Friday, April 10, 2026
Home Blog Page 76

मंकीपॉक्स वायरस से कानपूर हुआ अलर्ट

मंकीपॉक्स के मामले सामने आ रहे हैं | जिस प्रकार से कोरोना वायरस ने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था , उसी प्रकार अब लोग मंकीपॉक्स को लेकर दहशत में हैं | देशभर में मंकीपॉक्स को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं | कानपुर में भी स्वास्थ विभाग ने कमर कस ली है | कानपुर के हैलट अस्पताल में कोविड-19 वार्ड में 100 बेड का मंकीपॉक्स वार्ड तैयार किया गया है , जो किसी भी स्थिति से निपटने में मददगार साबित होगा |

भारत समेत दुनिया के 76 देशों में फैला

जानकारी के अनुसार जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल संजय काला ने बताया कि मंकीपॉक्स दुनिया के 76 देशों में फैल चुका है | जिसको देखते हुए देश में अलर्ट जारी किया गया है और कानपुर में भी एहतियातन 100 बेड का अस्पताल तैयार किया गया है |

देश भर में सिर्फ पुणे में है जांच केंद्र

अभी प्रदेश में मंकीपॉक्स की जांच के लिए सुविधा उपलब्ध नहीं है | अब तक इसकी जांच की सुविधा केवल पुणे में उपलब्ध है | इसीलिए सारे सैंपल पुणे भेजे जाते हैं, जहां पर सैंपल की जांच होती है | हालांकि अभी तक कानपुर महानगर में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है जिसको जांच के लिए भेजा जाए |

सावधानी की जरूरत

प्रोफेसर काला ने बताया कि इस वायरस से डरने की जरूरत नहीं है , लेकिन हमें सावधानी बरतनी चाहिए | कोरोना वायरस के चलते लोगों के अंदर मंकीपॉक्स को लेकर भी दहशत का माहौल है | लोग घबरा रहे हैं, लेकिन उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है | यह इतना घातक वायरस नहीं है | हालांकि इसका संक्रमण बहुत तेजी से फैलता है , लेकिन इसमें मृत्यु दर ना के बराबर है | इसलिए लोगों को इससे डरने की जरूरत नहीं है सिर्फ सावधानियां बरतनी हैं |

Read more:एक बार फिर पांव पसार रहा कोरोना, फिर आएगी लॉकडाउन की नौबत ?

वकीलों की दलीलों से जज बीमार

अदालतों में बहस को लेकर कई तरह के मामले आते हैं । कई बार वकीलों के बीच तंज होता है तो कई बार तीखी बहस होती है। कई बार कोर्ट के अंदर हाथापाई को लेकर भी खबरें सामने आई हैं लेकिन कोलकाता की एक कोर्ट में अजीब मामला सामने आया है। यहां वकीलों की दलीलों से जज बीमार पड़ गए। उन्होंने इसे लेकर अपने कोर्ट स्थगित कर दी। हैरानी वाली बात यह है कि वकीलों की अप्रासंगिक तर्कों का हवाला देने वाला यह नोटिस कोर्ट की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया। विवाद के बाद अब इस नोटिस को न सिर्फ हटाया गया बल्कि इसका शुद्धिपत्र भी जारी किया गया।

मामला ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) से जुड़ा है। संशोधित आदेश में केवल यह कहा गया है कि पीठासीन अधिकारी को मामलों को स्थगित करना पड़ा क्योंकि वह (जज) अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को ट्राइब्यूनल सरफेसी एक्ट 2002 के तहत एक मामले की सुनवाई कर रहा था, जहां कर्जदार तय अवधि के भीतर गिरवी रखे हुए बैंक ऋण को चुकाने में विफल रहा था।

कमरे के बाहर निकल गए जज

सुनवाई पहले ही एक घंटे से अधिक तक खिंच चुकी थी और वह सुनवाई की तारीख आगे बढ़ाने के लिए वकील की याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। पीठासीन अधिकारी कथित तौर पर अस्वस्थ हो गए और तर्क को रोकते हुए कमरे से बाहर चले गए। जिससे दिन के लिए सूचीबद्ध अन्य मामलों को स्थगित कर दिया गया।

भ्रम तब पैदा हुआ जब रजिस्ट्रार-इन-चार्ज, चित्तेश कुमार ने वेबसाइट पर एक नोटिस अपलोड किया, जिसमें लिखा था: ‘एलडी काउंसल के किए गए अप्रासंगिक तर्क के कारण, एलडी पीठासीन अधिकारी अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। इसलिए, एलडी पीठासीन अधिकारी के समक्ष आज सूचीबद्ध शेष मामले को स्थगित किया जाता है।’

बाद में किया गया संशोधन

हालांकि एक दिन बाद इसका शुद्धिपत्र जारी किया गया और वेबसाइट पर अपलोड किया गया, जिसमें बताया गया कि पहले का नोटिस वापस ले लिया गया था। नए नोटिस में अप्रासंगिक तर्क भाग को बाहर कर दिया गया। परिस्थितियों से वाकिफ वकीलों ने कहा कि पीठासीन अधिकारी की तबीयत बहुत खराब थी। डीआरटी बार असोसिएशन ने एक ट्राइब्यूनल अधिकारी पर भ्रम की स्थिति का आरोप लगाया अधिकारी को हाल ही में ट्राइब्यूनल में शामिल किया गया और उन्हें नोटिस का उचित ज्ञान नहीं था।

Read more:सपा से रिश्ते टूटने पर शिवपाल का अखिलेश को जवाब

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के चेहरे पर गुस्सा

क्या आप अधीर रंजन चौधरी को माफी मांगने के लिए कहेंगी? कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से जब ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने रिपोर्टर को तमतमाए चेहरे से कह, (उन्होंने पहले ही माफी मांग ली है)। दरअसल, सोनिया के चेहरे पर इतना गुस्सा काफी दिनों बाद दिखा है। गौरतलब है कि नेशनल हेरल्ड केस में सोनिया गांधी से ईडी ने तीन दिनों तक पूछताछ की थी। अब उनकी पार्टी के एक नेता ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति इरानी ने जिस तरीके से लोकसभा में सोनिया गांधी पर सीधा हमला बोला जाहिर तौर वो बोल सोनिया को गहरे चुभे हैं ।

सवाल पर तमतमाया सोनिया का चेहरा

दरअसल, इस विवाद को लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने जन्म दिया है। कल सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर प्रदर्शन कर रहे अधीर रंजन ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी बोल दिया। फिर क्या था, बीजेपी ने इस मामले को लपकते हुए संसद में जमकर हंगामा किया। स्मृति इरानी ने तो सीधे-सीधे इस बयान के लिए सोनिया को जिम्मेदार ठहरा दिया । जाहिर तौर पर कांग्रेस इन सबके लिए तैयार नहीं थी ।

वहीं, जब सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई तो जब सोनिया बाहर निकलीं तो पत्रकार ने उनसे अधीर रंजन चौधरी से माफी मांगने कहने को लेकर सवाल पूछ लिया। पहली बार में तो उन्होंने इसका जवाब भी नहीं दिया। लेकिन दूसरी बार जब उनसे यही सवाल पूछा तो उनका चेहरा तमतमाया दिखा और उन्हेंने सख्त आंखों से केवल चार शब्द बोले । उन्होंने माफी मांग ली है ।

सोनिया पर इरानी का हमला

लोकसभा में आज बेहद सख्त तेवर में नजर आ रहीं इरानी ने आज एक-एक वार का बदला लिया। उन्होंने देश के राष्ट्रपति के अपमान के लिए सोनिया गांधी को जिम्मेदार ठहरा दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को ये हजम नहीं हो पा रहा है कि कोई गरीब आदिवासी देश के सर्वोच्च पद पर पहुंच गई है।

इरानी ने कांग्रेस को महिला विरोधी और आदिवासी विरोधी बताते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी लगातार मुर्मू का अपमान कर रही है। इरानी ने सीधे-सीधे सोनिया पर हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि मैं आज इस सदन में कांग्रेस की मुखिया विराजमान हैं, मैं उनसे कहना चाहती हूं आपने द्रौपदी मुर्मू के अपमान की इजाजत दी, सोनिया गांधी ने एक महिला के अपमान करने की इजाजत दी। सोनिया गांधी ने एक गरीब महिला का अपमान करने दिया। कांग्रेस इस देश से माफी मांगे। सोनिया गांधी इस देश से माफी मांगे। शर्म करो।

Read More:जाह्नवी कपूर ने तेजस्वी की नकल , वीडियो वायरल 

पेट्रोल था कम इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान

चालान की एक रसीद इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है । मामला केरल का है। जहां एक शख्स का इसलिए चालान किया गया कि वह ‘पर्याप्त ईंधन के बिना’ बाइक चला रहा था । मतलब, बंदा कम ईंधन के साथ बाइक लेकर सड़क पर निकला था। यह बात लोगों को हजम नहीं हो रही है कि कम ईंधन के लिए कैसे किसी का चालान किया जा सकता है। वहीं, शख्स ने स्पष्टीकरण में कहा कि वन-वे रोड पर गलत दिशा में बाइक चलाने पर उसका चालान हुआ और पुलिस ने गलती से ‘लो फ्यूल’ का ज़िक्र किया है ।

Read More:श्रीलंका: राष्ट्रपति भवन पर कब्जा, गोटबाया राजपक्षे भागे , PM ने बुलाई आपात बैठक

पुलिस से गलती की मिस्टेक 

जानकारी के अनुसार, केरल के बेसिल श्याम बाइक से दफ्तर जा रहे थे उन्हें देरी हो रही थी तो उन्होंने समय बचाने के लिए बाइक वन वे पर डाल दी , और गलत दिशा में चलने लगे । ऐसे में ट्रैफिक पुलिसकर्मी  ने उन्हें रोक लिया और यातायात नियम  का उल्लंघन करने के लिए 250 रुपये का चालान काट दिया पर बाद में शख्स का ध्यान इस बात पर गया कि चालान ‘वन वे’ पर बाइक चलाने का नहीं, बल्कि कम पेट्रोल  के साथ वाहन चलाने का किया गया है। उन्होंने फेसबुक पर चालान की तस्वीर शेयर कर दी और मामला वायरल हो गया।

वायरल चालान तस्वीर
वायरल चालान तस्वीर

Read more:नोएडा और गाजियाबाद में मंकीपॉक्स के मामले सामने आए

जाह्नवी कपूर ने तेजस्वी की नकल , वीडियो वायरल 

जाह्नवी कपूर  शानदार एक्ट्रेस होने साथ ही साथ सोशल मीडिया लवर हैं | यही वजह है कि इंस्टाग्राम पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है | अक्सर वह अपने फोटोशूट से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं | इस बार उन्होंने अपना एक नया दिलचस्प वीडियो शेयर किया है , जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है | वीडियो में जाह्नवी अपने मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका बोरकर के साथ रील बनाती हुई देखी हैं |

मजेदार बात ये हैं कि जाह्नवी कपूर-प्रियंका बोरकर ने एकता कपूर के फेमस टीवी शो ‘नागिन 6’ की शेष नागिन यानी तेजस्वी प्रकाश के पॉपुलर डायलॉग पर अपना रील बनाया है | वीडियो की शुरुआत में जाह्नवी एक मिठाई का टुकड़ा लेने के लिए जैसे ही अलमारी में खोलती हैं , तभी उन्हें प्रियंका टोक देती हैं |

जाह्नवी ने बनाया मजेदार वीडियो

आगे वीडियो में प्रियंका को जाह्नवी से ये कहते हुए सुना जाता है कि आधी रात को क्यों वॉक कर रही है | इसपर जाह्नवी जवाब देती है , “जब आप वॉक हैं, तो आप टाइम नहीं देखते हैं और आप आप टाइम देखते हैं तो वॉक करते हैं | क्योंकि वॉक समय अगर कोई आपको देखता है तो सिर्फ आपका फिगर देखता है | और मैं अपना फिगर मेंटेन रखती हूं | इसलिए मैं वॉक करती हूं | ”

एकता कपूर और तेजस्वी ने किया कमेंट

जाह्नवी कपूर के इस क्यूट वीडियो पोस्ट पर एकता कपूर और तेजस्वी प्रकाश ने लाइक कर कमेंट किया है | तेजस्वी प्रकाश ने जहां हॉर्ट इमोजी शेयर कर इसपर कमेंट किया है , तो वहीं एकता कपूर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, ”बेड.. अगर कायरा के ट्विंस या शेष नागिन प्रथा में शुगर क्रेविंग के साथ शेप शिफ्ट अवतार था” | इसके साथ एकता ने कई हंसने वाली इमोजी भी शेयर कर की हैं |

5 लाख से ज्यादा बार देखा गया

जाह्नवी कपूर ने अपने क्यूट वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा , “जब मिडनाइट क्रेविंग्स वाली वॉक के बीच कोई तुम्हें पकड़ ले |” वीडियो में जाह्नवी ग्रे पजामा के साथ ह्वाइट क्रॉप टॉप पहने हुए दिख रही हैं | आपको बता दें कि 24 घंटे के अंदर इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है |

Read more:विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपए की कीमत बढ़ी।

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपए की कीमत बढ़ी।

आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपए की कीमत बढ़ी । अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के चलते गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे चढ़कर 79.77 पर आ गया । विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि तेल के ऊंचे दाम , महीने के अंत में आयातक मांग और वैश्विक मंदी की आशंका स्थानीय मुद्रा के लिए लाभ को सीमित कर सकती है ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 79.80 पर खुला। शुरुआती सौदों में रुपया 79.77 के स्तर तक गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे की बढ़त दर्शाता है। पिछले सत्र में बुधवार को रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे गिरकर 79.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.21 पर आ गया।

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.83 प्रतिशत बढ़कर 107.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 436.81 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।

Read More:किसी की सलाह पसंद नहीं करते अखिलेश, इसलिए सब छोड़ते जा रहे हैं-शिवपाल यादव

 रवींद्र जडेजा ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

भारत ने पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली | इस सीरीज में भारत ने हर डिपार्टमेंट में अच्छा प्रदर्शन किया | हालांकि, कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस ने जरूर टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ाई | इसमें से एक ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा हैं | उनके तीसरे वनडे में खेलने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन वह उतर नहीं सके | बीसीसीआई ने मैच से ठीक पहले जडेजा के नहीं खेलने की वजह भी बताई |

बीसीसीआई की तरफ से दिए अपडेट में यह बताया गया कि रवींद्र जडेजा अब भी 100 फीसदी फिट नहीं हैं | इसलिए तीसरे वनडे में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे | मेडिकल टीम उनकी प्रगति की निगरानी कर रही है | जडेजा को चोट को लेकर बीसीसीआई ने जो अपडेट दिया है , इससे उनके 29 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही 5 टी20 की सीरीज से भी बाहर रहने की आशंका बढ़ गई है |

दरसअल , जडेजा की वापसी को लेकर भारतीय बोर्ड जल्दबाजी नहीं करना चाहता है| भारत को अगस्त में एशिया कप खेलना है | इसके बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज खेलेगी | फिर अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप होना है | इसे देखते हुए ही बीसीसीआई जडेजा को लेकर कोई जोखिम मोल लेना नहीं चाहती | जडेजा को फिलहाल, ट्रेनिंग नहीं करने की सलाह दी गई है | क्योंकि इससे उनके घुटने की चोट के और बढ़ने की आशंका है |

जडेजा के घुटने में चोट लग गई थी

बता दें , वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले जडेजा के दाहिने घुटने में चोट लगी थी , जिसकी वजह से वह पहले दो वनडे नहीं खेल पाए थे | उनके स्थान अक्षर पटेल को प्लेइंग-XI में शामिल किया गया था और उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया |

जारी मॉनसून सत्र के बीच निलंबित सांसद धरने पर

जारी मॉनसून सत्र में राज्यसभा के सभापति द्वारा इस पूरे हफ्ते के लिए निलंबित किए गए सांजारी मानसून सत्र के बीच निलंबित सांसद धरने परसदों ने इस फैसले के खिलाफ 50 घंटे के विरोध के तहत पहली रात बुधवार को संसद परिसर के खुले आसमान के नीचे बिताई । गुरुवार की सुबह उठने पर ये सांसद अपने मोबाइल फोन देखने, ऑनलाइन वीडियो और तस्वीरें साझा आदि करते नजर आए।

मौजूदा सत्र में सोमवार और मंगलवार को निलंबित किए गए 20 सांसदों में टीएमसी के सात , डीएमके के छह , तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के तीन , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के दो और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के एक-एक सांसद शामिल हैं । (सीपीआई) और आम आदमी पार्टी (आप) के हैं ।

विरोध कर रहे सांसदों ने टेंट लगाने का अनुरोध भी किया था लेकिन अधिकारियों ने इसे अस्वीकार कर दिया । हालांकि, प्रदर्शन कर रहे सांसदों को संसद के लाइब्रेरी के बाथरूम में शौचालय का उपयोग करने की अनुमति दी गई । इस बीच विपक्षी दलों ने प्रदर्शन कर रहे सांसदों के लिए खाने की व्यवस्था की है । वहीं, गुरुवार को भी द्रमुक की ओर नाश्ते का इंतजाम किया गया। दोपहर के भोजन के लिए टीआरएस और ‘आप’ रात के खाने की व्यवस्था करेगी । ‘आप’ की ओर से सांसदों को चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए टेंट लगाने की भी जिम्मेदारी मिली थी , लेकिन अधिकारियों ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया ।

Read more:पढ़ाई से परेशान बच्चे की बड़ी-बड़ी बातें , वीडियो वायरल

कांग्रेस ने द्रौपदी मुर्मू को घृणा किया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘‘राष्ट्रपत्नी’’ कहकर संबोधित किए जाने को बृहस्पतिवार को ‘‘घृणित तथा समस्त मूल्यों एवं संस्कारों के विरुद्ध’’ करार दिया | पार्टी ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन एक आदिवासी महिला का अनादर करने के लिए कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की | ज्ञात हो कि चौधरी ने बुधवार को एक निजी चैनल के कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू को ‘‘राष्ट्रपत्नी’’ कहकर संबोधित किया था |

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया जाना भारत के हर मूल्य और संस्कार के विरुद्ध है | यह जानते हुए कि यह संबोधन उस सर्वोच्च….. सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा पर आघात करता है , तब भी कांग्रेस के एक पुरुष नेता ने यह घृणित कार्य किया है |’’ उन्होंने कांग्रेस को आदिवासी, गरीब और महिला विरोधी पार्टी बताया | उन्होंने आरोप लगाया कि द्रौपदी मुर्मू को जब राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया तभी से कांग्रेस उनका उपहास कर रही है और इस क्रम में उसने उन्हें कभी कठपुतली तो कभी अशुभ और अमंगल का प्रतीक कहा |

स्मृति ने कांग्रेस को कहा !

‘मुर्मू के एक ऐतिहासिक चुनाव जीतने के बाद, कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही है कि एक आदिवासी, गरीब महिला देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही है |’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस का इस हद तक गिर जाना, देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर आसीन एक आदिवासी और गरीब परिवार की महिला का इस प्रकार से अनादर करना, उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाना, कांग्रेस ने सोनिया गांधी की अध्यक्षता में यह संस्काररहित, मूल्यविहीन एवं संविधान को चोट पहुंचाने वाला काम किया है |’’ उन्होंने कहा कि संसद में और सड़क पर कांग्रेस और उनके नेताओं को देश की प्रथम नागरिक और देश से माफी मांगनी चाहिए |

Read More:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज गुजरात यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज गुजरात यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिन की गुजरात यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे | प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के पहले दिन हिम्मतनगर के पास साबरकांठा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ (सबर डेयरी) के 305 करोड़ रुपये के मिल्क पाउडर संयंत्र का उद्घाटन करेंगे |

पीएम मोदी 29 जुलाई को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) का दौरा करेंगे | पीएम इस दौरान भारतीय अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज (आईआईबीएक्स) का शुभारम्भ करेंगे , जो देश का पहला अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज है |

प्रधानमंत्री 28 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे साबरकांठा के गढ़ोदा चौकी में साबर डेयरी की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे | इसके बाद, प्रधानमंत्री चेन्नई जाएंगे और लगभग 6 बजे चेन्नई के जेएलएन इंडोर स्टेडियम में 44वें शतरंज ओलंपियाड की शुरुआत की घोषणा करेंगे | इसके बाद वे गिफ्ट सिटी का दौरा करने के लिए गांधीनगर जाएंगे, जहां वे शाम करीब 04 बजे विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे |

 पीएम मोदी के पूरे कार्यक्रम !

  • प्रधानमंत्री साबर डेयरी में लगभग 120 मिलियन टन प्रति दिन (एमटीपीडी) की क्षमता वाले पाउडर प्लांट का उद्घाटन करेंगे | पूरी परियोजना की कुल लागत 300 करोड़ रुपये से अधिक है |
  • पीएम साबर डेयरी में एसेप्टिक मिल्क पैकेजिंग प्लांट का भी उद्घाटन करेंगे | यह 3 लाख लीटर प्रतिदिन की क्षमता वाला अत्याधुनिक संयंत्र है | इस परियोजना को लगभग 125 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ तैयार किया गया है| इस परियोजना से दुग्ध उत्पादकों को बेहतर पारिश्रमिक सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी |
  • प्रधानमंत्री साबर चीज एंड व्हे ड्रायिंग प्लांट परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे. इस संयंत्र में चेडर चीज (20 एमटीपीडी) , मोजेरेला चीज (10 एमटीपीडी) और प्रोसेस्ड चीज (16 एमटीपीडी) का उत्पादन किया जाएगा | पनीर के निर्माण के दौरान उत्पन्न मट्ठे को भी 40 एमटीपीडी की क्षमता वाले व्हे ड्रायिंग प्लांट में सुखाया जाएगा |
  • 29 जुलाई को प्रधानमंत्री गांधीनगर में गिफ्ट सिटी का दौरा करेंगे | गिफ्ट सिटी (गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी) को न केवल भारत के लिए बल्कि दुनिया के लिए वित्तीय और प्रौद्योगिकी सेवाओं के लिए एक एकीकृत केंद्र के रूप में तैयार किया जा रहा है |

Read More:क्लीन स्वीप करने के लिए इन दो बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया !

नोएडा और गाजियाबाद में मंकीपॉक्स के मामले सामने आए

यूपी के नोएडा और गाजियाबाद में मंकीपॉक्स के संदिग्ध मामले मिले हैं | नोएडा की एक महिला और गाजियाबाद के दो लोगों में मंकीपॉक्स के लक्षण देखे गए हैं | जिसके बाद तीनों के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है | संदिग्धों को आइसोलेशन में रखा गया है | दिल्ली में मंकीपॉक्स का मरीज पहले ही सामने आ चुका है |

जानकारी के अनुसार , नोएडा में रहने वाली 47 साल की महिला ने स्वास्थ्य विभाग संपर्क किया | जिसके बाद महिला का सैंपल लिया गया और लखनऊ जांच के लिए भेजा गया है | वहीं, गाजियाबाद में भी दो लोगों के सैंपल जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे भेजे गए हैं | स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही मंकीपॉक्स है या नहीं इसकी पुष्टि की जा सकेगी | वर्तमान में महिला होम आइसोलेशन में है |

