Monday, April 13, 2026
Home Blog Page 114

आचार्य प्रमोद कृष्णन ने अखिलेश यादव पर कसा तंज,जानिए क्या कहा

रामपुर : सुरेश कुमार : इन्हीं में से एक नाम और जुड़ चुका है और वह नाम कांग्रेसी नेता एवं धर्म गुरु प्रमोद कृष्णन का है वह भी आजम खान के घर पहुंच चुके हैं और उन्होंने उनके परिवार से मुलाकात की है इस दौरान प्रमोद कृष्णन ने अपने शब्दिक तीरों से हमला बोलते हुए यह तक कह डाला है कि अखिलेश यादव ने जब मुलायम सिंह यादव का ध्यान नहीं रखा तो वह आजम खान का खयाल क्या रखेंगे।

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान सत्ता परिवर्तन के बाद 2 साल से अधिक समय से 100 से अधिक मामलों में मुकदमा दर्ज होने के बाद सीतापुर की जेल में बंद है उन्होंने विधानसभा का चुनाव भी जेल में रहते हुए जीता है बावजूद इसके पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा लगातार उनको नजरअंदाज किया जाता रहा है यह बात जहां आजम खान व उनके परिवार सहित उनके समर्थकों को अखर रही है वहीं इसी नाराजगी का फायदा उठाने में कई अन्य पार्टियों के नेता भी जुट चुके हैं और यह बात साबित करना चाहते हैं कि भले ही अखिलेश यादव मुसीबत की घड़ी में आजम खान व उनके परिवार के साथ किसी तरह की कोई सहानुभूति नहीं रखते हो लेकिन वह जरूर उनसे हमदर्दी रखते हैं

यही कारण है कि कोई ना कोई सीतापुर जेल में उनसे मिलने या फिर उनके गृह जनपद रामपुर में उनके परिवार से मिलने पहुंच रहा है और अब इसी क्रम में एक और बड़ा नाम कांग्रेस नेता एवं धर्म गुरु प्रमोद कृष्णन का भी जुड़ चुका है वह पहले तो सीतापुर जेल में आजम खान से मिलने पहुंचे फिर उसके बाद उनके घर भी पहुंचे हैं इस दौरान उन्होंने आजम खान एवं उनके परिवार के प्रति अपनी पूरी सहानुभूति दिखाई है।

जानिए क्या कहा

देखिए आजम खान साहब और आजम खान साहब के परिवार और हम लोग न्यायपालिका के फैसले पर टिप्पणी करना नहीं चाहते हैं हमें यकीन है कि इंसाफ होगा हमें यकीन है कि न्याय होगा और आप यकीन करिए की 4 मई भी आएगी और आजम खान साहब की रिहाई आदेश के साथ फिर इस घर में दोबारा ईद मनेगी। देखिए क्यों घेरेंगे उनको लेकिन मुझे बताओ कि अगर कोई मेरे साथ ऐसा व्यक्ति है जो हमारी पार्टी की एक ताकत है उनके साथ जब जुल्म होता है तब समाजवादी पार्टी से तवकको थी जो उम्मीद थी उस पर खरे नहीं उतरे आजम खान साहब थोड़ी कुछ कह रहे हैं अभी मेरी तो काफी देर उनसे जेल में मुलाकात हुई देखिए उन पर जो जुल्म हुआ है

उन पर जो जादतियां हुई हैं तमाम एजेंसी इसने जो इंटेरोगेशन जेल के अंदर किया है जब आजम खान साहब बाहर आएंगे तब हम लोग इस पर बात करेंगे मैं अभी उन बातों को शेयर करना नहीं चाहता मेरा तो कलेजा कांप गया कि आजम खान साहब के साथ इतनी जादतियां हुई है मेरी तो आंखें छलक आई यह गुनाह है तो अगर आजम खान साहब पर जुल्म हो रहा था तो उनकी पार्टी के मुखिया का फर्ज बनता था

Read More : नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

डूँगरपुर -सादिक अली : नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पॉक्सो कोर्ट ने दोषी करार दिया।20 साल कठोर कारावास और 1 लाख 75 हज़ार रुपये जुर्माना की सज़ा सुनाई।

डूंगरपुर पॉक्सो कोर्ट ने एक नाबालिग को अगवा कर कई दिनों तक दुष्कर्म करने के आरोपी को कठोर कारावास और आर्थिक जुर्माने से दण्डित करने का फैसला सुनाया।विशिष्ट लोक अभियोजक पॉक्सो कोर्ट डूंगरपुर योगेश जोशी ने बताया कि सागवाड़ा थाना सर्कल के एक गाँव की एक नाबालिग जो कि सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययन कर रही थी।23 जनवरी 2021 को रोजाना की तरह नाबालिग घर से स्कूल के लिए निकली इस दौरान सागवाड़ा थाना सर्कल के माविता गांव का बंसी लाल नाबालिग को बीच रास्ते जबरन बाइक पर बिठा अगवा कर ले गया

