रविवार, 11 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

OTT: इंतज़ार खत्म, जल्द रिलीज़ होंगी ये सीरीज

मनोरंजन के रूप में OTT ने खास जगह बनाई है। लॉकडाउन के कारण जब थिएटर बंद हुए तो दर्शकों से लेकर मेकर्स के दिल में एक ही चिंता थी कि फिल्में कहां रिलीज होंगी और कब रिलीज होंगी। ऐसे में OTT पर फिल्में रिलीज की गईं जो दर्शकों को पसंद आई। ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे खास बात ये है कि यहां फिल्म रिलीज होने के साथ साथ वेब सीरीज भी रिलीज होती हैं जो दर्शकों को ज्यादा पसंद आती है।

इसी साल रिलीज होंगी ये सीरीज

वेब सीरीज में लोगों को टीवी शो से हटकर कंटेंट मिलते हैं और फिल्म वाला फील भी मिल जाता है। ऐसे में दर्शक वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल OTT पर सीरीज का इंतजार करने वाले लोगों के लिए ओटीटी पर बड़ा तोहफा मिलने वाला है। बहुत सी कहानियों के दूसरे पार्ट रिलीज होने वाले हैं तो वहीं नई कहानियां भी ओटीटी पर सामने होंगी।

लिटिल थिंग्स 4 [Little Things Season 4]

कैसे एक कपल के रिश्ते में छोटी छोटी बातें भी बहुत महत्व रखती हैं और वहीं छोटी बातें रिश्ते को मजबूत बनाती हैं ये इस वेब सीरीज में दिखाया गया है। इस सीरीज OTT के अब तक तीन सीजन को काफी पसंद किया गया है और फैंस के सामने अब चौथा सीजन आने वाला है। दर्शकों को मिथिला पाल्कर और ध्रुव सहगल की केमेस्ट्री काफी पसंद है।

दिल्ली क्राइम सीजन 2 [Delhi Crime Season 2]

दिल्ली में हुए निर्भया कांड को कोई भूल नहीं सकता। निर्भया के साथ हुए उस दर्दनाक अपराध पर दिल्ली क्राइम सीरीज बनाई गई थी। अब इसका दूसरा पार्ट जल्दी दर्शकों के सामने आना वाला है। OTT शो में शेफाली शाह, रसिका दुग्गल जैसे कलाकारों के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। वहीं अब इसके दूसरे पार्ट में क्या दिखाया जाएगा वो जानना दिलचस्प है।

 मिसमैच सीजन 2 [Mismatched Season 2]

रोहित सराफ, प्राजक्ता कोहली, रणविजय सिंह फिर से एक बार दर्शकों के सामने होंगे। मिसमैच्ड के नए सीजन में डिंपल और ऋषि की कहानी आगे बढ़ेगी। OTT नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस सीरीज के पहले सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

जामताड़ा 2 [Jamtara 2 ]

ऑनलाइन के जमाने में जहां लोगों को काफी सुविधाएं मिली हैं तो वहीं इसके चक्कर में अपराध भी काफी बढ़ गए हैं। इस सीरीज में दिखाया गया था कैसे फोन फ्रॉड के जरिए बच्चों को लूटा जाता है। इसकी कहानी दर्शकों को पसंद आई थी वहीं अब फैंस दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। ये सीरीज OTT नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

कोटा फैक्ट्री 2

कोचिंग सेंटर, क्लासेज, पढ़ाई और तैयारियों की कहानी कहती कोटा फैक्ट्री के पहले सीजन को काफी पसंद किया गया था। ब्लैक एंड व्हाइट में बनीं इस सीरीज से दर्शकों ने अलग सा ही जुड़ाव महसूस किया था। अब इसका दूसरा सीजन भी जल्द दर्शकों के सामने आने वाला है। ये सीरीज OTT नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।