रविवार, 8 नवंबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं, ममता कुलकर्णी के बयान से मचा बवाल

एक्ट्रेस से साध्वी बनी ममता कुलकर्णी का दाऊद इब्राहिम को लेकर एक बयान चर्चा में है। उनसे गोरखपुर में दाऊद इब्राहिम को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मेरा दाऊद से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं था। किसी एक का नाम जरूर था, लेकिन आप देखोगे उसने कोई बम ब्लास्ट या एंटी नेशनल चीज नहीं की थी। देश के अंदर, मैं उनके साथ तो नहीं हूं। वह टेररिस्ट नहीं था, जिनके साथ आप मेरा नाम लेते हो, उन्होंने मुंबई में बम ब्लास्ट नहीं किया। दाऊद को मैं अपने जीवन में कभी नहीं मिली। इस बयान पर ममता कुलकर्णी ने अब अपनी सफाई भी दी है।

आपको बता दे कि 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से सबका दिल जीत लेने वाली ममता कुलकर्णी अब संन्यास ले चुकी हैं और धर्म की राह पर हैं। वह अब महामंडलेश्वर यमाई ममता नंदगिरी बन गई हैं।

दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं

ममता कुलकर्णी का नाम विक्की गोस्वामी के साथ जुड़ा रहा है, माना जा रहा है कि दाऊद के सवाल पर विक्की गोस्वामी का नाम लिए बिना कह रही थीं कि वो आतंकवादी नहीं थे। इससे पहले भी कई इंटरव्यू में वह विक्की गोस्वामी को लेकर बहुत सी चीजें कह चुकी हैं। ऐसे में अब दाऊद इब्राहिम के समर्थन में ममता के चौकाने वाले बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, जो तेजी से वायरल हो रहा है। मंगलवार को गोरखपुर पहुंची ममता ने पत्रकारों को जवाब देते हुए, अपने विवादित बयान में यह कहकर सभी को हैरान कर दिया कि दाऊद इब्राहिम ने बम ब्लास्ट नहीं कराया था।

ममता कुलकर्णी ने विवादित बयान पर दी सफाई

अपने ही दिए हुए बयान पर ममता कुलकर्णी ने सफाई दी है और कहा बयान को ठीक तरीके से सुने और साधु-संत विवेक का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि उनका नाम कभी दाऊद से नहीं जुड़ा, कुछ समय के लिए विक्की गोस्वामी से जुड़ा। लेकिन उसका नाम कभी देश विरोधी गतिविधियों में नहीं आया। बता दें कि महामंडलेश्वर यमाई ममता किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी किन्नर के साथ गोरखपुर के पीपीगंज में आयोजित एक कार्यक्रम का हिस्सा थीं।

Read More :  एसडीएम की गाड़ी पर पथराव, अफसर ने भागकर बचाई अपनी जान

टिप्पणियाँ (2)

  1. * * * $3,222 deposit available! Confirm your operation here: https://www.webitsolution.in/index.php?s5hx9o * * * hs=a71ce0a0118f95ad10977a13f1c7f337*

    hdr978
    रिपोर्ट करें
  2. iswap24.com

    Really insightful post — Your article is very clearly written, i enjoyed reading it, can i ask you a question? you can also checkout this newbies in classied. iswap24.com. thank you
    रिपोर्ट करें

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।