Sunday, April 19, 2026
Home Blog Page 125

पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने युवक को मारी गोली 

झालावाड़ :हरिमोहन चोडॉवत– झालावाड़ जिले के झालरापाटन शहर में देर रात करीब 12:00 बजे पुरानी रंजिश अपने घर के बाहर दोस्तों के साथ बैठे युवक पर बाइक सवार चार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गन शॉट लगने से युवक गोलू उर्फ अजहर घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी देते हुए झालरापाटन थाना एसआई राधाकिशन ने बताया कि युवक अजहर उर्फ गोलू झालरापाटन की ममता गली इलाके स्थित अपने मकान के बाहर दोस्तों के साथ बैठा था। उसी दौरान भय्यू, अज्जू, राहुल और दीपू बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग कर दी। जिसमें गोलू घायल हो गया। परिजन व दोस्त उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश शर्मा तथा डीएसपी नीरज कुमारी शर्मा भी देर रात घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। झालरापाटन पुलिस ने घायल के पर्चा बयान लिए हैं और अनुसंधान में जुट गई है।
गौरतलब है कि झालरापाटन में सागर कुरैशी तथा रवि हरिजन के बीच पुरानी रंजिश चल रही। जिसमें पूर्व में भी रवि हरिजन पक्ष के युवक कृष्णा वाल्मीकि की हत्या कर दी गई थी। कृष्णा वाल्मीकि हत्याकांड के मामले में आरोपियों की जमानत हो गई है, ऐसे में एक बार फिर से शहर में गैंगवार का खतरा बढ़ गया। ऐसे में सर्किल के सभी थानाधिकारियों को मय जाब्ते शहर में एहतियातन तैनात किया गया है।

बुलेंस की मदद से कराया भर्ती

पूरा मामला जिले के नगर कोतवाली इलाके के महकनी गांव के पास का है, जहां शुक्रवार की शाम पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने बृजदेव मिश्रा 42 पुत्र देवनारायण को गोली मार दी। गोली लगने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया वहीं आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बृजदेव मिश्रा के सीने में दाएं तरफ गोली फांसी होने की वजह से उसकी हालत गंभीर बताई गई।

आनन-फानन में घायल को लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे प्रयागराज के एसआरएन के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल इस मामले में परिजन भी गांव के आसपास रहने वाले लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते गोली मारने का आरोप लगाया है। पूरे मामले की जांच के बाद कोतवाली पुलिस टीम में कार्यवाही का भरोसा दिया है। गोली से घायल युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही। वहीं सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया युवक की हालत नाजुक है उसको हायर सेंटर रेफर कराया गया है और बदमाशों की खोजबीन में कई टीमें लगी हुई है जल्द ही सब की गिरफ्तारी कर ली जाएगी

Read More : वाराणसी में देर रात निरीक्षण पर निकले CM योगी

वाराणसी में देर रात निरीक्षण पर निकले CM योगी

वाराणसी :  CM योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर देर रात वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के साथ शुक्रवार को योगी की बैठक है। इससे पहले वाराणसी पहुंचे सीएम योगी एक्शन मोड में दिखे। एयरपोर्ट से सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने योगी पहुंचे। दर्शन के बाद सीएम रिंग रोड फेस-2 के कार्य में हो रही अनियमितता की जांच करने के लिए खुद पहुंच गए।

काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। काशी विश्वनाथ मंदिर से निकलने के बाद सीएम योगी बिना किसी तय कार्यक्रम के चिरईगांव स्थित रिंग रोड का काम देखने पहुंच गए। देर रात हुए इस औचक निरीक्षण से अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति रही। सीएम योगी ने रिंग रोड के काम को 2023 तक पूरा करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ उनकी बैठक प्रस्तावित है। नदेसर स्थित होटल ताज में होने वाली इस बैठक में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी उनके साथ होंगी।

स्थान- काशी विश्वनाथ मंदिर

CM योगी आदित्यनाथ सोमवार को देर रात 9.15 बजे वाराणसी शहर में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने निकले। निरीक्षण के दौरान वे सबसे पहले कालभैरव मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन किये। तत्पश्चात श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया तथा श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण कार्य के प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। अगस्त 2021 तक हर हालत में पूरा कराए जाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने मणिकर्णिका घाट तक पैदल चलकर गए और मां गंगा को प्रणाम कर कराए जा रहे कामों को देखा। कॉरिडोर निर्माण कार्य प्रगति की कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी।

स्थान-पिपलानी कटरा

कबीरचौरा स्थित पिपलानी कटरा के पास हो रहे शाही नाला के सफाई एवं निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधिकारियों को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर तत्काल शाही नाला के कार्य को पूरा कराए जाने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि कई बार इस काम की समयसीमा बढ़ाई जा चुकी है। अब मई तक हर हाल में काम पूरा होना चाहिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही पर अब अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Read More : जम्मू-कश्‍मीर: पीएम मोदी के दौरे से पहले आतंकी साजिश नाकाम, 2 आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्‍मीर: पीएम मोदी के दौरे से पहले आतंकी साजिश नाकाम, 2 आतंकवादी ढेर

डिजिटल डेस्क : पीएम मोदी के जम्मू-कश्‍मीर के दौरे से पहले सुरक्षाबल मुस्‍तैद हो गये हैं. जम्मू के बाहरी इलाके में शुक्रवार तड़के सेना के शिविर के समीप एक इलाके में आतंकवादी के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया जबकि तीन अन्य घायल हो गये. इस बात की जानकारी अधिकारियों की ओर से दी गई. जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने कहा कि जम्मू के सुंजवां इलाके के पास हुई मुठभेड़ में कुल दो आतंकवादी मारे गये हैं.

बस पर आतंकियों का हमला

एक CISF अधिकारी ने जानकारी दी कि जम्मू के चड्ढा कैंप के पास सुबह करीब सवा चार बजे CISF के 15 जवानों को ड्यूटी पर ले जा रही बस पर आतंकियों ने हमला किया. CISF ने आतंकी हमले में जवाबी कार्रवाई की.

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कड़ी

आपको बता दें कि सुंजवां में मुठभेड़ ऐसे वक्त में हुई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांबा जिले में प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर दो दिन पहले से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि मुठभेड़ तब शुरू हुई जब पुलिस के विशेष अभियान समूह और सीआरपीएफ ने इलाके में संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक जवान की मौत हो गयी और तीन अन्य को चोटें आयी हैं.

एनकाउंटर खत्‍म

आज सुबह एनकाउंटर खत्‍म होने से पहले जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि सुंजवां सैन्य अड्डे से सटे एक इलाके में कम से कम दो सशस्त्र आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद तलाश अभियान चलाया गया. ये आतंकवादी पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) संगठन से जुड़े बताए जाते हैं और इनकी शहर में एक बड़ा हमला करने की योजना थी.

आतंकवादियों ने एक ग्रेनेड फेंका

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने बताया कि आतंकवादियों ने एक ग्रेनेड फेंका और तलाश दल पर गोलियां चलायी. सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी. अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त सैन्य टुकड़ियों को इलाके में भेजा गया है और आतंकवादियों का खात्मा करने के लिए अभियान चल रहा है.

Read More : केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर भोपाल पुलिस हाई अलर्ट पर

विशेष दर्जा खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का पहला दौरा

आपको बता दें कि जेईएम के तीन आतंकवादी 10 फरवरी 2018 को सुंजवां सैन्य शिविर में घुस गये थे और इसके बाद मुठभेड़ में छह जवान समेत सात लोग मारे गये थे. तीनों आतंकवादी भी मार गिराये गये थे. गौरतलब है कि 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां से 17 किलोमीटर दूर पाली गांव में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है. यह अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के बाद से प्रधानमंत्री मोदी का जम्मू-कश्मीर में पहला दौरा है. उन्होंने जम्मू मंडल के राजौरी में 27 अक्टूबर 2019 को और नौशेरा सेक्टर में तीन नवंबर 2021 को सेना के जवानों के साथ दिवाली मनायी थी.

