रविवार, 11 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर फैली अफवाहें, कहा गया क्रिटिकल, लेकिन बहन उषा ने कहा….

मुंबई: मशहूर गायिका लता मंगेशकर कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। फैन्स लगातार स्वर कोकिला का हेल्थ अपडेट जानना चाह रहे हैं। इस बीच लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर कुछ अफवाहें भी सोशल मीडिया पर फैलीं, जिन पर उषा मंगेशकर का रिएक्शन आया है। इसके साथ ही उषा ने लता मंगेशकर का हेल्थ अपडेट भी दिया है। उषा ने बताया कि लता दीदी की तबीयत में सुधार है।

लता दीदी की तबीयत में सुधार है…
उषा मंगेशकर ने लता मंगेशकर के स्वास्थ्य और सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर कहा, ‘लता दीदी की तबीयत में सुधार है, उनको स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याए हैं, लेकिन वो रिकवर कर रही हैं और स्टेबल हैं… लेकिन हम ये नहीं कह सकते कि वो कब घर वापस आएंगी, ये तो डॉक्टर्स ही बता सकते हैं।’

Read More : गोवा में 32 सीटों पर लड़ेगी तृणमूल, 8 सीटें चलेगी छोड़कर

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।