Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 94

बुजुर्ग ने 7 साल तक किया नाबालिग से डिजिटल दुष्कर्म

नई दिल्ली : नई दिल्ली से एक डिजिटल रेप का मामला सामने आया है। इस पर नोएडा के थाना सेक्टर-39 में एक 81 साल का बुजुर्ग सात साल से नाबालिग लड़की के साथ डिजिटल रेप कर रहा था। आरोपी पीड़िता से 10 की उम्र से 17 साल की उम्र तक डिजिटल दुष्कर्म करता रहा हैं। पीड़िता ने पुलिस को आरोपी का ऑडियो वीडियो दिया तो पुलिस एक्शन में आ गई। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।

सेक्टर 46 में रहने वाला आरोपी मूल रूप से इलाहाबाद का रहने वाला है। आरोपी पहले हिंदू था फिर उनसे क्रिश्चियन धर्म आपनाकर आपना नाम मेरिस राइडर रख लिया। डिजिटल दुष्कर्म का केस सामने आते ही लोग इस रेप के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। नोएडा के सेक्टर-39 क्षेत्र में रहने वाला बुजुर्ग चित्रकार अपनी नाबालिग नौकरानी से डिजिटल दुष्कर्म कर रहा था। डिजिटल रेप का मतलब यह नहीं कि किसी लड़की या लड़के का शोषण इंटरनेट के माध्यम से किया जाए। यह शब्द दो शब्दों यानी डिजिटल दुष्कर्म से बना है।

Read More : बांग्लादेश के पास बस पांच महीने का खजाना, श्रीलंका की तरह होगा दिवालिया!

अंग्रेजी के डिजिट का मतलब जहां अंक होता है वहीं अंग्रेजी शब्दकोश के मुताबिक उंगली, अंगूठा, पैर की अंगुली इन शरीर के अंगों को भी डिजिट से संबोधित किया जाता है। यानी यह बलात्कार की वह स्थिति है जिसमें उंगली, अंगूठा, पैर की अंगुली का इस्तेमाल नाजुक अंगों पर किया गया हो, डिजिटल दुष्कर्म कहा जाता है।

Read More:ईडी ने राहुल गांधी को 13 जून को पूछ-ताछ के लिए बुलाया, कांग्रेस ने केंद्र पर किया वार

 

बांग्लादेश के पास बस पांच महीने का खजाना, श्रीलंका की तरह होगा दिवालिया!

नई दिल्ली : भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका अब तक के सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है। देश की मुद्रा में भारी गिरावट आई है और विदेशी मुद्रा भंडार खाली हो गया है। इसी बीच खबर है कि पड़ोसी देश बांग्लादेश का विदेशी मुद्रा भंडार भी खत्म होता जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जरूरी वस्तुओं, कच्चे माल और ईंधन, सामान ढुलाई आदि की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से बांग्लादेश पर बुरा प्रभाव पड़ा है। बांग्लादेश के पास बस पांच महीने का खजाना, श्रीलंका की तरह होगा दिवालिया!

जुलाई से मार्च की अवधि में बांग्लादेश के आयात खर्च में 44 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बांग्लादेश के अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार,दिवालिया जिस तेजी से बांग्लादेश का आयात खर्च बढ़ा है, उस हिसाब से निर्यात से होने वाली आय नहीं बढ़ी है. इससे व्यापार घाटा बढ़ा है और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बढ़ा है।व्यापार घाटा पिछले कई महीनों से धीरे-धीरे बढ़ रहा है और बांग्लादेश ने आयात खर्च का भुगतान करने के लिए देश में जमा डॉलर की बिक्री जारी रखी है।

Read More : कोर्ट में पेश हुए मिस्टर नटवरलाल

बस पांच महीने ही आयात का खर्च वहन कर पाएगा बांग्लादेश

बांग्लादेश का विदेशी मुद्रा भंडार खाली होता जा रहा है। देश में जितनी विदेशी मुद्रा बची हुई है, उससे अगले पांच महीनों तक ही आयात का खर्च वहन किया जा सकता है। अगर वैश्विक बाजार में कीमतें और बढ़ती हैं तो बांग्लादेश का आयात खर्च और बढ़ेगा और विदेशी मुद्रा भंडार पांच महीने से पहले भी खत्म होने की उम्मीद है।

 

कोर्ट में पेश हुए मिस्टर नटवरलाल

बहराइच  : मॉर्डन युग के मिस्टर नटवरलाल डॉक्टर मोहम्मद अल्तमश हुसैन कोरोना काल में रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने और बेचने के आरोप में कुख्यात हुए लेकिन दवा की काला बाज़ारी के अतिरिक्त लोंगों को नौकरी दिलाने के बहाने ठगी के इनके व इनके परिवार पर दर्जनों केस दर्ज हैं। इन्ही में से एक मामले में वह आज बहराइच कोर्ट में पेश हुआ।

बहराइच में डॉ  मिस्टर अल्तमश ने सत्तर लोंगों को नौकरी दिलाने के बहाने पैसे ठगे थे ऐसे ही एक मामले में सुप्रीम कोर्ट छ: माह के अन्दर मुकदमे को खत्म करने के निर्देश बहराइच कोर्ट दिए थे उसी में वह आज बहराइच में पेश हुआ था।STF ने एक मामले में डॉ को गिरफ्तार किया था उस मामले में वह सीतापुर में बन्द था वहीं से उसे आज बहराइच लाया गया।आपको बताते चले कि यह अपराधी इतना शातिर है कि अपने शिकार को फंसाने के लिए बाकायदा सरकारी मोहर लगाकर अपॉइंटमेंट लेटर भी भेज देता था।

लोहिया और केजीएमयू से इंजेक्शन निकालकर करते थे कालाबाजारी

एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह लोग केजीएमयू, लोहिया अस्पताल से ब्लैंक फंगस और रेमडेसिविर इंजेक्शन निकालते थे। इसके बाद निजी अस्पताल के कर्मियों की मदद से उनकी कालाबाजारी करते थें। ब्लैंक फंगस और रेमडेसिविर इंजेक्शन 20-25 हजार रुपये के दाम में बेचते थे। यहां का स्टाक मरीजों को

इंस्पेक्टर वजीरगंज धनंजय पांडेय ने बताया कि गिरोह के लोग वाट्सएप काल पर एक दूसरे से और ग्राहकों से बात करतेत थे। मुखबिर की सूचना पर गिरोह के सरगना आरिफ का नंबर मिला। उससे पुलिस कर्मियों ने ग्राहक बनकर बात की। जिसके बाद यह लोग फंसते चले गए। सर्विलांस की मदद से इनकी काल डिटेल्स खंगाली गई। इसके बाद कालाबाजारी करने वालों की कड़ी से कड़ी जुड़ती गई। फिर कई पुलिस कर्मियों को इसमें लगाया गया। उन्हें इंजेक्शन की खरीदारी का झांसा देकर बुलाया गया।

Read More : रिश्वत लेते हुए लेखपाल का वीडियो वायरल

रिश्वत लेते हुए लेखपाल का वीडियो वायरल

बरेली : बी.एस.चन्देल : सीएम योगी के भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त होने के बाद भी बरेली में रिश्वत लेने के मामलो पर रोक नहीं लग पा रही है. पहले तहसीलदार फिर बाबू और अब लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।हैरत की बात यह है कि फिर वहीं से एक मामला सामने आया है। प्रदीप कुमार नाम के लेखपाल का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि लेखपाल दो सौ रुपये लेकर कागजों में छुपा रहा है।वीडियों रिश्वत देने वाले का चेहरा नहीं दिख रहा है लेकिन लेखपाल की हंसी से समझ आ रहा है कि लेखपाल के साथ मौके पर अन्य कई लोग मौजूद थे।

मिली जानकारी के अनुसार इस वीडियो को तहसील में सीलिंग कार्यालय के पीछे झोपड़ी के पास से किसी ने बनाया है।
एसडीएम सदर धर्मेंद्र कुमार ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मामले में जांच बैठा दी है। उन्होंने तहसीलदार सदर को जांच अधिकारी नियुक्त कर पूरी रिपोर्ट तलब की है।शनिवार देर शाम तहसीलदार को पत्र जारी करते हुए एसडीएम सदर ने कहा कि लेखपाल के साथ वीडियो में दिखने वाले सभी लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ करें। रिश्वत किसने और किस काम के लिए दी। रिश्वत लेने और देने वालों के आरोप पुष्ट होने के बाद दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराएं।एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि बंजरिया में तालाब पर मकान बनाने के मामले में रिश्वत लेने की बात सामने आ रही है लेकिन जांच के बाद सच सामने आएगा। उसके बाद इस प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी।

Read More : पूर्व प्रधान के बेटे ने की आत्महत्या

 

 

पूर्व प्रधान के बेटे ने की आत्महत्या

 बी.एस.चन्देल  बरेली : थाना बहेड़ी क्षेत्र के लबेदा गांव में पूर्व प्रधान के बेटे ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली | बताया जा रहा है कि मृतक सुबह को घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था | इसके बाद खेत पर जा रहे पिता को अपने पुत्र का शव मिला | घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया | सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य को भी इकट्ठा किया | शुरूआत में यह मामला हत्या से जुड़ा हुआ बताया जा रहा था | जैसे जैसे पुलिस की तफ्तीश आगे बड़ी तो उसमे इस बात की आशंका जताई गई की मृतक ने खुद गोली मारकर आत्महत्या की है

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी|

बहेड़ी पुलिस के मुताबिक बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लबेदा के रहने वाले पूर्व प्रधान प्रेमदास गंगवार के पुत्र संजय गंगवार ( 35 )का शव सुबह 6 बजे घर के सामने उनके खेत में पड़ा मिला। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ है कि सुबह के समय प्रेमदास अपने खेत पर घूमने गए थे तब वहां पर उन्होंने अपने पुत्र का शव देखा | वही परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे संजय सिंह गंगवार के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है |

Read More : ज्ञानवापी मस्‍जि‍द थी और कयामत तक मस्‍ज‍िद ही रहेगी – ओवैसी

वहीं एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लबेदा में संजय नाम के एक व्यक्ति के सिर में गोली लगने की सूचना मिली थी | मौके पर जो साक्ष्य मिले उससे घटना में प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है | जिस असलहे से गोली लगना बताया गया वह भी मौके से वरामद हुआ है | घटना के सम्बन्ध में फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था | टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य भी एकत्र किये है | शव का पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा गया है | पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी |

ज्ञानवापी मस्‍जि‍द थी और कयामत तक मस्‍ज‍िद ही रहेगी – ओवैसी

 डिजिटल डेस्क : ज्ञानवापी विवाद को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बड़ा बयान दे दिया है. उन्‍होंने कहा क‍ि ज्ञानवापी मस्जिद थी, क़यामत तक रहेगी. इससे पहले उन्‍होंने कहा था, ‘बाबरी की तरह ज्ञानवापी को नहीं जाने देंगे.’ ओवैसी के इन बयानों के बाद इस मसले पर राजनीत‍ि और गर्मा सकती है.AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपने ट्वीटर आकउंट से लिखा है, ‘यह बाबरी मस्जिद में दिसंबर 1949 की पाठ्यपुस्तक की पुनरावृत्ति है.

यह आदेश ही मस्जिद के धार्मिक स्वरूप को बदल देता है. यह 1991 के एक्ट का उल्लंघन है. यह मेरी आशंका थी और यह सच हो गया है. ज्ञानवापी मस्जिद फैसले के दिन तक मस्जिद थी और रहेगी. इंशाअल्लाह!’ इस संदेश के साथ उन्‍होंने एक ट्वीट भी शेयर किया है. उसमें लिखा है, ‘वाराणसी कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद में जहां सर्वेक्षण में ‘शिवलिंग’ पाया गया है, उस स्थान को तुरंत सील करने का आदेश दिया है. सील की गई जगह में किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है.’

मुस्लिम सरकार बदल सकते तो भारतीय संसद

इसके साथ उन्‍होंने एक वीड‍ियो भी शेयर किया है. उसमें वे कहते हुए सुने जा रहे हैं, ‘अब हम क‍िसी भी सूरत में मस्‍ज‍िद नहीं खोएंगे. ज्ञानवापी मस्‍ज‍िद थी और मस्‍ज‍िद ही रहेगी. इन लोगों तक संदेश जाना जरूरी है. इनको पैगाम म‍िल जाएगा कि अब दोबारा मुसलमान मस्‍जि‍द खोने को तैयार नहीं है.’

Read More : 3 दिनों तक मां की लाश के साथ घर में बन्द रहा बेटा, बेटे पर है हत्या का शक

ज्ञानवापी मस्जिद में हो रहे सर्वे को लेकर ओवैसी ने कहा था कि हमने बाबरी को खोया है. अब दूसरी मस्जिद को हरगिज नहीं खोएंगे. उन्होंने कहा कि देश में कभी कोई मुस्लिम वोट बैंक नहीं था और न ही होगा, अगर मुस्लिम सरकार बदल सकते तो भारतीय संसद में इतना कम मुस्लिम प्रतिनिधित्व नहीं होता. AIMIM प्रमुख ने इसी के साथ एक बार फिर बाबरी मस्जिद का मुद्दा उठाया और पूछा कि अगर हम हकूमत बदलने की हिम्मत रख सकते थे तो बाबरी पर यह फैसला कभी आता.

3 दिनों तक मां की लाश के साथ घर में बन्द रहा बेटा, बेटे पर है हत्या का शक

हैदराबाद :  दक्षिण भारत के तेलंगाना के रोचकोंडा  से एक हैरान कर देने वाला घटना सामने आई है। एक ऐसी घटना जो आपको हैरान कर देगी । 3 दिनों तक 22 साल का एक युवक अपनी मां की लाश के साथ अपने घर के अंदर कैद था। जब लाश से बदबू फ्लैट से बाहर आने लगी तो बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस जब फ्लैट के अंदर पहुंची तो वह अंदर का नजारा देखकर चौंक गई।

महिला की लाश क्षत-विक्षत अवस्था में थी और उसके बगल में उसका बेटा बैठा हुआ था। जांच में पता चला कि उस महिला का नाम विजया वाणी था, जबकि उसके बेटे का नाम वेंकट साई है। पुलिस का कहना है कि वेंकट साई की मानसिक स्थिति सही नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना हैदराबाद के राचकोंडा कमिशनर जोन के तहत आने वाले मलकाजगिरी पुलिस थाना क्षेत्र की है। बीते शनिवार, दिनों 14 मई को बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने शिकायत की थी कि 50 साल की विजया वाणी के फ्लैट से दुर्गंध आ रही है। इसके बाद पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा खोला था।

Read More : बेणेश्वरधाम पहुँचे राहुल गाँधी, हाई लेवल पुल का किया शिलान्यास

बेटे पर हत्या का शक

पुलिस का कहना है कि 22 साल का वेंकट साईं बीटेक ग्रेजुएट है और उसकी मानसिक हालत कुछ ठीक नहीं है। पुलिस को शक है कि साईं ने ही अपनी मां की हत्या की होगी। वैसे अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि साईं ने अपनी मां की हत्या क्यों और कैसे की है? पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने  का इंतजार कर रहे हैं।

 

बेणेश्वरधाम पहुँचे राहुल गाँधी, हाई लेवल पुल का किया शिलान्यास

डूँगरपुर- सादिक़ अली : राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी उदयपुर में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की तरफ से आयोजित चिंतन शिविर के समाप्ति के दूसरे दिन बेणेश्वरधाम पर 130 करोड़ रुपयों की लागत के बनने वाले हाई लेवल पुल का शिलान्यास करने हेलीकॉप्टर से बेणेश्वरधाम तय समय अनुसार पहुँचे।राहूल गांधी हेलीपैड से मुख्यमंत्री गहलोत अजय माकन गोविंद डोटासरा और अजय पायलट के साथ कार से रवाना होकर हरिमन्दिर पहुँचे जँहा दर्शन कर धाम पीठाधीश्वर से बेणेश्वरधाम के विकास के लिए करीब आधा घण्टे चर्चा की।

बेणेश्वरधाम विकास की चर्चा के बाद राहुल गाँधी ने 130 करोड़ की लागत से बनने जा रहे पुल और सर्कल के निर्माण की आधारशिला रखी।आधारशिला रखने की रस्म पूरी होने पर हेलीकॉप्टर से राहूल गांधी ने सभा स्थल पहुँच विशाल जनसभा को मुख्यमंत्री गहलोत के सम्बोधन के बाद किया।बुद्ध पूर्णिमा और बेणेश्वरधाम धाम पर 130 करोड़ की लागत से बनने जा रहे इस हाई लेवल पुल निर्माण शिलान्यास पर आदिवासियों और राजस्थान सरकार को बधाई देते हुए राहुल गांधी ने अपने सम्बोधन की शुरुआत की।राहुल गाँधी ने अपने सम्बोधन के माध्यम से चिरपरिचित अंदाज़ में भाजपा पर हमला बोलते हुए कांग्रेस पार्टी को देश का और आदिवासियों का विकास करने वाली पार्टी बताया।

Read More : दरोगा भर्ती में फर्जीवाड़ा करने वाले चार अभ्यर्थी गिरफ्तार

1 साल बाद आने वाले प्रदेश विधानसभा चुनाव को साधते हुए सम्बोधन के अंत मे राहुल गांधी ने बेणेश्वरधाम पर लगने वाले आदिवासी महाकुंभ में आकर आदिवासीयो के साथ बेणेश्वरधाम के दर्शन और मेले को नजदीक से देखने की ख्वाहिश जता जनसभा में मौजूद आदिवासियों से वादा कर अपने सम्बोधन को समाप्त किया।

दरोगा भर्ती में फर्जीवाड़ा करने वाले चार अभ्यर्थी गिरफ्तार

बरेली  :  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. ऑनलाइन लिखित भर्ती परीक्षा में कैंडिडेट रिस्पांस ब्लॉक से गड़बड़ी का पर्दाफाश हुआ है, जिसके चलते मुजफ्फरनगर जनपद निवासी फुरकान अली, सहारनपुर निवासी चंद्रकिरण, प्रवीण कुमार और मोहम्मद हुसैन को गिरफ्तार किया है. इनमें से फुरकान ने आगरा और बाकी तीनों ने मेरठ में लिखित परीक्षा दी थी.

केंद्र संचालक और प्रबंधक पर भी मुकदमा दर्ज

इससे पहले दरोगा भर्ती परीक्षा में 58 अभ्यर्थियों को गड़बड़ी के आरोप में गिरफ्तार करने की बात सामने आई है. पुलिस ने गड़बड़ी का खुलासा पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की जांच में होने की बात कही है. इसलिए ऑनलाइन परीक्षा कराने वाले केंद्र संचालक और प्रबंधक को भी मुकदमे में नामजद किया गया है.

अभ्यर्थियों की जांच करा रहा है बोर्ड

मुजफ्फरनगर जनपद के हसरौली के खटोला गांव निवासी फुरकान ने दरोगा पद के लिए आवेदन किया था. इसमें बरेली क्षेत्र को वरियता के आधार पर लिखा. दिसंबर-2021 में ऑनलाइन परीक्षा के लिए आगरा का आरवी सेंटर मिला. फुरकान परीक्षा पास कर रविवार को बरेली पुलिस लाइन में शारीरिक परीक्षा और प्रपत्र जांच के लिए आया. उसके साथ तीन अन्य उम्मीदवार भी आए हुए थे. इन सभी को पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है. बोर्ड हर एक अभ्यर्थी की जांच करा रहा है.