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर भोपाल पुलिस हाई अलर्ट पर

भोपाल :रविंद्र तिवारी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर भोपाल पुलिस इस समय हाई अलर्ट पर रखी गई है।जम्बूरी मैदान मे तेंदू पत्ता संग ग्राहक सम्मेलन मे भाग लेने आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री की सुरक्षा मे कोई चूक न हो इसको देखते हुए मैदान को पुलिस छ्वानी मे तब्दील कर दिया गया है चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किये गए है इसमे लगभग 40 से जादा पुलिस के उच्च अधिकारी तथा 3000 हजार से जादा पुलिस के जवान लगाये गए है भोपाल जिले की पुलिस के अलावा आस पास के जिलों से भी पुलिस फोर्स की सेवा ली जा रही है।

Read More : गिरफ्तार किए गए तीन पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर पत्रकार संघर्ष मोर्चा ने दी आंदलोन की चेतावनी

महात्मा गांघी चौराहे से लेकर सभा स्थल तक लगभग 200 सी सी टी वी कैमरे लगाये गए है खुफिया पुलिस तथा ड्रोन कैमरे से भी चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है।भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरद् देऊसर ने इसकी जानकारी दी।

22 अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले

 प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. मिश्रा गुरुवार को जंबूरी मैदान पहुंचे और अधिकारियोें को जरूरी निर्देश दिए. (Amit Shah will come to Bhopal) इस दौरान उनके साथ नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के अलावा पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद थे. सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था करते हुए सभा स्थल तक पहुंचने के लिए ट्रैफिक रूट भी फाइनल कर दिया गया है. (Tribal mega event in Bhopal) (Amit Shah Bhopal Visit)

बोनस राशि करेंगे वितरित :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार 22 अप्रैल को एक दिवसीय दौरे पर भोपाल में होंगे . इस दौरान वे जंबूरी मैदान पर आयोजित वन समितियों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस की राशि वितरित करेंगे. बोनस वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के अलावा शाह भाजपा ऑफिस में भी 2 घंटे रहेंगे. इस दौरान वे पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं और सरकार के मंत्रियों से चर्चा भी कर सकते हैं. कार्यक्रम के बाद बीजेपी ऑफिस में रुकने के अमित शाह का कार्यक्रम को सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है. (Tendupatta collectors worker event)

पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर संघर्ष मोर्चा ने दी आंदलोन की चेतावनी

बलिया: पेपर लीक मामले में फर्जी तरीके से गिरफ्तार किए गए तीन पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले डीएम कार्यालय परिसर में पत्रकारों का चल रहा क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार को आठवें दिन भी जारी रहा। क्रमिक अनशन पर पहुंचे पत्रकारों व सामाजिक संगठनों ने हुंकार भरते हुए निर्दोष रूप से गिरफ्तार किए तीनों पत्रकारों की रिहाई तथा भ्रष्ट डीएम व एसपी के निलंबन की मांग शासन से की। इस दौरान संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा ने शासन प्रशासन द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में 30 अप्रैल को जेल भरो आंदोलन का एलान किया है।

वरिष्ठ पत्रकार करूण सिंह सिंधु ने कहा कि बलिया के डीएम व एसपी तानाशाह हो गए हैं। इन्हें सही व गलत का एहसास नहीं हो पा रहा है। कहा कि जब तक निर्दोष तीनों पत्रकारों की रिहाई नहीं हो जाती है, तब तक यह आंदोलन अनवरत चलता रहेगा। इसके बाद सिंधु हम होंगे कामयाब एक दिन गाकर पत्रकारों में जोश भरने का काम किया। वरिष्ठ पत्रकार मनोज चतुर्वेदी ने कहा कि जब सच को उजागर करने वाले चौथा स्तम्भ को कुचलने का काम किया जा रहा है। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। जिसे बागी बलिया के पत्रकार कत्तई बर्दासत नहीं करेंगे।

देश में ज्वालामुखी के रूप में फैल चुकी है

कहा कि बागी बलिया से निकली ‌चिंगारी प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में ज्वालामुखी के रूप में फैल चुकी है जो पत्रकारों के न्याय दिलाने तक लगातार जलती रहेगी। पत्रकार राणा सिंह ने कहा कि निर्दोष पत्रकारों को फर्जी तरीके से गिरफ्तार कर तानाशाह डीएम व एसपी अपनी ‌काली करतुतों को छिपाने का काम किया है। जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कहा कि निर्दोष रूप से गिरफ्तार किए गए तीनों पत्रकारों को अविलंब बिना शर्त के रिहा किया जाय और भ्रष्ट डीएम व एसपी को निलंबित किया जाय।

इस मौके पर अजय भारती, अखिलानंद तिवारी, सुधीर ओझा, रणजीत मिश्रा, मकसूदन सिंह, लवकुश सिंह, संजय तिवारी, अखिलेश यादव, मुकेश मिश्रा, राजू दुबे, सन्नी, सनंदन उपाध्याय, विक्की गुप्ता, जितेंद्र उपाध्याय, कैलासपति मिश्रा, प्रभात पांडेय, अनिल अकेला, आरएस पाठक, धनंजय तिवारी, कृष्णकांत पांडेय, विवेक जायसवाल, राजकुमार यादव, जाकिर, अरविंद पांडेय, रोशन जायसवाल, अरविंद सिंह, रत्नेश सिंह, अमित कुमार, सुनील दादा, आलोक कुमार, संजय सिंह, श्याम प्रकाश शर्मा, श्रवण कुमार पांडेय, दिनेश गुप्ता, रवि सिन्हा, आसिफ जैदी, मुशीर जैदी, मो आरिफ, संजीव कुमार बाबा, नवीन सिंह उपस्थित रहे।

Read More : गामी त्योहारों को लेकर डीएम और एसपी ने की शांति बैठक

गामी त्योहारों को लेकर डीएम और एसपी ने की शांति बैठक

बिजनौर- आगामी त्योहारों को लेकर डीएम और एसपी ने जिले के सभी धर्म गुरुओं थाना अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष और गणमान्य लोगों के साथ शांति बैठक की।उन्होंने ईदुल फितर, परशुराम जयंती,और अक्षय तृतीया एक ही दिन पड़ने वाले त्यौहारो को सद्भावना और भाईचारे से मानने की अपील भी की।

आपको बता दें उत्तर प्रदेश सरकार के सख्त निर्देशों के चलते हैं सभी उच्च अधिकारी आगामी त्योहारों को लेकर सतर्क है। इसी को लेकर जनपद बिजनौर के जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विकास भवन सभागार में शांति बैठक कर आगामी त्योहारों को भाई चारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने इस शांति बैठक में जिले भर से आये सभी धर्म गुरु, थाना अध्यक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष के साथ साथ नगर के गणमान्य लोगों को बुलाकर सीधे संवाद किया।

शांति बैठक में आए लोगों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं और अन्य जानकारी से जिले के अधिकारियों को अवगत कराया। डीएम और एसपी ईद उल फितर, परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया जो एक ही दिन पङने वाले हैं। सभी को भाईचारे और सद्भावना के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने दो टूक कहा धर्म की आड़ में शहर की फिजा को खराब करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी किसी भी शरारती तत्व बख्शा नहीं जाएगा.

