत के इतिहास में पहली बार सेना भर्ती में जाति पूछी जा रही है | मोदी आपको अग्निवीर बनाना है , या जातिवीर

बीजेपी ने किया पलटवार

उधर , बीजेपी ने इन आरोपों पर पलटवार किया था | बीजेपी सोशल मीडिया हेड अमित मालवीय ने संजय सिंह के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा , सेना ने 2013 में सुप्रीम कोर्ट में दायर एक हलफनामे में स्पष्ट किया था कि वह जाति , क्षेत्र और धर्म के आधार पर भर्ती नहीं करती है | प्रशासनिक सुविधा और परिचालन आवश्यकताओं के लिए एक क्षेत्र से आने वाले लोगों के समूह को एक रेजिमेंट में रखने को उचित ठहराती है |

अमित मालवीय ने आगे लिखा , हर चीज के लिए पीएम मोदी को दोष देने की इस सनक का मतलब है कि संजय सिंह जैसे लोग हर दिन अपने पैर को मुंह में डालते हैं | सेना की रेजीमेंट प्रणाली अंग्रेजों के जमाने से ही अस्तित्व में है | स्वतंत्रता के बाद , इसे 1949 में एक विशेष सेना आदेश के माध्यम से औपचारिक रूप दिया गया था | मोदी सरकार ने इसमें कुछ नहीं बदला |

Read More:सुष्मिता को गोल्ड डिगर कहने पर नाराज़ प्रियंका चोपड़ा

बच्चों को एडमिशन ना देने पर दबंगों ने प्रिंसिपल को पीटा

राजस्थान के भरतपुर में बच्चों को स्कूल में एडमिशन ना देना प्रिंसिपल को भारी पड़ गया | इसके लिए दबंगों ने उनकी लाठी-डंडों से पिटाई कर डाली | फिर वहां से फरार हो गए | हमले में प्रिंसिपल राम कुमार शर्मा बुरी तरह घायल हो गए| मामला नदबई थाना क्षेत्र के तलछेरा इलाके का है | बताया जा रहा है कि घटना 16 जुलाई की है | जब दबंग प्रिंसिपल को पीट रहे थे , घायल प्रिंसिपल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है |

क्यों की गई प्रिंसिपल की पिटाई?

जानकारी के मुताबिक , प्रिंसिपल ने कुछ बच्चों को स्कूल में एडमिशन नहीं दी थी | साथ ही स्कूल में पढ़ रहे कुछ बच्चों को पढ़ने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र भेज दिया था | इससे नाराज होकर गांव के लोगों ने प्राचार्य की पिटाई कर दी | इस पर प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल में सीट फुल थीं , जिस कारण बच्चों को एडमिशन देना संभव नहीं था | उन्होंने इतनी सी बात के लिए पिटाई कर डाली | उन्होंने बताया , मैंने मारपीट करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है|

Read More:सावन की पहली सोमवारी पर महेंद्रनाथ मंदिर में मची भगदड़

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई जहां प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है | वहीं पुलिस को घटना के दौरान का वीडियो भी मिल गया है |

भरतपुर के एएसपी अनिल मीणा का कहना है कि हमने प्रिंसिपल की शिकायत पर एक मारपीट का मामला दर्ज किया है जिसकी अब जांच की जा रही है | पुलिस ने प्रिंसिपल के बयान ले लिए हैं और आश्वासन दिया है कि मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा |

Read More:ऑस्ट्रेलिया में मधुमक्खियों को मारने का फैसला, जानिए इसके पीछे की वजह ?

अखिलेश ने शिवपाल यादव और मुलायम सिंह का किया अपमान

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने खुलकर सपा अध्यक्ष और भतीजे अखिलेश यादव पर हमला बोला है. शिवपाल ने इशारों-इशारों में यहां तक कह दिया है कि अखिलेश ने मेरा और मुलायम सिंह यादव तक का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटाकर अपमान किया गया है. कट्टर सपाई नेताजी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते.

राष्ट्रपति चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव में खुलकर देखने को मिल रही है. विधानसभा चुनाव बाद अखिलेश के मीटिंगों में नहीं बुलाने से शिवपाल यादव नाराज देखे जा रहे हैं और समय-समय पर अखिलेश को नसीहत भी दे रहे हैं.

हाल ही में शिवपाल ने राष्ट्रपति चुनाव में सपा के विपक्ष को समर्थन देने पर अखिलेश को पुराना वाक्या याद दिलाया था. शिवपाल ने चिट्ठी के जरिए अखिलेश से कहा था कि एक समय यशवंत सिन्हा ने नेताजी को आईएसआई का एजेंट कहा था. नेताजी का अपमान करने वाले का समर्थन देने से पहले एक बार फिर विचार कर लेना चाहिए.

जानिए पूरी बात

मंगलवार को शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नेताजी को आईएसआई का एजेंट कहकर अपमानित करने वाले को कट्टर सपाई बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं. नेताजी का जो अपमान किया गया है, वह गलत है. उन्होंने कहा कि अखिलेश को याद कर लेना चाहिए कि बहुत से लोगों ने नेताजी को गुंडा भी बताया है. उनके पैर किसने छुआए. अटल से आडवाणी और मोदी तक…सबको पता है नेताजी का अधिकांश लोग सम्मान करते हैं, कुछ उनका अपमान भी करते हैं.

उन्होंने कहा कि अखिलेश को मैंने बहुत नजदीक से देखा है. जब मुलायम सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब उन्हें किसने हटाया. क्या अखिलेश ने नेताजी से राष्ट्रपति चुनाव के लिए सुझाव लिया. क्या मुझसे सुझाव लिया. आजम खान को छोड़कर हमसे ज्यादा सीनियर सपा में कौन है

उन्होंने आगे कहा कि क्या मुझे कभी मीटिंग में बुलाया अखिलेश ने. अगर वह मुझसे और नेताजी से सुझाव लेते तो हम बताते, क्या यह अपमान नहीं है. सत्ता पक्ष और विपक्ष को आम सहमति बनानी चाहिए ऐसे मौकों पर. मैं पीएम मोदी को बधाई दूंगा कि उन्होंने आदवासी महिला को चुना.

शिवपाल यादव ने कहा कि आज सबसे सुझाव लिया होता तो अखिलेश सत्ता में होते और मुख्यमंत्री बने होते. मैंने और नेताजी ने जिन लोगों को स्थापित किया, वह लोग आज ऐसी बातें कर रहे हैं.

Read More:सुष्मिता को गोल्ड डिगर कहने पर नाराज़ प्रियंका चोपड़ा

ऑस्ट्रेलिया में मधुमक्खियों को मारने का फैसला, जानिए इसके पीछे की वजह ?

