Sunday, April 19, 2026
Home Blog Page 126

शिवपाल यादव के भाजपा में आने पर ये क्या बोले गए केशव प्रसाद मौर्य

 लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के बीच चल रही राजनीतिक लड़ाई पर जोर देते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी का सपा की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है. हम चाहते हैं कि सपा खत्म हो जाए।

शिवपाल की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात और भाजपा में शामिल होने की संभावना पर केशव मौर्य ने कहा कि किसी भी नेता की बैठक को भाजपा में शामिल होने से जोड़ना ठीक नहीं है। बैठकें होती रहती हैं। इसे किसी पार्टी में शामिल होने से जोड़ना ठीक नहीं है।डिप्टी सीएम ने कहा कि बीजेपी मजबूत है. आगे और भी मजबूत होगा। हम सबसे ज्यादा संवाद करते हैं। अगर अखिलेश यादव आते भी हैं तो हम उनसे संपर्क करने को तैयार हैं.

शिवपाल के भाजपा में शामिल होने पर केशव ने क्या कहा?

केशव मौर्य ने पहले शिवपाल के भाजपा में शामिल होने की संभावना से इनकार किया था। तब उन्होंने कहा था कि फिलहाल बीजेपी में कोई वैकेंसी नहीं है. अब उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी का नेता मुख्यमंत्री या हमसे मिल सकता है. दूसरे पक्ष के व्यक्ति से मिलने का मतलब पार्टी में शामिल होना नहीं है। फिलहाल तो सवाल ही नहीं उठता।

शिवपाल विवाद एसपी का अंदरूनी मामला

अगर शिवपाल को सपा से निकाल दिया जाता है, तो क्या बीजेपी उन्हें शामिल करेगी? इस सवाल पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि यह सपा का अंदरूनी मामला है. अभी भाजपा में शामिल होने का सवाल ही नहीं है।

Read More : काशी दौरा में मॉरीशस के प्रधानमंत्री, कल होगी द्विपक्षीय बैठक

शिवपाल ने आज क्या कहा?

इस बीच आज शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक तरह से चुनौती देते हुए कहा कि वह सपा के 111 विधायकों में से एक हैं. अखिलेश को अगर उनसे दिक्कत है तो उन्हें तुरंत विधायक दल से हटा दें. शिवपाल ने यह बयान न्यूज18 से अखिलेश के उस बयान के जवाब में दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी से उन्हें जो मिलेगा वह सपा में नहीं दिखेगा.

काशी दौरा में मॉरीशस के प्रधानमंत्री, कल होगी द्विपक्षीय बैठक

काशी  : मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ काशी प्रवास के दूसरे दिन आज अपने पिता सर अनिरुद्ध जगन्नाथ की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने दशाश्वमेध घाट पहुंचे। सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार उन्होंने विधिविधान से अपने पिता की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की।शाम के समय वह सपरिवार बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन कर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के दर्शन करेंगे। शुक्रवार को मॉरीशस के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद वह वापस नई दिल्ली लौट जाएंगे।

आठ दिवसीय दौरे पर आए हैं भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ 17 से 24 अप्रैल तक आठ दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी कोबिता जगन्नाथ, मां सरोजिनी और उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है। बुधवार की शाम वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया था।

Read More : कच्ची शराब बनने के अड्डे पर आबकारी टीम ने मारा छापा

कल होगी द्विपक्षीय बैठक

मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी आएंगे। शुक्रवार को मॉरीशस के प्रधानमंत्री के सम्मान में राज्यपाल की ओर से भोज का आयोजन किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश में निवेश और व्यापार के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मॉरीशस के प्रधानमंत्री द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

इन मुद्दों पर प्रस्तावित है द्विपक्षीय वार्ता

मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ दो दिवसीय दौरे पर 21 अप्रैल को काशी आएंगे। पीएम जुगनाथ और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच 22 अप्रैल को द्विपक्षीय वार्ता प्रस्तावित है। इसमें सामाजिक, आर्थिक व व्यापारिक मुद्दे प्रमुख हैं। इतना ही नहीं इस दौरान दोनों देशों के बीच विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के मध्य भी वार्ता प्रस्तावित है। साथ ही दो साल पहले इसी काशी में आयोजित प्रवासी भातीय सम्मेलन में हुई घोषणाओं को मूर्त रूप देने पर भी विचार होगा।

कच्ची शराब बनने के अड्डे पर आबकारी टीम ने मारा छापा

अमेठी – राजेश सोनी – उत्तर प्रदेश योगी सरकार नेशा मुक्त के लिए पुरे प्रदेश में अबैध शराब के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त दिखाई दे रही है। राज्यभर हर जिले में शराब बनाने के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है । वहीं प्रदेश की जनपद अमेठी में कच्चे शराब को लेकर प्रशासन को एक बड़ी सफलता मिलि है।  दरअसल अमेठी में कच्ची शराब बना कुटीर उद्योग,घर घर धधक रही है कच्ची शराब की भट्टियां । कच्ची शराब बनने के अड्डे पर आबकारी टीम ने छापा मारा । इस दौरान मौके से 24 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद,साढ़े पांच कुंटल लहन को भी किया गया नष्ट दिया है।आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत 03 मुकदमे भी दर्ज किये  गए हैं।

कच्ची शराब बनाने की दो भट्टी पकड़ी

गाजियाबाद हिंडन खादर में छापा मारकर आबकारी विभाग ने कच्ची शराब बनाने की 2 और फैक्ट्रियां पकड़ी हैं। मौके से टीम को 50 लीटर कच्ची शराब और 2000 लीटर लाहन (कच्ची शराब बनाने का रॉ मटीरियल) मिली, जिसे नष्ट कर दिया गया।

बुधवार को शराब तस्करों ने आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर दिया था। इसलिए गुरुवार को लोनी पुलिस के साथ छापा मारा गया। आबकारी विभाग की ओर से इंस्पेक्टर अजय यादव, आर. पी. सिंह और लोनी कोतवाली प्रभारी गोरखनाथ यादव अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। टीम अपने साथ जेसीबी भी ले गई थी। दोनों भट्ठियों को जेसीबी से तोड़ दिया गया।

इस इलाके में बुधवार को भी 12 भट्ठियां तोड़ी गई थीं। लखनऊ और आसपास के इलाके में जहरीली शराब से 42 से अधिक लोगों की मौत होने के बाद जिला आबकारी विभाग ने इस पर कड़ा रुख अपनाया है। आबकारी विभाग के अधिकारी डी.एन. सिंह ने आदेश दिया है कि लगातार छापे मारे जाएं। लोनी पुलिस शराब माफिया का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Read More : स्वामी प्रसाद के निजी सचिव को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

स्वामी प्रसाद के निजी सचिव को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

लखनऊ : सपा नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेहद करीबी माने जाने वाले युवक अरमान खान को एसटीएफ लखनऊ की टीम ने उसके घर से उठा लिया है. एसटीएफ की टीम ने युवक को कुशीनगर के पडरौना स्थित उसके मकान से हिरासत में लिया है. अरमान को एसटीएफ द्वारा हिरासत में लिए जाने से हड़कंप मच गया. उस पर धोखाधड़ी का आरोप बताया जा रहा है.

विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी अरमान खान पर एसटीएफ की कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं हैं. उस पर कुछ लोगों से धोखाधड़ी करके रुपया ऐंठने का आरोप बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. युवक के पिता ने बताया है की कुछ लोग पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम लेने के बहाने घर में आए और फिर उनके लड़के को अपने साथ लेकर चले गए.

 चुप रहे पुलिस अधिकारी

कुशीनगर पुलिस के अधिकारियों ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टीम के सदस्यों ने युवक को हिरासत में लेते हुए मोहल्ले के लोगों द्वारा पूछताछ के बाद रास्ते से हटने को कहा. इसके बाद टीम में मौजूद एसटीएफ के लोग काली स्कॉर्पियो कार में बिठाकर ले गए। बाद में परिजनों ने पडरौना कोतवाली जाकर पूछताछ की तो पता चला कि उनके बेटे को हिरासत में ले लिया गया है.

Read More : प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर आम जनता से की जा रही है वसूली

स्वामी प्रसाद मौर्य के संपर्क में आने से बदली किस्मत

पडरौना नगर के जमाली टोला में रहने वाला युवक बेहद साधारण परिवार से है, लेकिन पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के संपर्क में आने के बाद उसकी जीवनशैली बदल गई. सपा नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेहद करीबी रहे युवक लखनऊ में अपने परिवार के साथ रहते थे। लोगों की माने तो उनके पास लग्जरी कार और फ्लैट भी है। बेहद मामूली परिवार के इस युवक का हाई-फाई तरीके से रहना चर्चा का विषय था। एसटीएफ की इस कार्रवाई के बाद अभी तक किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर आम जनता से की जा रही है वसूली

अयोध्या  : सौ बात की एक बात धरातल की घूसखोरी पर एक नज़र.प्रधानमंत्री आवास में जिम्मेदार ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा 50000 रूपए लेने का मामला सामने आया है। जनपद के अमानीगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम रेवली पोस्ट धरौली का ये मामला है। जहां गरीब परिवार को प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास मिला हुआ था जिसमें प्रधान प्रतिनिधि और ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से ₹50000 प्रार्थी से ऐड लिए गए हैं। जहां पर पीड़ित के द्वारा विकास खण्ड अधिकारी अमानीगंज को लिखित शिकायत पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित की दीवार बनकर तैयार हो गयी है लेकिन आवास पर आज तक छत नहीं पड़ पायी। वहीं पर पीड़ित परिवार से पत्रकारों के द्वारा जानकारी लेने पर बताया की ग्राम विकास अधिकारी अशीष कुमार मिश्रा के द्वारा ₹20000 की अवैध वसूली की गई । यही ही नहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार शुक्ला के द्वारा ₹15000 की वसूली व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के सहयोगी अयोध्या प्रसाद के द्वारा भी 15000 अवैध वसूली की गई।

विनोद कुमार पांडे से रो-रो कर पूरी बात बताई

जहां गरीब पीड़ित परिवार के द्वारा बताया गया कि अधिकारी के अवैध वसूली करने के बाद जब गरीब पीड़ित के पास पैसा नहीं बचा तो वह छत नहीं डलवा पाया। तो छत डलवाने के संबंध में जब ग्राम विकास अधिकारी अशीष कुमार मिश्रा ने पीड़ित के मोबाइल पर फोन करके अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बीस जूता मारने की बात कही तो गरीब महिला के द्वारा फोन काट दिया गया।

अपने पति विनोद कुमार पांडे से रो-रो कर पूरी बात बताई तो महिला के पति विनोद कुमार पांडे ने ग्राम विकास अधिकारी अशीष कुमार मिश्रा को फोन किया तो आशीष कुमार मिश्रा ने विनोद कुमार पांडे को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली और ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि हमारा तुम्हारे छत न पड़ने की वजह से 2 माह का पेमेंट रुका पड़ा है इतना कहते हुए बोले जहां से आपकी इच्छा हो वहां से छत डलवाओ जोकि पहले पीड़ित से भ्रष्ट अधिकारी एवं प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा झांसा देकर ₹50000 की वसूली की गई।

Read More : भाजपा नेता की दबंगई, कार से टकराने पर बाइक सवार को मारी गोली

अब देखने की बात यह है कि खण्ड विकास अधिकारी को पीड़ित के द्वारा लिखित शिकायत की गई है। गरीब परिवार को किस प्रकार न्याय मिलता है यह सोचने का बिषय है । या भ्रष्ट ग्राम बिकास अधिकारी व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है । या भ्रष्टाचार में लिप्त होकर रफा दफा कर दिया जाता है।

भाजपा नेता की दबंगई, कार से टकराने पर बाइक सवार को मारी गोली

 बरेलि बी.एस.चन्देल  : सरकार बनने के साथ ही भाजपा नेताओं में सत्ता का नशा नजर आने लगा है. ताजा घटना बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की है जहां मामूली विवाद में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल उर्फ ​​कल्लू ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना में युवक को दो बार लगी गोली उसी युवक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां युवक का इलाज चल रहा है. मृतक के परिजनों ने बताया कि मणिनाथ अपने परिवार के बेटे की शादी में शामिल होने जा रहा था कि तभी प्रदीप और उसके बेटे में कहासुनी हो गई कि कार ने उन्हें टक्कर मार दी. बाद में हुए विवाद में प्रदीप ने अपने एक साथी की मदद से गुस्से में उसके सिर में गोली मार दी।

पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। हिमेश के पिता महाबीर ने कहा कि वह लखीमपुर खीरी सदर कोतवाली में काम करता है। देर रात उसका बेटा हिमेश अपने साथी प्रियांश के साथ शादी में जा रहा था तभी उनकी बाइक चौपाल ब्रिज पहुंची और भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष महानगर प्रदीप अग्रवाल उर्फ ​​कल्लू अपनी कार में जा रहे थे. पहले से ही कार में।

सारा विवाद उस समय खड़ा हो गया जब उसने आरोप लगाया कि प्रदीप ने उसकी कार से पिस्तौल तान दी, जिसका उसने विरोध किया जब सत्ता के नशे में प्रदीप ने भी उस पर गोली चला दी, जिससे प्रदीप दो बार घायल हो गया। उनका बेटा अभी भी अस्पताल में भर्ती है।

Read More : अब प्रदेश में बिना अनुमति के नहीं होगा लाउडस्पीकर का इस्तेमाल

एसएसपी रोहित सजवान ने बताया कि सुभाषनगर थाना क्षेत्र में बीती रात एक चौपहिया व एक दुपहिया वाहन की टक्कर हो गई, जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया. कहासुनी के दौरान चार पहिया वाहन पर सवार एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई. युवक को पहले सरकारी अस्पताल, फिर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वादी से प्राप्त नियमों के अनुसार मामले को निपटाया जाएगा और पीड़ित का इलाज किया जा रहा है।

अब प्रदेश में बिना अनुमति के नहीं होगा लाउडस्पीकर का इस्तेमाल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लाउडस्पीकर को लेकर सख्त आदेश दिए हैं। इन आदेशों में कहा गया है कि धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की आवाज धार्मिक स्थल परिसर से बाहर नहीं जानी चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े.

