बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

बहराइच में आग का कहर, तेतारपुर में तीन सौ बीघे गेहूं की फसल जलकर हुई राख

बहराइच : अशोक सोनी : बौडी थाना क्षेत्र के अमवा तेतारपुर में शनिवार को लगी आग ने तेज़ हवा के झोंकों के कारण विकराल रूप धारण कर लिया । खेतों में खड़ी सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई । सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक काफी नुकसान हो गया था । किसानों ने ट्रैक्टर से जुताई कर आग बुझाने का काफी प्रयास किया ।

महसी तहसील के ग्राम पंचायत अमवा तेतारपुर में खेत में लगी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से क्षेत्र के 85 किसानों की तीन सौ बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। तेज हवा के चलते ग्रामीणों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी । ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से जुताई कर किसी तरह आग पर काबू पाया । काफी देर बाद पहुंची दमकल की टीम ने आग बुझाई । सूचना मिलने पर बौंडी थाना अध्यक्ष आरडी मौर्य, लेखपाल चंद्र प्रकाश पांडेय, डायल 112, एम्बुलेंस मौके पर पहुंची व क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे । महसी तहसीलदार विपुल कुमार0 सिंह ने बताया की फसल नुकसान का आकलन कराया जा रहा है जिससे तेतारपुर के किसानों को मदद दिलाई जा सके ।

Read More : एक नागिन का इंतकाम, युवक को 7 बार डंसा

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।