रविवार, 8 नवंबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

शादी में हुआ जमकर बवालः दूल्हा-दुल्हन ने जेल में मनाई सुहागरात !

नई दिल्लीः शादी किसी भी कपल के लिए उनका सबसे खास दिन होता है। इसके बाद उनकी नई जिंदगी शुरू हो जाती है। ऐसे में हर कोई शादी के बाद जिंदगी की शुरुआत अच्छी जगह से करना चाहता है। हालांकि एक कपल के साथ कुछ अलग ही कांड हो गया और उनकी शादी की रात जेल की कालकोठरी में गुजरी। जेल में सिर्फ दूल्हा-दुल्हन ही नहीं, उनके साथ उनका दोस्त भी मौजूद था। ये घटना स्कॉटलैंड में साल 2019 में हुई थी, जिसका फैसला अब कोर्ट ने सुनाया है।दरअसल शादी की पार्टी में हुए हंगामे के बाद लिविंगस्टॉन शेरिफ कोर्ट में केस फाइल किया गया था, जिसमें अब आखिरी फैसला दिया गया है।

दुल्हन ने मां पर किया हमला

एक रिपोर्ट के मुताबिक 26 साल की क्लेयर गुडब्रांड और 33 साल के बॉक्सर इमोन गुडब्रांड की शादी साल 2019 में हुई थी। इस शादी में सभी ने जमकर ड्रिंक की और किसी बात को लेकर क्लेयर का विवाद अपनी मां से हो गया। फिर दुल्हन ने अपनी 47 साल की मां को बालों से पकड़कर घसीटा और जूतों से मारा। मां का आरोप था कि उनकी बेटी ने उन्हें मार डालने के लिए गर्दन दबाई थी। इस पूरी घटना में क्लेयर के बॉक्सर पति ईमोन और उनके दोस्त कीरन ने भी दुल्हन के पिता डेविड पर अटैक किया था। प्रोफेशनल बॉक्सर रह चुके ईमोन ने अपने ससुर पर मुक्के बरसा दिए। ये पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।

Read More : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, नगालैंड, असम और मणिपुर में AFSPA के क्षेत्र घटाए गए

जेल में गुजरी शादी की रात
घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरा मामला जानकर हैरान रह गई। दुल्हन के माता-पिता की शिकायत पर खुद उनकी बेटी, उसके नए-नवेले पति ईमोन और दोस्त कीरन को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। घटना के बाद तीनों को ही जेल भेजा गया और इस तरह क्लेयर-ईमोन की सुहागरात जेल की काल-कोठरी में मनी। 3 साल बाद मामले में क्लेयर को दोषी करार दिया गया है।

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।