सीएम योगी ने कहा कि उनकी धार्मिक विचारधारा के सभी लोगों को उनकी पूजा पद्धति का पालन करने की आजादी है. माइक का उपयोग किया जा सकता है जहां पूर्व अनुमति के साथ माइक लगाए जाते हैं, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि माइक की आवाज परिसर से बाहर नहीं आती है। अन्य लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा कि नई जगहों पर नए माइक न लगने दें.

मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार बिना अनुमति के कोई भी जुलूस, धार्मिक जुलूस नहीं निकालना चाहिए. अनुमति देने से पहले, आयोजक से शांति और सद्भाव बनाए रखने के संबंध में एक हलफनामा लिया जाना चाहिए। किसी भी प्रकार के हथियार प्रदर्शित नहीं होने चाहिए। माहौल खराब हुआ तो हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी।

हलफनामा देना होगा

धार्मिक जुलूस या जुलूस निकालने से पहले शपथ पत्र भी देना होगा। जिसमें आयोजक स्पष्ट करेंगे कि कार्यक्रम में कोई भड़काऊ भाषण या हिंसक प्रदर्शन नहीं होगा और अगर ऐसा होता है तो नियमानुसार मामला दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि लाउडस्पीकरों, शुभ यात्राओं या किसी भी प्रकार के धार्मिक जुलूस की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. साथ ही पुलिस व जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर परिसर से बाहर न जाएं।

Read More : दिवंगत महंत नरेंद्र गिरि के करीबी बीजेपी नेता की सड़क हादसे में मौत

सीएम योगी के आदेश पर संतों का समर्थन

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने मुख्यमंत्री के आदेश का समर्थन करते हुए कहा है कि अगर लाउडस्पीकर की आवाज परिषद के अंदर रहती है, तो किसी भी तरह की बहस नहीं होगी, इस समय चर्चाओं का बाजार लाउडस्पीकर की आवाज के बारे में गर्म है। जहां लोग राजनीति कर रहे हैं वहीं हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने भी यह विश्वास जताया है कि सभी धर्म के लोग मुख्यमंत्री के आदेश का सम्मान करेंगे और लाउडस्पीकर की आवाज तय मानक के अनुसार ही खोली जाएगी.

दिवंगत महंत नरेंद्र गिरि के करीबी बीजेपी नेता की सड़क हादसे में मौत

प्रयागराज : अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने सुसाइड करने से पहले सुसाइड नोट पर बीजेपी नेता आदित्य नारायण मिश्रा का नाम लिखा था, नेता की सड़क हादसे में मौत हो गई. भाजपा नेता का नाम ऐसे समय में सामने आया जब लेटे हनुमान मंदिर के महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद उनके कमरे में मिले सुसाइड नोट में आदित्य का नाम आया और पैसे के लेन-देन की बातें लिखी गईं। वह उत्तराखंड में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।

शादी समारोह से लौट रहे थे भाजपा नेता

बीजेपी नेता आदित्य नारायण मिश्रा शादी में शामिल होकर उत्तराखंड से लौट रहे थे. वह नैनी के एरियल गांव के रहने वाले हैं. घर लौटते समय जब आदित्य नारायण मिश्रा बरेली के पास पहुंचे तो सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। वह लेटे हनुमान मंदिर में लड्डू का व्यापार करता था। अपनी मौत से पहले महंत नरेंद्र गिरि ने सुसाइड नोट में आदित्य से पैसे के लेन-देन का जिक्र किया था।

25 लाख रुपये का बकाया

महंत नरेंद्र गिरि ने सुसाइड नोट पर भी जानकारी लिखी थी कि वह बड़े हनुमान मंदिर में लड्डू की दुकान जैसा दिखता है। दुकान से मिले रुपए का हिसाब नहीं मिला है। दुकान से करीब 25 लाख रुपये बकाया की जानकारी लिखी थी।

Read More : जहांगीरपुरी में 2 सप्ताह तक राहत, अगले आदेश तक यथास्थिति कायम रखने के निर्देश

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि की बाघंबरी मठ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। महंत मौत मामले में उनके प्रिय शिष्य योग गुरु आनंद समेत दो नौकरों को हिरासत में लिया गया है. महंत की मौत के बाद से तीनों आरोपी जेल में बंद हैं।

जहांगीरपुरी में 2 सप्ताह तक राहत, अगले आदेश तक यथास्थिति कायम रखने के निर्देश

नई दिल्ली : जहांगीरपुरी अतिक्रमण रोधी अभियान पर सुनवाई गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई. कोर्ट ने अगले आदेश तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया. कोर्ट ने जमीअत उलेमा-ए-हिन्द की याचिका पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) और अन्य को नोटिस जारी किया. अब मामले की सुनवाई दो सप्‍ताह बाद होगी.

अगले आदेश तक यथास्थिति कायम रखने के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी के हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी इलाके में इमारतों को ध्वस्त करने के मुद्दे पर अगले आदेश तक यथास्थिति कायम रखने के निर्देश दिये हैं. न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति बीआर गवई ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद की याचिका पर केंद्र सरकार और अन्य को नोटिस जारी किये. याचिका में दावा किया गया है कि दंगों के मुस्लिम आरोपियों की इमारतों को तोड़ा जा है.

ध्वस्तीकरण तो बुलडोजर से ही होता है

जमीयत उलेमा ए हिंद की ओर से याचिका दायर करने वाले वकील कपिल सिब्बल ने सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के सामने कुछ मांग की. उन्होंने कहा कि देशभर में बुलडोजर से तोड़फोड़ पर रोक लगाने का काम किया जाए. हालांकि, कोर्ट ने इस अपील को खारिज कर दिया. कपिल सिब्बल ने बुलडोजर से कार्रवाई को एक धर्म के खिलाफ बताया और सुप्रीम कोर्ट से मांग की कि ध्वस्तीकरण पर स्टे लगा दिया जाए. इसपर जस्टिस जे राव ने कहा कि देशभर में ध्वस्तीकरण पर स्टे नहीं लगाया जा सकता है जिसपर वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि इस तरह बुलडोजर से तोड़फोड़ पर रोक लगा देनी चाहिए. जस्टिस राव ने जवाब दिया कि ध्वस्तीकरण तो बुलडोजर से ही किया जाता है.