ऑस्ट्रेलिया में पिछले 2 हफ्तों में प्रशासन ने लाखों मधुमक्खियों को मार दिया | दरअसल , ऑस्ट्रेलिया प्रशासन द्वारा ये कदम खतरनाक पैरासिटिक प्लेग को फैलने से रोकने के लिए उठाया गया है | दरअसल , ऑस्ट्रेलिया में पिछले हफ्ते ही सिडनी पोर्ट के पास वाले क्षेत्रों में वेरोआ माइट डिटेक्ट किया गया है | इससे ऑस्ट्रेलिया में करोड़ों रुपये की शहद इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचने का डर सता रहा है | इसके सामने आने के बाद मधुमक्खी पालन से जुड़े लोगों को अलर्ट जारी किया गया है | 

वहीं, इस प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए मधुमक्खी पालन केंद्रों को लॉकडाउन के तहत रखा गया है. ऑस्ट्रेलियाई शहद इंडस्ट्री काउंसिल ने कहा है कि न्यूकास्टल में मधुमक्खी पालक किसी भी छत्ते या मधुमक्खी पालन से जुड़े उपकरण को क्षेत्र के अंदर या बाहर नहीं ले जाते हैं | ऑस्ट्रेलिया उन कुछ देशों में रहा है , जो वरोआ माइट के प्रसार को रोकने में सफल रहा है | वरोआ माइट को दुनियाभर में मधुमक्खियों के लिए बड़ा खतरा बताया जाता | लेकिन इस बार ऑस्ट्रेलिया में वरोआ माइट पैर पसारने में सफल रहा है |

क्या है वेरोआ माइट?

वेरोआ माइट तिल के आकार का पैरासिटिक कीट है जो मधुमक्खियों के छत्तों पर हमला करता है और मधुमक्खियों को नुकसान पहुंचाता है | यह लाल भूरे रंग का होता है | यह छोटा सा कीट मधुमक्खी पालन को तबाह करने के लिए काफी होता है | यह मधुमक्खियों से ही दूसरी मधुमक्खियों तक पहुंचता है, या मधुमक्खियों के पालन में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचता है | 

कैसे मधुमक्खियों को नुकसान पहुंचाता है ये कीट

मधुमक्खियों के छत्ते में जैसे जैसे इनकी संख्या बढ़ती है , ये और घातक सिद्ध होने लगते हैं और मक्खियों को और ज्यादा नुकसान पहुंचाने लगते हैं | इन माइट्स के चलते मधुमक्खियां उड़ने की क्षमता खोने लगती हैं | भोजन के लिए छत्ता छोड़ने के बाद इनके वहां वापस आने की दर भी काफी कम हो जाती है | इस तरह शहद बनना कम हो जाता है |

Read More:रूस को लेकर मोदी सरकार के साथ आया जोको विडोडो

फैक्ट्री के मैनेजर ने पत्नी के सामने नाबालिग के साथ किया रेप

राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है | जानकारी के अनुसार , यह घटना दिल्ली के नांगलोई इलाके की है | पुलिस के मुताबिक , 15 जुलाई को पीसीआर पर एक शख्स ने कॉल कर सूचना दी थी कि उसकी बहन के साथ रेप हुआ है | इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि पीड़िता एम्स अस्पताल में भर्ती है और वह बयान देने की हालत में नहीं है | इसके बाद उसे 16 जुलाई को होश आया |

Read More:गौतम अडानी करेंगे मुकेश अंबानी से मुकाबला? जियो को टक्कर देने का बड़ा प्लान

मैनेजर ने बहाने से बुलाया घर

होश में आने के बाद पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक जूते की फैक्ट्री में काम करती है | फैक्ट्री के मैनेजर जय प्रकाश ने 2 जुलाई को उससे कहा था कि उसकी पत्नी बीमार है , इसलिए वह उसके घर चले | जब नाबालिग पीड़िता उसके घर पहुंची तो जय प्रकाश ने अपनी पत्नी के सामने उसके साथ रेप किया |  वारदात को अंजाम देने के बाद जय प्रकाश ने पीड़िता को जहरीला पदार्थ पिलाकर उसके घर छोड़ दिया |  पीड़िता जैसे ही अपने घर पहुंची तो वह बेहोश हो गई |

पुलिस ने एनजीओ के सामने नाबालिग के बयान दर्ज किए और मेडिकल करवाया. इसके बाद FIR दर्ज कर ली | इस मामले में डीसीपी का कहना है कि आरोपी जय प्रकाश को पकड़ लिया गया है , जबकि उसकी पत्नी, जिसने घिनौनी वारदात में पति का साथ दिया , वह फरार है | जल्द उसे भी अरेस्ट कर लिया जाएगा |

Read More:‘बारात से जल्दी वापस आ जाऊंगा’, कहकर घर से निकले युवक की हत्या

हॉलीवुड की नई नवेली दुल्हन जेनिफ़र लोपेज़ ने रचाई चौथी शादी

जेनिफ़र के फैंस के लिए ये खुशी का मौका है. हॉलीवुड के फेवरेट कपल जेनिफ़र लोपेज़ और बेन एफ्लेक ने फाइनली शादी कर ली है | जी हां , जेनिफ़र लोपेज़ और बेन एफ्लेक अब पति-पत्नी हैं | कपल ने अपनी शादी की खुशखबरी देकर फैंस को चौंका दिया है | उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरहो गई हैं और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं |

20 साल से रिलेशनशिप में थे कपल

जेनिफर और बेन ने अपने ड्रीम वेडिंग के लिए लास वेगास को चुना , जहां एक प्राइवेट सेरेमनी में दोनों ने शादी रचाई | खबरों की मानें तो , जेनिफर लोपेज और बेन की लास वेगास में हुई शादी प्यार, हंसी और मस्ती से भरी हुई थी | जेनिफर और बेन 20 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे | कपल ने 20 साल पहले सगाई भी की थी , लेकिन फिर दोनों के रिश्ते में दरार आ गई | इन दोनों के ब्रेकअप की भी खबरें आई थीं | लेकिन सभी मतभेदों को भूल दोनों वापस साथ हो गए थे | बेन उम्र में जेनिफर से तीन साल छोटे हैं |

दुल्हन जेनिफ़र लोपेज़ ने रचाई चौथी शादी
दुल्हन जेनिफ़र लोपेज़ ने रचाई चौथी शादी

जेनिफर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर हिंट दिया कि डिटेल्स के लिए मेरी वेबसाइट OnTheJLo पर जाएं | इस फोटो में जेनिफर बेड पर रजाई ओढ़े सेल्फी लेती दिख रही हैं | अपनी वेबसाइट पर शेयर की वीडियो में जेनिफर ने कहा है कि , “प्यार सुंदर है | प्यार दयालु है और यह पता चलता है कि प्यार धैर्यवान भी है | बीस साल का धैर्य | ठीक वैसा ही जैसा हम चाहते थे | कल रात हमने वेगास के लिए उड़ान भरी , चार बाकी कपल्स के साथ लाइसेंस के लिए लाइन में भी खड़े रहे | सब एक साथ एक ही वेडिंग कैपिटल की जर्नी कर रहे थे |

एक्ट्रेस ने किया खुलासा

एक्ट्रेस ने आगे खुलासा किया कि उनकी ये वेडिंग ड्रेस पुरानी है और उन्होंने बेन के लिए भी उनकी अलमारी में रखे एक पुराने जैकेट को चुना | जेनिफर ने कहा हम अपनी शादी को कम समय में होने वाली बेस्ट पॉसिबल शादी कहलाना चाहते थे | जेनिफर ने अपने न्यूजलेटर के जरिए शेयर किया , “उनके पास ब्लूटूथ भी था , जिससे हम उस छोटे से कॉरीडोर को वॉक कर के जा सकें | लेकिन अंत में यह सबसे अच्छी संभव शादी थी जिसकी हम कल्पना कर सकते थे | ऐसी शादी जिसका हमने बहुत पहले सपना देखा था और जिसका बहुत लंबे समय तक हमने इंतजार किया था | लास वेगास , गुलाबी सपने , एक दूसरे की बाहों में , वो सब सच बन गया |

 

जेनिफर लोपेज प्रोफेशनल के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रही हैं| उन्होंने इससे पहले 3 शादियां कीं और उनके 2 बच्चे हैं | वहीं बेन एफ्लेक ने जेनिफर गार्नर से तलाक के बाद कई लड़कियों को डेट किया , जिसके बाद उनकी लाइफ में जेनिफर लोपेज की एंट्री हुई | बेन के मिस गार्नर से तीन बच्चे हैं |

Read More:रूस को लेकर मोदी सरकार के साथ आया जोको विडोडो

रूस को लेकर मोदी सरकार के साथ आया जोको विडोडो

इंडोनेशिया की राजधानी बाली में इस साल नवंबर में G-20 सम्मेलन होने जा रहा जिसमें कई वैश्विक नेता शिरकत करेंगे इस सम्मेलन से पहले इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो खुद को वैश्विक शांतिदूत के तौर पर पेश कर रहे हैं| विडोडो ने दिए इंटरव्यू में रूस-यूक्रेन युद्ध समेत कई मौजूदा वैश्विक घटनाक्रमों पर बात की | उन्होंने रूस पर भारत और इंडोनेशिया के रुख का भी समर्थन किया |

इंडोनेशिया की तरह भारत ने भी यूक्रेन हमले को लेकर रूस की निंदा से परहेज किया है और रूस पर पश्चिमी प्रतिबंधों का समर्थन नहीं किया | ऐसे में क्या G-20 में ऐसे देशों के लिए भी जगह है , जिनकी रूस, यूक्रेन हमले को लेकर गुटनिरपेक्ष स्थिति है ? इस सवाल के जवाब में जोको विडोडो ने कहा , “हम सभी को एक साथ बैठना चाहिए , फिर चाहे आप किसी भी ब्लॉक या गुट के हो | सबसे जरूरी यह है कि हमें अपने अहं को कम कर मानवता को बचाने , खाद्य सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा जैसे मामलों को प्राथमिकता देने की जरूरत है |

पिछले महीने जर्मनी में प्रधानमंत्री मोदी से विडोडो की मुलाकात और G-20 में दोनों नेताओं के सहयोग के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात के दौरान हमने अर्थव्यवस्था , निवेश सहित द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक बातचीत की थी | हमने खाद्य तेल के भारतीय आयात पर भी चर्चा की मैंने उन्हें बताया था कि हमने मई में इससे प्रतिबंध हटा दिए थे ताकि दुनियाभर में ताड़ के तेल के वितरण को बहाल किया जा सके |

पीएम मोदी और विडोडो के बीच समानताएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विडोडो दोनों 2014 में अपने-अपने देशों में सत्ता में आए थे |एक तरफ जहां विडोडो सोलो शहर के मेयर थे | वहीं , मोदी प्रधानमंत्री बनने से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री थे | 2024 में राष्ट्रपति के रूप में विडोडो के कार्यकाल के 10 साल पूरे होने जा रहे हैं | हालांकि, विडोडो ने कहा कि वह इसके बाद राष्ट्रपति के रूप में एक और कार्यकाल नहीं चाहते | उन्होंने कहा कि वह अपने शहर सोलो लौट जाएंगे और पर्यावरण को बचाने में अपनी भूमिका के बारे में सोचेंगे |

क्वॉड में शामिल होगा इंडोनेशिया?

अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के नवगठित क्वाड संगठन में शामिल होने को लेकर विडोडो ने कहा कि आसियान और भारत के बीच इंडो पैसिफिक को लेकर सहयोग बढ़ना चाहिए | हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि देशों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा नहीं हो | उन्होंने कहा कि हमें अमेरिका और चीन दुश्मनी को भी संभालना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि संघर्ष की यह स्थिति नहीं बढ़े | इंडोनेशिया की विदेश नीति का लक्ष्य सभी देशों के साथ दोस्ताना संबंधों बनाए रखना है |अमेरिका, इंडोनेशिया का रणनीतिक साझेदार है जबकि चीन भी प्रमुख रणनीतिक साझेदार देश है|

Read More:सावन की पहली सोमवारी पर महेंद्रनाथ मंदिर में मची भगदड़

‘बारात से जल्दी वापस आ जाऊंगा’, कहकर घर से निकले युवक की हत्या

बिहार के समस्तीपुर जिले में बदमाशों ने पोल्ट्री फार्म संचालक की गोली मार कर हत्या कर दी और घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र में जितवारपुर स्थित हाउसिंग कॉलोनी के पास बताया जा रहा है कि युवक बारात में जाने के लिए घर से निकला था | तभी बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी | मृतक 25 साल का चंद्रशेखर लाटबसेपुरा पंचायत के परिहता गांव का रहने वाला था और वहीं पोल्ट्री फार्म चलाता था | रोते-रोते परिजनों ने बताया कि चंद्रशेखर देर रात शादी समारोह में जाने की बात कहकर घर से निकला था | उसने कहा था कि वह जल्दी ही घर वापस आ जाएगा | जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो उन्होंने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई |

पुलिस ने फौरन युवक की तलाश शुरू कर दी | इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किसी युवक का शव पड़ा मिला है | शव की पहचान चंद्रशेखर के रूप में की गई | पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया | पुलिस ने इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है | डीएसपी सेहबान हबीब फखरी ने बताया कि घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है | उन्होंने कहा कि इस हत्या के मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा |

युवक को गोली मारकर हत्या

जानकारी के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के मध्यम से रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई | घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए | अस्पताल में बदमाशों की गोली का शिकार हुआ चंद्रशेखर | पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी ली | फिलहाल घटना के कारणों का जल्दी पता नहीं चल सका है | पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है |

Read More:जीत के बाद ऋषभ पंत ने रवि शास्त्री को थमाई शैम्पेन बॉटल

सड़क किनारे सब्जी बेच रही एक्ट्रेस अदा शर्मा , चेहरे पर टेंशन

एक्ट्रेस अदा शर्मा को अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना काफी पसंद है | अदा अक्सर ही अपने अजीबोगरीब आउटफिट से सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं | लेकिन इस बार अदा शर्मा का आउटफिट देखकर आपके होश उड़ने वाले हैं | हर तरफ अदा के लुक के ही चर्चे हो रहे हैं | आइए जानते हैं क्यों ?

 अदा को देखकर क्यों हैरान हो रहे लोग?

जी हां , हम होश उड़ने की बात इसलिए कर रहे हैं , क्योंकि शायद ही आपने कभी किसी एक्ट्रेस को पत्तों से बनी ड्रेस पहने देखा होगा | लेकिन जो कोई नहीं पहनता वो ड्रेसेस अदा शर्मा पहनकर हर किसी को चौंका देती हैं | अपने नए लुक से भी अदा शर्मा ने सभी को हैरान कर दिया है |

पत्तों से बनी ड्रेस
पत्तों से बनी ड्रेस

अदा शर्मा अपनी नए पोस्ट में पत्तों से बनी फ्लोर लेंथ की ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आ रही हैं | पत्तों से बनी ड्रेस के साथ अदा शर्मा ने कान में कीड़े के डिजाइन का ईयररिंग पहना है | शोल्डर के नीचे उन्होंने छिपकली वाला टैटू भी बनाया हुआ है | अदा का टैटू देखकर एक पल के लिए छिपकली बिल्कुल रियल लग रही है | अदा शर्मा का ये लुक देखकर आप भी रह गए ना दंग ?

सब्जी वाली क्यों बनीं अदा शर्मा?

आपको अगर लग रहा है कि अदा शर्मा के इस लुक को देखकर आप शॉक्ड हुए हैं , तो एक नजर उनकी अगली तस्वीर पर डाल लीजिए | तस्वीर में अदा फुटपाथ पर बैठकर सब्जी बेचती हुई नजर आ रही हैं | फोटो में अदा को पहचान पाना भी मुश्किल है | इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अदा ने कैप्शन में लिखा – सुना है सब्जी का भाव बढ़ गया है |अदा शर्मा के इस लुक पर मजे लेते हुए एक यूजर ने कमेंट किया – गाय-भैंस से बचकर रहना| वहीं , कुछ लोग उनके पत्तों वाली ड्रेस को क्रिएटिव भी बता रहे हैं |

सड़क किनारे सब्जी बेच रही एक्ट्रेस
सड़क किनारे सब्जी बेच रही एक्ट्रेस

Read More:सुशांत की बहन ने लगाया रिया चक्रवर्ती पर इल्ज़ाम

जीत के बाद ऋषभ पंत ने रवि शास्त्री को थमाई शैम्पेन बॉटल

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय पूरी तरह से जश्न में डूबी हुई है | उसने इंग्लैंड को उसी के घर में टी20 के बाद वनडे मैचों की सीरीज में शिकस्त दी है | रविवार को खेले गए सीरीज के आखिरी यानी तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की | इस जीत के हीरो ऋषभ पंत रहे , जिन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेली | जीत के बाद टीम इंडिया ने शैम्पेन उड़ाते हुए जमकर जश्न मनाया | भारतीय खिलाड़ियों ने अपने कप्तान रोहित शर्मा को पूरी तरह शैम्पेन से सराबोर कर दिया | इसी बीच एक अलग ही वाकया देखने को मिला |

ऋषभ पंत और रवि शास्त्री का वीडियो वायरल

इसी जश्न के बीच में ऋषभ पंत ने एक शैम्पेन की बोतल उठाई और मैदान में ही खड़े पूर्व कोच रवि शास्त्री की ओर बढ़े चले गए | पास जाकर पंत ने रवि शास्त्री से गले मिलकर उन्हें शैम्पेन की बोतल थमा दी | इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है | जिस पर फैन्स मजे लेते हुए तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं |

पंत और पंड्या ने कप्तान को शैम्पेन से भिगाया

एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा , ‘अब अगली बार से कमेंट्री बॉक्स में सबसे ज्यादा रवि शास्त्री ही ऋषभ पंत की तारीफ करेंगे.’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पार्टी शुरू हो गई | रवि शास्त्री सर को जो चाहिए था, वो उनको मिल गया.’ एक-दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा – इसे गुरु दक्षिणा समझ लो |

मैच जीतने के बाद जब ट्रॉफी उठाने की बारी आई , तो जश्न में डूबे भारतीय प्लेयर्स ने कप्तान रोहित शर्मा को शैम्पेन से स्नान करा दिया | पोडियम पर तीसरे वनडे के हीरो ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या ने जमकर मस्ती की | पंत और पंड्या दोनों ने कप्तान रोहित पर जमकर शैम्पेन उड़ाई | इस मामले में पूर्व कप्तान विराट कोहली भी पीछे नहीं रहे | वो भी एक बड़ी बोतल उठाकर लाए और जमकर शैम्पेन उड़ाने लगे |इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है| इस शैम्पेन उड़ाने की शुरुआत सबसे पहले ओपनर शिखर धवन और मिडिल ऑर्डर बैटर सूर्यकुमार यादव ने की थी|

Read More:सुशांत की बहन ने लगाया रिया चक्रवर्ती पर इल्ज़ाम

MP में बड़ा हादसा यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी में गिरी

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से बड़े हादसे की खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां धार और खरगोन जिले की सीमा में खलघाट स्थित नर्मदा नदी में यात्री बस गिर गई। बताया जा रहा है कि यात्री बस इंदौर से महाराष्ट्र के लिए जा रही थी , हादसा इतना भीषण था कि, पूरी की पूरी बस नदी में समा गई, जिसे निकालने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

कुछ इस तरह हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, बस इंदौर से महाराष्ट्र के लिए जा रही थी, तभी अचानक नर्मदा नदी के पुल पर संतुलन बिगड़ने से बस रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरी। नदी में गिरते ही बस पूरी तरह पानी में डूब गई, जिसके बाद इस हादसे की सूचना पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने तत्काल प्रभाव से राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

 नर्मदा नदी
नर्मदा नदी
 बस नर्मदा नदी में गिरी
बस नर्मदा नदी में गिरी

बस में सवार थे 40 यात्री

 

हादसे में 40 यात्री सवार थे , जिनमें से 7 लोगों के शव नदी से निकाले गए हैं , जिस ब्रिज पर हादसा हुआ है , यह ब्रिज काफी पुराना बताया जा रहा है। साथ ही इस बीच का आधा हिस्सा धार जिले में तो वहीं आधा हिस्सा खरगोन जिले में आता है , जिस रोड पर यह हादसा हुआ , वह रोड महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश को जोड़ता है । इस बड़े हादसे की सूचना आला अधिकारियों को लगी , वैसे ही हड़कंप मच गया , जहां तुरंत संभागायुक्त ने धार और खरगोन दोनों ही जिले के कलेक्टरों को तत्काल प्रभाव से घटनास्थल पर पहुंचने के दिशा निर्देश दिए । इतना ही नहीं हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भी पुलिस की टीम और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके थे , जहां फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

Read More:आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर महेश भट्ट बोले- रोल निभाना मुश्किल होगा

सावन की पहली सोमवारी पर महेंद्रनाथ मंदिर में मची भगदड़

सावन की आज पहली सोमवारी पर शिवालयों में जल चढ़ाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है | कोरोना के कारण दो वर्षों से श्रावणी मेले का आयोजन नहीं हो पाया था जिस वजह से इस बार भक्तों का सैलाब उमड़ परा है |

रोहतास में दम घुटने से एक की मौत 

आज सुबह 3 बजे पूजा के लिए महेंद्रनाथ मंदिर का पट खुलते ही बड़ी संख्या में लोग एक साथ मंडी में प्रवेश करने लगे इसी कारण से भगदड़ मच गई | जिसमें दो महिलाओं की दबकर मौत हो गई वहीं तीन श्रद्धालु जख्मी हो गए | जानकारी के मुताबिक परिजनों ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया और शव लेकर घर चले गए | वहीं दूसरी तरफ रोहतास के गुप्ता धाम चेनारी में दम घुटने की वजह से गृह रक्षा वाहिनी के एक जवान की मौत हो गई | मृतक चेनारी के नायक पुर गांव के 55 वर्षीय रामराज पासवान बताए गए हैं | मृतक पुलिस लाइन डिहरी में कार्यरत होने की बात बताई गई हैं | गुफा के अंदर दम घुटने से मौत होने की सूचना पर पहुंची पुलिस का अगली करवाई जारी है |

महेंद्रनाथ मंदिर में मची भगदड़
महेंद्रनाथ मंदिर में मची भगदड़

मौके पर पहुंची पुलिस 

घटना की जानकारी प्राप्त होते ही सिसवन थाना पुलिस और चैनपुर महादेवा ओपी पुलिस ने मंदिर परिसर में सुरक्षा घेरा बना दिया | साथ ही धक्का-मुक्की करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी चेतावनी भी जारी किया गया है | वही भीड़-भाड़ वाले इलाके में सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती की गई है | फिलहाल मंदिर की स्थिति सामान्य है |

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती 

मृत महिला की हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर के रहने वाले मोताब चौधरी की पत्नी लीलावती देवी और जीरादेई थाना क्षेत्र के पथार गांव की रहने वाली सुहागमती देवी के रूप में हुई है | वहीं , घायल महिला की पहचान प्रतापपुर निवासी जनक देव भगत की पत्नी शिव कुमारी के रूप में हुई है | घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई | घायल महिला को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है |

Read More:कटरीना कैफ का बर्थडे हो सकता है बेहद खास

कटरीना कैफ का बर्थडे हो सकता है बेहद खास

कुछ ही दिनों पहले कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की अफवाह तेज हुई है | सोशल मीडिया और बॉलीवुड इवेंट्स से कटरीना कैफ नदारद नजर आ रही हैं |वह कहीं भी एक्टिव नहीं दिख रहीं | कई फैन्स का कहना है कि कैफ मां बनने वाली हैं. हालांकि , इसकी जानकारी कटरीना कैफ या फिर विक्की कौशल की तरफ से नहीं दी गई है | लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो ‘टाइगर 3’ एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं | 16 जुलाई को कटरीना कैफ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं | इस मौके पर एक्ट्रेस , विक्की कौशल संग मिलकर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को कन्फर्म कर सकती हैं , ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है|

कटरीना की प्रेग्नेंसी की हैं अटकलें

विक्की कौशल संग एक्ट्रेस अपने पहले बेबी का स्वागत करने वाली हैं | कटरीना के बर्थडे पर कपल शायद इस न्यूज को ब्रेक कर सकता है, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है | 16 जुलाई को कटरीना कैफ अपना 39वां बर्थडे मना रही हैं | फैन्स संग कपल गुडन्यूज 16 जुलाई के दिन ही शेयर कर सकती है |

कैट के बर्थडे के मौके पर उनकी आने वाली फिल्म ‘फोन भूत’ की रिलीज डेट  भी घोषणा की गई है | हालांकि, पहले यह फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी , लेकिन अब यह थिएटर्स में 4 नवंबर को रिलीज होगी | अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ से इसकी बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत होनी तय हुई है | इसके साथ ही फिल्म के मेकर्स ने कैट को बर्थडे विश देते हुए सेट का भी एक बीटीएस  वीडियो शेयर किया है , जिसमें कटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी संग नटखट अंदाज में नजर आ रही हैं |

कुछ ही दिनों पहले कटरीना कैफ का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए एक्ट्रेस पति विक्की कौशल संग मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं | इनके साथ सनी कौशल और शरवरी वाघ भी नजर आए | साथ ही डायरेक्टर कबीर खान अपनी पत्नी मिनी माथुर संग भी इस वेकेशन पर गए हैं | यानी की तीनों ही कपल इस वेकेशन को साथ में एन्जॉय करने वाले हैं | हालांकि, अबतक तो कटरीना कैफ के बर्थडे से जुड़ी कोई भी फोटो सोशल मीडिया पर सामने नहीं आई है |

Read More:आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर महेश भट्ट बोले- रोल निभाना मुश्किल होगा

आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर महेश भट्ट बोले- रोल निभाना मुश्किल होगा

आलिया भट्ट ने हाल ही में रणबीर कपूर के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है | उन्होंने बताया है कि दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं |आलिया भट्ट  के पिता और फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट जल्द ही नाना बनने वाले हैं | रणबीर कपूर  के साथ आलिया भट्ट जल्द ही अपने पहले बेबी का स्वागत करेंगी |

नाना ने किया बेबी के आने पर रिएक्ट

महेश भट्ट बेटी आलिया के लिए बहुत खुश हैं | ‘सास, बहू और बेटियां’ संग बातचीत में महेश भट्ट ने कहा , “थैंक्यू, यह एक ऐसा रोल है , जिसे निभाना जरा मुश्किल होगा |” इसके साथ ही महेश भट्ट ने बेटी आलिया भट्ट पर प्राउड महसूस करते हुए उनके अचीवमेंट्स को लेकर भी बात की |

मोस्ट गॉर्जियस और क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने दो फोटोज पोस्ट की थीं , जिसके जरिए एक्ट्रेस ने मां बनने की खुशखबरी फैन्स को दी थी | पहली फोटो में वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं | उनकी सोनोग्राफी हो रही है | कम्प्यूटर स्क्रीन को ब्लर कर उसपर हार्ट इमोजी बनाया है | कम्प्यूटर स्क्रीन पर बेबी को देखने के बाद आलिया की खुशी का ठिकाना नहीं है | आलिया की बगल में कोई शख्स भी बैठा है | उसका बैक नजर आ रहा है | फोटो देखकर लग रहा है कि वह रणबीर कपूर हैं | दूसरी फोटो में आलिया ने शेर शेरनी और उनके एक बच्चे की फोटो शेयर की है | मतलब यह कि आलिया की फैमिली पूरी होने वाली है |

आलिया ने जिस तरह शादी के तीन महीने बाद ही फैन्स को गुडन्यूज दी है, इससे हर कोई सरप्राइज है. आलिया और रणबीर ने साल 2017 में डेट करना शुरू किया था. फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर उनका प्यार परवान चढ़ा था. आलिया और रणबीर इस फिल्म में पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे. कपल की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी.

Read More:लखनऊ में लुलु मॉल के बाहर बवाल

विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए लगेगी टीवी

सावन के पावन महीने की शुरुआत हो चुकी है | सावन के महीने में बाबा विश्वनाथ की काशी बम-बम बोल रही है वहीं व्यवस्था के मोर्चे पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास भी एक्टिव मोड में है. श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की 103 वीं बैठक मंडलायुक्त सभागार में हुई जिसमें मंदिर के संचालन और व्यवस्था के साथ ही अन्य विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए |

सावन के महीने में मंगला आरती , रुद्राभिषेक के साथ ही पूजा के टिकट की दर बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया| मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि आरती के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्था की जाए और परिसर में टीवी लगाकर सभी को दर्शन कराया जाए | मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इस बजट प्रस्ताव में 4131.80 लाख रुपये की आय और 2273.55 लाख रुपये के व्यय का अनुमान जताया गया है| न्यास की बैठक में इस बजट प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई |

सुरक्षा की जिम्मेदारी एजेंसी को देने पर लगी मोहर

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की साफ-सफाई और सुरक्षा के लिए कुशल एजेंसी को जिम्मेदारी देने के प्रस्ताव पर भी न्यास की बैठक में मुहर लगाई गई | न्यास की बैठक में मां गंगा की प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही नवीन प्रोटोकॉल व्यवस्था बनाए जाने का भी निर्णय लिया गया | ये व्यवस्था जल्द लागू होगी जिसके बाद प्रोटोकॉल पूरी तरह से न्यास के नियंत्रण में होगा|

मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति देगा मंदिर न्यास

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दंडी स्वामियों के भोजन की व्यवस्था फिर से शुरू करने का निर्णय भी लिया गया | श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रोफेसर नागेंद्र पांडे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति ने विश्वविद्यालय के 22 विभागों के दो-दो मेधावियों को छात्रवृत्ति का प्रस्ताव रखा | न्यास की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई |

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मेधावियों को छात्रवृत्ति का खर्च मंदिर प्रशासन उठाएगा | इसके साथ ही पंचांग पर आधारित डायरी गीता प्रेस से प्रकाशित कराने का निर्णय भी न्यास की बैठक में लिया गया | श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से चंदौली के मंदिर और बेनीपुर स्थित संकट हरण हनुमान मंदिर में कैमरा लगाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई |

विग्रहों के पूजा-पाठ की होगी व्यवस्था

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में कॉरिडोर निर्माण के दौरान मिले विग्रहों का राग-भोग और पूजा-पाठ कराने की व्यवस्था कराने का भी निर्णय न्यास की बैठक में लिया गय | इसके अलावा श्रीकाशी विश्वनाथ न्यास की बैठक में कर्मचारियों की सेवा नियमावली , शास्त्रार्थ की व्यवस्था , न्यास संचालन संबंधी अन्य व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई |

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की बैठक में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर हरेराम त्रिपाठी , प्रोफेसर चंद्रमौली उपाध्याय , प्रोफेसर बृजभूषण ओझा , पंडित दीपक मालवीय , के वेंकटरमन गणपति , पंडित प्रसाद दीक्षित , अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्रा , विशेष कार्याधिकारी उमेश कुमार सिंह, संजय कुमार चतुर्वेदी और अन्य सदस्य मौजूद रहे |

Read More:विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए लगेगी टीवी

लखनऊ में लुलु मॉल के बाहर बवाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी में लुलु मॉल  के बाहर एक बार फिर हिंदू महासभा के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है| सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया | बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों के हाथों में भगवा झंडे थे | इस दौरान प्रदर्शनकारी जय श्री राम का नारा भी लगा रहे थे |

बताया जा रहा है कि खुद को हिंदू संगठन से बताने वाले आदित्य मिश्रा और उसके समर्थकों ने मॉल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है | बताया जा रहा है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई | पुलिस ने करीब 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है |

 लुलु मॉल  के बाहर हिंदू महासभा के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है|
लुलु मॉल  के बाहर हिंदू महासभा के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है|

हनुमान चालीसा करना चाहतें थे प्रदर्शनकारी

जानकारी के मुताबिक , प्रदर्शनकारी मॉल के अंदर हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे थे | इसी दौरान उन्होंने विरोध प्रदर्शन भी शुरू कर दिया | सूचना के बाद पहुंची पुलिस को देखकर कुछ प्रदर्शनकारियों भागने लगे | थोड़ी देर तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा | इसके बाद पुलिस ने मॉल के चारों ओर भाग रहे प्रदर्शनकारियों को पकड़ा |

बता दें कि इससे पहले भी हिंदू महासभा के लोगों ने लुलु मॉल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था | महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने शुक्रवार की शाम 6 बजे मॉल में सुंदरकांड का पाठ करने की घोषणा की थी | हालांकि उन्हें पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया था , लेकिन बिना इजाजत मॉल में धार्मिक कार्य करने पहुंचे 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था |

 कैसे शुरू हुआ बवाल?

रविवार यानी 10 जुलाई को लुलु मॉल का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था | इसके बाद मंगलवार यानी 12 जुलाई को एक वीडियो सामने आया , जिसमें लुलु मॉल के कैंपस में कुछ लोग नमाज पढ़ते दिखाई दिए | इस वीडियो के वायरल होने पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने कड़ी आपत्ति जताई थी | हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने कहा था , लुलु मॉल में फर्श पर लोगों ने बैठकर नमाज पढ़ी , इस वीडियो से यह सिद्ध हो गया कि मॉल में सरकार के आदेशों का उल्लंघन हुआ क्योंकि सरकार शुरुआत से ही सार्वजनिक स्थानों पर नमाज न पढ़ने की हिदायत दे रही है |

Read More:देश में फ़िरसे कोरोना केस की रफ्तार , हज़ारो मरीज़ो की हुई मौत

फ्यूल क्राइसिस से प्रैक्टिस भी नहीं कर पा रहा श्रीलंका

वर्तमान में श्रीलंका गहरे आर्थिक और राजनीतिक संकट से गुजर रहा है ऐसे में 27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप के आयोजन को लेकर अटकलें तेज हो गई है कि क्या श्रीलंका मेजवानी करने में सक्षम है या फिर इसे कहीं और शिफ्ट किया जाएगा । हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि श्रीलंका इन दिनों गहरे फ्यूल क्राइसिस का सामना कर रहा है । आम लोगों की तो बात दूर है श्रीलंका के क्रिकेटर भी इस संकट के कारण प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे हैं । श्रीलंका के क्रिकेटर चमिका करुणारत्ने ने बताया कि वह फ्यूल क्राइसिस के कारण प्रैक्टिस के लिए एक जगह से दूसरे जगह नहीं जा पा रहे हैं । उन्होंने कहा कि दो दिन की लंबी कतार के बाद उन्हें पेट्रोल मिला है ।

एशिया कप को लेकर करुणारत्ने

आगमी एशिया कप और लंका प्रीमियर लीग को लेकर करुणारत्ने कहा कि एशिया कप का आयोजन होना है । मुझे नहीं पता क्या होगा ? मुझें प्रैक्टिस के लिए अलग-अलग जगह जाना था लेकिन मैं फ्यूल न होने के कारण नहीं जा पा रहा हूं। उन्होंने कहा कि हम एशिया कप के लिए तैयार हैं और मुझे लगता है कि इस बड़े आयोजन के लिए देश पर्याप्त फ्यूल मुहैय्या कराएगा ।

हालांकि हाल ही में एएनआई को दिए गए एक इंटरव्यू में पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने कहा था कि क्रिकेट किसी भी कीमत पर रुकने नहीं देंगे । उन्होंने इसके लिए आस्ट्रेलिया टीम के कप्तान और हाई कमीश्नर की तारीफ भी की थी कि उन्होंने टेस्ट मैच कैंसिल नहीं किया ।

श्रीलंका ने अभी हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज की मेजवानी की थी जहां उसने टी20 , वनडे और टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी । टी20 सीरीज की बात करें तो यह आस्ट्रेलिया के नाम जबकि वनडे सीरीज श्रीलंका के नाम रही थी। 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में श्रीलंका ने 1-1 की बराबरी की थी।

Read More:देश में फ़िरसे कोरोना केस की रफ्तार , हज़ारो मरीज़ो की हुई मौत

दुकानदार ने मांगे उधार के पैसे तो कर दिया बम से हमला

यूपी के प्रयागराज जॉर्ज टाउन इलाके में एक जनरल मर्चेंट की दुकान चलाने वाले दुकानदार को अपने उधार के पैसे मांगने पर बमबाजी और मारपीट का मंजर झेलना पड़ा | जनरल मर्चेंट की दुकान पर एक युवक कुछ सामान खरीदने आया | दुकान पर बैठे दुकानदार ने कुछ सामान के बदले पैसे मांग लिए जो युवक को नागवार गुजरा |

उधार के पैसे मांगने पर बमबाजी

प्रयागराज के जॉर्ज टाउन इलाके के मेडिकल चौराहे के पास पंकज सोनकर की जनरल मर्चेंट दुकान है | इस दुकान पर पानी कोल्ड ड्रिंक खाने-पीने के कुछ सामान बेचे जाते हैं | इसी दुकान पर शुक्रवार की दोपहर एक युवक सामान खरीदने आया खरीदकर बिना पैसे दिए जाने लगे | दुकान पर बैठे पंकज सोनकर के भांजे ने युवक से सामान के बदले पैसे मांगे तो युवक मारपीट पर उतारू हो गया |

उस समय तो युवक चला गया लेकिन कुछ देर बाद अपने कई साथियों के साथ दुकान पर पहुंचकर दुकानदार से मारपीट किया | उसके साथियों में से एक ने दुकान पर देसी बम फेंक दिया | बम फेंकने से दुकान पर बैठे अतिन सोनकर घायल हो गया| जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया आनन-फानन में इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई |

बम से हमला
बम से हमला

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है | दुकानदार पंकज सोनकर ने बताया कि आए दिन कई युवक उधार सामान लेकर जाते थे , जिसका पैसा नहीं देते , जब पैसे मांगते हैं तो सब मारपीट पर उतारू हो जाते हैं , आज भी यही हुआ | सामान के बदले जब पैसे मांगा तो दुकान पर बम से हमला कर दिया गया |

घटना CCTV में कैद

इस घटना के बाद पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है | तो वहीं इस मारपीट बमबाजी का मंजर दुकान के बगल में बनी मॉडल शॉप के सीसीटीवी में कैद हो गया है | अब पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी युवकों की तलाश कर रही है | दुकानदार ने आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है | उसने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है |

सीसीटीवी पर कैद ये घटना
सीसीटीवी पर कैद ये घटना

Read More:कोरोना के नए मामले सामने आए , हज़ारो मरीज़ो की मौत हुई

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे PM मोदी , योगी ने किया स्वागत

यूपी का बुंदेलखंड क्षेत्र अब विकास की नई रफ़्तार छूने के लिए तैयार है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के लिए जालौन पहुंच गए हैं | यहां उन्होंने एक प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया | इससे पहले पीएम मोदी कानपुर पहुंचे थे , जहां सीएम योगी ने उनका स्वागत किया |

सीएम योगी ने कहा कि आज बुंदेलखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है | एक्सप्रेस वे यूपी और बुंदेलखंड की अर्थव्यवस्था को नया आयाम प्रदान करेगा | पूरी दुनिया 28 महीने से कोरोना की मार झेल रही थी | लेकिन इसी बीच एक्सप्रेसवे का निर्माण रिकॉर्ड समय में किया है |

रिकॉर्ड समय और अनुमानित लागत से कम खर्च में बने इस एक्सप्रेसवे से न सिर्फ बुंदेलखंड के लोगों को देश की राजधानी दिल्ली पहुंचने में सहूलियत होगी , बल्कि औद्योगिक विकास भी सुनिश्चित हो सकेगा | प्रधानमंत्री मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करने के साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे |

इससे पहले सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से आज प्रदेश के चहुंमुखी विकास में अभूतपूर्व भूमिका निभाने जा रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे’ का उद्घाटन होगा | यह एक्सप्रेस-वे ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ में समृद्ध बुंदेलखंड के सामाजिक और आर्थिक विकास की ऐतिहासिक गति का कारक बनेगा |

ये है एक्सप्रेसवे की खासियत

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के बन जाने से चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर और जालौन के लोगों के लिए दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा | इस एक्सप्रेस-वे पर 250 से ज्यादा छोटे पुल, 15 से ज्यादा फ्लाईओवर, 6 टोल प्लाजा और 12 से ज्यादा बड़े पुल और 4 रेल पुल बनाए गए हैं | 24 घंटे पुलिस पेट्रोलिंग और एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी| बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की लंबाई 296 किलोमीटर है | चार लेन चौड़े बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ अतिरिक्त जमीन भी है जिससे भविष्य में अगर गाड़ियों की आवाजाही बढ़े तो इसको चौड़ा कर 6 लेन तक बढ़ाया जा सके |

अभी तक चित्रकूट से दिल्ली पहुंचने में लगभग 700 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी | इसमें करीब 12 से 14 घंटे का समय लगता था | बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बन जाने के बाद ये दूरी सिर्फ 630 किलोमीटर ही रह जाएगी और समय भी बचेगा | दावा किया जा रहा है कि सफर की दूरी घटने से एक्सप्रेस-वे के रास्ते चित्रकूट से से दिल्ली तक का सफर केवल 6 घंटे में पूरा हो जाएगा | 296 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे पर लोगों की सहूलियत के लिए 4 जन सुविधा केंद्र बनाए गए हैं | इसके अलावा 4 पेट्रोल पंप भी बनाए जाएंगे |

Read More:मोदी सरकार के लिए लगातार दूसरी राहत, इसी आंकड़े से अमेरिका परेशान!

देश में फ़िरसे कोरोना केस की रफ्तार , हज़ारो मरीज़ो की हुई मौत

कोरोना के केस  में आज बड़ा उछाल देखने को मिला है और बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं | इसके साथ-साथ 56 लोगों ने कोविड की वजह से जान भी गंवाई है |

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक , भारत में कोविड के आज 20,044 नए मामले सामने आए हैं | यह आंकड़ा डराने वाला है| क्योंकि पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए केसों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है | शुक्रवार को भी देश में कोरोना के 20,038 मामले सामने आए थे |

Read More:श्रीलंका: राष्ट्रपति भवन पर कब्जा, गोटबाया राजपक्षे भागे , PM ने बुलाई आपात बैठक

नए केस दर्ज करने वाले टॉप पांच राज्यों में शामिल पश्चिम बंगाल में 3,067 नए केस सामने आए हैं | इसके बाद केरल में 2,979 मामले , महाराष्ट्र में 2,371 मामले , तमिलनाडु में 2,312 मामले और ओडिशा में 1,043 मामले आए हैं | 58.72% नए मामले इन पांच राज्यों से सामने आए हैं |

कोरोना के नए मामले सामने आए
कोरोना के नए मामले सामने आए

देश में पिछले 24 घंटों में 56 मौतें हुईं , जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,25,660 हो गई है | भारत में फिलहाल कोविड के एक लाख से ज्यादा (1,40,760 एक्टिव मरीज हैं | पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 1,687 की वृद्धि हुई है | फिलहाल देश में कोविड से ठीक होने वालों की दर 98.48 फीसदी है | पिछले 24 घंटों में कुल 18,301 मरीज ठीक हुए हैं |

Read More:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना को सौंपा स्वदेशी वॉरशिप

सुशांत की बहन ने लगाया रिया चक्रवर्ती पर इल्ज़ाम

सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून 2020 के दिन अपने मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत पाया गया था | इस मामले में रिया चक्रवर्ती ने जेल की हवा तक खाई | रिया चक्रवर्ती भले ही जिंदगी में आगे बढ़ गई हों , लेकिन सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र होते ही आज भी सबसे पहले उन्हीं को याद किया जाता है | बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से अब तक , रिया चक्रवर्ती सुर्खियों का ही हिस्सा बनी दिखती हैं |

प्रियंका सिंह ने कही बड़ी बात

सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने भाई की मौत के बारे में बात की थी | इंटरव्यू में प्रियंका ने दावा किया था कि उनके भाई ने आत्महत्या नहीं की | प्रियंका का कहना था कि जब वह उस कमरे में गईं जहां सुशांत की मौत हुई, तभी वह समझ गई थीं कि उनके भाई ने आत्महत्या नहीं की है |

इसके अलावा उन्होंने कहा था , साल 2019 में जबसे सुशांत की जिदंगी में रिया आई थी उनकी जिदंगी खराब होनी शुरू हो गई थी | जिंदगी में पहली बार मेरे और मेरे भाई के बीच परेशानियां हुईं | ये सब महज छह दिन के अंदर हुआ था | जब प्रियंका से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि रिया को सुशांत की जिंदगी में किसी ने मकसद के साथ भेजा था , तो उन्होंने कहा , ‘ जी हां |’

रिया ने अपने अंदाज में  दिया जवाब

रिया चक्रवर्ती ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मैसेज लिखा था और माना जा रहा है कि यह मैसेज उन्होंने प्रियंका के लिए शेयर किया है | रिया लिखती हैं , शोर से ऊपर उठो | अपने घमंड से ऊपर उठो | इतना ऊपर उठो कि वो सिर्फ आपकी तरफ उंगली उठा सकें | क्योंकि आप वहां हो जहां वह कभी नहीं पहुंच सकते |आप शांत हैं |आप प्यार के साथ उड़ते हैं | आप सहानुभूति महसूस करते हैं जब वो आपको कोई वजह नहीं देते तब भी | उन्हें आश्चर्य में रहने दो | आप काफी हैं | आप पूरे हैं |आप जैसे हो वैसे ही प्यारे हो | उन्हें आपको कुछ मत कहने दो |

एनसीबी की चार्जशीट में रिया चक्रवर्ती का नाम

सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती का कनेक्शन सामने आया था और उन्होंने जेल में भी समय गुजारा था|कुछ दिन पहले ही एनसीबी ने सुशांत से जुड़े ड्रग्स केस में चार्जशीट दायर की है | इस चार्जशीट में रिया चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है | रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सुशांत को ड्रग्स सप्लाई किए थे | अभी भी इस केस की जांच में सीबीआई और एनसीबी लगी हुई हैं |

Read More:रिसर्च ऑफिसर और फार्मासिस्ट के पदों पर निकाली भर्ती