अयोध्या में इंसानियत शर्मसार, खून से लथपथ मिली 7 साल की बच्ची, दुष्कर्म की आशंका

डिजिटल डेस्क : अयोध्या में एक 7 साल की मासूम बच्ची को खून से लथपथ हालत में देख लोगों के होश उड़ गए. यहां थाना कोतवाली इलाके के मोहल्ला बैराग में बुधवार रात करीब 9.30 बजे मासूम बच्ची के खून से लथपथ मिलने पर इलाके हड़कंप मच गया. मासूम के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है.

मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका
प्रारंभिक जांच में मासूम के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, गंभीर अवस्था में घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उसका उपचार जारी है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे घटना के आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है.

Read More : रूसी वैक्सीन की मंजूरी:WHO ने रोकी स्पुतनिक-V की इमरजेंसी अप्रूवल प्रोसेस

जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा आरोपी- एसएसपी शैलेश पांडे
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एसएसपी शैलेश पांडे का कहना है कि, पुलिस को अयोध्या कोतवाली थाना सीमा के पास 7 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की सूचना मिली है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मेडिकल जांच की जा रही है. आरोपी की पहचान अभी भी अज्ञात. जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होगा.