Afghan Ke Raksha Mantri Bole , Unhone Hamare Hath Bandh Kar Desh Ko Desh Ko Bech Diya , kya bole afghanistan ke rakshamantri , afghanistan ke rakshamantri ka bayan
गौरतलब है की अफगानिस्तान में अब तालिबान की सरकार बनने वाली है और मामले में अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी और उपराष्ट्रपति अमीरुल्लाह सलाह दोनों ही देश छोड़कर चले गए हैं। इसके बाद अब अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री जनरल बिस्मिल्लाह मोहम्मदी ने अब सोशल मीडिया पर अपना दर्द ज़ाहिर किया है। बात दें की उन्होंने लिखा है कि हमारे हाथ पीछे बांधकर के हामारे देश को बेच दिया इस तरह के अमीर लोगों पर उनकी गैंग पर लानत है। उनकी इस बात से यह माना जा रहा है कि उनका ये इशारा गनी और सलाह की ओर है।
गनी ने कहा था- लोग घबराएं नहीं, फिर देश छोड़ा
अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने शनिवार के दिन एक रिकॉर्डेड संदेश में लोगों से यह कहा कि एक ऐतिहासिक मिशन के रूप में, मैं यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा हूं कि थोपा गया युद्ध अफगानिस्तान के नागरिकों को और न मारे और पिछले 20 साल में कामी उपलब्धियों को नष्ट बिलकुल ना करे।
गनी बोले मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूं कि मई आपके राष्ट्रपति के रूप में मेरा पूरा ध्यान अस्थिरता, हिंसा और लोगों के विस्थापन को रोकने पर ही है। हमने देश और विदेश में बड़े सपैमाने पर विचार विमर्श करना भी शुरू कर दिया है। और इसका परिणाम बहुत जल्द सभी के साथ साझा करेंगे। इसके अगले दिन ही रविवार को राष्ट्रपति ने देश छोड़ दिया। अब बताया यह जा रहा है कि गाणी अमेरिका जा रहे हैं।
Afghanistan Se Bharat Laute 129 Bhartiya , afghanistan se india laute indians , bharat aute bhartiya , afghanistan me kitne indians phase hain
यह बात तो जग जाहिर है की अब अफगानिस्तान में तालिबान की हुकूमत आने वाली है। भय के इस माहौल के बीच में काबुल में फंसे हुए भारतीयों को एयर इंडिया (Air India) सुरक्षित अपने देश वापस ले आई है। बता दें की एयर इंडिया की एक फ्लाइट रविवार की शाम को काबुल शहर से भारतीयों को वापस लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। Afghanistan Se Bharat Laute 129 Bhartiya
फ्लाइट रडार के अनुसार , एयरबस A320 फ्लाइट ने 12 बज के 43 मिनट पर दिल्ली से उड़ान भरी और 2 घंटे के बाद 2 बज के 45 मिनट पर काबुल में लैंडिंग की। बात दें की इस फ्कालाईट को बुल से शाम 4.15 पर उड़ान भरनी थी, लेकिन यह 5.03 पर उड़ान भर पाई । यह फ्लाइट कुल मिलकर 129 यात्रियों को देश लेकर आई है।
काबुल में उतरने का क्लीयरेंस मिलने में समय लगा Afghanistan Se Bharat Laute 129 Bhartiya
बता दें की फ्लाइट को काबुल कके एअरपोर्ट में उतरने का क्लीयरेंस मिलने में काफी समय लग गाय , जिसके कारण फ्लाइट को कुछ समय तक आसमान में ही घुमाते रहना पड़ा । एयर इंडिया (Air India) केअधिकारी के मुताबिक इस फ्लाइट को अफगानिस्तान में एयर बबल के अंदर ही ऑपरेट किया गया।
बता दें की इंडिया कॉमर्शियल पायलट एसोसिएशन के पायलट्स ने बीते मंगलवार को अफगानिस्तान से सभी भारतीयों को वापस लेकर आने का प्रस्ताव दिया था। एसोसिएशन ने एविएशन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र के अमध्यम से कहा था कि हम अपनी ड्यूटी के दायरे से निकल कर जाकर अफगानिस्तान में फंसे अपने भारतीयों को सुरक्षित वहां से वापस लाने के लिए तैयार हैं।
Seene Ke Aar-Paar Hui 4 Feet Chaudi Rod , 6 Ghante Chala Operation Bachi Jaan, bhatinda me aadmi ke seene ke aar paar hui rod , 4 inch chaudi rod aadmi ke seene ke hui aar paar
वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी की जाको राखे साइयां मार सके ना कोय, आज के एक हादसे में यह बात बिल्कुल ही सटीक बैठी है बता दें कि बठिंडा के रहने वाले 42 साल के हरदीप सिंह एक बड़े हादसे का शिकार हो गए हादसे में 4 इंच मोटी रॉड उनके के सीने के बिलकुल आर-पार हो गई। आपको बता दें की हादसा गुरुवार को दोपहर 1.30 बजे बठिंडा-भुच्चो मंडी रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल के पास में ही हुआ। Seene Ke Aar-Paar Hui 4 Feet Chaudi Rod
जिस समय हादसा हुआ उस समय हरदीप मिनी ट्रक से काम पर जा रहे थे, तभी अचानक से गाड़ी का टायर फटने से हरदीप का बैलेंस बिगड़ गया और उनकी गाड़ी डिवाइडर में जाकर घुस गई। डिवाइडर में लगी 4 इंच मोटी और 6 फीट लंबी रॉड हरदीप सिंह के सीने के बिलकुल आरपार हो गई। डॉक्टर्स ने हरदीप का साढ़े 4 घंटे तकऑपरेशन किया और ऑपरेशन के बाद रॉड को आखिरकार बाहर निकाला। बता दें की हरदीप के साथ हुए इस हादसे का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
दिल से सिर्फ आधा सेमी ही दूर थी रॉड Seene Ke Aar-Paar Hui 4 Feet Chaudi Rod
डॉक्टर्स के मुताबिक हरदीप सिंह को जब अस्पताल लेकरआया गया , तब उनकी हालत बहुत गंभीर थी। पहले तो कटर की सहायता से हरदीप के सीने के आर-पार हुई रॉड को काट दिया गया। फिर इसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया। डॉक्टर्स ने बताया की रॉड दिल से सिर्फ आधा सेमी. ही दूर थी। अगर हार्ट डैमेज हो जाता तो हरदीप को बचाना बहुत ही मुश्किल था।
बता दें की करीब साढ़े 4 घंटों के ऑपरेशन के बाद डॉक्टर्स ने हरदीप के सीने के आर-पार हुई रॉड को निकाला। रॉड की वजह से हरदीप की छाती में 4 इंच का छेद हो गया था। अब वह खतरे से बाहर है, लेकिन एहतियातन उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।
MP Ke Gwalior Me Tiranga Lagate Samay Hua Dardnak Hasa, mp me jhanda lagane me 3 logon ki maut , madhya pradesh me tiranga lagate samay hui 3 logon ki maut
देश में स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले यानि 14 अगस्त को मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर से एक बहुत दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां स्वतंत्रता दिवस के लिए की जा रही तैयारी के दौरान ग्वालियर के महाराज बाड़ा स्थित एक नगर निगम कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाते समय हाइड्रोलिक मशीन टूट गई और वहां काम कर रहे तीन लोगों की मौके पर ही काफी दर्दनाक मौत हो गई और तीन लोग घायल भी बताये जा रहे हैं हादसा होने के बाद घायल लोगों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख
इस दर्दनाक हादसे को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर अपना दुख ज़ाहिर किया है। शिवराज चौहान लिखते हैं की ग्वालियर में महाराज बाड़ा स्थित पोस्ट ऑफिस पर के मशीन अनलोड करते वक़्त हुई इस दर्दनाक दुर्घटना में 3 कर्मचारियों के निधन और 3 लोगों के बुरी तरह घायल होने का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर से जिनकी मृत्आय हुई है उनकी आत्त्मामाओं की शांति, परिजनों को संबल देने और सभी घायलों के जल्द ही स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!
