Sign in
  • होम
  • लखनऊ
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • सिनेमा
  • खेल
  • जॉब
  • एजुकेशन
  • टेक न्यूज़
  • लाइफ स्टाइल
  • सरकारी योजना
  • करियर
  • धर्म
  • राशिफल
  • व्यापार
  • सम्पादकीय
  • हेल्थ
  • वायरल
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
Facebook
Instagram
Telegram
X
WhatsApp
Home देश तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन ने बजट के लोगो में बदला...
  • देश
  • राजनीति

तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन ने बजट के लोगो में बदला रुपये का सिंबल

By
एम० आई० मंसूरी
-
13/03/2025
0
197
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp
    तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन ने बजट के लोगो में बदला रुपये का सिंबल
    तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन ने बजट के लोगो में बदला रुपये का सिंबल

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परिसीमन और त्रिभाषा फॉर्मूला जैसे कई मुद्दों पर एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके सरकार लगातार केंद्र सरकार से भिड़ रही है। डीएमके का आरोप है कि केंद्र सरकार तमिलनाडु पर हिंदी को थोपने का प्रयास कर रही है। वहीं, अब तमिलनाडु की डीएमके सरकार ने एक और ऐसा कदम उठा दिया है जिससे विवाद बढ़ सकता है। तमिलनाडु के बजट के लोगो में रुपये का सिंबल बदल दिया गया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में……

    क्या है पूरा मामला ?

    तमिलनाडु सरकार 14 मार्च को राज्य का बजट पेश करने जा रही है। इस बजट को लेकर तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन ने X पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि बजट के लोगो में रुपये के आधिकारिक सिंबल ₹ की जगह तमिल भाषा में ரூ सिंबल का प्रयोग किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सीएम एमके स्टालिन ने तमिल में लिखा कि समाज के सभी वर्गों के लाभ के लिए तमिलनाडु का व्यापक विकास सुनिश्चित करना है।

    https://avp24news.com/wp-content/uploads/2025/03/Tamil-Nadu-CM-MK-Stalin-changed-the-rupee-symbol-in-the-budget-logo.mp4

    सीएम एम के स्टालिन ने लगाया भाजपा पर आरोप

    इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) एक भगवा नीति है, जिसका मकसद हिंदी को बढ़ावा देना है। एम के स्टालिन ने ये भी दावा किया कि भाजपा संसदीय क्षेत्रों के प्रस्तावित परिसीमन के जरिये अपने दबदबे वाले उत्तरी राज्यों में सीटों की संख्या बढ़ाकर अपनी सत्ता बनाए रखने की कोशिश कर रही है।

    अन्नाद्रमुक ने डीएमके पर बोला हमला

    वहीं, दूसरी ओर अन्नाद्रमुक के नेता एम थंबीदुरई ने कांग्रेस पर तमिलनाडु में हिंदी की शुरुआत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस से हाथ मिलाने के लिए मंगलवार को डीएमके पर हमला बोला है। थंबीदुरई ने कहा, त्रिभाषा फॉर्मूले के लिए कौन जिम्मेदार है? यह कांग्रेस की सरकार है। हिंदी की शुरुआत किसने की? कांग्रेस सरकार।

    वे (द्रमुक) कांग्रेस के साथ क्यों बने हुए हैं? वे (कांग्रेस) त्रिभाषा फॉर्मूला लेकर आए, हिंदी थोपा। यह सब कांग्रेस सरकार ने किया है। अब वे (द्रमुक) उनसे (कांग्रेस) जुड़ गए हैं और एक खेल खेल रहे हैं।

    read more :    हरियाणा नगर निकाय चुनाव : एक परिवार के 3 लोग चुनाव जीतकर बने पार्षद

    • TAGS
    • AIADMK
    • AIADMK leader M Thambidurai
    • Big Breaking News
    • BJP
    • breaking news
    • budget logo
    • cheif minister mk stalin
    • Congress
    • D M K
    • D M K CHEIF
    • India
    • M k stalin
    • National
    • PM MODI
    • rahul gandhi
    • rupee symbol
    • rupee symbol in the budget logo
    • STALIN
    • Tamil Nadu
    • Tamil Nadu CM MK Stalin
    • Tamil nadu Goverment
    Facebook
    X
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleहरियाणा नगर निकाय चुनाव : एक परिवार के 3 लोग चुनाव जीतकर बने पार्षद
      Next articleरूसी सेना को जंग में मिली बड़ी सफलता, यूक्रेन को लगा तगड़ा झटका
      एम० आई० मंसूरी
      एम० आई० मंसूरी
      http://www.avp24news.com
      Facebook Mail X Youtube

      ABOUT US

      This Site For news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

      Facebook
      Instagram
      Telegram
      X
      WhatsApp

      Avp24News.com