गुरुवार, 5 नवंबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

भारत के खिलाफ मुकाबले से एक दिन पहले पाक ने किया टीम का ऐलान

नई दिल्लीः 24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने 12 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसकी घोषणा पाक टीम के कप्तान बाबर आजम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की। पाकिस्तान टीम ने अपने 12 खिलाड़ियों में बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, हैदर अली, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ को जगह दी। टीम ने पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को अंतिम 12 में शामिल नहीं किया।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए सरफराज को पहले पाकिस्तान की टीम में जगह भी नहीं मिली थी, लेकिन बाद में उनको 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। सरफराज टीम के बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं। ऐसे में इस मैच में पाक टीम को मैदान पर उनके अनुभव की कमी खल सकती है।

मलिक की हुई वापसी

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले शोएब मलिक की अंतिम 12 में वापसी हुई है। मलिक ने राष्ट्रीय टीम के लिए आखिरी मुकाबला लगभग एक साल पहले खेला था। 2007 से अब तक शोएब ने 5 टी-20 वर्ल्ड कप खेले गए हैं। साथ ही उनके पास 22 साल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अनुभव भी है। टी-20 वर्ल्ड कप के 28 मुकाबलों में मलिक ने 32.11 की औसत के साथ 546 रन बनाए हैं।

पिघल रही है पनडुब्बी विवाद की बर्फ, बिडेन ने फ्रांस के राष्ट्रपति से की बातचीत

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।