हर गतिविधि पर रखे नजर, संदिग्ध लगने पर पुलिस को बताएं

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम बीके त्रिपाठी और एसपी विनीत जायसवाल ने धर्मगुरुओं से सीधा संवाद किया। अफसरों ने जुमे की नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बरकरार रखने की अपील की। इस दौरान डीएम बीके त्रिपाठी ने कहा कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले लोगों पर नजर बनाकर रखें। कानून व्यवस्था बिगाड़ने से जुड़ी गतिविधि की सूचना क्षेत्रीय पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को दी जाए। जिले का अमन-चैन बरकरार रखना हर किसी की जिम्मेदारी है। शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अफसरों का सहयोग किया जाए।

Read More : शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा, छज्जा गिरने से एक बच्चे समेत दो की मौत

शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा, छज्जा गिरने से एक बच्चे समेत दो की मौत

लखनऊ : एक बच्चे समेत दो की मौत और छज्जे गिरने से कई लोगों के घायल होने से शादी समारोह की खुशी मातम में बदल गई। बिजनौर के नूर्डी खेड़ा गांव में गुरुवार की देर रात एक दरवाजे की पूजा के दौरान बालकनी के गिरने से एक लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गयी और करीब 35 लोग घायल हो गये. इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। दूल्हे को देखने के लिए महिलाएं बालकनी पर खड़ी हो गईं। इसी बीच अचानक छज्जा गिर गया। घायलों में ज्यादातर महिलाएं और लड़कियां हैं। घायलों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाबूलाल निवासी नूरदी खेड़ा की बेटी मनीषा की शादी जालिम खेड़ा निवासी विशंभर के बेटे विवेक से होने वाली थी. इसी बीच देर रात दूल्हा गेटकीपिंग के लिए दरवाजे पर पहुंचा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं बाबू लाल के घर की बालकनी पर खड़ी थीं. भीड़ अधिक होने के कारण अचानक छज्जा गिर गया। हादसे में बालकनी पर खड़ी महिलाएं और बच्चे मलबे के नीचे दब गए।

घर में कोहराम मचा गया 

स्थानीय लोगों ने किसी तरह सभी को बाहर निकाला। वहीं, नीचे खड़े लोग भी बालकनी से गिरने से लहूलुहान हो गए। मरने वालों में ठाकुरगंज निवासी युवती श्रद्धा अपने नाना की शादी में गई थी। वहीं, कल्ली पश्चिम निवासी पुरोहित राम किशोर तिवारी की भी मौत हो गई।

Read More : डीएम के प्रयास से घण्टों में निस्तारित हुआ 48 वर्ष से लम्बित प्रकरण

सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्करा में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर लोक बंधु अस्पताल रेफर कर दिया गया. घर के दरवाजे पर हुए हादसे ने घर में कोहराम मचा दिया। बारात में आए वाहनों से घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर के मुताबिक, नूरदी खेड़ा शादी समारोह के दौरान जगदीश यादव के घर की बालकनी गिरने से करीब 11 से 12 लोग घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

डीएम के प्रयास से घण्टों में निस्तारित हुआ 48 वर्ष से लम्बित प्रकरण

बहराइच : तहसील कैसरगंज अन्तर्गत ग्राम बीबीपुर परगना फखरपुर निवासिनी श्रीमती कमला देवी पत्नी छैल बिहारी पुत्री गुरू प्रसाद द्वारा जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के समक्ष इस आशय का प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया कि उसके द्वारा वर्ष 1972 में बैनामे से प्राप्त भूमि में फरियादी का नाम कमली देवी अंकित है। जबकि आवेदिका के आधार, बैंक पासबुक व अन्य अभिलेखों में उसका सही नाम कमला देवी अंकित है। उसके द्वारा तमाम प्रयास किये जाने के बावजूद उसका नाम दुरूस्त नहीं हो पा रहा है।प्रार्थिनी कमला देवी के प्रार्थना पत्र का कड़ा संज्ञान लेते हुए डीएम डॉ. चन्द्र द्वारा उप जिलाधिकारी कैसरगंज को निर्देश दिया गया कि तत्काल लिपिकीय त्रुटि का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी के आदेशों के परिणाम स्वरूप मात्र कुछ घण्टों में ही फरियादी का नाम ही दुयस्त नहीं हुआ बल्कि जिलाधिकारी ने अपने कक्ष में स्वयं अपने हाथों से फरियादी को उद्धरण खतौनी भी उपलब्ध करा दी गयी। जिलाधिकारी ने बताया कि उद्धरण खतौनी में नाम दुरूस्त हो जाने से फरियादी को किसान सम्मान निधि सहित अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा। डीएम ने एसडीएम कैसरगंज को यह भी निर्देश दिया है कि ऐसे दूसरे प्रकरणों में तत्काल मांग दुरूस्तगी की कार्यवाही करते हुए दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई भी करे।

डीएसओ श्री सिंह ने क्या बताया जानिए?

जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह ने बताया कि शासन व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के निर्देश पर नगर पालिका परिषद बहराइच अन्तर्गत संचालित मेसर्स बहराइच पेट्रोलियम, केडीसी बहराइच तथा मेसर्स माँ भगवती फीलिंग स्टेशन, पानी टंकी चौराहा, बहराइच स्थित डीजल/पेट्रोल पम्पों की रेण्डम आधार पर नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा जॉच की गयी।

जॉच दल में पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विनय द्विवेदी, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, जिला समन्वयक ऑयल कम्पनी, डिस्पेन्सिंग यूनिट के निर्माता (ओईएम) के प्रतिनिधि तथा पुलिस बल मौजूद रहा।डीएसओ श्री सिंह ने बताया कि संयुक्त टीम द्वारा की गयी आकस्मिक जॉच के दौरान पम्पों पर पेयजल व्यवस्था प्रसाधन व्यवस्था अग्निशमन यंत्र एवं कार्बनडाइआक्साइड यंत्र की व्यवस्था पायी गयी तथा पम्पों पर स्थापित टैंकों की डेंसिटी भी अनुमन्य सीमा के अन्तर्गत पायी गयी। निरीक्षण के दौरान पम्पों पर डीजल तथा पेट्रोल का स्टॉक सही पाया गया तथा पम्पों पर स्थापित डिस्पेंसिंग यूनिट भी जॉच में सही पायी गयी/

Read More : रोजगार मेले के माध्यम से लाभान्वित हुए 142 बेरोजगार

रोजगार मेले के माध्यम से लाभान्वित हुए 142 बेरोजगार

बहराइच : मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री शिक्षुता एवं प्रोत्साहन योजना (सीएमएपीएस) एवं राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) के तहत प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से राजकीय आई.टी.आई., कौशल विकास मिशन, जिला उद्योग केन्द्र एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, बहराइच के संयुक्त तत्वावधान मंे राजकीय आई.टी.आई. परिसर में आयोजित 01 दिवसीय अप्रैन्टिस/रोजगार मेले में 34 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें 34 कम्पनियों के रिक्त 277 पद के सापेक्ष 32 बच्चों का अप्रैन्टिस के लिए चयन किया गया। इसके अलावा रोजगार मेला में सेवा योजन कार्यालय के माध्यम से 05 कम्पनियों द्वारा 110 बेरोजगार युवाओं का चयन कर रोजगार मुहैया कराया गया।

‘डॉक्टर से सुनिये’’ कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु डीएम ने दिये निर्देश

यूआरएल लिंक https:@@webcast-gov-in@up@health पर प्रसारित होगा कार्यक्रम
बहराइच 19 अप्रैल। प्रदेश सरकार ने एक अनूठी पहल करते हुए “डॉक्टर से सुनिये” नामक कार्यक्रम की शुरुआत की है। इससे जुड़कर लोग उच्च स्तरीय विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल से बीमारियों के बारे में सही जानकारी व शंकाओं का समाधान कर सकेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 अप्रैल को अपरान्ह 03ः00 बजे से सॉय 06ः00 बजे तक प्रदेश के सभी जिलों में एनआइसी के माध्यम से “डॉक्टर से सुनिये” कार्यक्रम के तहत आमजन के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान भारत योजना, मलेरिया, डेंगू, जेई, टॉयफाइड, ब्लड प्रेशर, शुगर, गर्भवती की प्रसव पूर्व जांचों, नवजात की प्रथम 28 दिनों में देखभाल एवं नियमित टीकाकरण को लेकर करीब दो घंटे तक चर्चा की जाएगी। इसके बाद करीब एक घंटे का समय लोगों के प्रश्नों के उत्तर देने के लिए निर्धारित किया गया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया गया

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने जिला बेरोजगार पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया है कि समस्त पंचायत भवनों पर सचिवों के माध्यम से कम्प्यूटर/लैपटाप/स्मार्ट फोन के माध्यम से ग्राम प्रधान आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं आशा द्वारा लाभार्थियों को जोड़ने हेतु निर्देशित करें। इसी प्रकार जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्री गर्भवती/धात्री महिलाओं एवं ऐसी महिलाएं जिनके 0-2 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चे हों, के साथ स्वयं उपस्थित होकर वेबकास्ट पर लाइव प्रसारित कार्यक्रम डॉक्टर से सुनिये कार्यक्रम में जुड़े।

डीएम डॉ. चन्द्र द्वारा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया है कि समस्त अधीक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारी, सामु./प्रा.स्वा. केन्द्र, बहराइच समस्त सीएचओ, एएनएम, आशा संगिनी आशा को अपने टैबलेट, स्मार्टफोन, लैपटाप के माध्यम बेरोजगार से अपने क्षेत्र में लिंक से जुड़ने और समुदाय के 5-10 लाभार्थियों एवं अभिभावकों को से जोड़ना सुनिश्चित करें।

डीएम ने यह भी निर्देश दिया है कि प्रसार/बीसीपीएम समस्त सामु/प्रा.स्वा. केन्द्र पर लाभार्थियों को कार्यक्रम से जोड़े तथा सभी स्वास्थ्य कर्मी अपने साथ प्रसारण में जोड़े गये लाभार्थियों के साथ सेल्फी लेकर ब्लाक के वाहटसएप ग्रुप पर और ब्लाक से जनपद के वाहटसएप ग्रुप पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगें।

Read More:हापुड़ की धौलाना केमिकल फैक्टरी में धमाका, छह की मौत, 12 घायल

गृह मंत्री अमित शाह आज भोपाल आएंगे

भोपाल : रविंद्र तिवारी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भोपाल आ रहे हैं। उनका विमान सुबह साढ़े दस बजे राजा भोज एयरपोर्ट पर उतरेगा। पुलिस-प्रशासन ने उनके स्वागत के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। शाह के तीन मुख्य कार्यक्रम हैं। वह सुबह 11 बजे केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी कनसैय्या में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद उनके दौरे का मुख्य कार्यक्रम जंबोरी मैदान में होगा,जहां वे वन समितियों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि वितरित करेंगे. इसके अलावा उनका शिवाजी नगर से लिंक रोड-2 पर बीजेपी मुख्यालय तक रोड शो भी होगा. वह भाजपा मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे

केंद्रीय गृह मंत्री के स्वागत के लिए भाजपा ने व्यापक तैयारी की है। पार्टी कार्यकर्ता शाह की अगवानी राजाभोज हवाईअड्डे पर करेंगे। एयरपोर्ट से शहर में प्रवेश करने और अलग-अलग जगहों से बाहर निकलने पर रास्ते में जगह-जगह प्लेटफॉर्म लगाकर उनका स्वागत किया जाएगा. शाह के सम्मान में पार्टी कार्यालय को भी सजाया गया है. उधर, राजा भोज एयरपोर्ट और स्टेट हैंगर और आसपास की कॉलोनियों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गुरुवार को गांधीनगर पुलिस और सीआईएसएफ ने कॉलोनियों में नागरिकों से सतर्क रहने और संदिग्ध के बारे में जानकारी देने की अपील की.

Read More : आज तिल का दान करें मिथुन राशि के जातक, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

कोने-कोने पर नजर रखी जा रही है, पुलिस ने की रिहर्सल

शहर में केंद्रीय गृह मंत्री की सुरक्षा तीन लेयर में होगी। इस दौरान करीब 20 आईपीएस अधिकारियों समेत तीन हजार पुलिसकर्मियों को सड़कों पर तैनात किया जाएगा. सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारियों ने गुरुवार को रिहर्सल कर हर कदम का जायजा लिया. जिन इलाकों से गृह मंत्री को गुजरना है वहां बैरिकेडिंग की गई है। उधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया से जंबूरी मैदान में आयोजित वन समितियों के सम्मेलन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली, जबकि पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने विभिन्न विभागों के प्रभारी एवं उच्चाधिकारियों को निर्देश दिये. सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में स्थान।

आज तिल का दान करें मिथुन राशि के जातक, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। चन्द्रमा धनु राशि में है। शनि आज कुंभ राशि में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। सूर्य बुध के साथ मेष में हैं।आज वृष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

वृषभ राशि

22 अप्रैल का 2022 राशिफल आज आपका दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। नए रिश्ते की शुरुआत होने की संभावना है। इसके साथ ही हम अपने करीबी रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे, आज इस राशि के बेरोजगार लोगों को किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी से नौकरी के ऑफर मिल रहे हैं। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है, कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। काली गाय की सेवा करें, सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन राशि

22 अप्रैल का 2022 राशिफल, आज आपके आस-पास के कुछ लोग तनाव से बाहर आने में आपकी मदद कर सकते हैं। थोड़ा धीरज रखो। दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कुछ अलग और रोमांचक करना चाहिए। आज का दिन बहुत ही खुशी का रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख और संतुष्टि का अनुभव करेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कर्क राशि

22 अप्रैल का 2022 राशिफल, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी परेशानी का कारण बन सकती है। मजाक में कही गई बातों पर किसी पर शक करने से बचें। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाजी में निर्णय न लें। वे दबाव में हो सकते हैं और उन्हें आपकी सहानुभूति और विश्वास की आवश्यकता है।

कन्या राशि

22 अप्रैल का 2022 राशिफल, आज आपको धन या खोया हुआ सामान वापस मिल सकता है। धार्मिक कार्यों और यात्रा के लिए समय काफी अनुकूल है। मानसिक रूप से भी ताजगी का अहसास होगा और मन में नए विचार आएंगे। आप अपना खुद का व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। धन लाभ होगा। सामाजिक जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि

22 अप्रैल का 2022 राशिफल, आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है और आपकी अपेक्षाएं भी अधिक रहेगी। ऑफिस में आज काम का लक्ष्य पूरा होने से बॉस आपसे खुश होकर आपको कोई गिफ्ट दे सकते हैं। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज आपका प्रमोशन हो सकता है। दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान भी बन सकता है।

धनु राशि

22 अप्रैल का 2022 राशिफल, आज कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं लागू होगी और ताजा आर्थिक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपका महत्व बढ़ेगा। आवास की समस्या का समाधान होगा। विदेश में पढ़ने के योग बन रहे हैं। कर्ज से जुड़े मामले सुलझेंगे। मोटापा आपके लिए काफी परेशानी का कारण बन सकता है। यह समय शारीरिक रूप से फिट रहने का है। इसलिए आप कुछ गतिविधियां करना शुरू करें ताकि आप शारीरिक और मानसिक रूप से विकसित हों और जीवन का आनंद लें।