Kingfisher House Auction : Jaaniye Kitne Ka Bika Kingfisher House , kingfisher house auction price , king fisher house sold price , kitne me neelaam hua kingfisher house
भगोड़े कारोबारी विजय माल्या का किंगफिशर हाउस बिक गया है। किंगफिशर हाउस दिवालिया हो चिकी कंपनी किंगफिशर का हेडक्वार्टर था। लाख कोशिशों के बाद डेट रिकवरी ट्रिब्युनल (DRT) ने किंगफिशर हाउस को बेचा। इसे हैदराबाद के निजी डेवलपर्स सैटर्न रियल्टर्स ने 52 करोड़ रुपये में खरीदा है। बिक्री भाव अपने रिजर्व प्राइस 135 करोड़ रुपए का लगभग एक तिहाई है।
कितना है प्रॉपर्टी का एरिया
बिल्डिंग में बेसमेंट, एक ग्राउंड फ्लोर, एक अपर ग्राउंड फ्लोर और एक अपर फ्लोर है। इस प्रॉपर्टी का एरिया 1,586 वर्ग मीटर है, जबकि प्लॉट 2,402 वर्ग मीटर का है। किंगफिशर एयरलाइंस पर करीब भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के नेतृत्व वाले बैंकों के कंसोर्टियम का 10 हजार करोड़ रुपये बकाया है। मालूम हो कि इससे पहले शेयरों की नीलामी से कर्जदाता 7,250 करोड़ रुपये वसूल चुके हैं।
इस प्रॉपर्टी को बेचने के लिए पहले भी नीलामी हो चुकी है और आठ बार नीलामी फेल हुई थी। पहली बार इसकी नीलामी मार्च 2016 में हुई थी। इसमें प्रॉपर्टी की कीमत 150 करोड़ रुपये रिजर्व रखी गई थी। रिजर्व प्राइस अधिक रखे जाने की वजह से किंगफिशर हाउस की डील नहीं हो पा रही थी।
ब्रिटिश कोर्ट ने दिवालिया घोषित किया
ब्रिटेन की अदालत ने 26 जुलाई को विजय माल्या को दिवालिया घोषित करने के आदेश को मंजूरी दे दी थी। इससे अब भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नेतृत्व में अन्य भारतीय बैंक माल्या की संपत्ति पर आसानी से कब्जा कर सकेंगे। इन बैंकों ने अदालत में इस संबंध में याचिका दाखिल की थी। बता दें कि माल्या को बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइन द्वारा बकाया ऋण की अदायगी की मांग के लिए दुनिया भर में फ्रीजिंग आदेश का पालन करना पड़ रहा है।
दरअसल विजय माल्या ने किंगफिशर एयरलाइंस के लिए एसबीआई समेत दूसरे बैंकों से करीब 9,990 रुपये का कर्ज लिया था। लेकिन कंपनी की हालत खराब होने की वजह से माल्या बैंकों का पैसा नहीं चुका सका। इसके बाद साल 2012 में किंगफिशर एयरलाइंस बंद हो गई।
Uttar Pradesh Me Nahi Hogi Tajiya Aur Juloos Nikakne Ki Ijazat , kya up me niklengi tajiya , uttar pradesh muharram juloos , up muharram me julooos nikala jayega
मुहर्रम को लेकर यूपी के गृह विभाग ने गाइडलाइन जारी कर दी है। इस अवसर पर जुलूस व ताजिया निकालने की अनुमति नहीं होगी। प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए इजाजत नहीं दी गई है। जारी किए गए दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि धार्मिक कार्यों के लिए किसी भी स्थान पर एकत्र होने पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। एक स्थान पर 50 लोगों से अधिक एकत्र नहीं हो सकेंगे। Uttar Pradesh Me Nahi Hog
जारी किए गए ये दिशा निर्देश Uttar Pradesh Me Nahi Hog
मोहर्रम के अवसर पर कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए किसी प्रकार के जुलूस की अनुमति न दी जाए व धर्मगुरुओं से बात कर कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। सार्वजनिक रूप से ताजिया व अलम स्थापित नहीं किए जाएंगे।
ताजिया एवं अलम की स्थापना अपने-अपने घरों में किए जाने पर किसी प्रकार की रोक नहीं होगी। संवेदनशील/सांप्रदायिक एवं कंटेनमेंट जोन में पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की जाए।
शनिवार की पाबंदी को पहले ही हटा दिया गया Uttar Pradesh Me Nahi Hog
इससे पहले प्रदेश में कोरोना की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला किया था। सरकार ने अब शनिवार का लॉकडाउन खत्म कर दिया है। जारी किए गए आदेश के अनुसार, अब प्रदेश में सोमवार से शनिवार सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक की सभी पाबंदियां समाप्त कर की चुकी हैं।
हालांकि, इस दौरान सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। आदेश में कहा गया है कि मास्क पहनना व दो गज की दूरी का पालन करना पहले ही तरह ही जरूरी रहेगा। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया कि प्रत्येक स्थान पर प्रत्येक दशा में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन कराया जाए। कहीं भी अनावश्यक भीड़भाड़ न हो। पुलिस पेट्रोलिंग सतत जारी रहे।
Assam Mizoram Vivad : Ab Hailakandi Ke School Hua Bomb Dhamaka , bomb blast in hailakandi , assam ke hailakandi me hua bomb blast , bomb blast in hialkandi , hailkandi ke school me bomb dhamaka
असम-मिजोरम सीमा विवाद को लेकर शनिवार को फिर तनाव बढ़ गया है। असम के सीमावर्ती हैलाकांडी जिले के एक स्कूल में बम धमाके के बाद तनातनी बढ़ने की खबर है। धमाके में स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त हुई है, कोई जनहानि नहीं हुई। Assam Mizoram Vivad
हैलाकांडी के एसपी गौरव उपाध्याय के अनुसार स्कूल में विस्फोट की पुष्टि की है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी हालात का जायजा लेने पहुंच गए हैं। बम धमाके की ये घटना हैलाकांडी जिले के गुटगुटी में हुई।
इस घटना के बाद दोनों राज्यों के बीच तनाव फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। धमाके के कारण इस पूर्व प्राथमिक स्कूल की एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया। यह स्कूल असम और मिजोरम की सीमा पर स्थित है। फिलहाल कोरोना संकट के चलते यह बंद था और रात के वक्त धमाके के दौरान वहां कोई भी नहीं था।
सीमा पर हुई नाकाबंदी Assam Mizoram Vivad
गौरतलब है कि बीते दिनों दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद को लेकर हिंसक संघर्ष हो गया था। इसमें असम पुलिस के छह पुलिसकर्मी मारे गए थे। मिजोरम ने इसके बाद असम सीमा पर नाकेबंदी कर दी थी।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गत दिनों पीएम मोदी से दिल्ली में मुलाकात के दौरान भी सीमा विवाद को लेकर चर्चा की थी। नौ अगस्त से दोनों राज्यों के बीच वाहनों की आवाजाही फिर शुरू हुई है। Assam Mizoram Vivad
Jail Me Band Apne Ladakon Ko Chhuda Rahe Talibani , afghanistan parrtaliban ka kabza , apne logon ko jail se chhuda raha taliban, taliban in aghanistan
तालिबान तेजी से अफगानिस्तान पर अपनी पकड़ मजबूत करता जा रहा है। 7 दिन के भीतर तालिबान के लड़ाकों ने 19 अफगान प्रांतों पर कब्जा जमा लिया है। इसमें अफगानिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा प्रांत कंधार भी शामिल है। हेरात प्रांत के पूर्व गर्वनर और तालिबान का मुखर विरोध करने वाले इस्माइल खान भी इस वक्त तालिबान के कब्जे में हैं। Jail Me Band Apne Ladakon