नोएडा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट 

नोएडा में अभी तक मंकीपॉक्स का कोई भी मरीज सामने नहीं आया है | फिर भी स्वास्थ विभाग कोई भी कोताही नहीं बरतना चाहता है | जिसके लिए नोएडा के जिला अस्पताल में 10 बेड का वार्ड तैयार किया गया है , ताकि मरीज मिलने के बाद बारीकी से मरीजों पर नजर रखी जा सके | स्वास्थ विभाग की तरफ से एक कंट्रोल रूम तैयार किया गया है |

अभी देश में मंकीपॉक्स के 5 केस की पुष्टि हो चुकी है | इनमें से तीन केरल, एक तेलंगाना और एक दिल्ली में है | दिल्ली में मिला पहला मंकीपॉक्स का मरीज लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती है | बताया जा रहा है कि उसके त्वचा पर चकत्ते और घाव को ठीक होने में कम से कम एक हफ्ता और लगेगा | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को अलर्ट जारी किया है |

Read More:पढ़ाई से परेशान बच्चे की बड़ी-बड़ी बातें , वीडियो वायरल

स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

स्वतंत्र देव सिंह ने उत्तर प्रदेश BJP अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है | सूत्रों के मुताबिक, स्वतंत्र देव सिंह का अध्यक्ष पद का 16 जुलाई को कार्यकाल खत्म हो चुका है | स्वतंत्र देव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफा भेजा है | सूत्रों के अनुसार, यूपी बीजेपी को 29 जुलाई तक नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है | दरअसल, भाजपा ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को शुरू कर दिया है |

इसलिए भाजपा देश के सबसे बड़े राज्य में एक ऐसे चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है , जो पार्टी की नीतियों को निचले स्तर तक ले जाने में कामयाब हो | ऐसे में स्वतंत्र देव सिंह के उत्तराधिकारी के नामों पर कयासों का बाजार गरमाया हुआ है | यूपी के राजनीतिक गलियारे में भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर खूब चर्चा हो रही है |

ओबीसी या ब्राह्मण समुदाय?

यूपी भाजपा के सूत्रों की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी या ब्राह्मण समुदाय से हो सकता है | यूपी में वर्ष 2014, 2017, 2019 और 2022 के चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा है | ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव भाजपा एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन की योजना पर काम कर रही है | पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री आवास में चार घंटे के प्रवास के दौरान मंत्रियों के साथ-साथ संगठन के लोगों से भी बातचीत की थी |

Read more:पढ़ाई से परेशान बच्चे की बड़ी-बड़ी बातें , वीडियो वायरल

पढ़ाई से परेशान बच्चे की बड़ी-बड़ी बातें , वीडियो वायरल

बच्चे तो बच्चे होते हैं , उनका मन हर वक्त खेलने-कूदने में ही लगा रहता है | उस पर भी आजकल के बच्चे कहीं टीवी तो कहीं मोबाइल देखकर इतनी बड़ी-बड़ी बातें सीख चुके हैं कि उन्हें बात करता देख बड़े लोग हैरान रह जाते हैं | एक ऐसे ही बच्चे का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जो पढ़ाई से परेशान होकर अपनी मां कुछ ऐसा कहता है कि मां भी दंग रह जाती है |

पढ़ाई के बोझ से परेशान छोटा सा बच्चा वीडियो में अपनी मां से घर या स्कूल नहीं सीधा दुनिया ही छोड़ने की बात कर रहा है | उसकी झल्लाहट देखकर आपको उस पर प्यार भी आएगा और हैरानी भी होगी | बच्चे ने ये ज्ञान कहां से सीखा, ये तो नहीं पता लेकिन छोटी सी उम्र में उसके मुंह से ऐसी बातें सुनना क्यूट भी लग रहा है और थोड़ा अजीब भी |

पढ़ाई नहीं लगी अच्छी तो ‘निकल जाऊंगा दुनिया से’

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा मां के साथ बैठकर पढ़ाई कर रहा है और इसी बीच रुककर उनसे बात करने लगता है | उसकी शक्ल देखकर लग रहा है कि बच्चे का मन पढ़ाई करने में नहीं लग रहा| वीडियो में बच्चा अपनी मम्मी से बोल रहा है, ‘मम्मी, मैं परेशान हो गया हूं | मैं इस दुनिया में क्यों लाया हूं | मैं इस दुनिया से निकल जाऊंगा |’ मम्मी भी उससे पूछती है – आखिर क्यों निकल जाओगे ? तो बच्चा बड़ों की तरह कहता है-, ‘मुझे इस दुनिया में मन नहीं लगता |’ फिर मम्मी पूछती है कि आखिर मन क्यों नहीं लगता | बच्चा इस बार बड़ी मासूमियत से कहता है- ‘क्योंकि तुम गंदी हो |’

वीडियो को इंटरनेट पर खूब प्यार मिल रहा है | लोग बच्चे की बातें सुनकर हैरान हैं और सोच रहे हैं कि आखिर इतने छोटे बच्चे इस तरह की बातें सीखते कहां से हैं ? इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर daiviksharma28 नाम के पेज से शेयर किया गया है | वीडियो को अब तक 4.6 मिलियन यानि 46 लाख से ज्यादा देख चुके हैं और करीब 4 लाख लोग लाइक कर चुके हैं | लोगों ने कमेंट करके बच्चे की झल्लाहट को एजुकेशन सिस्टम से जोड़ दिया है |

Read More:एक्ट्रेस रतन राजपूत ने की धान की खेती

कार्तिक आर्यन ने ‘परम सुंदरी’ को दी जन्मदिन बधाई

कृति सेनन 27 जुलाई को अपना बर्थडे मना रही हैं | एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शहजादा’  की शूटिंग में बिजी चल रही हैं| इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन  हैं | कार्तिक ने बड़े ही खूबसूरत अंदाज में कृति को जन्मदिन की बधाई दे खुश कर दिया | कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर बधाई दी तो फैंस कहने लगे कि हमारी इच्छा है कि आप दोनों शादी कर लो | कार्तिक-कृति की ये क्यूट तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है|

कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है | इस तस्वीर में कार्तिक और कृति बैठे हुए नजर आ रहे हैं और एक्टर कृति को केक खिलाते दिख रहे हैं | दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं | कार्तिक व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम में तो कृति मिक्की माउस प्रिंट वाले टीशर्ट और जीन्स में नजर आ रही हैं |

कार्तिक ने कहा-डाइट नहीं तोड़ी सिर्फ मेरे लिए पोज किया कार्तिक आर्यन ने इस तस्वीर को शेयर कर मजेदार कैप्शन लिख कृति सेनन तो बधाई दी है. कार्तिक ने लिखा ‘डाइट नहीं तोड़ी लड़की ने, सिर्फ पोज किया मेरे लिए! हैप्पी बर्थडे परम सुंदरी, तुम्हारे शहजादा की तरफ से’. वहीं फैंस इनकी स्माइल की तारीफ करते हुए लिख रहे ‘दोनों की स्माइल, हाय नजर न लग जाए’.
इंस्टाग्राम तस्वीर

कृति ने नहीं तोड़ी डाइट

कार्तिक आर्यन ने इस तस्वीर को शेयर कर मजेदार कैप्शन लिख कृति सेनन तो बधाई दी है | कार्तिक ने लिखा ‘डाइट नहीं तोड़ी लड़की ने , सिर्फ पोज किया मेरे लिए ! हैप्पी बर्थडे परम सुंदरी , तुम्हारे शहजादा की तरफ से’ | वहीं फैंस इनकी स्माइल की तारीफ करते हुए लिख रहे ‘दोनों की स्माइल, हाय नजर न लग जाए’ |

फैंस करने लगे शादी की डिमांड

कार्तिक आर्यन ने इस पोस्ट पर कृति ने भी बिना देरी किए रिप्लाई दिया कि ‘थैंक यू, पोज देने के बाद सारा केक खाने के लिए’ | इस पोस्ट पर कार्तिक और कृति को फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं | कई उनकी जोड़ी को क्यूट बता रहे हैं तो कई ने शादी की गुहार भी लगा दी | एक ने लिखा ‘आप लोग प्लीज शादी कर लो’ तो दूसरे ने लिखा ‘तुम दोनों एक दूजे के लिए बने हो’ |

Read More:बीजेपी युवा के कार्यकर्ता की हत्या पर बवाल

बीजेपी युवा के कार्यकर्ता की हत्या पर बवाल

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारी में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या को लेकर भारी तनाव है | नाराज प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर अपने गुस्से का इजहार किया | इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक कार को घेर लिया और उसे हिलाने लगे | ये कार दक्षिण कन्नड़ सांसद नलिनकुमार कतील की बताई जा रही है | वहीं प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया |

मंगलवार देर शाम बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या कर दी गई थी | बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार कुछ लोगों ने उन पर तलवार और कुल्हाड़ी से हमला किया |  घटना के वक्त नेट्टारू देर शाम अपने घर लौट रहे थे, तभी उन पर हमला किया गया | हमले के बाद हमलावर फरार हो गए |

रजिस्टर्ड नंबर वाली बाइक पर आए थे हमलावर- प्रत्यक्षदर्शी

बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है | लेकिन इस मर्डर केस को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं | मनोरमा ऑनलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर केरल के रजिस्टर्ड नंबर वाली एक बाइक पर आए थे | दरअसल घटनास्थल केरल सीमा के बेहद करीब है |

हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस की 6 टीमों का गठन किया गया है और 15 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है | तीन टीमों को पड़ोसी राज्य केरल व मदिकेरी और हसन भेजा गया है |

प्रवीण नेट्टारू की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने बंद का आह्वान किया है | आज सुबह उनके पार्थिव शरीर को उनके घर ले जाने के लिए सैकड़ों लोग शामिल हुए | कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने आरोप लगाया है कि नेतरू की हत्या के पीछे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया का हाथ है |

Read More:योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट हो गया तैयार

योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट हो गया तैयार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट माने जाने वाला डेटा सेंटर पार्क बनकर अब पूरी तरह तैयार हो चुका है | इस तरह से यूपी को अगले महीने यानी अगस्त में इस डेटा सेंटर पार्क का उपहार मिल सकता है | सूत्रों की मानें तो यूपी को यह खास सौगात देने खुद पीएम मोदी आ सकते हैं | हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है | ‘योट्टा डी’ नामक यह डेटा सेंटर ड्रीम प्रोजेक्ट 24 महीने में बनकर तैयार हुआ है |

इस ‘योट्टा डी’ डेटा सेंटर को हीरानंदानी समूह द्वारा विकसित किया गया है | यह परियोजना पूरे 5 हजार करोड़ की है और माना जा रहा है कि खुद पीएम नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं | हीरानंदानी समूह द्वारा विकसित करीब 03 लाख स्वायर फीट परिसर में फैले इस डेटा सेंटर पार्क को महज 24 महीने में तैयार कर लिया गया है |

बता दें कि ‘योट्टा’ हीरानंदानी समूह का डेटा सेंटर संबंधी एक उपक्रम है | इस डेटा सेंटर की पहली बिल्डिंग को  ‘योट्टा डी1’ नाम दिया गया है | इस डेटा सेंटर का शिलान्यास दिसम्बर 2020 में हुआ था और अब अगस्त 2022 में इसका उद्घाटन होगा | हालांकि, अभी उद्घाटन की तारीख तय नहीं हुई है |

इस डेटा सेंटर की खासियतें

डेटा सेंटर बिल्डिंग की कुल क्षमता- इसमें 5000 सर्वर रैक के साथ 28.8 मेगावॉट आईटी पॉवर की है सुविधा, जिससे तकरीबन 48 घंटे का आईटी पॉवर बैकअप मिल सकेगा |

तय परियोजना के अनुसार यहां कुल 06 डेटा सेंटर बिल्डिंग बनाई जाएंगी, जिसके बाद यहां कुल 30 हजार सर्वर रैक की क्षमता होगी | साथ ही करीब 250 मेगावॉट बिजली का उत्पादन भी होगा |

Read More:लालू की बेटी हेमा यादव भी आईं CBI के रडार पर

लालू की बेटी हेमा यादव भी आईं CBI के रडार पर

प्रॉपर्टी ट्रांंसफर के एक मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद की बेटी हेमा यादव भी CBI के रडार पर आ गईं हैं | हेमा यादव के नाम पर प्रोपर्टी ट्रांसफर करने का आरोप है | सीबीआई ने जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में भोला यादव और हृदयानंद चौधरी को गिरफ्तार है | हृदयानंद चौधरी फिलहाल पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर कार्यरत थे | उन्होंने लालू यादव की बेटी हेमा यादव को मुहबोली बहन बताया था | गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी रेलवे कर्मचारी हृदयानंद चौधरी ने आरजेड़ी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी हेमा यादव को अपनी भावनात्मक बहन बताकर उन्हें जमीन गिफ्ट की थी |

इस मामले में पिछले 6 दिनों से सीबीआई की टीम भोला यादव से भी पूछताछ कर रही थी | सीबीआई सूत्रों के मुताबिक कई जमीन लालू प्रसाद यादव की बेटी हेमा यादव के नाम पर ट्रांसफर करने का आरोप है | भोला यादव पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्रित्व काल में ओएसडी रहे हैं |

17 ठिकानों पर छापेमारी

सीबीआई इस मामले में लालू यादव के परिवार और उनसे जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी की है | छापेमारी के पहले लालू प्रसाद यादव के चार परिवारिक सदस्यों समेत 15 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है | लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते रेलवे में नौकरी देने के बदले लोगों की कीमती जमीन अपने करीबी लोगों के नाम लिखवाने का आरोप था |

कौन हैं हेमा यादव

हेमा यादव राजद अध्यक्ष लालू यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की पांचवी संतान हैं | उन्होंने बीआईटी रांची से बीटेक की डिग्री ली है | हेमा की शादी एक राजनीतिक परिवार में हुई है और उनके पति विनीत यादव भी एक राजनीतिज्ञ हैं | जमीन के बदले रेलवे में नौकरी दिलाने का मामला दर्ज करने के बाद सीबीआई की टीम छापेमारी के लिए जब गोपालगंज के उचका गांव के इटावा में पहुंची थी तब वहां पर हृदयानंद यादव के घर पर सीबीआई की टीम ने दबिश दी थी |आरोप है कि लालू यादव की बेटी को गिफ्ट के तौर पर हृदयानंद यादव ने जमीन दी थी |

Read more:सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी

सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी

सुप्रीम कोर्ट ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के कुछ प्रावधानों की वैधता को बरकरार रखते हुए कहा कि हर मामले में ईसीआईआर (प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट) अनिवार्य नहीं। कोर्ट ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों पर कहा कि अगर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) गिरफ्तारी के समय इसके आधार का खुलासा करता है तो यह पर्याप्त है।

ऐसे में पी चिदंबरम पर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “पीएमएलए पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला कुछ लोगो के लिए “चिकन खुद घर फ्राई होने आ गया” वाला मामला है। ईडी को यूपीए के कार्यकाल के दौरान पीसी द्वारा अधिकार दिया गया था।” बता दें कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रवर्तन मामले की सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) ईडी का एक आंतरिक दस्तावेज है।

कोर्ट ने कहा कि आरोपी को ईसीआईआर की कॉपी देना अनिवार्य नहीं है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी को केवल यह बता देना काफी है कि उसे किन आरोपों के तहत गिरफ्तार किया जा रहा है। पीएमएलए के कई प्रावधानों को याचिकाकर्ताओं ने असंवैधानिक बताते हुए कोर्ट में इसे चुनौती दी थी। याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि गिरफ्तारी के आधार या सबूत के बिना आरोपी को गिरफ्तार करने की अनियंत्रित शक्ति असंवैधानिक है।

पीएमएलए के अधीन कितने मामले हुए दर्ज’

कोर्ट ने इससे पहले पीएमएलए के प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। पीएमएलए के खिलाफ याचिका डालने वालों में में कार्ति चिदंबरम और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सहित अन्य कुछ लोग शामिल हैं। मालूम हो, दो दिन पहले सरकार ने लोकसभा में जानकारी दी थी कि कानून लागू होने के बाद पिछले करीब 17 साल में प्रवर्तन निदेशालय ने पीएमएलए के तहत लगभग 5,422 मामले दर्ज किए । मामले दर्ज होने के बाद पीएमएलए के प्रावधानों के तहत करीब 1,04,702 करोड़ रुपए की सम्पत्ति कुर्क की गई ।

Read more:फिर से लौटा कोरोना वायरस का खौफ

एक बार फिर पांव पसार रहा कोरोना, फिर आएगी लॉकडाउन की नौबत ?

चीन ने वुहान के उस ज़िले में एक बार फिर लॉकडाउन लागू किया है , जहां कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दुनिया का सबसे पहला लॉकडाउन लागू किया गया था | इससे एक बार फिर यह चिंता बढ़ गई है कि क्या दुनिया में कोरोना एक बार फिर अपने पांव पसार सकता है | साल 2020 में वुहान के जियांगजिया में लॉकडाउन लागू किया गया था , जहां एक बार फिर दस लाख लोगों को घरों में बंद रहने के आदेश जारी किए गए हैं और बिना इमरजेंसी घर से बाहर निकले से सख़्ती से मना किया गया है | मंगलवार को शहर में चार बिना लक्षण वाले कोरोना मरीज़ों की पुष्टि के बाद सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट पर भी रोक लगा दी गई है , सिनेमा हॉल में फिर ताले लगा लगा दिए गए हैं |

