सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

यूपी में 9 आईपीएस अफसरों के तबादला

लखनऊ : योगी सरकार 2.0 ने बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए गुरुवार रात पुलिस विभाग में प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादला कर दिए। इनमें अजय आनंद, ज्योति नारायण, एमके बसाल समेत कई अफसर शामिल हैं। यहां जानते हैं तबादला किए गए 9 आईपीएस में से किसे कहां तैनाती मिली है।

ये है पूरी लिस्ट

अजय आनंद ADG ट्रेनिंग सुल्तानपुर बने ज्योति नारायण ADG ट्रेनिंग जालौन रवि जोसेफ लुक्कू ADG PTC मुरादाबाद अशोक कुमार सिंह को ADG ट्रैफिक का अतिरिक्त चार्ज एमके बसाल ADG क्राइम बनाए गए सतीश कुमार माथुर को DG मानवाधिकार का भी काम केएस प्रताप कुमार ADG PAC बनाए गए सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी DIG विजिलेंस बने विजय ढुल SP पुलिस अकादमी मुरादाबाद बने

Read More : सीएम योगी ने दिए निर्देश, 100 दिनों में एसटीएफ अयोध्या यूनिट का होगा गठन

मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश

सतत प्रयासों से कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग ने गत वर्षों में बंदियों के रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा दिया गया है। कारागारों में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हुई है। इसे और सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता है।

कारागारों की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक तकनीक का उपयोग किया जाए। सौ दिनों में सात वीडियो कांफ्रेंसिंग इकाईयों का पुनर्स्थापन और कारागार मुख्यालय में मल्टी कांफ्रेंस यूनिट की स्थापना की जाए।
जेलों में बंदियों के ओवर क्राउंडिंग की समस्या के निदान के लिए पुराने कारागारों में नए बैरक का निर्माण किया जाए। अमरोहा, संभल, शामली और मुजफ्फरनगर में जिला कारागार के निर्माण के लिए भूमि क्रय की जाए। अमेठी, हाथरस, औरेया, हापुड़, चंदौली, भदोही, अमरोहा, सम्भल, कुशीनगर, महोबा में जिला कारागार के निर्माण की कार्यवाही शुरू की जाए।
 बंदियों की समय-पूर्व रिहाई के संबंध में लागू वर्तमान नीति में संशोधन की जरूरत है। इसे अगले 100 दिनों में कर लिया जाना चाहिए।

महिला हेल्प डेस्क पर सेनेटरी नैपकिन डिस्पेंसर और इंसेमिनेटर कि सुविधा होनी चाहिए। 1090 को पब्लिक सेफ्टी अवेयरनेस पॉइंट का दर्जा दिया जाए।

बाल यौन शोषण से जुड़े अति संवेदनशील प्रकरणों में अतिरिक्त संवेदनशीलता अपेक्षित है। अभियोजन को और मजबूत किए जाने की जरूरत है।

नागरिक केंद्रित यूपी कॉप और बीट प्रहरी एप को और प्रभावी बनाये जाने की जरूरत है। ◆ इंसिडेंट कमांड कंट्रोल के लिए सभी जिलों में हाईटेक लॉ एंड ऑर्डर क्यूआरटी स्थापित कराए जाएं। डिजिटल वालंटियर सी-प्लान एप से 20 लाख लोगों को जोड़ने की कार्यवाही हो।

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।