मामला दो हफ्ते के बाद सूचीबद्ध

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगले आदेश तक यथास्थिति बनाए रखी जाए. मामले को दो हफ्ते के बाद सूचीबद्ध किया जाए और तब तक दलीलों को पूरा किया जाए. शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि वह बुधवार को की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई का गंभीर संज्ञान लेगी जो उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के महापौर को उसके आदेश से अवगत कराये जाने के बाद भी जारी रही थी.

क्‍या हुआ था बुधवार को

आपको बता दें कि उत्तर पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में भाजपा शासित (एनडीएमसी) ने अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत बुधवार को इलाके में एक मस्जिद के पास कई पक्के और अस्थायी ढांचों को बुलडोजर से तोड़ दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने विध्वंस कार्रवाई के खिलाफ जमीयत की याचिका का संज्ञान लेने के बाद अभियान को रोकने के लिए बुधवार को दो बार हस्तक्षेप किया था.

Read More : बड़ी अकीदत के साथ निकाला गया गिलिम का जुलूस

कार्रवाई पर विपक्ष ने लगाया गंभीर आरोप

एनडीएमसी के अभियान पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि ‘नफरत के बुलडोजर’ को रोका जाये. इधर, अदालत का आदेश लेकर जहांगीरपुरी पहुंची माकपा नेता वृंदा करात ने नाराजगी जतायी. वहीं, भाजपा ने कहा कि यह एक कानूनी कवायद है और इसका धर्म से कोई लेना-देना नहीं है. भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि इस मुद्दे पर विपक्षी दलों द्वारा की जा रही राजनीति दुखद है.

बड़ी अकीदत के साथ निकाला गया गिलिम का जुलूस

लखनऊ : आज लखनऊ में 19वी रमज़ान का ग्लीम जुलूस निकाला गया. ये जुलूस काज़मैन स्थित मस्जिद कूफ़ा से शुरू हुआ. जुलूस में बड़ी तादाद में शिया समुदाय के लोग मौजूद हुए. बता दें कि आज हजरत अली की शाहदत का दिन था. आज के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग अपने इष्ट के लिए शोक मनाते हैं.

हज़रत अली का जन्म 15 सितम्बर सन 601 ई0 को मक्का शहर मे मुसलमानों के सबसे पवित्र स्थल काबा मे हुआ था। ईश्वर के अंतिम संदेशवाहक हज़रत मुहम्मद के चचेरे भाई इस्लाम धर्म मे हज़रत मुहम्मद के पश्चात सबसे उच्च स्थान पर हैं।हज़रत अली महान योद्धा के साथ साथ महान दानी महान ज्ञानी एवं ईश्वर के वली भी थे। हज़रत अली के अधिकांश प्रवचनों का संग्रह क़ुरआन शरीफ के बाद इस्लाम की सबसे विश्वसनीय पुस्तक नैहजुल बलाग़ा के नाम से जानी जाती है।

पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद स0 ने अपने अन्तिम हज से लौटते वक़त ग़दीर नामक स्थान पर हज़रत अली अ0 को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था। लेकिन मुहम्मद साहब की मृत्यु के तुरंत बाद इस्लाम धर्म मे घुसचुके सत्ता लोभियों ने मुहम्मद साहब की मर्जी के बग़ैर इस्लाम धर्म का मुखिया हज़रत अबुबकर को बना दिया।

घर की छतों से भी मोमेनीन कर रहे थे जियारत

जुलूस के दौरान हर तरफ गमगीन अकीदतमंद क़मा (तलवार) का मातम और जंजीर से खुद को पीटते हुए जा रहे थे, ताकि उस समय हुई दर्द को महसूस कर सकें। इसमें क़मा से सिर पर वार किया जाता है। कुछ लोग जंजीरों से पीठ पर वार कर खुद को लहूलुहान कर रहे थे। जुलूस जहां से निकल रहा था, लोग अपने घरों की छत से भी जियारत कर रहे थे।

महिलाएं सौंपती हैं ताबूत

उन्नीस रमजान की सुबह से मर्दों की ज़ियारत करने की व्यवस्था की गई है। 20 रमजान को 11 बजे से सिर्फ महिलाओं के लिए ज़ियारत करने का इंतजाम किया जाता है, जो 21 रमजान की सुबह तक जारी रहता है।इसके बाद यहां अलविदाई मजलिस होती है, फिर महिलाएं ताबूत को रौजे से निकाल कर मर्दों के सुपुर्द कर देती हैं। यह ताबूत जुलूस की शक्ल में विभिन्न रास्तों से गुजरता हुआ कर्बला तालकटोरा जाता है। वहां इसे बड़ी अकीदत के साथ दफन किया जाता है।

Read More : सुब्रत रॉय को बड़ा झटका, गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस

सुब्रत रॉय को बड़ा झटका, गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस

लखनऊ: सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय की गिरफ्तारी के लिए मध्य प्रदेश पुलिस आज लखनऊ पहुंच गई है. दतिया पुलिस सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने पहुंची है। दतिया में सुब्रत रॉय के खिलाफ 14 मामले दर्ज हैं। कोर्ट से सुब्रत रॉय के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है, जिसे लेकर आज मध्य प्रदेश पुलिस लखनऊ के गोमतीनगर थाने पहुंची.

सहारा शहर में नहीं मिले आरोपी

पुलिस का कहना है की सुब्रत रॉय और अन्य के ख़िलाफ़ उनकी लगातार अनुपस्तिथि के लिए गैर-जमाती वारांटजारी किये गए थे और उन्हें तालीम करने के लिए दतिया पुलिस यहाँ पहुची है.पुलिस इंपेक्टर रविंद्र शर्मा ने बताया के वे टीम के साथ सहारा शहर गए थे और जहाँ उन्होंने आरोपियो की तलाश की थी.लकिन वह पर कोई आरोपी नहीं मिले.

नोटिस चस्पा का लौटी टीम

पुलिस का कहना है की कोट का आदेश और इससे तालीम करना हैं.लकिन लखनऊ के सहारा शहर में कोई भी आरोपी नहीं मिला| जिसके बाद सहारा शहर के गेट पर कोट में पेश होने का नोटिस चस्पा किया गया. पुलिस का कहना है की वारंट में आरोपियो को कोट में पेश होने के लिए 5 मई तक का समय दिया गया है. पुलिस का कहना है की आरोपियो ने अपना पता सहारा शहर दिया था.

