सपा में होगी बड़ी टूट, सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर का बड़ा दावा

पश्चिम बंगाल में टीएमसी और महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना में टूट के बाद अब यूपी की प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) में भी टूट हो सकती है। ये दावा यूपी के मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने किया है। राजभर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ट्वीट कर सपा में बड़ी टूट का दावा किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ”समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी। राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी सौंपी है।

बता दें राजभर ने बुधवार 17 जून को सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया कि सपा के सांसद और अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव ने गृहमंत्री अमित शाह को एक चिट्ठी दी है। जिसमें उन लोगों के नाम हैं जो गोमती रिवर फ्रंट मामले में आरोपी हैं।

बीजेपी के साथ जाएंगे सपा से टूटने वाले सांसद – ओपी राजभर

एक्स हैंडल पर पोस्ट के बाद ओपी राजभर के बयान का एक वीडियो भी सामने आया है। इनमें मंत्री ओपी राजभर ने दावा किया कि सपा के सीनियर नेता राम गोपाल यादव ने अमित शाह को एक गोपनीय पत्र दिया है। राम गोपाल पत्र देने के बाद मुस्कराते हुए चले गए। जो बंगाल में टीएमसी का हुआ। महाराष्ट्र में उद्धव का हश्र हुआ वो अब यूपी में सपा का होगा। राजभर ने कहा कि संभवतः राम गोपाल ने पत्र में उन सांसदों के नाम दिए होंगे, जो टूट सकते हैं। सपा के बड़ी संख्या में सांसद टूटने जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सपा से टूटने वाले सांसद बीजेपी के साथ जा सकते हैं।

सपा में होगी बड़ी टूट, सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर का बड़ा दावा
सपा में होगी बड़ी टूट, सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर का बड़ा दावा

ब्राह्मण नेताओं के साथ मीटिंग पर कसा तंज

सपा के ब्राह्मण सम्मेलन को लेकर भी मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। राजभर ने कहा कि जाति व्यवस्था में सबसे विद्वान ब्राह्मण होता है। अब ब्राह्मण को अखिलेश यादव समझाने के लिए काम कर रहे हैं। इटावा में कथावाचक विवाद में अखिलेश यादव ने कहा था यादव भी कथा कह सकता है। ओपी राजभर ने कहा कि सपा के ब्राह्मण सभा में सिर्फ यादव ही यादव दिखेंगे। जैसे बसपा की बैठक में जेएनयू पहन कर कैडर के नेता बैठते थे, वैसे ही सपा यादवों को ब्राह्मण सम्मेलन में बैठाएगी।

ओपी राजभर ने बीजेपी हाईकमान से की अपील ?

ओपी राजभर ने दावा किया कि इस पत्र के जरिए रामगोपाल ने बीजेपी हाईकमान से अपील की है कि उन्हें और उनके लोगों को इस मामले से बख्श दिया जाए। ओपी राजभर ने कहा कि कोई जेल थोड़े ही जाना चाहता है। सीएम योगी के मंत्री ने दावा किया कि गोमती रिवर फ्रंट मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का भी नाम है। ओम प्रकाश राजभर के इस बयान पर सपा प्रवक्ता सुनील साजन ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि पहले ओम प्रकाश राजभर मोदी को गुजरात और योगी को गोरखपुर भेज रहे थे। हमारा पीडीए इस बार इन्हें हराने जा रहा है।

रामगोपाल यादव ने कहा कि……..

इसको लेकर अब सपा के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने ओपी राजभर को ‘मूर्ख’ करार दिया और कहा कि वह उनकी बातों को तवज्जो नहीं देते है। रामगोपाल यादव ने कहा कि मूर्खों की बातों का मैं कोई नोटिस नहीं लेता हूं। समाजवादी पार्टी में टूट का कोई सवाल ही नहीं है। जो कह रहा है वह अपनी पार्टी की चिंता करे। बता दें कि सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने पिछले दिनों भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि यदि आने वाली युवा पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रखना है, तो भाजपा से मुक्ति जरूरी है। वर्तमान सरकार जनता का पैसा लूटकर चुनाव जीतने में उपयोग कर रही है।

Read More :  ओवैसी करेंगे सालार गाजी की दरगाह से चुनावी शंखनाद, रैली कल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *