रविवार, 11 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

जम्मू-कश्मीर: गृहमंत्री शाह आज से दौरे पर, कई बड़े अफसर पहुंचे श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर: गृहमंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके लिए सीआरपीएफ की वीआईपी यूनिट शुक्रवार को जम्मू पहुंच गई। जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की वीआईपी यूनिट मुख्य रूप से स्टेज की सुरक्षा में होगी। जेके पुलिस के कमांडो सहयोग करेंगे। शुक्रवार को एडीजीपी मुकेश सिंह, एसएसपी चंदन कोहली ने भगवती नगर का दौरा कर सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा की। आयोजन स्थल को सील कर दिया गया है। हरेक शख्स को पूरी जांच के बाद ही अंदर घुसने दिया जा रहा है। भगवती नगर से जुड़ने वाले तमाम रास्तों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को अर्द्धसैनिक बलों के साथ तैनात किया गया है।

एनसीबी दफ्तर के लिए निकलीं अनन्या, आर्यन संग ड्रग्स चैट्स पर होगी पूछताछ

सुरक्षा एजेंसियों के कई बड़े अफसर श्रीनगर पहुंचे

तवी नदी के आसपास भी पुलिस और सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की गई है, क्योंकि आयोजन स्थल तवी नदी से सटा हुआ है। लिहाजा तवी नदी को भी सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। अमित शाह शनिवार को कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों के सभी चीफ के साथ बैठक करेंगे। आईबी, एमआई, रॉ, जेके पुलिस, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ और एनआईए के चीफ श्रीनगर पहुंच चुके हैं। कश्मीर में टारगेट कीलिंग और आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए ये अफसर अपने-अपने स्तर पर किए गए बंदोबस्त की जानकारी देंगे।

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।