और एक कमरे में बंद कफ नाबालिग के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा।पीड़ित पिता की रिपोर्ट पर सागवाड़ा थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बंसीलाल को गिरफ्तार किया और आरोप पत्र आरोपी केविशिष्ट लोक अभियोजक पॉक्सो कोर्ट डूंगरपुर खिलाफ पॉक्सो कोर्ट में दाखिल किया।उक्त मामले2 में सुनवाई कर पॉक्सो कोर्ट ने बंसी लाल को 20 साल का कठोर कारावास और 1 लाख 75 हज़ार रुपयों को जुर्माना के तौर पर अदा करने का फैसला सुनाया।

सोशल मीडिया से दोस्ती कर मिलने बुलाया

मामले में पीड़िता की मां ने 28 जून 2020 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 साल की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया है। अपनी रिपोर्ट में पीड़िता की मां ने आरोप लगाया था कि दीपक जोशी ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी पुत्री के साथ दोस्ती बढ़ाई और फिर उसे दोस्त के साथ होटल में बुलाया और दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने इस मामले में दीपक के माता-पिता और उसकी तीन बहनों पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने शादी का झांसा देकर पीड़िता को फंसा लिया।

Read More :  वृष राशि वाले जातकों को मिलेगी कोई खुशखबरी, वहीं ये गुस्से पर रखें कंट्रोल

 वृष राशि वाले जातकों को मिलेगी कोई खुशखबरी, वहीं ये गुस्से पर रखें कंट्रोल

राशि वृष वाले जातकों को मिलेगी कोई खुशखबरी वैशाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शनिवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज देर रात 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज स्नानदान श्राद्ध आदि की अमावस्या है। आज दोपहर 3 बजकर 20 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 13 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले से और मजबूत होगा। घरेलू कार्यों को पूरा करने में आज आप सफल होंगे। किसी जरूरी काम में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए दिन खास रहने वाला है। कुछ लोग आपके लिए खास साबित होंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे।

मिथुन राशि

आज आप परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रहेंगे। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको समय से पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन आज खुशियों से भरा रहेगा। आपको अपने गुस्से पर संयम रखने की जरूरत है, अन्यथा कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है। लवमेट्स आज एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। आपको कामकाज की व्यस्तता में खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ेगा।

कर्क राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिलेंगे। दोस्तों के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ेगा। कई दिनों से मन में चल रही कोई बात आज आप अपने जीवनसाथी से कहेंगे। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा होगी। छात्रों को आज किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होंगे।

सिंह राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल होंगे। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। अपने व्यापार को नयी गति देने के लिए आज आप कोई नयी योजना बनायेंगे। लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, साथ में कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कला के क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल है। वेब डिजाइनिंग करने वालों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। कार्यों में पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

तुला राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको किसी भी तरह की गलतफहमी से बचना चाहिए। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको किसी सामाजिक समरोह में जाने का मौका मिलेगा। आप वाहन लेने का मन बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। अगर आपका कपड़ों का व्यापार है, तो रोज की अपेक्षा आज अधिक मुनाफा होगा। इस राशि के अविवाहित जातकों का कोई करीबी रिश्तेदार शादी की बात चलाएगा।

वृश्चिक राशि

आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिलेगी। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित होंगे। माता-पिता के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के जो जातक लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं, उनको किसी बड़े वकील के साथ काम करने का मौका मिलेगा। लवमेट्स एक दुसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्तों में और मजबूती आएगी।

धनु राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। आज आप कुछ समय मनोरंजन में बितायेंगे। आपका दाम्पत्य रिश्ता मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगी। धैर्यपूर्वक के साथ की गई बातचीत आपके फेवर में होगी।

मकर राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आप परिवार जातकों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आयेंगे। व्यवसाय के सिलसिले में किसी दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ेगी। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। आप अपनी जातकों कोई बात दोस्तों से शेयर करेंगे। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ सकती है।

कुंभ राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अचानक जातकों धन लाभ होगा। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी बने रहेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से कोई नया कार्य शुरू करने का मन बनायेंगे। आपके सोचे हुए सारे काम जल्द ही पूरे होंगे। लवमेट्स को आज उपहार मिलेगा।

Read More : पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा विधायक सुरेश पासी के भतीजे की दबंगई

30 अप्रैल 2022 का पंचांग:आज शनि अमावस्या का पावन व्रत,अश्वनी नक्षत्र है

पंचांग आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। अश्वनी नक्षत्र है। आज शनि अमावस्या का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है।

रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए  मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। अमावस्या में कई तांत्रिक उपासना होती है। त्रिपिंडी श्राद्ध के लिए अमावस्या सर्वोत्तम तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। अमावस्या की रात्रि को काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य  है।

जानें शनिवार का शुभ-अशुभ मुहूर्त

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 30 अप्रैल 2022
दिनांक 30 अप्रैल 2022
दिवस शनिवार
माह वैशाख, कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या
सूर्योदय
05:42 am

सूर्यास्त 06:57 pm
नक्षत्र अश्वनी
सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि
मेष करण चतुष्पद
योग
प्रीति

अभिजीत मुहूर्त 11:53 am से 12:45 pm तक।
विजय मुहूर्त 02:31 pm से 03:26 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:41 pm से 07:06 pm तक
राहुकाल का समय प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

Read More : पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा विधायक सुरेश पासी के भतीजे की दबंगई

पथराव, तलवारें… पटियाला में 2 समुदायों के बीच हिंसा

चंडीगढ़: पंजाब के पटियाला में दो समुदायों के बीच तनाव की खबर आ रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार दो अलग-अलग धर्मों से जुड़े संगठनों की पुलिस से भ‍िड़ंत हो गई। एक संगठन ने जुलूस रोकने पर पुलिस पर पथराव किया। पुलिस का बयान आया है क‍ि किसी को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं थी। मौके को काबू करने के लिए एसएसपी ने पहुंचकर हवाई फायर किए। कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है।

एसएचओ को भी चोट आई है। खबरों की मानें तो श‍िवसेना ने खालिस्‍तान के ख‍िलाफ पुतला फूंकने और प्रदर्शन करने की तैयारी की थी। इसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। दो नागरिकों से घायल होने की जानकारी भी सामने आ रही है। इनमें से एक युवक सिख समुदाए से है जबकि दूसरा व्यक्ति दूसरे समुदाय से है। पुलिस ने जब दोनों लोगों को रोकने की कोश‍िश की तब भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर द‍िया।

दरअसल खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पुन्नू की ओर से शुक्रवार को खालिस्तान स्थापना दिवस मनाने का ऐलान किया गया था। पुन्नू ने हरियाणा के डीसी दफ्तरों पर पर झंडे फहराने का ऐलान किया था। शिवसेना (बाल ठाकरे) नाम के संगठन ने इसके खिलाफ पटियाला में खालिस्तानी मुर्दाबाद मार्च निकालने का ऐलान किया था। शुक्रवार दोपहर शिवसेना नाम के इस संगठन ने मार्च निकाला, तो दूसरी तरफ खालिस्तान समर्थकों ने इसका विरोध किया। इससे तनाव बढ़ गया और फिर पत्थरबाजी और बवाल शुरू हो गया।

पथराव और तलवार से एक दूसरे पर हमला

इसके बाद सड़क पर ही दोनों संगठनों के बीच संग्राम छिड़ गया। पत्थर और तलवारें चलने लगीं। पुलिस ने तुरंत मौके पर आकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने इस दौरान बेहद सूझबूझ का इस्तेमाल किया और बहुत बलप्रयोग नहीं किया। इस दौरान छत से पत्थरबाजी होती रही। वहीं खालिस्तान समर्थक संगठन के कार्यकर्ता तलवारें निकालकर लहराने लगे। इस झड़प में एक एसएचओ घायल हो गए।

Read More : अजब प्रेम की गजब कहानी: पति-पत्नी व प्रेमी तीनों ही मूक बधिर, लेकिन लव स्टोरी फिल्मीं

अजब प्रेम की गजब कहानी:पति-पत्नी व प्रेमी तीनों ही मूक बधिर,लव स्टोरी फिल्मीं

भरतपुरः अभी तक आपने कई प्रेम कहानियां सुनी होंगी, लेकिन हिमाचल प्रदेश की महिला व भरतपुर के युवक की प्रेम कहानी के बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। महिला शादीशुदा है, लेकिन आश्चर्य की बात है कि महिला और उसका पति व प्रेमी, तीनों मूक बधिर है। वह तीनों ही न सुन सकते हैं न बोल सकते हैं। यह कहानी जान खुद पुलिस भी चकित रह गई। दरअसल, महिला पिछले चार साल से भरतपुर में ही प्रेमी के साथ रह रही थी। शिकायत पर हिमाचल प्रदेश पुलिस पति की शिकायत पर उसकी पत्नी को लेने के लिए भरतपुर पहुंची। जहां करीब एक घंटे तक प्रेमी व प्रेमिका एक-दूसरे को देखकर बिलखते रहे। बाद में समझाने के बाद महिला मान गई और स्थानीय पुलिस ने उसे हिमाचल पुलिस के हवाले कर दिया।

