डॉक्टर ने किशोरी से किया रेप, अश्लील फोटो बना किया था ब्लैकमेल

लखनऊ:  लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर ने घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाली किशोरी की फोटो को एडिट कर अश्लील बनाया। जिसको दिखाकर किशोरी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने लगा। किशोरी के गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिला दी। पीड़िता की तबियत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस पीड़िता की तहरीर पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित इंदिरानगर सी-ब्लाक निवासी किशोरी के परिजनों के मुताबिक बेटी आरोपी के घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाती है। इस दौरान उसने बेटी की फोटो किसी तरह हासिल कर उसको अश्लील बना दिया। जिसको दिखाकर बेटी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसका एक वीडियो भी बना लिया। जिसको वायरल करने की धमकी देकर घर बुला कर शारीरिक शोषण करने लगा।

शारीरिक शोषण के दौरान बेटी के गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिला दी। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। इसकी जानकारी होने पर रविवार रात गाजीपुर थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसीपी गाजीपुर के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी डॉक्टर की उम्र करीब 50 साल है। जांच और साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read more : धार्मिक कार्यक्रम में अवरोध को लेकर हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

बच्चों को पढ़ाई के नाम पर कमरे में बंद कर करता था शारीरिक शोषण

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी बच्चों को पढ़ाई के नाम पर कमरे में बंद कर देता था। उसके बाद अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने के नाम पर दुष्कर्म करता। इसके बाद गर्भवती होने पर जान का खतरा बताकर दवाई देना शुरू कर दिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों को पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।