इतना ही नहीं तालिबानी लड़ाकों ने अब वहां की जेलों और एयरपोर्ट्स पर भी कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। वे जेल में बंद अपने लड़ाकों को रिहा करा रहे हैं। 10 तस्वीरों से समझिए अफगान पर तालिबान के कब्जे की दास्तां
अपने नागरिकों को निकालने मे जुटे दूसरे देश Jail Me Band Apne Ladakon
अफगानिस्तान से अपने लोगों को सुरक्षित निकालने में अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे कई देश जुट गए हैं। वे अपने नागरिकों और राजनयिकों की सुरक्षित निकासी के लिए सैनिक भेज रहे हैं।
अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के प्रेस सचिव जान किर्वी ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘तीन हजार सैनिक काबुल एयरपोर्ट भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा मदद के लिए एक हजार सैनिक कतर में मौजूद रहेंगे। Jail Me Band Apne Ladakon
Mumbai Me Narcotics Team Par Hua Hamla , 5 Officer Ghayal , africi sumggler pakda gaya , grug ka africi smuggle , narcotics department ke officers par hui firing
मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम पर देर रात ड्रग्स तस्करों के एक गैंग ने जानलेवा हमला किया है। इस हमले में NCB के 5 अधिकारी घायल हुए हैं, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान NCB ने एक करोड़ की ड्रग्स के साथ दो विदेशी तस्करों को दबोच लिया है। Mumbai Me Narcotics Team Par Hua Hamla
टीम पर किया हमला Mumbai Me Narcotics Team Par Hua Hamla
NCB चीफ समीर वानखेड़े ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना के बाद उनकी टीम ने वाशी इलाके में एक अड्डे पर छापा मारा था। छापेमारी के दौरान NCB टीम पर ड्रग तस्करों ने हमला कर दिया। हालांकि, NCB अधिकारियों ने इस रैकेट के सरगना को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि NCB की टीम पर इसी स्मगलर ने फायरिंग की थी।
मानखुर्द से लेकर वाशी का जंगल बना तस्करों का अड्डा
समीर वानखेड़े ने बताया कि मानखुर्द से लेकर वाशी के बीच में जंगल के इलाके में ड्रग्स का बड़ा रैकेट चलता था। शाम के वक्त में इस जगह पर ड्रग्स का बाजार लगता था। NCB ने सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक यह एक अफ्रीकन गैंग है, जो अवैध तरीके में भारत में रहकर ड्रग्स रैकेट चला रहा था। Mumbai Me Narcotics Team Par Hua Hamla
फायरिंग की आड़ में फरार हुए कुछ तस्कर
हालांकि, हमले की आड़ में कुछ अन्य तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे हैं। उनकी तलाश के लिए एक टीम का गठन किया गया है। फरार हुए आरोपियों के पास भी विदेशी हथियार होने की जानकारी मिली है। इस कार्रवाई में MD, हिरोइन और कोकेन भी कमर्शियल मात्रा में जब्त की गई है।
Himachal Me Phir Hua Landslide : Landslide Hone Se Badh Ke Halat Bane , landside in himachal , himachal me hua landslide , himachal me landslide se badh ki ashanka , himchal in danger cause of landslide
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में शुक्रवार सुबह लैंडस्लाइड होने से पहाड़ का मलबा चंद्रभागा नदी में जा गिरा। इससे नदी का बहाव रुक गया। नदी का पानी दो गांवों के कुछ घरों और खेतों में भर गया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि पहाड़ का एक हिस्सा धीरे-धीरे दरकना शुरू हुआ और फिर मलबे ने नदी का रास्ता रोक दिया।
स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट डायरेक्टर सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि घटना के बाद एहतियात के तौर पर कुछ गांवों को खाली करा लिया गया। नदी की धारा रुकने से तरंग और जसरत गांवों के चार घरों तक पानी पहुंच गया। 30 बीघा खेतों में भी पानी भर गया। 5 गौशालाएं, एक भेड़ और एक बछड़ा इसमें बह गए। कुछ समय बाद नदी का बहाव दोबारा शुरू हो गया।
मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री से की बात Himachal Me Phir Hua Landslide
सुदेश कुमार ने बताया कि मिट्टी की जांच के लिए सॉइल स्टडी टीम मौके पर भेजी गई है। किसी अनहोनी से निपटने के लिए NDRF की टीम को कुल्लू में स्टैंडबाय मोड पर रखा गया है। उदयपुर में रहने वाले बीर बहादुर सिंह ने बताया कि चंद्रभागा नदी का बहाव उदयपुर सब डिवीजन के नलादा और जसरत के बीच जहालमन गांव के पास रुका था।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विधानसभा में कहा कि उन्होंने घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की। उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। ट्राइबल डेवलपमेंट मिनिस्टर राम लाल मारकंडा, चीफ सेक्रेटरी राम सुभाग सिंह और DGP संजय कुंडू ने नदी के ब्लॉक होने से बने हालात की समीक्षा की है।
पड़ोसी देश तक बहती है नदी
परी हिमालय के टांडी में चंद्रा और भागा नदियों के संगम से बनने की वजह से इस नदी को चंद्रभागा कहा जाता है। कश्मीर में यही चिनाब के नाम से जानी जाती है। यह सिंधु नदी की एक सहायक नदी है। यह जम्मू और कश्मीर के जम्मू क्षेत्र से होकर पंजाब और पाकिस्तान के मैदानी इलाकों में बहती है। इस नदी का पानी भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सिंधु जल समझौते की शर्तों के हिसाब से बांटा जाता है।
लगातार हो रही लैंडस्लाइड Himachal Me Phir Hua
इसी हफ्ते बुधवार को किन्नौर में लैंडस्लाइडिंग होने से बड़ा हादसा हुआ था। शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे-5 पर ज्यूरी रोड के निगोसारी और चौरा के बीच अचानक एक पहाड़ दरकने से चट्टानें एक बस और कुछ गाड़ियों पर जा गिरीं। इसमें कई लोगों की मौत हो गई थी।
इस महीने की शुरुआत में सिरमौर जिले में पहाड़ी खिसकने की वजह से नेशनल हाईवे तबाह हो गया था। सैकड़ों की संख्या में लोग रास्ते में फंस गए। कई घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। हादसा शिलाई सबडिवीजन के काली खान इलाके में हुआ था।
इससे पहले किन्नौर जिले में भूस्खलन के बाद पहाड़ी से चट्टानें गिरने से बस्पा नदी का पुल टूट गया था। इस हादसे में 9 टूरिस्ट की मौत हो गई थी। मरने वालों में 4 राजस्थान के, 2 छत्तीसगढ़ के और एक-एक महाराष्ट्र और वेस्ट दिल्ली के थे।
Afghanistan Ke Ex Vice President Ke Bete Ko Taliban Ne Kiya Kidnap, taliban ne ex president ke bete ko kiya agwa , taliban kidnapped ex vice president’s son, afghanistan ke poorv up rashtrapati ke bete ko afghanistan ne kiya agwa
अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अब्दुल राशिद दोस्तम के बेटे को तालिबान ने जवज्जान एयरपोर्ट से अगवा किया है इतना ही नहीं उनके साथ कुछ अफगानी सैनिकों को भी बंदी बनाया गया है जानकारी के मुताबिक इस घटना की पुष्टि तालिबान या अफगानिस्तान सरकार की तरफ से नहीं की गई है बता दें कि दोस्तम उत्तरी अफगानिस्तान के बड़े नेता हैं Afghanistan Ke Ex Vice President Ke Bete
अफगान सरकार के लिए दोस्तम के बेटे की किडनैपिंग एक बड़ा झटका है दोस्तम ने अफगानिस्तान में 90 के दशक में नॉर्दर्न अलायंस खड़ा किया था बता दें कि इस्लामिक एमिरेट ऑफ अफगानिस्तान के काबुल पर कब्जा करने के बाद अफगानिस्तान की मुक्ति के लिए इसे बनाया गया था जिसका ऑफिशियल नाम यूनाइटेड इस्लामिक फ्रंट था
राष्ट्रपति ने की थी दोस्तम से मुलाकात Afghanistan Ke Ex Vice President Ke Bete
बुधवार को अफगानी राष्ट्रपति अशरफ गनी, मजार- ए – शरीफ गए थे जहां पर राष्ट्रपति ने शहर की सुरक्षा को लेकर अब्दुल राशिद दोस्तम और बल्ख के पूर्व गवर्नर अता मोहम्मद नूर से बात की थी क्योंकि मजार ए शरीफ शहर के बाहरी इलाकों पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है
बता दें कि अगर तालिबान का कब्जा मजार पर हुआ तो यह काबुल सरकार के लिए बड़ा झटका होगा इतना ही नहीं उत्तरी अफगानिस्तान भी इस शहर के साथ पूरी तरह तालिबान के कब्जे में आ जाएगा बता दें कि 1998 में तालिबान ने मजार पर कब्जा करने के बाद 2000 लोगों की हत्या कर दी थी Afghanistan Ke Ex Vice President Ke Bete
वॉरलॉर्ड कहे जाते हैं अफगानिस्तान के उप-राष्ट्रपति
2014 में अब्दुल राशिद अफगानिस्तान के उप राष्ट्रपति बने थे जिसके बाद इस पद पर वे 6 साल से भी ज्यादा समय तक रहे बता दें कि अफगानिस्तान में उपराष्ट्रपति पर वॉर क्राइम करने के आरोप हैं खबरों के मुताबिक अफगानिस्तान में 9/11 के हमले के बाद दोस्तम, तालिबान सरकार को गिराने के लिए अमेरिकी सेना के लिए मददगार साबित हुए थे
हाल ही में अफगानिस्तान के उत्तरी इलाकों में तालिबान की बढ़ती पैठ को देखते हुए वे देश लौटे और तुर्की में कई महीनों तक उन्होंने अपना इलाज कराया जिसके बाद उन्होंने काबुल लौटने के बाद से जवज्जान प्रांत की राजधानी से शेबरगन की सुरक्षा के बारे में अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं
तालिबान ने हेलीकॉप्टर पर की कब्जे की पुष्टि Afghanistan Ke Ex Vice President Ke Bete
तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने बताया की तालिबान ने कुंदुज में हेलिकॉप्टर पर कब्जा किया है हालांकि उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि ये हेलीकॉप्टर भारत से मिला है या नहीं, इससे पहले मुजाहिद ने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि भारत सरकार अफगानिस्तान की सेना को लड़ाकू जहाज ना दे क्योंकि तालिबान और आम लोगों पर हमलों के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है
Taliban Ne Afghanistan Ke Ghajini Shaher Par Kiya Kabza, Tabliban Ne Afghanistan par kiya kabza, taliban in afghan , afghanistan par taliban ka hamla , taliban ne kiya afghhanistan par hamla
तालिबान ने अब अफगानिस्तान के गजनी शहर पर भी अपना कब्जा जमा लिया है। इस बात की पुष्टि एएफपी न्यूज एजेंसी की ओर से गुरुवार को एक वरिष्ठ सांसद के हवाले से की गई है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, तालिबान ने अफगानिस्तान के मुख्य शहर गजनी पर कब्जा जमा लिया है। यह शहर अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से महज 150 किलोमीटर की दूरी पर है। Taliban Ne Afghanistan Ke Ghajini Shaher
न्यूज एजेंसी के मुताबिक गजनी दसवीं राजधानी है, जिसे तालिबान ने इस सप्ताह अपने कब्जे में लिया है। इससे अफगानिस्तान में लगातार राजनीतिक हालात खराब हो रहे हैं। इसको देखते हुए अमेरिका की चिंता भी बढ़ गई है। उसे चिंता है कि तालिबान 90 दिनों के अंदर काबुल पर अपना कब्जा जमा सकता है, जिसके बाद वहां सत्ता गिर सकती है।
इसके बाद से ही अफगानिस्तान सरकार ने सुलह की कोशिशें शुरू कर दी हैं। कतर में तालिबानियों से बातचीत कर रहे सरकारी अधिकारियों ने जंग खत्म करने के लिए सत्ता साझा करने का प्रस्ताव दिया है। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, अफगान सरकार तालिबानियों को सत्ता में साझेदार बनाना चाहती है, ताकि वो देश में जंग खत्म कर दें।
कई मुख्य केंद्रों पर तालिबान का कब्जा Taliban Ne Afghanistan Ke Ghajini Shaher
एएफपी ने प्रांतीय परिषद के प्रमुख नासिर अहमद के हवाले से बताया कि तालिबान ने अफगानिस्तान के ज्यादातर मुख्य केंद्रों पर कब्जा जमा लिया है। इसमें गवर्नर ऑफिस, पुलिस हेडक्वार्टर, जेल शामिल है। हालांकि, कई जगह से अभी भी संघर्ष की खबरें सामने आ रही हैं।
लेकिन तालिबान ने प्रांतीय राजधानी के काफी नजदीक तक अपना कब्जा जमा लिया है। न्यूज एजेंसी ने इस खबर की पुष्टि के लिए तालिबान से संपर्क साधा, जिसके बाद तालिबान के प्रवक्ता की ओर से बयान जारी करके बताया गया है कि गजनी शहर अब तालिबान के नियंत्रण में है।
अफगानिस्तान के लिए महत्वपूर्ण है गजनी Taliban Ne Afghanistan Ke Ghajini Shaher
भौलोगिक और राजनैतिक दोनों रूप से गजनी शहर अफगानिस्तान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। यह शहर काबुल-कंधार हाईवे पर स्थित है। जो अफगानिस्तान और उसकी राजधानी काबुल को जोड़ने का कार्य करता है।
वायु सेना पर बढ़ा दबाव
गजनी पर तालिबान का कब्जा होते ही अफगान वायु सेना पर दबाव भी बढ़ गया है। वायुसेना पहले से ही कठिनाईयों का सामना करते हुए तालिबान से लड़ रही है। पिछले एक सप्ताह में दस से ज्यादा राजधानियों पर कब्जे की इस खबर ने वायुसेना की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने खुफिया सूत्रों के आधार पर दावा किया गया है कि तालिबान एक सप्ताह के अंदर काबुल को अलग-थलग कर उस पर कब्जा जमा लेगा। Taliban Ne Afghanistan Ke Ghajini Shaher
विदेश मंत्रालय ने जाहिर की चिंता
अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बिगड़ते हालातों पर अपनी चिंता जाहिर की है। रूस, अमेरिका, चीन, पाकिस्तान के साथ हुई बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान सरकार ने अंतररष्ट्रीय समुदाय के सामने तालिबान के क्रूर हमलों और मानवाधिकार के उल्लंघन के मुद्ददे को उठाया है। साथ ही इन हमलों को रोकने के लिए मदद की भी अपील की गई है।
Varanasi Me Badh Ka Jayza Lene Pahunche CM Yogi , up cm varanasi visits , varanasi pahunche yogi adityanath , badh ko dekhte hue varanasi pahunche cm yogi , varanasi me aai baadh cm yogi ne kiya daura
