रविवार, 11 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

बहराइच के नानपारा के अपना दल विधायक राम निवास वर्मा पर हमला, गाड़ी पर ईंटों की बौछार

 डिजिटल डेस्क : बहराइच-रूपेडीहा हाईवे पर चारसंडा माफी के पास घात लगाकर बैठे तीन युवकों ने नानपारा के नवनिर्वाचित विधायक और अपना दल एसके विधान मंडल दल के नेता राम निवास वर्मा की कार पर ईंटों की बौछार कर दी. चालक के ब्रेक लगाने के बाद जब गनर कार से कूदा तो हमलावर भाग गए। कार के साइड का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार व मटेरा एसएचओ मौके पर पहुंचे.

नानपारा विधायक राम निवास वर्मा नानपारा क्षेत्र के असवा गांव से नरसिंह दीहा आ रहे थे. चारसंडा माफी में एक ऑटो एजेंसी के पास तीन युवक खड़े थे. जैसे ही कार उनके पास पहुंची। युवकों ने उनकी कार पर पथराव कर दिया। इस हमले में विधायक का साइड का शीशा टूट कर सड़क पर बिखर गया. नानपारा थाना प्रभारी राज कुमार सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है.

Read More : जमीन विवाद में दबंगों ने पूर्व प्रधान पर हथियारों से बोला हमला, 4 की मौत

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।