मकर राशि

22 अप्रैल का 2022 राशिफल, संत का आशीर्वाद मानसिक शांति प्रदान करेगा। बैंक से जुड़े लेन-देन में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार के सदस्यों का हंसी-मजाक वाला व्यवहार घर का माहौल हल्का-फुल्का और सुखद बना देगा।

Read More :बरेली मे चला सायवर ठग  के मकान पर BDA का वुल्डोजर

आज किस राशि में रहेगा चंद्रमा, शुभ काम की शुरुआत के लिए देखिए पंचांग

ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का बहुत महत्व है । पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों चंद्रमा का मेल है। जिसमें तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। इसकी मदद से हम दिन के हर बेला के शुभ और अशुभ समय का पता लगाते हैं। उसके आधार पर अपने खास कर्मों को इंगित करते हैं। आज 22 अप्रैल शुक्रवार( Friday) का दिन है। वैशाख (vaishakh) की कृष्ण पक्ष षष्ठी 08:42 AM तक उसके बाद सप्तमी है। सूर्य मेष राशि पर योग-शिव,सिद्ध-, करण- विष्टि और बव चैत्र मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

देखिए पंचांग

आज 22 अप्रैल का पंचांग हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत- 1943 प्लव विक्रम सम्वत- 2078 आज की तिथि तिथि-षष्ठी 08:42 AM तक उसके बाद सप्तमी आज का नक्षत्र-पूर्वाषाढा 08:14 PM तक उसके बाद उत्तराषाढा आज का करण- विष्टि और बव आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष आज का योग-शिव,सिद्ध चंद्रमा आज का वार- शुक्रवार आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय (Sun Time) सूर्योदय-6:04 AM सूर्यास्त-6:46 PM आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय ( Moon Time) चन्द्रोदय-12:57 AM चन्द्रास्त-11:48 AM सूर्य – सूर्य मेष राशि में है। आज चन्द्रमा की राशि (Moon Sign) चन्द्रमा- 01:52 AM तक चन्द्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा। दिन-शुक्रवार माह- वैशाख व्रत- नहीं है

आज का शुभ मुहूर्त (Today Auspicious Time) अभिजीत मुहूर्त- 11:59 AM से 12:50 PM अमृत काल- 03:46 PM से 05:15 PM ब्रह्म मुहूर्त- 04:28 AM से 05:16 AM विजय मुहूर्त-02:06 PM से 02:57 PM गोधूलि मुहूर्त-06:11 PM से 06:35 PM निशित काल-11:34 PM से 12:18 AM, Apr 23 आज का शुभ योग (Aaj Ka Shubh Yoga) सर्वार्थ सिद्धि योग- नहीं है रवि पुष्य योग -05:29 AM से 08:14 PM अमृतसिद्धि योग-नहीं है

त्रिपुष्कर योग-नहीं है द्विपुष्कर योग-नहीं है अभिजीत मुहूर्त-11:59 AM से 12:50 PM आज का अशुभ समय चंद्रमा( Today Bad Time) राहु काल-10:50 AM से 12:25 PM तक कालवेला / अर्द्धयाम-14:57 से 15:49 तक दुष्टमुहूर्त-08:36 AM से 09:27 AM, 12:50 PM से 01:41 PM यमगण्ड–3:36 PM से 5:11 PM भद्रा- 08:42 AM से 07:32 PM गुलिक काल-07:06 से 08:43 तक गंडमूल- नहीं है.

Read More : अफगानिस्तान: मजार-ए-शरीफ की मस्जिद में धमाका, 5 की मौत, 65 जख्मी

 

यूपी में 9 आईपीएस अफसरों के तबादला

लखनऊ : योगी सरकार 2.0 ने बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए गुरुवार रात पुलिस विभाग में प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादला कर दिए। इनमें अजय आनंद, ज्योति नारायण, एमके बसाल समेत कई अफसर शामिल हैं। यहां जानते हैं तबादला किए गए 9 आईपीएस में से किसे कहां तैनाती मिली है।

ये है पूरी लिस्ट

अजय आनंद ADG ट्रेनिंग सुल्तानपुर बने ज्योति नारायण ADG ट्रेनिंग जालौन रवि जोसेफ लुक्कू ADG PTC मुरादाबाद अशोक कुमार सिंह को ADG ट्रैफिक का अतिरिक्त चार्ज एमके बसाल ADG क्राइम बनाए गए सतीश कुमार माथुर को DG मानवाधिकार का भी काम केएस प्रताप कुमार ADG PAC बनाए गए सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी DIG विजिलेंस बने विजय ढुल SP पुलिस अकादमी मुरादाबाद बने

Read More : सीएम योगी ने दिए निर्देश, 100 दिनों में एसटीएफ अयोध्या यूनिट का होगा गठन

 

9 IPS officers transferred in UP

मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश

सतत प्रयासों से कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग ने गत वर्षों में बंदियों के रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा दिया गया है। कारागारों में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हुई है। इसे और सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता है।

कारागारों की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक तकनीक का उपयोग किया जाए। सौ दिनों में सात वीडियो कांफ्रेंसिंग इकाईयों का पुनर्स्थापन और कारागार मुख्यालय में मल्टी कांफ्रेंस यूनिट की स्थापना की जाए।
जेलों में बंदियों के ओवर क्राउंडिंग की समस्या के निदान के लिए पुराने कारागारों में नए बैरक का निर्माण किया जाए। अमरोहा, संभल, शामली और मुजफ्फरनगर में जिला कारागार के निर्माण के लिए भूमि क्रय की जाए। अमेठी, हाथरस, औरेया, हापुड़, चंदौली, भदोही, अमरोहा, सम्भल, कुशीनगर, महोबा में जिला कारागार के निर्माण की कार्यवाही शुरू की जाए।
 बंदियों की समय-पूर्व रिहाई के संबंध में लागू वर्तमान नीति में संशोधन की जरूरत है। इसे अगले 100 दिनों में कर लिया जाना चाहिए।

महिला हेल्प डेस्क पर सेनेटरी नैपकिन डिस्पेंसर और इंसेमिनेटर कि सुविधा होनी चाहिए। 1090 को पब्लिक सेफ्टी अवेयरनेस पॉइंट का दर्जा दिया जाए।

बाल यौन शोषण से जुड़े अति संवेदनशील प्रकरणों में अतिरिक्त संवेदनशीलता अपेक्षित है। अभियोजन को और मजबूत किए जाने की जरूरत है।

नागरिक केंद्रित यूपी कॉप और बीट प्रहरी एप को और प्रभावी बनाये जाने की जरूरत है। ◆ इंसिडेंट कमांड कंट्रोल के लिए सभी जिलों में हाईटेक लॉ एंड ऑर्डर क्यूआरटी स्थापित कराए जाएं। डिजिटल वालंटियर सी-प्लान एप से 20 लाख लोगों को जोड़ने की कार्यवाही हो।

सीएम योगी ने दिए निर्देश,100 दिनों में एसटीएफ अयोध्या यूनिट का होगा गठन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के गृह विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगले 100 दिनों के अंदर अयोध्या एसटीएफ का गठन किया जाए। अपर मुख्य सचिव गृह 1938 में गृह विभाग के तमाम अधिकारियों की मौजूदगी में हुई समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा कि प्रदेश में पुलिस सुधार के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण प्रशिक्षण का आयोजन किया जाए इस प्रशिक्षण में आधुनिक व अध्यक्ष पुलिसिंग को सिखाया जाए इस संबंध में प्रशिक्षण संस्थानों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की तैनाती भी की जाए।

सचिवालय को दलालों से मुक्त किया जाए फील से अफसरों को अनावश्यक ना बुलाया जाए

गृह विभाग के अनुसार अब तक प्रदेश में माफिया की अबतक अवैध ₹2081 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। सीएम ने इसके अलावा सभी कैबिनेट मंत्री अब फील्ड में जाएंगेइसके निर्देश दिए हैं। 18 मंडलों के लिए 18 टीमें गठित कर 18 सप्ताह के लिए कार्यक्रम तैयार किया जाए। उत्तर प्रदेश सचिवालय को दलालों से मुक्त रखा जाय। इसके लिए फील्ड के अधिकारियों को अनावश्यक सचिवालय न बुलाया जाय न ही कोई भी फाइल किसी भी पटल पर 3 दिन से ज्यादा लंबित न रहे।

  1. -एसटीएफ यूनिट ऑफ पीएसी बटालियन समेत स्पेशल टीम के गठन का भी निर्देश-अगले 100 दिन में STF अयोध्या यूनिट का गठन हो-जालौन,मिर्ज़ापुर, बलरामपुर में महिला पीएसी बटालियन का गठन-देवबंद,बहराइच,अलीगढ़, कानपुर सहित अन्य ATS सेंटर्स की कार्रवाई तेज हो
  2. – स्पेशल पुलिस ऑपरेशन टीम (SPOT) की नई टीम के लिए अगले 100 दिन में तेज दक्ष कार्मिकों का चयन व प्रशिक्षण तेज हो,विशेष स्नाइपर ट्रेनिंग दिलाएं
  3. – प्रत्येक महिला बीट सिपाही को स्कूटी उपलब्ध होकारागार विभाग…
  4. – ओवर क्राउडिंग के लिए कारागारों में नए बैरक का निर्माण हो,अमरोहा, संभल, शामली,मुजफ्फरनगर में जिला कारागार के लिए भूमि क्रय हो
  5. -होमगार्ड्स को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिले
  6. -महिला पुलिसकर्मियों की संख्या दोगुना किया जाय
  7. ​​​​​​​-यूपी SSF के लिए सहारनपुर, मथुरा, प्रयागराज, गोरखपुर में बटालियन गठन हो-सीतापुर पीएसी की 3 वाहिनियों में एक अयोध्या,मुरादाबाद की एक वाहिनी को संभल में तैनात की जाय।
  8. ​​​​​​​-बदायूं,लखनऊ में क्रमशः अवंतीबाई ,उदादेवी के नाम पर महिला बटालियन का संचालन अगले 2 वर्ष में शुरू हो
  9. -ट्रैफिक उल्लंघन पर जुर्माने चालान को स्पॉट पर ही जमा करने की सुविधा हो,डेबिट/क्रेडिट कार्ड से भुगतान व्यवस्था हो-मेरठ में कोतवाल धन सिंह गुर्जर स्टेट ऑफ आर्ट पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की स्थापना हो.

Read More : नौ राज्यों के 36 जिलों में कोरोना बेकाबू : पाबंदियां बढ़ेंगी या लगेगा लॉकडाउन

नौ राज्यों के 36 जिलों में कोरोना बेकाबू : पाबंदियां बढ़ेंगी या लगेगा लॉकडाउन

नई दिल्ली : कोरोना फिर से डराने लगा है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 56 लोगों ने संक्रमण के चलते जान गंवाई है। 2380 लोग इसकी चपेट में आए हैं। देश के नौ राज्यों के 36 जिलों में हालात बेकाबू हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट पांच फीसदी से भी ज्यादा है। मतलब कोरोना की जांच कराने वाले हर 100 लोगों में पांच या इससे ज्यादा संक्रमित पाए जा रहे हैं। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या एक बार फिर से पाबंदियां बढ़ सकती हैं? क्या ये चौथी लहर है? मामले बढ़ते रहे तो क्या सरकार फिर से लॉकडाउन लगाने पर विचार कर सकती है? स्वास्थ्य मंत्रालय क्या कहता है…

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट जारी की है। इसमें देश के सभी जिलों में कोरोना के पॉजिटिविटी रेट के बारे में बताया गया है। ये आंकड़े 13 से 19 अप्रैल तक के हैं। इसके अनुसार देश के नौ राज्यों में 36 जिले ऐसे हैं, जहां संक्रमण की दर पांच प्रतिशत से अधिक हो गई है।

उत्तर भारत के किस राज्य का कौन सा जिला संक्रमण की चपेट में?

राज्य जिला और पॉजिटिविटी रेट (%)
उत्तर प्रदेश गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) 10.61%
दिल्ली दक्षिण (7.82%), पश्चिम (6.30%), दक्षिण पश्चिम (5.78%), उत्तर पश्चिम (5.75%), पूर्वी (5.36%)
हरियाणा गुरुग्राम (11.07%), फरीदाबाद (7.19%)
हिमाचल प्रदेश किन्नौर (6.82%)

Read More : मस्जिद में पानी चढ़ाने पर भड़के बर्क, कहा- ऐसा हुआ तो हजारों खून बहेगा

इन राज्यों के कई जिले भी चपेट में

सबसे ज्यादा केरल के 14 जिलों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहां पॉजिटिविटी रेट 14 प्रतिशत से 31.64 प्रतिशत तक है। दूसरे नंबर पर मिजोरम के आठ जिले शामिल हैं। यहां सात जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से ज्यादा है, जबकि एक में 6.87% है। इसके अलावा मणिपुर के दो, मेघालय के दो और अरुणाचल प्रदेश का एक जिला शामिल है।

मस्जिद में पानी चढ़ाने पर भड़के बर्क,कहा-ऐसा हुआ तो हजारों खून बहेगा

डिजिटल डेस्क : अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले संभल के सांसद शफीकुर रहमान बर्क ने एक बार फिर भड़काऊ भाषण देकर सुर्खियां बटोरी हैं.जामा मस्जिद को पानी देने के प्रयास पर बर्क क्रोधित हो गए और घोषणा की कि अगर मस्जिद को पानी चढ़ाया गया तो हजारों लोग खून बहाएंगे।

इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन को चेतावनी भी दी और कहा कि वे स्थिति को ठीक करें.साथ ही उन्होंने जहांगीरपुरी में अतिक्रमण करने वाले बुलडोजर पर भी नाराजगी जताई। वह अब जहांगीरपुरी जाएंगे और मस्जिद और उसके आसपास के इलाके से हटाए गए अतिक्रमणों का जायजा लेंगे. अपने पोते और विधायक जियाउर रहमान बर्क के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान बर्क ने कहा कि 22 अप्रैल को वह जहांगीरपुरी जाएंगे और देखेंगे कि क्या अतिक्रमण है जिस पर बुलडोजर चलाए गए.

हिजाब पर पहले दिया बेतुका बयान

इससे कुछ दिन पहले सांसद बर्क ने एक और बेतुका बयान दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि लड़कियों को कंट्रोल करने के लिए हिजाब जरूरी है। साथ ही उन्होंने कहा था कि इस्लाम कहता है कि जब कोई बच्चा जवान होने लगे तो उसके लिए हिजाब में रहना जरूरी है। उन्होंने कहा था कि लड़कियों के नियंत्रण में रहने और स्थिति स्थिर रहने के लिए हिजाब भी जरूरी है। साथ ही उन्होंने कहा था कि हिजाब पहनने से किसी और की बुरी नजर नहीं पड़ेगी.

Read More : लेखपाल साहब के रिश्वत मांगने का अंदाज तो देखिए !!