40 मिनट में हल कर दिया था पूरा पेपर

पुलिस भर्ती के आरोपी अभ्यर्थियों ने आधा घंटा यानी 30 मिनट तक एक भी सवाल का हल नहीं किया था. मगर, इसके बाद 40 मिनट में पूरा पेपर हल कर दिया. इसमें आरवी सेंटर की मिलीभगत से अनुचित साधनों से परीक्षा पास कराने की बात सामने आई है. फुरकान के साथ ही केंद्र संचालक और प्रबंधक पर भी धोखाधड़ी के मुकदमे में नामजद किया गया है.

2021 में हुई थी भर्ती

पुलिस भर्ती वर्ष 2021 में आयोजित हुई थी. इसमें दरोगा, सिपाही, महिला सिपाही आदि के लिए आवेदन आए थे. अभ्यर्थियों को वरीयता के आधार पर जिलों का आवंटन हुआ. इसके साथ ही ऑनलाइन परीक्षा कराई गई.

Read More : बिना कागज देखे बुलडोजर चला रहे हैं, 63 लाख लोग होंगे बेघर’; बोले CM अरविंद केजरीवाल

एसपी ने कराई एफआईआर

जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपियों ने ऑनलाइन परीक्षा के दौरान सिस्टम में गड़बड़ी कर योग्यता से अधिक अंक हासिल किए हैं. इसको लेकर भर्ती बोर्ड के एसपी हाफिजुर रहमान ने रविवार को बरेली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है. इस मामले में दोनों परीक्षा केंद्र के प्रभारियों को भी आरोपी बनाया गया है.

बिना कागज देखे बुलडोजर चला रहे हैं, बोले CM अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर एमसीडी की बुलडोजर कार्रवाई पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि बीजेपी को एमसीडी की सत्ता में बने रहने का नैतिक हक नहीं है। ऐसे में जब चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी निगम की सत्ता में आएगी तो वो दिल्ली को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने के साथ किसी को बेघर नहीं होने देगी अरविंद ।

लाखों लोगों पर पड़ेगा असर

सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘इस तरह तो दिल्ली में 80 फीसदी अतिक्रमण है तो क्या ऐसे में ये लोग सारी कच्ची कॉलोनी, झुग्गियों को तोड़ देंगे। ऐसा करने से करीब 63 लाख लोग सीधे तौर पर प्रभावित होंगें। इन लाखों लोगों के घर और दुकाने टूटने के लिए आखिर कौन जिम्मेदार होगा?’

Read More : आसमान से गिर रहीं रहस्यमयी गेंदे, वैज्ञानिक भी हो रहे हैरान

मैं भी अतिक्रमण के खिलाफ: केजरीवाल

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने ये भी कहा, ‘हर काम करने का एक तरीका होता है, मैं भी अतिक्रमण के खिलाफ हूं। लेकिन जिस तरह बीजेपी अपनी ताकत का दुरुपयोग करते हुए दिल्ली की सड़कों में बुलडोजर चलवाकर भय का माहौल बना रही है वो सही नहीं है।

63 लाख लोगों के घरों और दुकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी

केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से हम देख रहे हैं कि दिल्ली के अंदर बीजेपी शासित नगर निगम जगह जगह बुलडोजर चला रही है और कहा जा रहा है कि अभी कई महीनों तक बुलडोजर चलाए जाएंगे। वो कह रहे हैं कि हम दिल्ली से सारा अतिक्रमण हटाने जा रहे हैं। सीएम के अनुसार हम खुद भी अतिक्रमण के खिलाफ हैं।

पहला यह कि पिछले 75 साल में दिल्ली प्लान करके नहीं बनी है। 80 फीसद से अधिक दिल्ली अतिक्रमण के दायरे में आएगी। अब यह सवाल उठता है कि क्या अब 80 फीसद दिल्ली को तोड़ा जाएगा। सीएम ने कहा कि दूसरी बात यह कि जिस तरीके से अतिक्रमण हटाया जा रहा है।

आसमान से गिर रहीं रहस्यमयी गेंदे, वैज्ञानिक भी हो रहे हैरान

गुजरात : गुजरात के कई गांवों में दावा किया जा रहा है कि आसमान से रहस्यमयी गेंद गिरी है। अब तक पांच जिलों से ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, हैरान जिसमें गेंद या गेंद जैसे आकार वाला मलबा गिरने की बात कही गई है। अंतरिक्ष से गिरी इन गेंदों को देखकर हर कोई हैरान है। अब भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक इन गेंदों की जांच करेंगे। जानकारी के मुताबिक, सबसे पहला मामला 12 मई को सामने आया था।

आनंद के भालेज, खंभोलज और रामपुरा गांव से खबर आई कि अंतरिक्ष से मलबा गिरा है। यह मलबा गेंद जैसे आकार का था। इसके बाद 14 मई को खेड़ा जिले के चकलासी गांव से भी धातु की गेंदों की तरह दिखने वाला मलबा गिरने की बात सामने आई। फिर वडोदरा से भी ऐसी ही खबर सामने आई। पुलिस ने बताया कि किसी भी जगह से इस तरह के मलबे से किसी के हलातत होने की खबर नहीं मिली है।

फोरेंसिक विज्ञान निदेशालय की टीम करेगी दौरा

वडोदरा ग्रामीण के एसपी रोहन आनंद ने बताया कि आगे की जांच के लिए सभी गेंदों को फोरेसिंग विज्ञान निदेशालय को भेजा जाएगा, जिससे इसकी सच्चाई का पता चल सके। वहीं एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी गेंदें उच्च घनत्व वाली धातु से बनी हुई लगती हैं, जिनका उपयोग रॉकेट छोड़ने के लिए किया जाता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गेंदे काले रंग की धातु की हैं, जिनका वजन पांच किलोग्राम है।

Read More : वाराणसी कोर्ट का आदेश – जहां मिला शिवलिंग उसे तत्काल करें सील

चीन के प्रक्षेपण वाहन का हो सकता है मलबा

हार्वर्ड स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के खगोलशास्त्री जोनाथन मैकडॉवेल ने ट्वीट कर बताया है कि यह चीन के प्रक्षेपण वाहन चांग झेंग 3 बी सीरियल Y86 का मलबा हो सकता है।

 

वाराणसी कोर्ट का आदेश – जहां मिला शिवलिंग उसे तत्काल करें सील

वाराणसी: अमित गुप्ता  : सोमवार को ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के दौरान शिवलिंग मिला है। इसके बाद वादीगण के अधिवक्ता हरिशंकर जैन की और से कोर्ट में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत करवाया गया। प्रार्थनापत्र 78 ग वादीगण द्वारा प्रस्तुत कर कहा गया कि आज 16.05.2022 को मस्जिद काम्पलेक्स के अन्दर कमीशन की कार्रवाई के दौरान एक शिवलिंग पाया गया है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण साक्ष्य है, इसलिए सीआरपीएफ कमाण्डेंट को तत्काल आदेश किया जाए कि वह इस पूरे क्षेत्र को सील कर दें।

