सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

नए कपड़े नहीं दिलाए तो कक्षा तीन में पढ़ने वाले छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

वाराणसी : लंका थाना क्षेत्र के साकेत नगर कालोनी में गुरुवार की देर शाम 9 साल के मासूम ने नए कपड़े नहीं दिलाने पर फांसी लगा के जान दे दी | मासूम के इस कदम से परिजनों में कोहराम मच गया और वही कालोनी के आसपास रहने वाले लोग अवाक रह गए | साकेत नगर निवासी नौशाद अहमद एक स्कूल में कार्यरत है | गुरुवार को नौशाद ने बेटे आरिफ को नए कपड़े दिलाए और शानू को कुछ दिन बाद नए कपड़े दिलाने को कहा | इस बात से नाराज शानू अपने घर की छत बने कमरे में गया और लोहे के एंगल में रस्सी बांध कर उसके सहारे लटक गया |

परिजनों को शानू घर में दिखाई नहीं देने पर खोजबीन शुरू की | परिजन जब ऊपर छत पर पहुंचे तो शानू फंदे से लटकता देख परिजनों की चीख निकल गई | चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग जुट गए और सभी शानू को उतार के पास के अस्पताल ले गए जहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों के अनुसार शानू कक्षा 3 में पढ़ाई करता था. शानू के इस आत्मघाती कदम पर परिजन ही नही आसपास के लोग भी यकीन ही नहीं हो रहा है की इतना छोटा बच्चा बस कपड़ा नहीं दिलाए जाने पर ऐसा कदम उठा लेगा |

Read More : काला सागर में डूबा रूस का युद्धपोत, यूक्रेन के ‘हमले’ से हुआ था तबाह

शानू के पिता नौशाद बार बार अपने को कोस रहे थे | लंका थाना प्रभारी वेद प्रकाश राय ने बताया की परिजनों द्वारा कोई सूचना नहीं मिली अस्पताल से मेमो आने पर जानकारी मिली परिजनों द्वारा बच्चे के शव को दफना दिया गया है |

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।