मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

मुस्लिम धर्मगुरुओं ने पुलिस प्रशासन से मुलाकात कर दिया मुबारकबाद

अयोध्या  :गुलशन सिद्दीकी : अयोध्या में शहर का माहौल खराब करने की कोशिश करने का मामला। जमा मस्जिद टाट शाह के इमाम शमशुल कमर व मौलाना मुख्तारूल हसन बगदादी और टाट शाह मस्जिद के कमेटी के सदर सुलतान अशरफ और नायब सदर कमर राइनी मुस्लिम धर्मगुरुओ ने एसएसपी शैलेश पांडे से की मुलाकात कर बुके भेट कर पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन को दिया मुबारकबाद।मुस्लिम धर्मगुरु ने कहा अयोध्या पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अराजक तत्वों को भेजा जेल। मुस्लिम धर्मगुरुओ ने भी दिया धैर्य का परिचय।कानून पर जताया विश्वास। 2 दिन पूर्व मस्जिदों के सामने फेंके गए थे आपत्तिजनक पोस्टर।पुलिस ने मामले में 7 लोगों को किया था गिरफ्तार कर भेजा जेल।

मुस्लिम धर्म गुरुओं से किया संवाद

जुमे​​​​ की नमाज को लेकर पुलिस ने मस्जिदों में जाकर मुस्लिम धर्मगुरुओं से बातचीत की और मुबारकबाद किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। सभी लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान मुस्लिम धर्मगुरुओं से कहा गया कि आप नमाज के दौरान सभी लोगों से शांति की अपील करें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील करें।

मिश्रित आबादी में निकाला गया पैदल मार्च

पुलिस के द्वारा रात में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस के अधिकारी खुद मौजूद रहे। उनके द्वारा लोगों से संवाद किया गया। लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा भी दिया गया। कमांडो टीम के साथ पुलिस ने पैदल मार्च किया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स उनके साथ मुबारकबाद मौजूद रही।

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की

एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने सभी लोगों से अपील की है कि वह किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। अगर कोई व्यक्ति किसी तरह की अफवाह वॉट्सऐप या किसी अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से अपील की है कि जुमे की नमाज के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखें और प्यार और सद्भाव के साथ जुमे की नमाज अदा करें।

Read More : बंद कमरे 4 में मिले महीने की बच्ची समेत 3 शव, हत्या या आत्महत्या!

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।