Read More : डॉक्टर ने किशोरी से किया रेप, अश्लील फोटो बना किया था ब्लैकमेल

साथ ही जिलाधिकारी, वाराणसी को आदेशित किया जाए कि यहां मुस्लिमों के प्रवेश को वर्जित किया जाए। मात्र 20 मुसलमानों को नमाज़ अदा करने की इजाजत दी जाए और उन्हें वजू करने से भी तत्काल रोक दिया जाए। इसपर सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर ने आदेश दिया कि जिला मजिस्ट्रेट, जिस स्थान पर शिवलिंग प्राप्त हुआ है, उस स्थान को तत्काल प्रभाव से सील कर दें और सील किये गए स्थान पर प्रवेश वर्जित किया जाए। जिला मजिस्ट्रेट वाराणसी, पुलिस कमिश्नर वाराणसी तथा सीआरपीएफ को आदेशित किया जाता है कि जिस स्थान को सील किया गया है, उस स्थान को सुरक्षित रखने की पूर्णतः व्यक्तिगत जिम्मदारी उपरोक्त समस्त की व्यक्तिगत रुप से मानी जाएगी।

कुएं से शिवलिंग मिलने का दावा

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। तीन दिन बाद संपन्न हुए सर्वे के बाद परिसर के कुएं में शिवलिंग मिलने का दावा किया गया है। मस्जिद के 65 फीसदी हिस्से में सर्वे का काम रविवार तक पूरा कर लिया गया था। बाकी काम सोमवार को पूरा किया गया है। वकील विष्णु जैन ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि सर्वे के दौरान परिसर के भीतर मौजूद कुएं से शिवलिंग मिला है। उन्होंने कहा है कि इसकी सुरक्षा के लिए वे कोर्ट जाएंगे। शिवलिंग के बारे में बताया जा रहा है कि यह 12 फीट/ 8 इंच का है। हिंदू पक्ष के एक और वकील मदन मोहन यादव के दावे के मुताबिक, नंदी का चेहरा शिवलिंग की ओर था। Ads by

Read more:PM और प्रेसीडेंट के दौरे के बीच कानपुर में जुमे की नमाज के बाद बवाल

डॉक्टर ने किशोरी से किया रेप, अश्लील फोटो बना किया था ब्लैकमेल

लखनऊ:  लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर ने घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाली किशोरी की फोटो को एडिट कर अश्लील बनाया। जिसको दिखाकर किशोरी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने लगा। किशोरी के गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिला दी। पीड़िता की तबियत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस पीड़िता की तहरीर पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित इंदिरानगर सी-ब्लाक निवासी किशोरी के परिजनों के मुताबिक बेटी आरोपी के घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाती है। इस दौरान उसने बेटी की फोटो किसी तरह हासिल कर उसको अश्लील बना दिया। जिसको दिखाकर बेटी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसका एक वीडियो भी बना लिया। जिसको वायरल करने की धमकी देकर घर बुला कर शारीरिक शोषण करने लगा।

शारीरिक शोषण के दौरान बेटी के गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिला दी। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। इसकी जानकारी होने पर रविवार रात गाजीपुर थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसीपी गाजीपुर के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी डॉक्टर की उम्र करीब 50 साल है। जांच और साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read more : धार्मिक कार्यक्रम में अवरोध को लेकर हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

बच्चों को पढ़ाई के नाम पर कमरे में बंद कर करता था शारीरिक शोषण

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी बच्चों को पढ़ाई के नाम पर कमरे में बंद कर देता था। उसके बाद अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने के नाम पर दुष्कर्म करता। इसके बाद गर्भवती होने पर जान का खतरा बताकर दवाई देना शुरू कर दिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों को पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।

 

धार्मिक कार्यक्रम में अवरोध को लेकर हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

हरिमोहन चोडॉवत-झालावाड़ : झालावाड़ में आज हिंदूवादी संगठनों विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में वाहन रैली निकाली गई और प्रदेश में लगातार हिंदुओ के धार्मिक कार्यक्रम में धारा 144 के नाम पर व्यवधान और हिंदू महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ और हिंदू समाज की रैलियों पर जेहादी मानसिकता के लोगो द्वारा पथराव की बढती घटनाओं को रोकने और उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए एडीएम राधेश्याम डेलू को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया।

आज सुबह झालावाड़ के गढ़ परिसर से शुरू हुई वाहन रैली मंगलपूरा, मामा भांजा चौराहा होती हुई मिनी सचिवालय पहुंची, जहां विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वाधान में हिंदूवादी संगठनों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जेहादी मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। मीडिया से बात करते हुए विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री संदीप क्षोत्रिय ने कहा कि प्रदेश में लगातार हिंदू समाज के धार्मिक कार्यक्रम में व्यवधान डालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदू धर्म के कार्यक्रमों में व्यवधान डाल रहे।

करौली, अलवर, हनुमानगढ़ नोहर, भीलवाड़ा सहित प्रदेश के कई जिलों में जिहादी मानसिकता के लोग हिंदू धर्म के कार्यक्रमों में व्यवधान डाल रहे। कहीं रैलियों पर पत्थरबाजी की जा रही है, तो कहीं हिंदू महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले को लेकर प्रदेश सरकार व पुलिस विभाग भी गंभीर नहीं है और उल्टे पीड़ित पक्षों के लोगों के खिलाफ ही केस दर्ज किए जा रहे।

उपद्रवियों को प्रदेश सरकार द्वारा संरक्षण दिया जा रहा। ऐसे में आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में प्रदेश भर में वाहन रैली व प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया है और ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल से मांग की गई है, कि जिहादी मानसिकता वाले व धार्मिक कार्यक्रमों में व्यवधान तथा उपद्रव करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, अन्यथा हिंदू युवाओं को अब समाज की रक्षा के लिए खुद आगे आना मजबूरी बन जाएगा।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संजय जैन पूर्व विधायक अनिल जैन सहित बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।रैली के दौरान डीएसपी नीरज कुमार शर्मा सहित भारी पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा।

Read more : ADG ने 13 पुलिसकर्मियों को प्रतापगढ़ किया अटैच, भ्रष्टाचार की शिकायतों पर लिया एक्शन

 