बीजेपी का जवाब

बर्क के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए इसे बेतुका बताया. पार्टी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा था कि समय बदल रहा है और लड़कियां किसी भी तरह से लड़कों से कम नहीं हैं. इस तरह के बयान परेशान करने वाले हैं। साथ ही उन्होंने ऐसे बयानों का विरोध जताते हुए कहा था कि इस तरह के बयान लड़कियों का मनोबल गिराते हैं. उन्होंने कहा था कि हम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे के साथ आगे बढ़ रहे हैं और सपा के कई नेता बेटियों का ही मनोबल तोड़ रहे हैं.

लेखपाल साहब के रिश्वत मांगने का अंदाज तो देखिए !!

डिजिटल डेस्क  : झांसी जिले में जमीन नापने के बदले रिश्वत मांगने वाले एक लेखपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में लेखपाल एडीएम (झांसी एडीएम) के नाम पर रिश्वत की मांग करते नजर आ रहे थे। वीडियो में लेखपाल का कहना है कि रिश्वत नकद में ली गई थी, चेक से नहीं। वायरल वीडियो के आधार पर राइटर संदीप कुमार गौर को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत गिरफ्तार भी किया गया है। वायरल वीडियो में अकाउंटेंट कहते हैं, हम कम से कम पचास फीसदी एडवांस लेंगे.

आप चेक का क्या करते हैं? चेक स्वीकार नहीं किए जाते हैं। रिश्वत नकद में जाती है। अब पचास प्रतिशत दें। पचास प्रतिशत समय होगा। मान लीजिए हम आज एडीएम के पास गए। अब आपको चिरगांव से फोन करके पैसा लाना है, मालिक को भुगतान करना है। हमें मनी लेन में व्यवस्था करनी होगी। किसको क्या दिन, क्या आदेश। हमें इससे तुरंत निपटना चाहिए।

Read More : ईद के पर्व की तैयारियों की समीक्षा करने चौक थाने पहुंचे योगी के अधिकारी

तब से यह वीडियो जांच के घेरे में है। जिला मजिस्ट्रेट सदर सानिया छाबड़ा ने कहा कि रिश्वत के दावे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। गौर लेखपाल सदर में संदीप कुमार द्वारा एक व्यक्ति से रिश्वत की मांग करने वाले वीडियो के बाद, लेखपाल को तुरंत बर्खास्त कर दिया गया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप

तहसील चायल के बसुहारमें पट्टे की जमीन की नाप कराने के लिए लेखपाल रिश्वत की मांग कर रहा है। पीड़िता ने शनिवार को थाना दिवस में शिकायत करते हुए मामले की जांच कराकर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

बसुहार की फूलमती पत्नी शिवलाल ने बताया कि उसे प्रशासन से चार साल पहले आवासीय पट्टा मिला था। कई बार उसने लेखपाल से मिलकर पट्टे की जमीन को नाप कर अलग करने के लिए कहा। लेखपाल पैमाइश के लिए हीलाहवाली करता रहा। आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व लेखपाल ने उसे बुलाकर नाप के एवज में रुपये की मांग की। महिला ने गरीबी का हवाला देकर रुपये देने में असमर्थता जताई तो लेखपाल ने उसे भगा दिया। पड़िता ने शनिवार को थाना दिवस में मामले की शिकायत करते हुए जांच कराकर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

ईद के पर्व की तैयारियों की समीक्षा करने चौक थाने पहुंचे योगी के अधिकारी

लखनऊ: उत्तरप्रदेश में दोबारा योगी सरकार बनने के बाद से ही मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सभी तीज- त्योहारों पर ज्यादा स्तर्कता बरती जा रही है। मुसलमानों का सबसे बड़ा पर्व ईद नजदीक आते ही सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा करने योगी के दो बड़े अफसर पुराने लखनऊ पहुंचे। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी और ADG कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर से चल रहे पवित्र महीने रमज़ान और आने वाले ईद के साथ अन्य त्योहारों को लेकर तैयारियों पर समीक्षा की।

सीएम ने निर्देशित किया

समीक्षा करने के बाद बाहर निकले ACS होम अवनीश अवस्थी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आप सबको मालूम है ग्रह विभाग व यूपी पुलिस की समीक्षा मुख्यमंत्री ने आज कैबिनेट के सामने की है। सीएम का निर्देश है प्रदेश में अमन शांति बनी रहे। पर्व व त्यौहार सकुशल भव्यता से मनाए जाए। हमे सीएम ने निर्देशित किया है रमजान की तैयारी दखने आये है। पुलिस कमिश्नर व थाना अध्यक्षो से वार्ता हो गई है और हर सहूलियत जो दी जा सकती है वह दी जाती रहेगी। अवनीश अवस्थी ने कहा कि महिला पिंक बूथ पर हम विशेष नजर रखे और महिला कॉन्स्टेबल को ट्रेन करने के लिए कहा गया है। महिला सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जाए।

एडीजी कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि आने वाले ईद के त्योहार की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सारे अधिकारी आज यहां मौजूद है। शांति व्यस्था हम लोग बनाये रखेगे, इसके बहुत उदाहरण प्रदेश में मैजूद है। जहां पर बिना भेद भाव के निर्देश के हमने कार्यवाई की है। बुलडोजर के सम्बंध में निर्देश आ चुके है बुलडोजर का कोई भी दुरुपयोग नही करेगा। सरकारी सम्प्पति पर अगर किसी ने कब्जा किया है वहां पर काम किया जाएगा।

यूपी में बुलडोजर का कही भी गलत इस्तेमाल नही किया गया है। आपने देखा होगा दोनो धर्मो के त्यौहार पड़े थे सकुशल सम्पन्न कराए है। प्रशांत कुमार ने कहा कि शासन की तरफ से स्पष्ट निर्देश है कि परंपरागत तरीके से सभी पर्व मनाए जाए। हर हालत में कानून का राज यहां स्थापित होगा और किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा।

Read More : बरेली मे चला सायवर ठग  के मकान पर BDA का वुल्डोजर

बरेली मे चला सायवर ठग  के मकान पर BDA का वुल्डोजर

बरेली   : बी.एस.चन्देल : BDA द्वारा लगातार अïवैध भवनों व अन्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जा रही है, जिसके चलते बीडीए का बुुलडोजर शहर के साथ-साथ पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। लगातार हो रही कार्रवाई और सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हो रही वीडियो से अवैध निर्माण करने वालों में खौफ छाया हुआ हैं।

वहीं आज बरेली थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में सायबर ठग पर गरजा वीडीए का बुल्डोजर पुलिस अधिक्षक ग्रामिण  राजकुमार अग्रवाल ने जिले में स्मेक तस्कर और सायबर ठगों के खिलाफ चला रखा रहें है . अभियान में आज सायबर ठग जमशेद के आवास पर बुल्डोजर चला है। थाना फतेगंज पश्चमी इलाके के धांतिया गॉव में भी वीडीए का बुल्डोजर चला.

पहली कार्रवाई

पहली बड़ी कार्रवाई फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के सराय वार्ड नम्बर 13 निवासी कुख्यात स्मैक तस्कर इशाकत उर्फ आलू वाला के 200 वर्गगज क्षेत्रफल में आलीशान तीन मंजिला भवन पर बीडीए ने बुल्डोजर चला दिया. तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में थाना फतेहगंज पश्चिमी में कई मुकदमे दर्ज हैं. हाल ही में पुलिस ने इसे गिरफ्तार भी किया है.