दो हजार से ज्यादा निवेशकों के करोड़ों रुपए हड़पने का आरोप

एमपी पुलिस सबसे पहले गोमती नगर थाने पहुंची और स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा। इसके बाद स्थानीय पुलिस को लेकर सहारा शहर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। दतिया थाने के इंस्पेक्टर रविंद्र शर्मा ने बताया कि सहारा समूह के प्रमुख समेत आठ लोगों के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। आरोप है कि दो हजार से ज्यादा निवेशकों के करोड़ों रुपए सहारा फाइनेंस कंपनी ने हड़प लिए हैं। निवेश की अवधि पूरी हो जाने के बावजूद निवेशकों को उनकी रकम वापस नहीं की गई। निवेशक लंबे समय से सहारा के ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

Read More : निजी एडुकेशन इंस्टीट्यूट के खिलाफ अभ्यर्थियों ने की कार्यवाही की मांग

निजी एडुकेशन इंस्टीट्यूट के खिलाफ अभ्यर्थियों ने की कार्यवाही की मांग

डूंगरपुर : सादिक़ अली : देश में आये दिन धोखाधड़ी का मामला सामने आते हैं । जिससे आम लोगों के साथ बड़े पैमाने पर इसका शिकार होते हैं। खास तौर पर बात करे शिक्षा क्षेत्र में इस तरह की घटना देखने को मिलता है । शिक्षा के नाम पर निजी क्षेत्र की शिक्षा संस्था उन अभ्यार्थियों के जीवन के साथ खिलवाड़ करता दिखाई दे रहा है। ऐसे ही एक मामला राजस्थान के डुंगरपुर की है । जहां एक निजी एडुकेशन से धोखा खाए शिक्षक अभ्यर्थियों ने कलक्टर को ज्ञापन देकर धोखाधड़ी करने वाले इंस्टीट्यूट के खिलाफ कार्यवाही करने की माँग की है।

आपको बता दे कि जनजाति बाहुल जिला धोखाधड़ी का केंद बनते हुए नज़र आ रहा है । सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले धोखाधड़ी का शिकार हो रहे है। रीट परीक्षा 2021 के कुछ दिन पहले नकल करवाने वाली बड़ी गैंग का खुलासा होने के बाद जिले में फर्जीवाड़े के मामले सामने आए और गुरुवार को जिले के सीमलवाड़ा उपखंड के कुछ शिक्षक अभ्यर्थीयो ने जिले के एक निजी शिक्षण इंस्टीट्यूट द्वारा उनके साथ की गई धोखाधड़ी की पोल ज्ञापन के माध्यम से जिला कलक्टर को देकर खोली।

पीड़ित शिक्षक अभ्यर्थियों ने ज्ञापन में किस तरह से डूंगरपुर शहर और सीमलवाड़ा कस्बे में चल रहे बहिष्कार इंस्टीट्यूट द्वारा कई अभ्यर्थियों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया।पीड़ित और आक्रोशित शिक्षक अभ्यर्थियों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर कथित इंस्टीट्यूट के खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कार्यवाही करने की माँग कर राहत देने की गुहार लगाई।

552 पदों के लिए 2007 में आया था विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या 41 में विज्ञापित 552 पदों के लिए 207 अभ्यर्थियों के चयन के बाद उन्हें नियुक्ति मिल चुकी है जबकि 279 पदों पर चयन के बाद भी नियुक्ति नहीं मिल सकी है। इस प्रकार 552 में से कुल 486 पदों के लिए चयन हो चुका है। इनमें से 66 पदों के लिए अभी साक्षात्कार नहीं पूरा हो सका है।

Read More : अनियंत्रित रोडवेज बस की टक्कर से दो घायल

अनियंत्रित रोडवेज बस की टक्कर से दो घायल

बहराइच :अशोक सोनी :   कैसरबाग डिपो रोडवेज बस की टक्कर से 2 लोग हुएघायल प्राप्त जानकारी के अनुसार रुपईडीहा से लखनऊ जा रही रोडवेज बस टोल प्लाजा से कराई बेहड़ के बीच मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दिया  जिससे वहीं पर गिर गए ।और बस मैं फसी हुई मोटरसाइकिल बस के ड्राइवर द्वारा सीधे कोतवाली कैसरगंज लाकर खड़ी कर दिया है ।

ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया घायलों को सीएससी कैसरगंज लोगों द्वारा लाकर भर्ती कराया उन लोगों का डॉक्टरों द्वारा इलाज चल रहा है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना फखरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरी निवासी शाहरुख ने अपनी सास को लेकर कुरसंडा रिश्तेदारी जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे रोडवेज बस मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दिया ।रोडवेज बस का नंबर यूपी 21ए-एन2102 के ड्राइवर को कैसरगंज की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

कानपुर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां रोडवेज बस और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है. ये सभी चित्रकूट के लिए निकले थे और रास्ते में ही यह हादसा हो गया. इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है.

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुलिस ने मौके से घायलों को फौरन अस्पताल भेजा. ये सभी चित्रकूट जा रहे थे और उसके पहले ही हादसे का शिकार हो गए. हादसा इतना भीषण था कि लोग उसे देखकर ही कांप उठे. कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद रोडवेज बस का ड्राइवर भाग निकला है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया हादसे पर दुख

मुख्यमंत्री ने जनपद कानपुर देहात में सड़क हादसे में 5 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने का निर्देश दिया.

Read More : झालावाड़ पुलिस को मिलि बड़ी सफलता, अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार

झालावाड़ पुलिस को मिलि बड़ी सफलता,अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार

झालावाड़ : हरिमोहन चोडॉवत-झालावाड़ जिले के खानपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी व बिक्री करने वाले एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 33 पेटी में रखे अवैध देसी शराब के 1584 पव्वे भी बरामद हुए है।

मामले की जानकारी देते हुए झालावाड़ एसपी मोनिका सेन ने बताया कि संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत खानपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी व बिक्री की सूचना मिल रही थी, जिस पर खानपुर डीएसपी राजीव परिहार के सुपरविजन में थानाधिकारी कमल सिंह ने टीम गठित की और थाना क्षेत्र के नयागांव ठाकरान गांव में दबिश दी, जहां से 33 पेटी में रखें अवैध देशी शराब के 1584 पव्वे बरामद हुए। पुलिस ने शराब को जप्त कर आरोपी गोलू राजपूत उम्र 22 वर्ष निवासी नयागांव ठाकरान को राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। खानपुर पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

शराब तस्कर गैंग के सरगना सहित तीन गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन किया जा रहा है, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती और क्षेत्राधिकारी भदोही अजय कुमार के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच व सदर कोतवाली की संयुक्त टीम ने गांधी चौक इंद्रामिल और जीवन दीप हास्पिटल के बीच में रात 11 बजकर 33 मिनट पर अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गैंग के सरगना सहित उसके अन्य 3 साथियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तस्करी का 366 पेटी में 3210 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (बाटम्स अप ब्रांड्स व्हिस्की) विभिन्न प्रकार के बरामद ,तस्करी में प्रयुक्त 1 अदद ट्रक 6 चक्का व 1 सफेद रंग की चार पहिया वाहन क्रेटा को बरामद किया है।

हरियाणा से बिहार लेकर जा रहे थे अवैध शराब

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ी गई अवैध और नकली शराब को पानीपत हरियाणा से लादकर वाराणसी होते हुए बिहार बेचने जा रहे थे। जिन्हें यूपी की भदोही पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है। पकड़े गए सभी तस्करों का अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है और जल्द ही इसकी जानकारी दी जाएगी।

Read More : दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

झालावाड़ :हरिमोहन चोडॉवत-झालावाड़ जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बाघेर गांव में गत 14 अप्रैल को रात में अपने घर की छत पर सो रही विवाहिता के साथ गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी गुड्डू नागर को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पुरा मामला ?

मामले की जानकारी देते हुए खानपुर डीएसपी राजीव परिहार ने बताया कि आरोपी गुड्डू नागर दूध डेयरी की दुकान पर काम करता था, जो सामने ही लगी किराने की दुकान संचालक महिला पर गलत निगाह रखा था। एक दिन मौका पाकर अकेली महिला के साथ गुड्डू ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और घटना के बारे में किसी को बताने पर उसके पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में महिला ने डर की वजह से वारदात के बारे में किसी को नहीं बताया। गत 14 अप्रैल को की महिला अपने मकान की छत पर सो रही थी,

ऐसे में आरोपी गुड्डू नागर छत पर आया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की, लेकिन महिला के चिल्लाने पर उसका पति जाग गया, तो आरोपी गुड्डू ने पीड़िता के पति को छत से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया था। पीड़िता के साथ दुष्कर्म तथा पति पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। देर शाम पुलिस ने सफलता हासिल की और आरोपी गुड्डू नागर को गिरफ्तार कर लिया।

शराब तस्कर गैंग के सरगना सहित तीन गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन किया जा रहा है, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती और क्षेत्राधिकारी भदोही अजय कुमार के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच व सदर कोतवाली की संयुक्त टीम ने गांधी चौक इंद्रामिल और जीवन दीप हास्पिटल के बीच में रात 11 बजकर 33 मिनट पर अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गैंग के सरगना सहित उसके अन्य 3 साथियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तस्करी का 366 पेटी में 3210 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (बाटम्स अप ब्रांड्स व्हिस्की) विभिन्न प्रकार के बरामद ,तस्करी में प्रयुक्त 1 अदद ट्रक 6 चक्का व 1 सफेद रंग की चार पहिया वाहन क्रेटा को बरामद किया है।

Read more : बोरिस जॉनसन का आज से भारत दौरा…

बोरिस जॉनसन का आज से भारत दौरा…

नई दिल्ली : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आज से भारत दौरा पर हैं। दो दिवसीय दौरे के पहले दिन वह गुजरात के अहमदाबाद पहुंच गए हैं। जहां वह इनवेस्टर्स समिट में भाग लेंगे। इसके बाद शुक्रवार को नई दिल्ली में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी। जॉनसन का भारत दौरा द्विपक्षीय संबंधों से लेकर रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय संबंधों को लेकर भी बेहद अहम है। लेकिन दौरे से पहले एक बात साफ हो गई है कि जॉनसन, रूस को लेकर भारत के रूख और उस पर किसी तरह का उपदेश देने नहीं आ रहे हैं। यानी वह इस बात का कोई दबाव बनाने की कोशिश नहीं करेंगे कि भारत को यूक्रेन पर रूस के आक्रमण पर कैसी प्रतिक्रिया व्यक्त करनी चाहिए। जिस तरह की कोशिश अमेरिका ने की थी।

इन बातों पर प्रमुख रूप से होगा जोर

बोरिस जॉनसन की इस यात्रा से मुक्त व्यापार समझौते के प्रस्ताव में तेजी आने, हिंद प्रशात क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा मिलने और रक्षा संबंधों के आगे बढ़ने की संभावना है। इस दौरे की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बोरिस जॉनसन की बातचीत हिंद प्रशांत क्षेत्र के हालात पर केन्द्रित रहेगी। इसके अलावा ब्रिटेन भारत को रक्षा निर्माण का केन्द्र बनाने और पीएम मोदी के विजन को साकार करने में अपना सहयोग देने के लिए तैयार है। इसके तहत दोनों देश सैन्य हार्डवेयर के संयुक्त उत्पादन के लिए प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण को भी तैयार हैं। जहां तक भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते की बात है तो जॉनसन की यात्रा अगले दौर की बातचीत की राह तैयार करेगी। मुक्त व्यापार दोनों देशों के बीच बातचीत अगले सप्ताह होने वाली है।

साबरमती आश्रम का भी करेंगे दौरा

जेसीबी ने भारत के बाज़ार में 1979 में प्रवेश किया था और तब से अब तक निर्माण क्षेत्र में काम आने वाले उसके उपकरण ख़ासे प्रचलित हैं. जॉनसन मुंबई में कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे. ब्रिटिश पीएम जॉनसन आज गुजरात में साबरमती आश्रम का दौरा भी करेंगे और फिर गांधीनगर में अक्षरधाम मंदिर में भी जाएंगे. इसके बाद वो 22 अप्रैल को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. बोरिस जॉनसन और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच राजनियक मसलों के अलावा रणनीतिक रक्षा और आर्थिक साझेदारी को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद है.

Read More : BJP ने बंगाल में 355, 356 लगाने की मांग की

बीजेपी फैक्ट फाइंडिंग टीम ने नादिया रेप केस को लेकर बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की

नदिया : नादिया रेप केस में बीजेपी फैक्ट फाइंडिंग टीम ने अपनी रिपोर्ट अध्यक्ष जे पी नड्डा को सौंप दी है। अपनी रिपोर्ट में कमेटी ने कई खास सिफारिशों का जिक्र किया है जिसमें पश्चिम बंगाल में धारा 355 और 356 के इस्तेमाल की बात कही गई है। कमेटी ने कहा कि नादिया केस को दूसरे राज्य में ट्रांसफर करने की जरूरत है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को ममता सरकार की सुरक्षा के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है। टीम का कहना है कि आरोपियों को दूसरे राज्यों की जेल में भेजना चाहिए। यही नहीं ममता सरकार में आम लोगों के दिल में दहशत कायम है। वो लोग टीएमसी के लिए मतदान स्वेच्छा से नहीं करते हैं बल्कि डर की वजह से करते हैं इस तरह के हालात से निपटने के लिए केंद्र सरकार को सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के दिए थे आदेश

कलकत्ता हाई कोर्ट ने नादिया के हंसखाली बलात्कार और हत्या मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिए थे। स्थानीय पुलिस द्वारा आरोपी की हिरासत के साथ-साथ सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंपे दिए गए हैं। अगली सुनवाई में सीबीआई रिपोर्ट कोर्ट को सौंपा जाना है । नाबालिग लड़की से कथित बलात्कार के मामले में दूसरे संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया था। दूसरा आरोपी मुख्य आरोपी का दोस्त है।

फैक्ट फाइंडिंग टीम राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग की

टीम की रिपोर्ट में राज्य में अराजकता का हवाला देकर फौरन सरकार भंग कर राष्ट्रपति शासन की मांग की गई है।इस केस पर किसी तरह का प्रभाव का इस्तेमाल न हो सके इसके लिए केस को दूसरे राज्य में ट्रांसफर करने की मांग भी की गई है।

Read More : क्यों अक्षय कुमार ने फैंस से मांगी माफी

क्यों अक्षय कुमार ने फैंस से मांगी माफी

नई दिल्ली : बॉलीवुड  सुपरस्टार अक्षय कुमार अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक्टर इंडस्ट्री इकलौते ऐसे अभिनेता जो हर सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज करते हैं। अभिनेता बीते कई दिनों से फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लेकिन इस बार उनकी इस चर्चा की वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि एक्टर का एक विज्ञापन है। दरअसल, बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार हाल ही में एक पान मसाला के नजर आए, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया  । लगातार लोगों की आलोचना झेल रहे अभिनेता ने अब इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। अक्षय ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया।

पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने ना सिर्फ अपने फैंस से माफी मांगी बल्कि एक बड़ी घोषणा भी की। अभिनेता ने अब इस विज्ञापन को छोड़ने का मन बना लिया। उन्होंने ऐलान किया कि वह अब इस पान मसाला ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर नहीं रहेंगे। अपने आधिकारिक ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, मुझे माफ कर दीजिए। मैं, मेरे सभी फैंस और शुभचिंतकों से आप सभी से माफी मांगना चाहता हूं। बीते कुछ दिनों में सामने आई आपकी प्रतिक्रियाओं ने मुझे काफी प्रभावित किया है। मैंने कभी तंबाकू को एंडोर्स नहीं किया है ना ही कभी करूंगा।

एसोसिशन को लेकर सामने आई भावनाये 

इस ब्रांड के साथ मेरे एसोसिशन को लेकर सामने आई आपकी भावनाओं की मैं इज्जत करता हूं, इसलिए मैं पूरी विनम्रता के साथ इससे पीछे हटता हूं।अभिनेता ने आगे लिखा, ”मैंने फैसला किया है कि मैं विज्ञापन के लिए मिली फीस को अच्छे कार्य के लिए लाऊंगा। ब्रांड चाहे तो इस एड को प्रसारित करना जारी रख सकता है जब तक कि इसके कॉन्ट्रैक्ट की लीगल अवधि पूरी नहीं होती। लेकिन मैं वादा करता हूं भविष्य में पूरी समझदारी के साथ विकल्पों का चयन करूंगा। इसके बदले में मैं हमेशा आपका प्यार और दुआ मांगता रहूंगा।”

Read More : पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़, एक घायल

 

पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़, एक घायल

 कुशीनगर-टिपू सुल्तान : उत्तर प्रदेश में पशु तस्करों को लेकर सख्त कानुन बनाये जाने के बाद भी पशुओं की तस्करी थमने की नाम नहीं ले रहा है । आये दिन पुलिस और पशु तस्करों के बीच में मुठभेड़ की खबर सामने आते हैं। ऐसे ही एक मामला कुशीनगर की है । जहां पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के दिशा निर्देश पर स्वाट टीम और थाना कसया का संयुक्त कार्रवाई से पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

स्वाट टीम और थाना कसया का संयुक्त कार्रवाई में पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़ हुई । इस मुठभेड़ के दौरान एक तश्कर के पैर में गोली  लगने से घायल हो गया है तो वहीं 3 मौके से फरार हो गये। आपको बता दे कि आजम गढ़ से बिहार जा रहे थे पशु तश्कर । ट्रक सहित पशु बरामद किया गया।

शहर में पशु तस्करी की घटनाएं हुई इसी के हाथ

इस मुठभेड़ के बाद अहिरौली थाना अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि यह पशु तस्कर बिहार के गोपालगंज के अहीरौली दुबौली के टोला शुक्ल नरहवा निवासी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कबूतर अली उर्फ रुस्तम पेशेवर पशु तस्कर है। वहीं पिछले कुछ समय से कुशीनगर के अधिकतर पशु तस्करी मामलों में इसी का हाथ था। इसी के देखरेख में वह पशु तस्करी हो रही थी। पिछले कुछ समय से लगातार प्रशासन इस मामले को संज्ञान में लेकर ऐसे पशु तस्करों की गिरफ्तारी भी कर रही थी। इसी कड़ी में शनिवार की रात ढाई बजे इस पशु तस्कर की सूचना मिलने पर पुलिस ने इसकी घेराबंदी कर इसे पकड़ लिया।

कई पशुओं को लेकर तस्कर पहुंचा था बाग

शनिवार की रात ढाई बजे पुलिस को सूचना मिली कि पशु तस्कर अपने साथ कुछ पशुओं को लेकर अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के फइलहा कुटी के पास बाग में पहुंचा है। तभी पुलिस ने इसकी घेरा बंदी की। पुलिस को अपनी ओर आता देख पशु तस्कर ने पुलिसकर्मियों के ऊपर फायरिंग कर दी। तभी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसको गोली लगी और पुलिस ने इसे पकड़ लिया। आरोपी पशु तस्कर का इलाज जारी है। पशु तस्करी को लेकर आए दिन घटनाएं सुनने को मिल रही है। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

अग्निपथ योजना पर बवाल के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने सरकार को दी नसीहत, नौजवानों के मुद्दे पर करे पुनर्वि

Read More : रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

 

कौशांबी जिले में रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

कौशांबी: ज़ैगम अब्बास रिज़्वी:  उरत्त प्रदेश के कौशांबी जिले में पुलिस ने युवती की हत्या करने वाले आरोपी को मुठभेड़ में गोली मारी आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है. आरोपी युवक ने तीन दिन पहले एक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था. जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया था, जिसकी वजह से युवती की मौत हो गई थी.

17 अप्रैल की सुबह युवती का शव चरवा थाना क्षेत्र के चिल्ला शहबाजी गांव के झाड़ियों में मिला था. पुलिस की छानबीन में आरोपी युवक का नाम उजागर हुआ. इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. आरोपी युवक अपनी बाइक से प्रयागराज होकर कहीं बाहर भागने की फिराक में था. तभी मुठभेड़ हो गई और उसके दोनों पैरों में गोली लगी है.

करारी थाना क्षेत्र के आड़हरा गांव की युवती किसी बात को लेकर परिजनों से खफा हो गई थी. 16 अप्रैल को वह अचानक घर से लापता हो गई थी. परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए, लेकिन जब वह कहीं नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी करारी थाना में दर्ज करा दी थी. युवती अपनी बहन के घर जाने के लिए पैदल ही निकल गई थी. आरोपी राजेंद्र ने युवती को लिफ्ट दिया. युवती उसके साथ बाइक में बैठ गई.