ADG ने 13 पुलिसकर्मियों को प्रतापगढ़ किया , शिकायतों पर लिया एक्शन

प्रयागराज  : प्रयागराज में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव कोशिश की जा रही है. इस क्रम में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की लगातार मिल रही शिकायतओं के आधार पर एडीजी जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने जिले में तैनात 13 पुलिसकर्मियों को प्रतापगढ़ जिले में स्थानांतरण कर दिया.दरअसल, कार्रवाई से पहले एडीजी ने शिकायत के आधार पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच भी कराई गई थी, जिसमें सभी आरोप सही पाए गए. जिसके बाद एडीजी ने मामले में एक्शन लिया. जिन 13 पुलिसकर्मियों पर तबादले की कार्रवाई की गई है, उनमें धर्मेंद्र यादव, रमेश पटेल, जियाउद्दीन, रविदेव सिंह यादव, याकूब, अनिल सिंह और आलोक मिश्रा, साइबर थाना में तैनात रविसेन सिंह और संबद्ध अतुल सिंह, चुनाव कार्यालय में तैनात अवनीश और दीपक सिंह और पुलिस लाइन से अभय सिंह और शक्ति सिंह को प्रतापगढ़ भेजा गया है. एक्शन

सट्टा गिरोह से सांठगांठ का आरोप
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले आईपीएल सट्टा गिरोह से सांठगांठ में आलोक व टैगोटाउन चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल समेत पांच अन्य को निलंबित भी किया गया था बावजूद इसके उनके खिलाफ एडीजी जोन को लगातार शिकायत मिल रही थी.

Read More : 3 फीट की दुल्हन को मिला साढ़े 3 फीट का दूल्हा,इलाके में चर्चा का विषय बना अनोखा निकाह

पुलिसकर्मियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश
शिकायत के आधार पर एडीजी जोन प्रेम प्रकाश ने कार्रवाई करते हुए निलंबित आलोक मिश्रा को प्रतापगढ़ पुलिस लाइन अटैच कर दिया. जबकि अन्य को प्रतापगढ़ में विशेष ड्यूटी में लगाया गया है. इसके साथ ही एडीजी ने एसपी प्रतापगढ़ को इन सभी पुलिसकर्मियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है.

 

3 फीट की दुल्हन को मिला साढ़े 3 फीट का दूल्हा,इलाके में चर्चा का विषय बना अनोखा निकाह

 रामपुर : सुरेश कुमार : कहते हैं कि जोड़ियां आसमान में बनती है कुछ ऐसा ही नजारा रामपुर की शाहबाद तहसील में देखने को सामने आया है जहां महज 3 फीट की दुल्हन को साढ़े 3 फीट का दूल्हा मिला इस जोड़ी की चर्चा पूरे इलाके में रोमांच का विषय बनी हुई है, दरअसल 3 फीट की दुल्हन तेहसीन के लिए  पिछले काफी समय से कोई रिश्ता नहीं मिल रहा था जिसकी वजह उसका छोटा कद था लेकिन हाल ही में संभल जिले से उसके लिए रिश्ता आया जहां लड़के का कद भी उसके मुताबिक साढ़े 3 फिट था फिर क्या था दोनों ही परिवार मिले और दोनों का रिश्ता तय कर दिया शनिवार को शाहबाद तहसील के एक मैरिज हॉल में दोनों का निकाह करा दिया गया, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में बनी हुई है।

इतना ही नहीं भारी तादाद में क्षेत्र के लोग इस निकाह को देखने के लिए पहुंचे और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद भी दिया। निकाह से दोनों ही परिवारों में खुशी का माहौल है क्योंकि कम कद होने की वजह से दोनों का ही निकाह नहीं हो पा रहा था और अब एक दूसरे को पाकर दोनों दूल्हा-दुल्हन फूले नहीं समा रहे हैं।

दूल्हा मोहम्मद रेहान ने अपनी खुशी का इज़हार करते हुए

दूल्हा मोहम्मद रेहान ने अपनी खुशी का इज़हार करते हुए बताया बहुत खुशी का मौका है बहुत खुशी हो रही है मुझे, आज कई वर्षों के बाद मेरी शादी हो रही है, मैं काफी टाइम से इसका इंतजार कर रहा था मगर आज अल्लाह ने मुझे वह दिन दिखाया कि जिसके लिए आज मैं बहुत खुश हूं और मैं अपनी जिंदगी आगे की ओर जी सकता हूँ, मेरी हाइट साढ़े तीन फीट है और जिनके साथ मेरी शादी हो रही है जो मेरी बेगम है होने वाली उनकी 3 फीट है। मैं मैसेज यह देना चाहता हूं कि बस लोगों ने मुझे सोशल मीडिया पर बहुत मुबारकबाद दी हैं बहुत लोग खुश हुए काफी लोगों के मेरे पास फोन आए उनका भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं बस आप लोग मेरे लिए दुआ करें और मेरे लिए भी आज बहुत खुशी का दिन है।

Read More : अतीक अहमद के गुर्गों ने मांगा 20 लाख का गुंडा टैक्स, असरफ समेत आधा दर्जन पर मुकदमा

अतीक अहमद के गुर्गों ने मांगा 20 लाख का गुंडा टैक्स

लखनऊ :  बाहुबली माफिया अतीक अहमद इस वक्त भले ही गुजरात के साबरमती जेल में निरुद्ध हो, लेकिन उसके गुर्गे व्यापारियों से गुंडा टैक्स की अवैध वसूली लगातार कर रहे हैं. आलम यह है कि शहर पश्चिमी विधानसभा में जमीन का धंधा करने वालों से अक्सर ऐसी वसूली के मामले सामने आते रहते है. ताजा मामला पीपल गांव का है, जहां सूरज पाल ने धूमनगंज थाने में तहरीर देते हुए 20 लाख रुपए की अवैध वसूली की शिकायत दर्ज कराई है.

अतीक अहमद के गुर्गों ने मांगे 20 लाख रुपए

पीड़ित ने बताया कि जब वह धूमनगंज के भीटी गांव के पास स्थित अपनी जमीन पर काम करा रहा था, तभी अचानक आधा दर्जन लोग वहां पहुंचे और काम रुकवा दिया. कहा कि जब तक रुपए नहीं देते हो, तब तक यहां काम नहीं करा सकते. पीड़ित सूरज पाल ने पुलिस को बताया अतीक के गुर्गों ने मेरी कनपटी पर असलहा सटाते हुए कहा कि यह जमीन अशरफ विधायक की है, और गाली गलौज करते हुए कहा कि यदि यहां निर्माण करना है तो 20 लाख रुपए देना होगा.

पैसे देने से मना किया तो की जमकर पिटाई

सूरज पाल के इनकार करने पर बदमाशों ने उसकी जमकर पिटाई की. साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अतीक अहमद के भाई अशरफ, खालिद जफर, मो. माज, मो. मुस्लिम, दिलीप कुशवाहा, मो. हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर लिया.

