मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

राम नगरी अयोध्या के पंचायत भवन में हुई लाखों की चोरी

अयोध्या : अमित सिंह : राम राज्य में चोरों का आतंक थमने की नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में लगातार चोरी और लुट जैसी घटना सामने आने भी प्रशासन हाथ पर हाथ रख बैठते हुए नजर आ रहा हैं। आपको बातादें की राम नगरी अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहजपुर पंचायत भवन पर 14 / 15 अप्रैल की बीती रात अज्ञात चोरों के द्वारा सामने की दीवार काटकर अंदर में रखें लगभग लाखों के सामान चुरा ले गए। चोरी की सूचना ग्राम प्रधान रंजना देवी को लगभग 5 बजे सुबह हुई तो उन्होंने 112 नंबर को सूचना देकर चोरी से अवगत कराया जिस पर 112 पुलिस के जवान मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक दिनेश पांडेय पुलिस फोर्स के साथ पंचायत भवन सहजपुर पहुंच कर अपने स्तर से जांच पड़ताल शुरू कर दी है । वहीं दूसरी तरफ ग्राम प्रधान सहजपुर रंजना देवी ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि अज्ञात चोरों के द्वारा पंचायत भवन के अंदर रखी दो बड़ी बैटरी, दो कैमरा, इनवर्टर कंप्यूटर, लेजर प्रिंटर, स्मार्ट एल ई डी टीवी ,यूपीएस, डीबीसी, सिम समेत हाईडिस्क अज्ञात चोर चुरा ले गए। इस चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्राम प्रधान द्वारा चोरी की सूचना होने पर पंचायत सचिव रोजगार सेवक पंचायत सहायक को सूचना देकर मौके पर बुला लिया गया है।

Read More : हिट एंड रन मामले मे लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 4 आरोपी गिरफ्तार

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।