सोमवार, 9 नवंबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

एतिहासिक होगा योगी 2.0 शपथ ग्रहण समारोह: दो घंटे तक हर मंदिर में बजेंगे घंटे

डिजिटल डेस्क  : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त तैयारियां की हैं। ये तैयारियां ऐसी हैं कि शपथ ग्रहण वाले दिन उत्तर प्रदेश के हर जिले, शहर, तहसील कस्बे और गांव के मंदिरों में घंटे बजेंगे। आरतियां होंगी और लोक कल्याण के लिए पूजा-अर्चना होगी। यही नहीं उत्तर प्रदेश के सभी मठ-मंदिरों से साधु-संतों को शपथ ग्रहण के लिए लखनऊ आने का बुलावा भेजा गया है। पार्टी की ओर से यहां तक निर्देश दिए गए हैं कि लखनऊ आने वाले हर कार्यकर्ता को अपनी गाड़ी पर झंडे लगा कर आना होगा। भारतीय जनता पार्टी शपथ ग्रहण समारोह को एक भव्य एतिहासिक समारोह के तौर पर आयोजित करने की तैयारी कर रही है।

मंदिरों में होगी पूजा-अर्चना

भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल की ओर से जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक लखनऊ में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के सभी जिलों, मंडल और शक्ति केंद्रों तक के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए बाकायदा जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वह सूची बनाकर प्रदेश मुख्यालय में भेजें, ताकि उसी अनुसार व्यवस्थाएं की जा सकें। भाजपा के निर्देश के मुताबिक तय हुआ है कि जिस दिन शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा, उस दिन सुबह आठ बजे से लेकर दस बजे तक प्रदेश के सभी शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यकर्ता अपने-अपने इलाके के मंदिरों में लोक कल्याण के लिए पूजा-अर्चना करेंगे।

Read More : पुतिन को सता रहा जहर देकर हत्या करने का डर, पर्सनल स्टाफ के 1000 कर्मचारियों को काम से निकाला!

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।