रविवार, 8 नवंबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

दिवाली से पहले राहत : सरसों तेल समेत सभी खाने के तेल हुए सस्ते

नई दिल्ली : दिवाली से पहले आम आदमी के लिए राहत भरी खबर है। दिवाली और छठ पूजा से पहले खाने का तेल सस्ता हो गया है। त्योहारी मौसम में लोगों को राहत देते हुए अडाणी विल्मर  और रुचि सोया  इंडस्ट्रीज सहित प्रमुख खाद्य तेल कंपनियों  ने थोक कीमतों में 4-7 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है।

प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार सख्त, पटाखों की बिक्री पर एसडीएम करेंगे पैनी नजर

आगे भी घट सकती है तेल की कीमत

चतुर्वेदी ने बताया कि इस साल घरेलू सोयाबीन और मूंगफली की फसल में तेजी दिख रही है, जबकि सरसों की बुवाई की शुरुआती रिपोर्ट बहुत अच्छी है और भरपूर रैपसीड फसल होने की उम्मीद है. ऐसे में, तेल की कीमत आगे भी घटने की उम्मीद जताई जा रही है. इसके अलावा विश्व खाद्य तेल आपूर्ति की स्थिति में भी सुधार हो रहा है जिससे अंतरराष्ट्रीय कीमतों में और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है.

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।