रविवार, 11 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

प्रदर्शनकारियों ने पीएम आवास में लगाई आग, दुबई भागने की तैयारी में ओली?

इस वक्त की बड़ी खबर नेपाल से सामने आ रही है। नेपाल में भारी विद्रोह हुआ है और तख्तापलट की आशंका जताई जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने भक्तपुर के बालकोट स्थित प्रधानमंत्री ओली के आवास में आग लगा दी है। ऐसे में खबरें सामने आ रही हैं कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली नेपाल छोड़कर दुबई भाग सकते हैं। ओली को दुबई ले जाने के लिए प्राइवेट प्लेन तैयार है।

नेपाल में क्यों शुरू हुआ था प्रदर्शन ?

नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन शुरू हुआ था। लेकिन युवाओं की भीड़ और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हो गई, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज्यादा लोग घायल हैं। इसके बाद ये प्रदर्शन अपने चरम पर पहुंच गया। मंगलवार को प्रदर्शन का दूसरा दिन है और आक्रोशित युवाओं की भीड़ लगातार हिंसक प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के मंत्रियों के घरों पर भी हमला करना शुरू कर दिया है।

प्रदर्शनकारियों ने पीएम ओली के आवास में आग लगाई

मिली जानकारी के मुताबिक, नेपाल के ललितपुर के भैसपति में हेलीकॉप्टर उड़ते देखे गए, जबकि हिमालयी देश में छात्रों के नेतृत्व में हिंसक सरकार विरोधी प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने भक्तपुर के बालकोट स्थित प्रधानमंत्री ओली के आवास में आग लगा दी। ओली फिलहाल बलवतार स्थित प्रधानमंत्री आवास पर हैं। नेपाल के बिगड़ते हालात को देखते हुए पीएम ओली ने डिप्टी पीएम को देश की कमान सौंपी है। युवा ओली सरकार को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

नेपाल के राष्ट्रपति आवास में घुस चुके हैं प्रदर्शनकारी

नेपाल के राष्ट्रपति आवास में प्रदर्शनकारी घुस चुके हैं। काठमांडू में जगह-जगह आगजनी और पथराव की घटनाएं सामने आ रही हैं। राष्ट्रपति के निजी आवास पर कब्जा कर लिया गया है और जगह-जगह तोड़फोड़ की गई है। नेपाल में हिंसा अपने चरम पर पहुंच चुकी है और हालात काफी बिगड़ गए हैं। नेपाल के बिगड़ते हालात को देखते हुए पीएम ओली ने डिप्टी पीएम को देश की कमान सौंपी है। युवा ओली सरकार को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। Gen-Z की मांग है कि नेपाल में अंतरिम सरकार का गठन किया जाए।

read more :  अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।