अन्य शहरों में भी लॉकडाउन का ख़तरा

हालांकि अभी यह प्रतिबंध सिर्फ एक ज़िले में ही सीमित है , जबकि हालात के बिगड़ने से अन्य शहरों में भी लॉकडाउन लगाने की आशंका बरक़रार है | महामारी की वजह से शहर के 11 मिलियन लोगों का जीवन सामान्य होने की तरफ बढ़ रहा था | लेकिन अब लॉकडाउन लागू करने की वजह से अन्य शहरों की भी चिंताएं बढ़ी है | चीन कोरोना वायरस संक्रमण के ख़िलाफ़ चीन लगाता अपनी ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहा है और लॉकडाउन उसी नीति का एक हिस्सा है| संक्रमण के ख़तरे के बीच अधिकारियों ने टेस्टिंग की प्रक्रिया बढ़ा दी है और सख़्त नियम लागू करने पर मज़बूर हुए हैं|

Read More:जलकूप विभाग के जेई ने परिवार संग खाया जहर

न्यायिक अधिकारियों को SC से मिलेगा बढ़ा वेतन

देश के लगभग 25,000 न्यायिक अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है | कोर्ट ने 1 जनवरी 2016 से बढ़े हुए वेतनमान को लागू करने का आदेश दिया है | साथ ही, इन्हें 3 किश्तों में बकाया एरियर का भुगतान करने का निर्देश केंद्र और राज्य सरकारों को दिया है | सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक , पहले 3 महीने के अंदर 25% बकाया दिया जाएगा | उसके अगले 3 महीने में 25% और बाकी रकम का 30 जून 2023 तक पेमेंट किया जाएगा | इससे पहले अप्रैल में चीफ जस्टिस एनवी रमण ने कहा था कि न्यायिक अधिकारियों को जल्द ही वेतन आयोग संबंधित मुद्दों पर एक “अच्छी खबर” मिलेगी |

जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना राज्य न्यायिक अधिकारी सम्मेलन 2022 के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए सीजेआई ने कहा था कि न्यायिक अफसरों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल पर जोर देते हुए कहा था कि वित्तीय कल्याण एक बहुत ही महत्वपूर्ण कारक है | आप जब वित्तीय चिंताओं से मुक्त होंगे, तभी अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे | मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैंने वेतन आयोग से संबंधित मुद्दों को उठाया है और आपको जल्द ही इस पर एक अच्छी खबर मिलेगी |

केंद्र सरकार के कर्मचारियों का वेतनमान 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिश के अनुरूप 1 जनवरी 2016 से प्रभावी किया गया था, जबकि जिला न्यायपालिका के न्यायाधीशों का वेतन पिछली बार 2006 में संशोधित किया गया था | इसके बाद सर्वोच्च न्यायालय ने अधीनस्थ न्यायपालिका के वेतनमान, सेवा शर्तों आदि की समीक्षा के लिए 2017 में दूसरे राष्ट्रीय न्यायिक वेतन आयोग का गठन किया था |

Read More:पूर्व ओएसडी भोला यादव हुए गिरफ्तार

पूर्व ओएसडी भोला यादव हुए गिरफ्तार

केंद्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लालू यादव के पूर्व ओएसडी भोला यादव को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये गिरफ्तारी रेलवे भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में हुई । इतना ही नहीं सीबीआई ने बिहार के पटना और दरभंगा में चार ठिकानों पर छापे भी मारे हैं । भोला यादव 2004 से 2009 तक लालू यादव के ओएसडी रहे। लालू यादव उस वक्त केंद्रीय रेल मंत्री थे। उसी समय रेलवे में भर्ती घोटाला हुआ था।

आरोप है कि भोला यादव ही घोटाले का कथित सरगना है। आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते जॉब लगवाने के बदले में जमीन और प्लॉट लिए गए थे । सीबीआई ने इसी मामले में जांच के बाद पिछले दिनों लालू यादव , राबड़ी देवी , मीसा यादव , हेमा यादव और कुछ ऐसे उम्मीदवारों पर केस दर्ज किया है , जिन्हें प्लॉट या प्रॉपर्टी के बदले जॉब दी गई । इससे पहले सीबीआई ने मई में इस मामले में लालू यादव से जुड़ीं 17 जगहों पर छापेमारी की थी । सीबीआई की यह कार्रवाई करीब 14 घंटे तक चली थी। ये छापेमारी लालू यादव , उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित जगहों पर की गई थी |

Read More:बिशप धर्मराज रसालम को एयरपोर्ट पर यूके जाने से रोका गया

जलकूप विभाग के जेई ने परिवार संग खाया जहर

जानकीपुरम में एक ही परिवार के दो लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मां, पिता और उनकी बेटी ने जहर खा लिया है। इलाज के दौरान ट्रामा में बाप और बेटी की मौत हो गई, जबकि मां का इलाज जारी है। मौके पर पुलिस के तमाम अधिकारी मौजूद है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नलकूप विभाग में जेई के पद पर तैनात शैलेंद्र कुमार (45 वर्षीय) ने अपनी पत्नी गीता (40 वर्षीय) और बेटी प्राची (17 वर्षीय) के साथ जहर खा लिया।

आनन-फानन में तीनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां शैलेंद्र और प्राची की मौत हो गई, जबकि गीता की हालत गंभीर है। जहर खाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। जानकीपुरम विस्तार इलाके में शैलेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है । बेटा फिलहाल बेंगलुरु में एक स्पोर्ट्स इवेंट में हिस्सा लेने गया है । बुधवार को घर में शैलेंद्र, पत्नी गीता और प्राची के साथ थे। पुलिस ने बताया कि हमें सुबह 9.30 पड़ोसियों ने तीनों के जहर खाने की सूचना दी है।

पुलिस के मुताबिक , जैसे ही हमें तीनों के जहर खाने की सूचना मिली पुलिस ने मौके पर पहुंच के तीनों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां बाप और बेटी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और मां का इलाज शुरू किया गया। मां की हालत बेहद गंभीर है और डॉक्टर उसे बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। घर पर फॉरेंसिक की टीम पहुंच गई है।

Read more:आप सांसद संजय सिंह को राज्यसभा से निलंबित