रविवार, 11 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

5 दिन बाद दिल्‍ली-मुंबई में होगा कोरोना का ब्लास्ट

नई दिल्लीः देश में कोरोना की तीसरी लहर का कहर जारी है। 9 जनवरी को 1.79 लाख नए केस सामने आए। विशेषज्ञों की मानें तो फरवरी की शुरुआत में देश में तीसरी लहर का पीक आ सकता है। तब रोजाना 4 से 8 लाख केस दर्ज हाेने की आशंका है। उनका कहना है कि दिल्ली और मुंबई में तीसरी लहर का पीक 15 जनवरी को आ सकता है। यह दावा आईआईटी कानपुर के मैथमैटिक्स और कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर मनिंद्र अग्रवाल ने किया है। वे कंप्यूटर मॉडल की मदद से बताते हैं कि महामारी आगे कैसा बर्ताव करने वाली है। उनका यह भी कहना है कि 15 मार्च के आसपास देश में तीसरी लहर पार होने की संभावना है।

Read More : मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, प्लेन को पुशबैक देने के लिए कार में लगी आग

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।