सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

चीनी से जुड़े ये पांच उपाय कर लेंगे एक बार तो…

कोलकाता: चीनी खाने के ढेरों फायदे और नुकसान बताए गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीनी से जुड़े कुछ टोटके भी खूब प्रयोग में लाए जाते हैं। इन टोटकों को अलग-अलग समस्याओं के निदान में इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही ग्रहों से भी गहरा कनेक्शन बताया गया है। कहते हैं कि चीनी के प्रयोग से कुंडली में आए ग्रहदोष को भी दूर किया जा सकता है। चलिए जानते हैं जुड़े पांच उपायों के बारें में।

कुंडली में सूर्य ग्रह की दशा मजबूत करने के लिए भी चीनी से जुड़ा एक टोटका इस्तेमाल में लाया जाता है। इसके तहत तांबे के एक पात्र में चीनी और पानी का घोल मिलाकर पीना चाहिए। इससे कुंडली में सूर्य की दशा कमजोर नहीं होने की मान्यता है।

किसी नए कार्य पर जाने से पहले रात में एक तांबे के बर्तन में पानी और चीनी मिलाकर रख देना चाहिए। इस घोल को घर से निकलने से पहले पी लें।

Read More : यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने ग्रैमी मंच पर की अपील- ‘जितना हो सके समर्थन करें…’

कुंडली में राहु ग्रह की दशा मजबूत करने के लिए भी टोटके का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए एक लाल रंग के कपडे़ में बांध देनी चाहिए। इसके बाद इसे रात में सोते समय अपने तकिए के नीचे रख दें। ऐसा आप लगातार कई दिनों तक करें।

शनि ग्रह को शांत करने के लिए भी एक टोटका प्रयोग में लाया जाता है। इसके तहत पिसी हुई चीनी और नारियल के बूरे को एक साथ मिला देना चाहिए। इसके बाद इसे चीटियों को खिलाएं। मान्यता है कि इससे शनि देव की कृपा बरसती है।

चीनी से जुड़ा टोटका पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए भी काम में लाया जाता है। इसके लिए आपको आटे में चीनी मिलाकर रोटी पकानी चाहिए। इसके बाद इस रोटी को कौओं को खिलाएं। इससे पितृदोष समाप्त होने की मान्यता है।

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।