Read More : वाराणसी में पिता-पुत्र की हत्या से इलाके में फैली सनसनी, आरोपी गिरफ्तार

आखिर क्यों नहीं रुक रहा अवैध प्लाटिंग का खेल

शहर के गंगापार और जमुनापार के क्षेत्रों में आज भी शासन की मंशा के खिलाफ अवैध प्लाटिंग बदस्तूर जारी है. इस संबंध में आए दिन पीडीए को शिकायत मिलती रहती है. बावजूद इसके पीडीए अवैध प्लाटिंग को रोकने में पूरी तरह से नाकाम है. प्रयागराज में अधिकतर सफेदपोस और माफियाओं के गठजोड़ से वर्तमान समय में सत्तापक्ष से जुड़े लोग भी मोटा मुनाफा कमाने के लिए जमीन की खरीद-फरोख्त में शामिल हैं, जिसके चलते अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती है.अतीक अहमद गिरोह के चार और सदस्यों पर PDA यानी प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध प्लाटिंग करने का मामला दर्ज किया गया है. जेई बीएन सिंह की ओर से खालिद जफर, अरुण कुमार, दुर्गेश चौहान और मो. मुस्लिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया. मामले की छानबीन चल रही है.

 

वाराणसी में पिता-पुत्र की हत्या से इलाके में फैली सनसनी

वाराणसी : वाराणसी के लालपुर थाना क्षेत्र के सोयेपुर गांव में पिता और पुत्र की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों की शिकायत पर एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है.दरअसल, सोयेपुर गांव के मोहम्मद जलालुद्दीन फेरी लगा के समान बेचते हैं. जलालुद्दीन के पांच बेटे और दो बेटियां हैं.

जलालुद्दीन का काम में उनका बेटा शमशेर सहयोग करता था. जलालुद्दीन के बेटे जावेद ने पुलिस को बताया कि पिता और भाई घर के सामने सोए हुए थे. आधी रात को पड़ोस में रहने वाले दशमी राजभर आया और गाली देने लगा. शमशेर ने उठकर दशमी राजभर को मना किया, तो उसने पास में पड़े लकड़ी के पटरे को उठाकर भाई के सर पर वार करने लगा. पिता जलालुद्दीन बीच बचाव करने लगे तो उनके ऊपर भी हमला बोल दिया.

डाक्टरों ने पिता और पुत्र को मृत घोषित किया

दशमी राजभर के हमले से पिता और पुत्र वहीं गिर के बेहोश हो गए. परिजनों की चीख पुकार सुनकर स्थानिय लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां डाक्टरों ने पिता और पुत्र को मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया की दशमी राजभर नशे का आदी है, शराब गांजा पीकर क्षेत्र में लोगों से मारपीट कर पैसा छीन लेता था.

Read More : कड़ी सुरक्षा के बीच ज्ञानबापी मस्जिद का सर्वे पूरा , कल कोर्ट को रिपोर्ट सौंपी जाएगी

आरोपी गिरफ्तार

क्षेत्र के लोगों को अकारण मारपीट करना उसकी आदत है. क्षेत्र के लोग उससे काफी परेशान भी हैं. कमिश्नर ए सतीश गणेश ने बताया की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वारदात में प्रयुक्त पटरा भी बरामद कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा.

 

कड़ी सुरक्षा के बीच ज्ञानबापी मस्जिद सर्वे पूरा

वाराणसी: ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मस्जिद का तीसरे दिन का सर्वे पूरा हो गया है. सर्वे रिपोर्ट कल कोर्ट को सौंपी जाएगी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच आज लगातार तीसरे दिन ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की सर्वे-वीडियोग्राफी शुरू हो गई है. एडवोकेट कमिश्नर सहित वादी और प्रतिवादी सभी ज्ञानबापी मस्जिद में मौजूद थे।

लोक अभियोजक महेंद्र प्रसाद पांडेय ने सर्वेक्षण की जानकारी देते हुए कहा कि सर्वेक्षण आयोग ने आज अपना काम पूरा कर लिया है. आयोग ने प्रत्येक स्थान की सावधानीपूर्वक वीडियोग्राफी की। जगह-जगह तीन गुंबद, तहखाना, तालाब दर्ज किया गया है। एडवोकेट कमिश्नर कल अपनी रिपोर्ट कोर्ट को सौंपेंगे। तीनों सदस्य आज यह रिपोर्ट देंगे। रिपोर्ट पूरी नहीं हुई तो कल कोर्ट से और समय मांगा जाएगा। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है।

क्या है मस्जिद मामला

उल्लेखनीय है कि ज्ञानवापी मस्जिद प्रतिष्ठित काशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित है। स्थानीय अदालत महिलाओं के एक समूह की उस याचिका पर सुनवाई कर रही है जिसमें मूर्ति की बाहरी दीवार पर उसके सामने रोजाना प्रार्थना करने की अनुमति मांगी गई है। रविवार को जिलाधिकारी शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे सर्वे का काम शुरू हो जाएगा और सभी पक्षों को इस समय तक मस्जिद परिसर में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है.

हिंदू वकील मदन मोहन यादव ने रविवार को कहा कि सर्वेक्षण का लगभग 65 प्रतिशत काम आज पूरा हो चुका है और यह कल (सोमवार) जारी रहेगा.यादव ने कहा कि चूंकि वकील इस तरह के सर्वेक्षणों के आदी नहीं हैं और यह विशुद्ध रूप से पुरातत्व सर्वेक्षण है, इसमें कुछ समय लग रहा है।

वाराणसी की एक अदालत ने गुरुवार को ज्ञानवापी-शृंगार गौरी कॉम्प्लेक्स में सर्वे-वीडियोग्राफी का काम करने के लिए नियुक्त एडवोकेट कमिश्नर (कोर्ट कमिश्नर) अजय मिश्रा के आवेदन को पक्षपात के आरोप में खारिज कर दिया. कोर्ट ने साफ किया है कि ज्ञानबापी मस्जिद के अंदर भी वीडियोग्राफी की जाएगी.

