गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

अमेठी में अवैध इमारत पर चला योगी का बुलडोज़र, भूमाफियाओं में मची खलबली

अमेठी:  रिपोटर:-राजेश सोनी -उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की वापसी के बाद काली कमाई और अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलने का सिलसिला जारी है. आज प्रदेश की अमेठी जनपद में योगी का बुलडोज़र एक बार फिर चला है. आपको बताते चले कि जनपद अमेठी के थाना शिवरतनगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत टिकरी में वन विभाग की बेशकीमती भूमि पर बनी अवैध इमारत को प्रशासन द्वारा ढहवा दिया गया है। एसडीएम शिवानी सिंह सीओ अजय कुमार सिंह एवं तहसीलदार दिग्विजय सिंह के साथ शिवरतनगंज इन्हौना फुरसतगंज समेत कई थानों की पुलिस फोर्स एवं भारी संख्या में पीएसी मौके पर मौजूद हैं और योगी का बुलडोज़र अवैध इमारत को ढहाने में जुटा है। तहसील प्रशासन की कार्यवाही से भूमाफियाओं में खलबली मच गई है

बताया जा रहा है कि अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने पहले नोटिस थमा कर कुछ दिनों की मोहलत दी थी। लेकिन जब अतिक्रमण नहीं हटा तो वन, राजस्व और पुलिस विभाग की टीम पीएसी के जवानो की मौजूदी बुलडोजर चला कर मकान को तोड़ दिया गया। अतिक्रमणकारी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 80 ‘‘अ’’ के तहत कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण भूमि से बेदखली आदेश जारी किया गया एवं अतिक्रमणकारी को वन भूमि से समस्त अतिक्रमण खाली करने हेतु आदेशित किया गया था। लेकिन प्रशासन के नोटिस को नजरअंदाज किया जा रहा था। निर्धारित समय पर अतिक्रमण नहीं हटने से प्रशासन ने खुद पहुंचकर कार्रवाई की है।

Read More : बरेली: सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर चला बुल्डोजर

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।