अंधेरा होने के चलते राजेंद्र उसे चिल्ला शाहबाजी गांव के समीप एक बाग की तरफ लेकर पहुंच गया और जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया. दम घुटने के कारण युवती की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद से फरार चल रहा था

पूछताछ में दोनों ने बताया कि करारी कोतवाली के रहीमपुर मोलानी निवासी मुश्ताक के साथ मिलकर हत्या की थी। यह भी बताया कि हत्या से पहले मुश्ताक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया था। दोनों हत्यारोपियों को जेल भेजने के साथ ही पुलिस फरार चल रहे मुख्य आरोपी मुश्ताक की तलाश में जुटी थी।

इसी बीच बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे पश्चिमशरीरा पुलिस को मुखबिर से पता चला कि मुश्ताक यमुना नदी के रास्ते फरार होने की कोशिश में कटरी गणेशपुर गांव के समीप छिपा हुआ है।

इस पर सीओ सिटी डॉ. केजी सिंह ने पश्चिमशरीरा समेत कई थानों की पुलिस व एसओजी के साथ घेराबंदी कराई। पुलिस को देख बदमाश ने फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चला दी। इसमें मुश्ताक घायल हो गया। उसके दोनों पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। हिरासत में लेकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

दिल्ली के जहांगीरपुरी में सरकार की कार्रवाई पर मायावती ने उठाए सवाल

लखनऊ : दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) की ओर से अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने सरकार का घेराव किया है. पूर्व सीएम ने कहा कि जहांगीरपुरी सहित देश के अन्य राज्यों में भी अवैध निर्माण पर चलाए जा रहे बुलडोजर से गरीब लोगों के प्रभावित हो रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि उन अधिकारियों के विरुद्ध भी सख्ती करनी चाहिये जिनके भ्रष्टाचार की वजह से ही अवैध निर्माण हो रहे हैं.

भ्रष्टाचार की वजह से ही अवैध निर्माण- मायावती

मायावती ने ट्वीट कर लिखा, ‘दिल्ली के जहांगीरपुरी सहित देश के अन्य राज्यों में भी अवैध निर्माण की आड़ में जो बुलडोजर चलाये जा रहे हैं जिसमें गरीब लोग भी प्रभावित हो रहे हैं, जबकि सरकार को उन अधिकारियों के विरुद्ध भी सख्ती करनी चाहिये जिनके भ्रष्टाचार की वजह से ही अवैध निर्माण हो रहे हैं.

बुलडोजर की कार्रवाई में गरीब लोग भी पिस रहे- मायावती

मायावती ने आगे कहा कि देश में जहां भी दंगे और हिंसा होती है वहां कार्रवाई के नाम पर तुरन्त बुलडोजर चलाया जाता है. जिसमें गरीब लोग भी पिस रहे हैं, यह उचित नहीं, बल्कि जो मूले दोषी हैं तो उनके विरुद्ध ही सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिये साथ ही, धर्म को भी इसके लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. इससे देश में आपसी सद्भाव खत्म हो रहा है. इसका देश विरोधी ताकतें भी गलत फायदा उठा सकती हैं. उन्होंने अपनी यह सलाह देते हुए सरकार को इस संबंध में सोचने के लिए कहा.

क्या था जहांगीरपुरी हिंसा का मामला

दरअसल, जहांगीरपुरी में हनुमान जयंत पर निकाली गई शोभायात्रा पर पथराव के बाद दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी. इस घटना के पुलिसकर्मियों समेत आठ लोगों के घायल होने की सूचना मिली. इसके अलावा कई जगहों पर वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया.

Read More : अब नए पैटर्न पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

जहांगीरपुरी कार्रवाई मामले में अब तक क्या हुआ

इस घटना के बाद जहांगीरपुरी में एनडीएमसी की ओर से जारी अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई की गई, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. साथ ही यथास्थिति बरकरार रखने के आदेश दिया है. आज इस मामले में फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है.

अब नए पैटर्न पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अब नए पैटर्न पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का नया पैटर्न वर्ष 2023 से और 12वीं के लिए वर्ष 2025 तक लागू करने के निर्देश दिए. शिक्षा विभाग के प्रस्तुतीकरण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि संरचनात्मक, शैक्षणिक और प्रशासनिक सुधार के लिए कक्षा 12वीं में बोर्ड परीक्षा का नया पैटर्न 2025 तक लागू करने की जरूरत है.

10वीं की बोर्ड परीक्षा का नया पैटर्न 2023 से होगा लागू

सीएम योगी ने कहा कि, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का नया पैटर्न 2023 से नया सत्र शुरू होने के पहले लागू करें. मुख्यमंत्री ने कक्षा नौ और 11 में इंटर्नशिप कार्यक्रम, रोजगारोन्मुख कौशल शिक्षा और सर्टिफिकेशन, राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण की स्थापना की दिशा में कार्रवाई शुरू करने का निर्देश देते हुए कहा कि, पांच वर्ष पर विद्यालयों का मूल्यांकन और सर्टिफिकेशन भी किया जाए.

विद्यालयों में लागू होंगी ये सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि पांच वर्षों के भीतर सभी असेवित क्षेत्रों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कॉलेज की स्थापना के लिए अभी से रणनीति बनाकर कार्रवाई शुरू की जाए. सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, रियल टाइम मॉनिटरिंग, स्टूडेंट ट्रैकिंग सिस्टम और एकीकृत डाटा प्रबंधन प्रणाली की व्यवस्था लागू हो. उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी 100 दिनों में राजकीय विद्यालयों में वाई फाई की सुविधा, सभी विद्यालयों की वेबसाइट, सभी विद्यार्थियों की ईमेल आईडी, राजकीय विद्यालयों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस शुरू करने के प्रयास हो. करियर काउंसलिंग पोर्टल पंख का विकास, विद्यालय ऑनलाइन अनुश्रवण श्रेणीकरण और ई-लाइब्रेरी पोर्टल का विकास किया जाए.

शैक्षिक पदों की रिक्तियां जल्दी पूरी करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने दो वर्षों के भीतर संस्कृत शिक्षा निदेशालय का गठन करने का निर्देश देते हुए यह भी कहा कि शिक्षा में तकनीक के उपयोग को देखते हुए एकीकृत डाटा प्रबंधन प्रणाली लागू कराया जाए. उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर शैक्षिक पदों की रिक्तियों पर चयन की प्रक्रिया यथाशीघ्र पूरी की जाए. योग शिक्षक के पदों पर भी म चयन की कार्रवाई हो.

Read More : कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार

अध्यापक पुरस्कारों के लिए मानकों में संशोधन पर विचार

उन्होंने कहा कि, अध्यापक पुरस्कारों के लिए मानकों में संशोधन करने पर विचार करें. मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि आगामी 100 दिनों में 120 राजकीय महाविद्यालयों में ई-लर्निंग पार्क और एबाकस-यूपी के लिए नियमावली बनाकर पोर्टल की शुरुआत करें. साथ ही निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल, पांच राजकीय महाविद्यालयों और तीन राज्य विश्वविद्यालयों में इनक्यूबेटर्स की शुरुआत करें.