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बाढ़ संकट के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के दौरे पर शहर पहुंच चुके हैं। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में सी०एम० का हेलीकॉप्टर उतारा गया। हेलीपैड पर योगी आदित्यनाथ का स्वागत मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी , राज्य कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, सहित ज़िले के आला अधिकारियों ने मिलकर किया।
मुख्यमंत्री योगी का काफिला यहां से सीधे राजघाट के लिए ही रवाना हो गया। बता दें की मुख्यमंत्री योगी एनडीआरएफ की बोट के जरिये गंगा और वरुणा में मौजूदा समय के बाढ़ की स्थिति को देख रहे हैं। इसके पक्ष्यात मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए जेपी मेहता नगर निगम इंटर कॉलेज भी जाएंगे। यहां मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों से हालचाल लेने के साथ-साथ उन्हें राहत सामाग्री भी वितरित करेंगे।
सीएम करेंगे फोगिंग मशीन का उद्घाटन Varanasi Me Badh Ka
आपको बता दें की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी से बाढ़ के बाद होने वाली संक्रामक बीमारियों के संक्रमण की रोकथाम करने के लिए फागिंग मशीनों (Fogging Machine) का उद्घाटन भी करेंगे। बताते चलें की इन सब के बाद वे सर्किट हॉउस में अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।
दोपहर तक सी०एम० के कार्यक्रम स्थलों की तरफ अधिकारियों के वाहन दौड़ रेह थे और वहीं दूसरी तरफ नगर निगम, पीडब्ल्यूडी (PWD), जलकल विभाग और बिजली विभाग पिछले कितने महीनों से चली आ रही सभी खामियों को सिर्फ कुछ घंटों में ही दूर करने में लगा हुआ था। सीएम योगी के काशी आने से कुछ समय पहले ही कज्जाकपुरा स्थित कूड़ा घर को नगर निगम ने हरे रंग का परदा लगा कर सम्पूर्ण तरीके से ढंक दिया।
बता दें की कज्जाकपुरा तिराहे पर निर्माणाधीन फ्लाई ओरव (Flyover) के आसपास गड्ढों में तब्दील हो चुके सड़क को गिट्टी और डामर डालकर पीडब्ल्यूडी (PWD) के द्वारा दोपहर एक बजे ही दुरुस्त कर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक आपको बता दें की वाराणसी में गंगा खतरे के स्टार से मीटर ऊपर बह रही है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी श्रीनगर (Srinagar) दो दिन के दौरे पर हाये हुए हैं । तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के बेटे के निकाह (Mariage) में शामिल हुए। दौरे के दूसरे ही दिन मंगलवार की सुबह उन्होंने गांदरबल स्थित माता खीर भवानी के मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। Rahul Gandhi Ka Srinagar Daura
राहुल गांधी हजरतबल दरगाह होते हुए एमए रोड श्रीनगर में नवनिर्मित कांग्रेस भवन मे पहुंचे। राहुल गांधी ने भवन का उद्घाटन किया और उद्घाटन करने के बाद उन्होने केंद्र पर जमकर हमला बोला। अपने संबोधन में उन्होने कश्मीर के सभी लोगों को जोड़ते हुए झेलम, यहां के संस्कृति और रीति-रिवाज का जिक्र भी किया। बता दें की कांग्रेस भवन में पार्टी नेताओं के साथ साथ भारी संख्या में लोग भी उपस्थित रहे। Rahul Gandhi Ka Srinagar Daura
केंद्र सरकार पर जम कर बरसे राहुल Rahul Gandhi Ka Srinagar Daura
इस दौरान राहुल ने केंद्र पर जमकर हमला बोला और केंद्र को खूब खरी खोटी सुनाई । राहुल बोले कि वर्तमान सरकार द्वारा देश में सभी संस्थानों पर लगातार हमले हो रहे हैं, लोकतांत्रिक और संविधान पर भी हमले हो रहे है।
राहुल बोले कि जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) पर सीधा हमला हो रहा है जबकि बाकी देश भी परोक्ष रूप से उसी हमले की चपेट में है। जब काँग्रेस सरकार थी तो देश के बाकी हिस्सों के साथ-साथ कश्मीर के लोगों को भी हम साथ लाए थे। हमने प्रेम से सब कुछ आज़माया।
राहुल गांधी ने कहा कि हम उन सभी ताकतों के विरुद्ध लड़ेंगे जो हमारे देश को बांटना चाहती हैं। मैं प्रेम और सम्मान के साथ आया हूं और मुझे पूरी उम्मीद है कि जल्द ही राज्य का दर्जा बहाल हो जाएगा।
काँग्रेस सांसद राहुल गांधी बोले कि वे (BJP) हमे संसद में बोलने नहीं देते हैं, हमें दबा देते हैं। मैं संसद में पेगासस (Pegasus),जम्मू-कश्मीर, राफेल, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी आदि के बारे में बिलकुल नहीं बोल सकता। ये लोग हिंदुस्तान की इस सभी संस्थाओं पर लगातार हमले कर रहे हैं।
Lalu Ke Parivar Me Padi Darar , Dono Bhai Aapas Me Bhide , tej pratap aur tejasvi aapas me bhide , tej pratap vs tejasvi
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुखिया और बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के परिवार में दोनों भाइयों के बीच एक बार फिर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है।बता दें की दोनों भाइयों के बीच दो दिनों से पोस्टर वॉर चल रहा है। Lalu Ke Parivar Me Padi Darar
जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले ही यानी रविवार के दिन पार्टी दफ्तर में लगे पोस्टर में तेजप्रताप यादव की तस्वीर दिख रही थी लेकिन सोमवार को तेजप्रताप की फोटो को हटाकर पोस्टर मे तेजस्वी की फोटो लगा दी गई। अब इस नए पोस्टर में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी की फोटो तो है लेकिन तेजप्रताप की फोटो इस पोस्टर से गायब हैं।
आपको बता दें कि बीते पिच्छले दो दिनों के अंदर पटना में स्थित पार्टी कार्यालय में जिस प्रकार की गतिविधि देखी गई है उससे यह साफ नज़र आ रहा है कि दोनों भाइयों के बीच राजनीतिक महत्वाकांक्षा की लड़ाई अब काफी आगे बढ़ चली है।
आपको बता दें की बीते दिन राजद (RJD) दफ्तर में छात्र यूनिट से एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें तेज प्रताप मुख्य अतिथि (Chief Guest) थे , इस बीच पार्टी दफ्तर पर सिर्फ तेजप्रताप के ही बड़े-बड़े पोस्टर दिखाई दिए और तेजस्वी की तस्वीर (Photo) गायब थी। लेकिन आज तेजस्वी उयादव की फोटो लगा दी गई है और तेजप्रताप यादव की तस्वीर गायब है और ।
क्या यह किसी प्रकार का राजनीतिक बदला है? Lalu Ke Parivar Me Padi Darar
बीते 11 जून को पार्टी के (RJD) 25वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर लगाए गए पोस्टरों से भी तेज प्रताप यादव की तस्वीर गायब थी। अब अटकलें यह लगाई जा रही हैं कि कहीं यह पोस्टर की आड़ में कसी प्रकार का राजनीतिक बदला तो नहीं है ? सूचना के अनुसार तेज प्रताप यादव पोस्टर में जगह न मिलने से काफी नाराज थे और यह नाराजगी मंच पर भी दिखी थी।
क्या अंदरूनी कलह से जूझ रही है पार्टी ?