मस्जिद मामला पर हिंदू वकील ने क्या कहा

सिविल कोर्ट के जज (सीनियर डिवीजन) रवि कुमार दिवाकर ने एडवोकेट कमिश्नर मिश्रा को हटाने की अर्जी खारिज करते हुए विशाल सिंह को स्पेशल एडवोकेट कमिश्नर और अजय प्रताप सिंह को असिस्टेंट एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किया.उन्होंने पूरे परिसर की वीडियोग्राफी कर 16 मई तक रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए।

जिला अदालत ने कहा कि अगर सर्वेक्षण के उद्देश्य से परिसर के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की चाबियां नहीं मिलीं तो ताले तोड़े जा सकते हैं। अदालत ने अधिकारियों को सर्वेक्षण कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का भी निर्देश दिया।

Read More : हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ हो रहा है छात्रसंघ चुनाव , विजय जुलूस पर पाबंदी

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सर्वे में अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया था. हालांकि, शीर्ष अदालत ने सर्वेक्षण के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की एक याचिका को सूचीबद्ध करने पर विचार करने पर सहमति व्यक्त की।

हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ हो रहा है छात्रसंघ चुनाव

वाराणसी: अमित गुप्ता  : हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में सोमवार को छात्रासंघ चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ आज चुनाव हो रहा है। इसके लिए पुलिस, पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। छात्र-छात्राओं को निर्देश दिया गया है कि वोट डालने के बाद घर जाएं। वोटिंग के लिए अपना पहचान पत्र लेकर आएं।सोशल मीडिया पर किसी तरह के भ्रामक खबर न फैलाएं। मतदान केंद्र के आस-पास वाहन नहीं खड़े होंगे। कोई भी कॉलेज छात्र लाइसेंसी हथियार लेकर नहीं आएगा।

चुनाव परिणाम के बाद विजय जुलूस निकालने पर पाबंदी है। पुलिस बल को निर्देशित किया गया है कि क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहेगी।

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता।

वाराणसी। हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में छात्रासंघ चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसके लिए पुलिस, पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। छात्र-छात्राओं को निर्देश दिया गया है कि वोट डालने के बाद घर जाएं। वोटिंग के लिए अपना पहचान पत्र लेकर आएं।

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को ज्ञानवापी मस्जिद के सील किए गए स्थान पर आदि विश्वेश्वर के पूजा-भोग की प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। केदार घाट स्थित श्री विद्या मठ में शनिवार को निकलने से रोक दिया गया। नाराज अविमुक्तेश्वरानंद पूजा होने तक अन्न जल त्याग कर अनशन पर बैठ गए हैं।

डीसीपी काशी आरएस गौतम ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से आज किसी भी प्रकार की मांग के संबंध में जानकारी नहीं दी गई है। उनके अनशन के बारे में कहा कि मठ के अंदर गतिविधियों को लेकर वह कुछ नहीं कहेंगे। प्रतिबंधित स्थल पर किसी को जाने की अनुमति नहीं है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शांति व कानून व्यवस्था के मद्देनजर सहयोग करें।

Read More : महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य ने स्‍टाफ से उतरवाए शू कवर

महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य ने स्‍टाफ से उतरवाए शू कवर

लखनऊ : महिला कल्याण, बाल विकास, पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य का एक वीडियो सोशल मीड‍िया में चर्चा का व‍िषय बना हुआ है. वीड‍ियो बीघापुर के घाटमपुर में संचालित अन्नप्राशन महिला लघु उद्योग इकाई का निरीक्षण करने के दौरान का है. दरअसल, यूनिट में अंदर जाने से पहले सफाई के उद्देश्य से मंत्री ने सैंडल पर शू कवर पहने थे. जब वह यूनिट से बाहर निकलीं तो शू कवर देख इधर-उधर देखा. इसी बीच साथ चल रहा एक कर्मचारी झुका और शू कवर उतारना शुरू कर दिया.

कर्मचारी को कोई नहीं पहचानता

जानकारी के मुताबिक, उसी वक्‍त वहां मौजूद लोगों ने इसका वीड‍ियो बनाकर उसे वायरल कर दिया. अब वह कर्मचारी कौन था, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है. हालांकि, प्रभात खबर उस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. इस संबंध में कोई भी अध‍िकारी कुछ नहीं बता पा रहा है. हालांकि, यह वीड‍ियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीड‍ियो पर तरह-तरह के कमेंट भी आ रहे हैं. पहले भी कई मंत्री, नेताओं के जूते उतरवाने व पहनने जैसी घटनाएं राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बन चुकी हैं.

Read more : अनुदान दिलाने के नाम पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, कड़ी मशक्कत के बाद दर्ज किया केस

मंत्री ने सफाई में कहा…

शू-कवर उतारने वाला हाथ में डायरी लिए नजर आ रहा है. वह मंत्री या यूनिट के स्टाफ का कर्मचारी बताया जा रहा है. शुक्रवार की इस घटना की चर्चा शनिवार शाम तब शुरू हुई जब सोशल मीड‍िया में वह वायरल होने लगा. इस संबंध में कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने सफाई में कहा, ‘जो वीडियो वायरल हुआ वह बिल्कुल गलत है. वहां पेड़ से बहुत कीड़े गिर रहे थे. मैं अपने कपड़ों से कीड़े साफ करने लगी तो वहां खड़े हमारी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने बड़ी बहन की तरह आदर देते हुए कीड़े साफ करने का आग्रह किया था.’

 

अनुदान दिलाने के नाम पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, कड़ी मशक्कत के बाद दर्ज किया केस

प्रयागराज : संगम नगरी प्रयागराज में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, रविवार को 13 वर्षीय एक किशोरी के साथ सरकारी अनुदान का झांसा देकर 3 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता की मां की तहरीर पर दारागंज थाना पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

अनुदान दिलाने के नाम पर नाबालिक से दुष्कर्म

दरअसल, मऊआईमा निवासी पीड़िता की मां के मुताबिक, वह अपनी बेटी के साथ 6 मई 2022 को जिला कचहरी किसी काम से गई थी. जहां उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई. उसने एक अधिकारी से इंटरव्यू के बाद 10 लाख रुपए का सरकारी अनुदान दिलाने की बात कही. इसके बाद व्यक्ति किशोरी को कचेहरी में इंटरव्यू के नाम पर 8 मई को तिलई बाजार मऊआईमा से बाइक द्वारा दारागंज थाना अंतर्गत परेड ग्राउंड मैदान ले आया.

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

परेड ग्राउंड में पहले से ही दो युवक मौजूद थे. यहां किशोरी को तीनों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बारी-बारी से गैंगरेप किया. घटना के दिन पीड़िता ने लोक लाज के कारण अपनी मां से कुछ भी नहीं बताया. 14 मई को पीड़िता को पेट और गुप्तांग में जब दर्द उठा तो उसने अपनी मां को बताया. जिसके बाद मां ने पीड़िता को डॉक्टर के पास चलने को कहा. .

Read More : डीएम-कमिश्नर के नाम से पाकिस्तानी हैकर मांग रहे पैसा, वाराणसी कलेक्टर बोले- जालसाजों से बचें

कड़ी मशक्कत के बाद आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

ने अपनी मां को पूरा घटना की जानकारी दी. पीड़िता ने मां को बताया कि उसके साथ 3 लोगों ने गैंगरेप किया है. एक को वह जानती और पहचानती है, अन्य दो को नहीं जानती. जिसके बाद पीड़िता की मां ने घटना के संबंध में दारागंज थाने में आकर तहरीर दी. बड़ी मशक्कत के बाद दारागंज पुलिस ने दो नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी