07 जनवरी 2022 का पंचांग: शुक्रवार का पंचांग और जानिए शुभ व अशुभ मुहूर्त

आज पौष माह शुक्ल पक्ष की पँचमी है। आज वैभव लक्ष्मी का व्रत है व पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज असत्य मत बोलें। दान पुण्य करें। आज चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार
है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 07 जनवरी 2022 (Today Panchang)
दिनांक 07 जनवरी 2022
दिवस शुक्रवार
माह पौष, शुक्ल पक्ष
तिथि पंचमी
सूर्योदय 07:15 am
सूर्यास्त 05:40 pm
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि कुम्भ
करण बालव
योग व्यतीपात

Read More : प्रधानमंत्री मोदी कल कोलकाता में चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन करेंगे 

07 जनवरी 2022 का पंचांग: शुक्रवार का पंचांग और जानिए शुभ व अशुभ मुहूर्त

शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:58 am से12:51 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04 pm से 07:29 pm तक
राहुकाल का समय प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक है। इस दौरान किसी शुभ काम को करने से परहेज करें।