आपको बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) एक बार फिर से अंदरूनी कलह से जूझ रही है। पार्टी प्रमुख लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के तीखे बयानों से पार्टी के अंदर नेताओं में नाराजगी काफी बढ़ रही है। Lalu Ke Parivar Me Padi Darar
बता दें की दोनों भाइयों के बीच वर्चस्व को लेकर के दोनों मे मनमुटाव की खबरें आ रही हैं। दूसरी ओर भाजपा ने पार्टी में अनबन को लेकर राजद (RJD) और तेज प्रताप पर चुटकी भी ली है। बिहार भाजपा (BJP) ने नसीहत देते हुए कहा कि तेज प्रताप यादव को तो कम से कम कुछ नहीं तो पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष ही बना दिया जाए।
प्रदेश अध्यक्ष पर गुस्साए तेज प्रताप यादव alu Ke Parivar Me Padi Darar
8 अगस्त को राजद के एक कार्यक्रम में तेज प्रताप यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर अपना निशाना साधते हुए उन्हें हिटलर भी कह डाला , तेज प्रताप बोले जगदानंद सिंह हर जगह जाकर हिटलर की तरह ही बोलते हैं। पार्टी कार्यालय का मेन गेट भी अध्यक्ष की मर्जी से ही खुलता है और बंद भी होता है।
पिताजी के समय तो दरवाजा हमेशा ही खुला रहता था, लेकिन उनके जाने के बाद से बहुत लोगों ने अपनी मनमानी शुरू कर दी है। तेज प्रताप यादव यहीं पर ही नहीं रुके बल्कि उन्होंने जगदानंद सिंह को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कुर्सी किसी की बपौती नहीं है। Lalu Ke Parivar Me Padi Darar
Gujarat Me Hua Bheeshan Sadak Hadsa , Jhuggi Me Ghusa Truck, 8 Logon Ki Maut 4 Ki Halat Gambhir , gujarat me hua ghatak sadak hadsa, gujarat ke jhuggi me ghusa truck logon ko raunda
गुजरात में अमरेली जिले के सावरकुंडला तालुका के बरदा गांव के पास एक ट्रक सड़क किनारे बसी झुग्गी बस्ती में जा घुसा। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। 16 जख्मी हुए हैं। इनमें से 4 की हालत गंभीर है। सभी को सांवरकुंडला के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। ट्रक भावनगर जिले के महुवा कस्बे की ओर जा रहा था। Gujarat Me Hua Bheeshan Sadak Hadsa
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी Gujarat Me Hua Bheeshan Sadak Hadsa
बताया जा रहा है कि ट्रक 5-6 झुग्गियों में घुसा। हादसे के समय इनमें 20-25 लोग सो रहे थे। लोगों को रौंदने के बाद ट्रक गड्ढे में गिर गया। लोगों की चीख-पुकार सुनकर पास के गांव के लोग मदद के लिए दौड़े। उन्होंने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी
मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की सहायता Gujarat Me Hua Bheeshan Sadak Hadsa
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवार वालों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने कहा, मैंने अधिकारियों से बात की है। घायलों के इलाज में किसी तरह की कोई दिक्कत न आए।
All Indai Reporters Association AIRA Uttar Pradesh Ki Lucknow Me Mahatvapoorn Baithak Hui Sampann, aira in up , alla india reporters association ‘ meeting in lucknow , lucknow me hui aira ki meeting , AIRA meeting in lucknow
पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमले, हर स्तर पर प्रशासन द्वारा जारी पत्रकारों के शोषण के खिलाफ निर्णायक संघर्ष के लिए सभी पत्रकारों, तथा पत्रकार संगठनों का एक मंच पर आने का आह्वान ।
एवीपी_24 न्यूज़ कार्यालय में संपन्न बैठक में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने ली आईरा की सदस्यता । ए एस ख़ान स्टेट न्यूज़ टाईम्स लखनऊ
लखनऊ संपूर्ण भारत में सक्रिय पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन, तथा विश्व के अनेकों देशों में सक्रिय आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन आईरा, की उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क सदस्यता अभियान के तहत आहूत की गई बैठक आज कैसरबाग क्षेत्र में एवीपी 24-न्यूज़ कार्यालय में संपन्न हुई, बैठक का एवीपी_24 न्यूज़ ने सजिव प्रसारण प्रसारण किया, तथा इस दौरान बड़ी संख्या में राजधानी के पत्रकारों ने भाग लिया, तथा बड़ी संख्या में सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान आईरा उत्तर प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार रोहिताश मिश्रा ने कहा कि कोरोना काल में बड़ी संख्या में पत्रकारों को बेरोजगार किया है जिनके पुनर्वास हेतु सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया, इस दौरान काफी संख्या में पत्रकारों को असमय काल का ग्रास बनना पड़ा, तथा परिजनों को काफी मुश्किल परिस्थितियों से गुजरना पड़ा, आईरा परिवार जल्दी ही ऐसे पत्रकारों की मदद के लिए योजना बनाएं गा ।
क्या बोले पूर्व आईरा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव वरिष्ठ पत्रकार नीरज उपाध्याय
पूर्व आईरा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव वरिष्ठ पत्रकार नीरज उपाध्याय ने सभी पत्रकारों को पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एक मंच पर एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान करते हुए कहा कि जब दस राजनैतिक दल एकजुट होकर सरकार बना सकते हैं, तो विभिन्न पत्रकार संगठन एकजुट होकर एक मंच पर क्यों नहीं आ सकते ।
श्री नीरज उपाध्याय ने कहा की आल इन्डियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन आईरा उत्तर प्रदेश पूरे प्रदेश में निशुल्क सदस्यता अभियान चला रहा है, तथा साथ ही सभी सदस्यों का दो लाख का मुफ़्त दुर्घटना बीमा भी कराएगा ।
श्री नीरज उपाध्याय ने सभी छोटे बड़े पत्रकार संगठनों से आह्वान किया कि एक मंच पर आकर एकजुटता का परिचय देते हुए पत्रकार हितों के लिए निर्णायक संघर्ष करें, आईरा किसी भी संगठन का अपने में विलय नहीं करेगी, बल्कि हर संघर्ष में अपने बैनर के साथ जुड़े हुए संगठनों का भी बैनर ऊंचा रखेगा ।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए क्या बोले आसिफ उल्ला खां
पत्रकारों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ वयोवृद्ध पत्रकार श्री आसिफ उल्ला खां ने संगठन को विस्तार देने का आह्वान किया तथा उपस्थित पत्रकारों का आह्वान किया कि अधिक से अधिक पत्रकारों को आईरा से जोड़ें तथा एक विशाल शक्तिशाली आईरा उत्तर प्रदेश का निर्माण करें ।
पत्रकारों के बीच बोलते हुए आईरा उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष तथा प्रभारी श्री ए एस ख़ान ने कहा कि । सलेबो दार के किस्से रकम होते ही रहते हैं, और क़लम की जुंबिशो पे सर कलम होते ही रहते हैं । श्री ख़ान ने कहा कि पत्रकारिता विश्व में अनेकों निर्णायक क्रांतियों की जनक रही है, तथा देश की आजादी में भी पत्रकारो ने निर्णायक भुमिका निभाई है ।
आज पत्रकारिता समाज बिखरा बिखरा और कमजोर दिखाई देता है ।
एक ओर लगातार निश्पक्ष पत्रकारों की हत्याएं, और उनपर हमले हो रहे हैं, तो दूसरी ओर द्वेश की भावना से उनपर फ़र्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं, पत्रकारों का शोषण करने से सरकारें भी नहीं चूकती, तथा प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार पत्रकारों के शोषण का काम कर रहे हैं । ऐसे समय में पत्रकारिता के सम्मान के लिए, तथा पत्रकारों के अधिकारों कि रक्षा के लिए पत्रकार समाज को एकजुटता का परिचय देना होगा, तथा एक मंच से निर्णायक संघर्ष छेडना होगा । पत्रकारों के हितों के नाम पर राजनीति करने वाले पत्रकारों, तथा पत्रकार संगठनों पर कटाक्ष करते हुए प्रदेश प्रभारी श्री ए एस ख़ान ने कहा कि,
इज़हार ए तमन्ना पर, कटतीं थीं ज़बाने जब , उस वक्त कहां थे ये अंदाज़ ए बयां वाले । हम अपना ख़ून ए दिल लेकर, बाज़ार में आएं हैं, क्या दाम लगाएं गे लफ़्ज़ों की दुकां वाले ।।
श्री ए एस ख़ान ने कहा कि आल इन्डियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन आईरा की समस्त प्रदेश ईकाई, तथा मंडल एवं ज़िला कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग किय जाता है, तथा सभी पुराने आईरा सोल्ज़र्स से आह्वान किया कि वे प्रदेश ईकाई से संपर्क करें किसी को भी संगठन से निकाला नहीं जा रहा है, और न ही किसी की गरिमा को धुमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, आईरा संपूर्ण प्रदेश में युद्ध स्तर पर पुनर्गठन की प्रक्रिया पूर्ण कर रही है, तथा बहुत जल्दी ही प्रदेश में एक बिल्कुल नये कलेवर में शक्तीशाली आईरा पटल पर उभरेगी जिसपर सभी पत्रकारों को गर्व होगा ।
पत्रकारों के बिच अपनी बात रखते हुए सज्जाद टाईम्स के संपादक मान्यता प्राप्त पत्रकार श्री जमाल मिर्जा ने आईरा चेयरमैन एम्बेसडर मोहम्मद तारिक ज़की सर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कोरोना काल में अपनी जीविका चलाने को संघर्ष करते पत्रकारों की पीड़ा का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश आईरा के 31- दिसम्बर तक चलने वाले सदस्यता अभियान को निशुल्क कर दिया, तथा साथ ही सभी आईरा से जुड़े पत्रकारों का दो लाख रुपए का दुर्घटना बीमा भी फ्री कराने का वादा किया । इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार तथा प्रकाश प्रभाव (PPN) अखबार के प्रधान संपादक श्री मोहम्मद रईस, AVP_24 News के चैनल हेड श्री मोहम्मद आज़म असद उद्दीन आदी ने भी बैठक को संबोधित किया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों में श्री रोहिताश मिश्रा, नीरज उपाध्याय, आसिफ़ उल्ला खां, जमाल मिर्जा, मथुरा प्रसाद वर्मा, अवनीश कुमार सागर, संजीव श्रीवास्तव, महेश पांडे, अनूप सिंह, पंडित रविकांत दिक्षित, प्रदीप कुमार, असद उद्दीन, असुतोष जायसवाल, सुरेन्द्र शुक्ला, मोहम्मद रइस, अज़मत उल्ला खां, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद सैफ़, राजेश कुमार वर्मा, मोहम्मद फुरकान, दिनेश, मोहम्मद आज़म, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद नबी अहमद, दीपक लक्ष्यानी, निमित्त बाजपेई, आदी पत्रकार उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के समापन पर आईरा उत्तर प्रदेश ईकाई ने कार्यक्रम के आयोजन का भार उठाने पर एबीपी_24-न्यूज़ के हेड श्री मोहम्मद आज़म, तथा असद उद्दीन, का आभार व्यक्त किया ।
Secretary Murder In Gorakhpur : Bhim Army Pramukh Chandra Shekhar Bole, secretary hatyakand par kya bole chandra shekhar, bhim army pramukh chandra shekhar, secretary hatyakand in gorakhpur
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री के शहर में भी दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकार और सत्ता पक्ष के लोग इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। भीम आर्मी इस उत्पीड़न को कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी। Secretary Murder In Gorakhpur
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि, नौकरी, परिवार को सुरक्षा व हमलावरों की गिरफ्तारी होनी ही चाहिए। अगर हमारी मांग नहीं सुनी गई तो मुख्यमंत्री के शहर से दलितों का विशाल आंदोलन शुरू होगा।
जानिए क्या है मामला Secretary Murder In Gorakhpur
बता दें कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर शनिवार को गोला क्षेत्र के गांव उनौली में आए हुए थे। वे इस गांव निवासी ग्राम पंचायत अधिकारी अनीश चौरसिया के परिजनों से मिलने गए थे। अनीश की कुछ दिन पहले ही दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। अनीश ने प्रेम विवाह किया था और ससुराल वालों पर ही हत्या का आरोप है।Secretary Murder In Gorakhpur
Fenofibrate Drug Se 70% Tak Ghat Sakta Hai Corona Ke Khatra, fenofibrate Drug for coronavirus , use of fenofibrate for corona , fenofibrate medicine ka corona me istemaal , kya fenofibrate medicine corona virus se bachati hai
कोलेस्ट्रॉल घटाने वाला ड्रग फेनोफाइब्रेट (Fenofibrate) से कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा 70% तक घटा सकते हैं। बता दें की यह दावा UK की बर्मिंघम यूनिवर्सिटी (University of Birmingham) के रिसर्चर्स ने अपनी हाल ही की रिसर्च में किया है। रिसर्चर्स ने रिसर्च के बाद दावा किया है कि इस दवा में मौजूद फेनोफाइब्रिक नामक एसिड कोविड (कोरोना वायरस) के संक्रमण को काफी हद तक घटाती है। बता दें कि शुरूरुआती क्लीनिकल ट्रायल में यह साबित भी हुआ है। Fenofibrate Drug Se 70% Tak Ghat Sakta Hai Corona
आइये जानते हैं क्या है फेनोफाइब्रेट मैडिसिन
बता दें कि फेनोफाइब्रेट एक ओरल ड्रग (Oral Drug) है। इसका इस्तेमाल ब्लड में कोलेस्ट्रॉल (Colestrol) और लिपिड को काबू करने के लिए किया जाता है। बात दें कि पूरी दुनिया मे यह दवा आसानी से उपलब्ध है और काफी सस्ती भी है। कोलेस्ट्रॉल के मरीजों पर इस दवा को इस्तेमाल करने के लिए दुनियाभर की अधिकतर ड्रग अथॉरिटी भी इसे मंजूरी दे चुकी हैं।
रिसर्च मे कही गयीं ये 5 बड़ी बातें Fenofibrate Drug Se 70% Tak Ghat Sakta Hai Corona
हालत बिगड़ने से रोकती है
शोधकर्ता एलिजा विसेंजी के अनुसार, रिसर्च के परिणाम के मुताबिक फेनोफाइब्रेट में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को गंभीर होने से रोकने की क्षमता है। यह डृग वायरस को फैलने से रोकने में भी सहायता करती है और यह वैक्सीन का विकल्प भी बन सकेगी Fenofibrate Drug Se 70% Tak Ghat Sakta Hai Corona
शोधकर्ताओं ने कहा है ,कि सभी क्लीनिकल ट्रायल के पूरे होने के बाद यह दवा उन सभी लोगों को भी दी जा सकेगी, जिन्हें कोरोना कि वैक्सीन नहीं दी जा सकती है। जैसे कि बच्चे और हायपर इम्यून डिसऑडर्स से जूझते रहने वाले मरीज।
कोरोना वायरस के ओरिजनल स्ट्रेन पर किया गया प्रयोग
वैज्ञानिकों (Scientists) ने पिछले साल लैब में कोरोना वायरस के ओरिजनल स्ट्रेन (Original Strain) से संक्रमित हुई कोशिकाओं पर फेनोफाइब्रेट (Fenofibrate) दवा के असर को देखा। रिजल्ट में 70 फीसदी तक संक्रमण का खतरा कम पाया गया।
अल्फा-बीटा स्टेन पर भी दवा असरदार Fenofibrate Drug Se 70% Tak Ghat Sakta Hai Corona
अमेरिका (America) और इजरायल (Israel) के हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना वायरस के मरीजों पर इस दवा का भी ट्रायल किया जा रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार , यह दवा कोरोना वायरस के अल्फा, बीटा स्ट्रेन पर भी काफी असरदार है।
कोरोना वायरस के डेल्टा स्ट्रेन पर जांच रहे असर
शोधकर्ताओं का कहना है, कोरोना का डेल्टा स्ट्रेन बेहद खतरनाक है। इस स्ट्रेनप पर फेनोफाइब्रेट दवा कितनी असरदार है, इस पर रिसर्च की जा रही है। जल्द ही नतीजे जारी किए जाएंगे। Fenofibrate Drug Se 70% Tak Ghat Sakta Hai Corona
Mandir Me Pooja Karne Aai Mahila, To Pujari Ne Berahmi Se Peeta , pujari ne ki mahila ki pitai , mandir me pujari ne ki mahila ki pitai, mandir ke pujari ne mahila ko berehmi se peeta
जैसे की आप लोग जानते हैं की मंदिर एक पवित्र स्थल है और हम सभी वहाँ पूजा करने के लिए जाते हैं लेकिन बता दें की बिहार के दरभंगा शहर में स्थित मंदिर में एक महिला की पुजारी द्वारा पिटाई करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
सोशल मीडिया पर इस वारदात का वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है और साथ ही साथ आपको बता दें की पिटाई करने का आरोप मंदिर के पुजारी पर लगा है। घटना के सामने आने के बाद मंदिर प्रशासन ने मंदिर के पुजारी को हटा है और जांच का आदेश भी जारी किया है। Mandir Me Pooja Karne Aai Mahila To Pujari Ne Berahmi Se Peeta
जानिए क्या है पुजारी और महिला के बीच विवाद की वजह Mandir Me Pooja Karne Aai Mahila To Pujari Ne Berahmi Se Peeta
खबर है की घटना इसी सप्ताह की है। राज परिसर में स्थित “मां श्यामा माई” नामक मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंची थी, लेकिन कोरोना गाइडलाइन की वजह से मंदिर आम जानते के लिए बंद थे।
बता दें की महिला पूजा करने की ज़िद पर अड़ी हुई थी, उसी समय वहां के पुजारी से पूजा करने आई महिला की भिड़ंत हो गई। पुजारी ने महिला के साथ पहले बदतमीजी और बदसलूकी की और फिर उसे बाल पकड़कर पीटा भी। बता दें की महिला ने जब इसका विरोध किया तो मंदिर के पुजारी ने महिला को खदेड़कर मंदिर परिसर से बाहर कर दिया। जब ये घटना हुई तो पुजारी की इस घटना का वीडियो मंदिर के पास मौजूद लोगों ने बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। Mandir Me Pooja Karne Aai Mahila To Pujari Ne Berahmi Se Peeta
Bombay High Court Ne Kharij Ki Raj Kundra Ki Zamanat Yachika, raj kundra ki zamanat yachika , raj kundra bail Petition , bombay highcourt ki bail yachika , raj kundra ki zamanat yachika news samachar, raj kundra pornography case mamla updates
बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court ) ने शनिवार को राज कुंद्रा (Raj Kundra) को काफी बड़ा झटका देते हुए कुन्द्रा की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिस याचिका मे राज कुन्द्रा ने अपनी गिरफ्तारी को गलत बताते हुए अदालत से बीच मे दखल देने की अपील की थी।
राज कुंद्रा के वकील ने मुंबई पुलिस (Bombay Police) की इस कार्रवाई को कानून के हिसाब से अवैध करार दिया था। बता दें की अदालत ने इस मसले में 2 अगस्त को फैसला सुरक्षित रखा था और आज अपना जजमेंट दिया है। Bombay High Court Ne Kharij Ki Raj Kundra Ki Zamanat Yachika
हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा, की ‘मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश में कोई भी गड़बड़ी नहीं है। जिसके तहत जुलाई की 20 तारीख को कुंद्रा को पुलिस हिरासत में भेज दिया था।’ बता दें की राज और रयान थॉर्प ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के रिमांड ऑर्डर को भी चुनौती दे दी थी और तुरंत रिहाई की मांग भी की थी।
राज कुन्द्रा के वकील की अपील Bombay High Court Ne Kharij Ki Raj Kundra Ki Zamanat Yachika
राज कुंद्रा ने पुलिस द्वारा अपनी इस गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया था। कुन्द्रा के मुताबिक इसमें CrPC की धारा 41A का उल्लंघन किया गया। जमानत याचिका मे कहा गया कि जिन धाराओं के तहत राज कुंद्रा के वीरुध मामला दर्ज किया है, उनमें अधिकतम 7 साल के दंड का प्रावधान किया गया है। एसी स्थिति मे कानूनी प्रावधानों का पालन न करके कुद्रा को गिरफ्तार करना पूर्णतः अवैध है। कुंद्रा को पुलिस ने 19 July 2021 को अरैस्ट किया था।
राज कुन्द्रा को पुलिस ने नहीं दिया था कोई भी नोटिस Bombay High Court Ne Kharij Ki Raj Kundra Ki Zamanat Yachika
कोर्ट मे दाखिल की गई याचिका में दावा किया गया था कि इस मामले में पुलिस ने कुन्द्रा को गिरफ्तार करने से पहले धारा 41Aके तहत नोटिस जारी नहीं किया था और यह सुप्रीम कोर्ट की ओर से अर्नेश कुमार मामले में जारी किए गए दिशा-निर्देशों के तहत आवश्यक है। इसके साथ साथ कोरोना वायरस के कारण जेल की स्थिति को ध्यान मे रखते हुए सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जारी निर्देशों का पालन नहीं किया गया है। इसी कारण राज कुंद्रा को हिरासत में भेजने के आदेश को रद्द करते हुए उन्हें रिहा कर दिया जाए। Bombay High Court Ne Kharij Ki Raj Kundra Ki Zamanat Yachika
कुल 11 लोगों की इस मामले में हो चुकी है गिरफ्तारी
राज कुन्द्रा पोर्नोग्राफी मामले मे कुंद्रा के खिलाफ पुलिस ने IPC की धारा 292, 293 और सूचना प्रद्योगिकी कानून की धारा 67, 67A और महिलाओं को अभद्र (भद्दे) तरीके से लोगों के सामने पेश करने के खिलाफ कानून के प्रावधानों के तहत कसे दर्ज किया है। पुलिस ने 19 जुलाई को राज कुंद्रा (Raj Kundra), रेयान थॉर्प (Ryan Thorpe) समेत 11 लोगों की इस मामले में गिरफ्तारी की गई थी , बता दें की अदालत ने राज कुन्द्रा और रेयान को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा है। Bombay High Court Ne Kharij Ki Raj Kundra Ki Zamanat Yachika
Laddakh Ke Gogra Se Hui Sainikon Ki Wapsi , Jaaniye Kis Baat Par Chal Raha Vivad , india vs china galwaan ghati vivad , india vs china on pongang tso, india vs china on border , bharat cheen vivad
भारत (India) और चीन (China) ने पूर्वी लद्दाख में विवादित गोगरा क्षेत्र से अपने-अपने सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। दोनों देशों ने यह कार्रवाई 31 जुलाई को चुशुल मोल्डो में हुई 12वें दौर की कोर कमांडर स्तरीय वार्ता के बाद की। बता दें कि पूर्वी लद्दाख (Eastern Laddakh) में गलवां (Galwan) और पैंगोंग (पंगोंग) त्सो झील के इलाकों से सैनिकों को वापस बुलाए जाने के बाद यह तीसरी सैन्य वापसी है। Laddakh Ke Gogra Se Hui Sainikon Ki Wapsi
सेना के सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों ने बाकी इलाकों से सैनिकों की वापसी पर भी चर्चा करने पर प्रतिबद्धता जताई है। सेना की ओर से जारी एक बयान में बोला गया है कि दोनों ही पक्षों के बीच हुए समझौते के तहत इस इलाके की सख्त निगरानी करी जाएगी। सेना का कहना है कि संवेदनशील इलाके गोगरा में सैन्य वापसी के साथ यहां पर टकराव को भी समाप्त कर दिया गया है।
बयान मे क्या कहा गया ? Laddakh Ke Gogra Se Hui Sainikon Ki Wapsi
आपको बता दें की बयान में कहा गया कि भारतीय सेना, आईटीबीपी (ITBP) के साथ देश की संप्रभुता सुनिश्चित करने और पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी (LAC) के साथ शांति बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। बता दें की इस समझौते से सुनिश्चित होगा कि दोनों ही क्षेत्र एलएसी (LAC) का पालन और सम्मान करेंगे और यथास्थिति में किसी तरह का कोई भी एकतरफा परिवर्तन नहीं होगा।
भारतीय सेना ने कहा कि गोगरा (Gogra) में दोनों पक्षों की ओर से बनाए गए सभी अस्थायी ढांचों और अन्य संबद्ध बुनियादी ढांचों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। बात दें की दोनों पक्षों की ओर से इसकी पुष्टि भी कर ली गई है। एक और टकराव समाप्त होने के साथ-साथ दोनों पक्षों ने वार्ता को आगे बढ़ाने और पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी (LAC) के साथ बाकी मुद्दों को हल करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
आपको बता दें कि इस इलाके में दोनों ही देशों की सेनाओं के बीच बीते साल मई (May 2020) से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। समझौते के मुताबिक , दोनों पक्षों ने समन्वित , चरणबद्ध और सत्यापित तरीके से इस क्षेत्र में अग्रिम तैनाती बंद कर दी है। 4 और 5 अगस्त तक, सेनाओं को हटाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया है। दोनों पक्षों के सैनिक अब अपने-अपने स्थायी ठिकानों पर हैं। Laddakh Ke Gogra Se Hui Sainikon Ki Wapsi