रविवार, 8 नवंबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

पूर्व ओएसडी भोला यादव हुए गिरफ्तार

केंद्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लालू यादव के पूर्व ओएसडी भोला यादव को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये गिरफ्तारी रेलवे भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में हुई । इतना ही नहीं सीबीआई ने बिहार के पटना और दरभंगा में चार ठिकानों पर छापे भी मारे हैं । भोला यादव 2004 से 2009 तक लालू यादव के ओएसडी रहे। लालू यादव उस वक्त केंद्रीय रेल मंत्री थे। उसी समय रेलवे में भर्ती घोटाला हुआ था।

आरोप है कि भोला यादव ही घोटाले का कथित सरगना है। आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते जॉब लगवाने के बदले में जमीन और प्लॉट लिए गए थे । सीबीआई ने इसी मामले में जांच के बाद पिछले दिनों लालू यादव , राबड़ी देवी , मीसा यादव , हेमा यादव और कुछ ऐसे उम्मीदवारों पर केस दर्ज किया है , जिन्हें प्लॉट या प्रॉपर्टी के बदले जॉब दी गई । इससे पहले सीबीआई ने मई में इस मामले में लालू यादव से जुड़ीं 17 जगहों पर छापेमारी की थी । सीबीआई की यह कार्रवाई करीब 14 घंटे तक चली थी। ये छापेमारी लालू यादव , उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित जगहों पर की गई थी |

Read More:बिशप धर्मराज रसालम को एयरपोर्ट पर यूके जाने से रोका गया

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।