सरकारी कर्मचारियों को आज से मिलेगा कैशलेस हेल्थ कार्ड
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के 20 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को गुरुवार को बड़ी सुविधा देने जा रही है |अब सरकारी कर्मचारियों , पेंशनरों और उनके परिवारजनों को कैशलेस इलाज की सुविधा आज से मिलेगी | इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के लोकभवन में पंडित दीन दयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत करेंगे | मिली जानकारी के मुताबिक सीएम योगी सुबह 11 बजे कैशलेस हेल्थ कार्ड का शुभारंभ करेंगे | इसके लिए 10 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है | अब हेल्थ कार्ड दिखाकर सरकारी कर्मी व उनके परिजन सरकारी अस्पताल व योजना से सम्बद्ध अस्पताल में मुफ्त इलाज करा सकेंगे |
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक यूपी देश का पहला राज्य होगा, जहां सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिवारजनों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी | गौरतलब है कि योगी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में कैशलेस इलाज देने का वादा किया था | इसके बाद अपने दूसरे कार्यकाल में स्वास्थ्य विभाग ने इस योजना को अपने 100 दिनों के एजेंडे में भी शामिल किया था |
टिप्पणियाँ