दूसरी कार्रवाई

दूसरी बड़ी कार्यवाही साइबर ठग जमशेद पर हुई है. फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के धांतिया में स्थित उसके 200 वर्ग गज के मकान पर बुल्डोजर चल गया है. साइबर ठग के खिलाफ बरेली समेत देश के अलग अलग राज्यो में कई मुकदमे दर्ज हैं. इसने साइबर ठगी करके कई करोड़ रुपये की संपत्ति बना ली है.

कार्रवाई जारी रहेगी-बीडीए उपाध्यक्ष

बीडीए उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने बताया कि बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा अबतक लगभग 22 तस्करों/साईबर ठगों के अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है. बरेली विकास क्षेत्र के अन्तर्गत बिना विकास प्राधिकरण की अनुमति प्राप्त किये कराये गये अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ प्रभावी रूप से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

Read More : बहराइच: पोते ने दादी को गोली मारकर की हत्या

बहराइच: पोते ने दादी को गोली मारकर की हत्या

बहराइच : अशोक सोनी-जनपद बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के केशवापुर गांव में गुरुवार दोपहर में जमीनी विवाद में पोते ने दादी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पोता मौके से फरार होने लगा, लेकिन पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया।

बहराइच के कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम केशवापुर निवासी मंगला देवी पत्नी रामचंद्र अपनी बेटी प्रेमा के यहां रहती थी। जबकि उनका पुत्र और पोता मटेरा के धनौली गांव में रहता है। दादी और पोते के बीच जमीनी रंजिश चल रही है। गुरुवार सुबह जमीन के मामले में धनौली गांव निवासी पोता गुड्डू पुत्र रामचंद्र से विवाद हुआ। विवाद से नाराज पोता अपने बुआ के घर पहुंचकर दादी मंगला देवी की गोली मारकर हत्या कर दी।हत्याकांड से गांव में दहशत फैल गई।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला

बताया जा रहा है कि थाना नानपारा के केशवापुर निवासी मंगला देवी ने अपने हिस्से की जमीन को अपनी तीन बेटियों के नाम कर दिया था. कुछ जमीन का हिस्सा वो अपने पोते गुड्डू को देना चाहती थी. लेकिन गुड्डू की नाराजगी दादी के प्रति ज्यादा बढ़ गयी थी. गुड्डू नहीं चाहता था कि उसकी दादी जमीन को अपनी बेटियों के नाम करें. आखिरकार जमीन को लेकर विवाद बढ़ा और पोते ने दादी को ही मौत के घाट उतार दिया. सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन कर आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या बोली पुलिस

अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि थाना नानपारा के ग्राम केशवापुर में 80 वर्षीय मंगला देवी की हत्या उनके पोते गुड्डू यादव द्वारा गोली मारकर कर दी गई. शव को तत्काल कब्जे में लेकर पंचायतनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अभियुक्त गुड्डू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके अलावा घटना में उपयोग किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है. पूछताछ में पता चला है कि जमीन विवाद के चलते ये हत्या की गई है, फिर भी इसमें विवेचनात्मक कार्रवाई में साक्ष्य संलग्न और विस्तृत पूछताछ की जा रही है. उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर इस विवेचना का शीघ्र ही सफल निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा.

Read More : अफगानिस्तान: मजार-ए-शरीफ की मस्जिद में धमाका, 5 की मौत, 65 जख्मी

अफगानिस्तान: मजार-ए-शरीफ की मस्जिद में धमाका, 5 की मौत, 65 जख्मी

डिजिटल डेस्क  : अफगानिस्तान में गुरुवार को एक मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ है। अबू अली सिना-ए-बल्खी जिला अस्पताल के प्रमुख गुसुद्दीन अनवारी के मुताबिक मजार-ए-शरीफ की मस्जिद में यह विस्फोट हुआ है, जिसमें कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 65 लोग घायल हो गए हैं।

तीन दिन पहले काबुल के स्कूल में हुए थे तीन धमाके

काबुल के पास 19 अप्रैल को एक स्कूल तीन धमाकों से दहल उठा था। इसमें छह लोगों की मौत की खबर आई थी। वहीं दर्जन भर घायल बताए जा रहे हैं। ये धमाके काबुल के पास अब्दुल रहीम शाहिद हाई स्कूल में हुए थे।

हाल ही में काबुल के स्कूल में हुआ था ब्लास्ट :-

बता दें कि 19 अप्रैल को राजधानी काबुल के पास स्थित एक स्कूल तीन धमाकों से दहल उठा था. इसमें छह लोगों की मौत की खबर आई थी. वहीं दर्जन भर जख्मी बताए जा रहे हैं. ये धमाके काबुल के निकट अब्दुल रहीम शाहिद हाई स्कूल में हुए थे.

पहले भी होते रहे हैं धमाके :-

8 मई 2021 को काबुल में बड़ा बम विस्फोट हुआ था. ये ब्लास्ट एक स्कूल के पास किया गया था. घटना में 50 से अधिक लोगों की मौत हुई थी. 100 से ज्यादा जख्मी हो गए थे.
14 नवंबर 2021 को काबुल के शिया बहुल इलाके में ब्लास्ट हुआ था. इसमें 6 लोग मर गए थे, जबकि 7 लोग घायल हो गए थे.
15 नवंबर 2021 को कंधार प्रांत की एक मस्जिद में ब्लास्ट हुआ था. इसमें 32 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 40 लोग जख्मी हो गए थे.
बता दें कि, 15 अगस्त 2021 को तालिबान द्वारा देश पर कब्जा किए जाने के बाद काबुल के एयरपोर्ट के पास तीन ब्लास्ट हुए थे. इन धमाकों में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. 120 से अधिक लोग घायल हुए थे.

Read More:नेशनल हेराल्ड केस गांधी परिवार के लिए बना गले की हड्डी, जानिए क्या है पूरा मामला

शिवपाल ने अखिलेश को दो टूक कहा,भाजपाई लगता हूं तो विधानमंडल से निकाल दें

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के बीच की तल्खियां बढ़ती ही जा रही हैं. बुधवार को अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव को इशारों ही इशारों में बीजेपी का करीबी बताते हुए कहा कि उन्हें चले जाना चाहिए. इस बयान के बाद शिवपाल सिंह यादव ने करारा जवाब देते हुए कहा, ‘यह गैर जिम्मेदाराना बयान है. अगर उन्हें लगता है कि मैं बीजेपी के साथ हूं तो उन्हें तुरंत विधानमंडल से निकाल देना चाहिए. मैं जल्द ही आजम खान से मुलाकात करूंगा.’

अखिलेश पर जमक बरसे…

शिवपाल यादव मीडिया से बातचीत में कहा, ‘उन्होंने सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा है. अगर उन्हें लगता है कि मैं बीजेपी के साथ हूं तो तुरंत उन्हें मुझे विधानमंडल से निकाल देना चाहिए.’ आजम खान को लेकर शिवपाल ने कहा कि उनके साथ ठीक नहीं हो रहा है. राजनीतिक द्वेष में कार्रवाई हो रही है. जल्द ही उनसे मुलाक़ात करूंगा.

दरअसल, बुधवार को आगरा में पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल यादव को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा था कि जो बीजेपी से मिलेगा, वह सपा में नहीं दिखेगा.

Read More : शिवपाल यादव के भाजपा में आने पर ये क्या बोले गए केशव प्रसाद मौर्य

राजभर को मारा ताना…

बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि उचित समय आने पर फैसला लेंगे. ओमप्रकाश राजभर के उस बयान पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी जिसमें यह दावा किया गया था कि समाजवादी पार्टी और शिवपाल यादव मिलकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. शिवपाल यादव ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर से मेरी बात नहीं हुई. हो सकता है वह मेरे नाम के किसी और आदमी से बात कर रहे हों.