सोशल मीडिया पर शुरु हुई थी लव स्टोरी

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के गांव भौरा तहसील पालमपुर जिला कागड़ा निवासी अशोक कुमार पुत्र रोडाराम की शादी करीब 14 साल पहले बृजवाला के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए। पांच साल पहले मूक बधिर गोविंद सिंह निवासी सूरजपोल गेट बहारमति शहर भरतपुर की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से बृजवाला से हुई। दोनों एक-दूसरे से वीडियो कॉल पर बात करने लगे।

Read More : पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा विधायक सुरेश पासी के भतीजे की दबंगई

4 साल से भरतपुर में प्रेमी के साथ रह रही

बता दें कि कुछ समय बाद ही बृजवाला प्रेमी गोविंद से मिलने के लिए उत्तरप्रदेश के मथुरा ट्रेन से आ गई। जहां से उसने प्रेमी गोविंद को मैसेज भेजा। गोविंद उसे मथुरा से लेकर भरतपुर अपने घर आ गया। जहां कुछ दिन रहने के बाद उसके पति की शिकायत पर हिमाचल पुलिस ने प्रेमी गोविंद के परिजनों से संपर्क साधा। काफी समझाने के बाद बृजवाला को वापस भेज दिया गया। दोनों के बीच बातचीत भी बंद हो गए। अब करीब चार साल पहले दुबारा से बृजवाला प्रेमी के पास भरतपुर आ गई। तभी से वह प्रेमी के साथ रह रही थी।

पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा विधायक सुरेश पासी के भतीजे की दबंगई

अमेठी : राजेश सोना : सत्ता की नेशे में नेता हो या उसके परिवापर के कोई भी सदस्य का दबंगई देखने को मिलता है। आये दिन – प्रतिदिन ऐसे ही खबर सामने आते हैं। क्योंकि इन लोगों को कानुन की डर नहीं होता है । जिसके कारण कानून के नाक के नीचे ये अपराध करने से कताराते नहीं है। जनपद अमेठी में कुछ दिन पहले ही सपा नेत्री की दवंगई देखने को मिला था।

अब सत्ताधारी पार्टी भाजपा विधाटक के भतीजे की दबंगई देखने को मिला है। पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा विधायक सुरेश पासी के भतीजे की दबंगई की खबर है। पुरानी रंजिश में पूर्व राज्यमंत्री के भतीजे ने अपने साथियों के साथ मिल महिला को लाठी डंडो से पीटा। लाठियों से लैस महिला के घर के बाहर पहुँचे पूर्व पूर्व राज्यमंत्री के भतीजे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़ित महिला ने थाने पहुँचकर शिकायत की। मोहनगंज थाना क्षेत्र के पाकरगांव गांव का मामला।

प्रधान पुत्र है आरोपी

बता दें कि मौजूदा समय में पूर्व राज्य मंत्री सुरेश पासी के बड़े भाई रमेश पासी ग्राम सभा पाकर गांव के प्रधान हैं। उनका पुत्र अपने साथियों के साथ लाठी-डंडा से लेस होकर मार पीट करने पीड़िता के घर पहुंचा था। मामला मोहनगंज थाना अंर्तगत पुरे लंगड़ा मजरे पाकरगांव का है।

पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

गांव निवासिनी जयपाला देवी बताती हैं कि बीती 28 अप्रैल को गांव में एक तिलक कार्यक्रम में गये हुए थे। जिसमे राम सजीवन पुत्र लक्ष्मी नारायण, रवींद्र कुमार पुत्र लक्ष्मी नारायण, रवि कुमार पुत्र रमेश कुमार व फुलऊ पत्नी राम सजीवन मेरे बेटे को पुरानी रंजिश के चलते गंदी-गंदी गालियां देने लगे। जिसको घर आकर मेरे बेटो ने मुझे बताया जिसको पूछने मैं सुबह उनके घर गई कि क्या बात है क्यों मेरे बेटो को गाली दिये।

जिस पर उपरोक्त लोगों ने मुझे भी गंदी गालियां दी और लाठी-डंडो व लात-घूसों से मारने लगे। जिससे मुझे काफी चोटे आई है। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो विपक्षी जान से मार देने की धमकी देते हुए चले गये। इस सम्बन्ध में पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Read More : रेप कर हत्या के मामले में पोक्सो न्यायालय ने आरोपियो को दी फाँसी की सजा

रेप कर हत्या के मामले में पोक्सो न्यायालय ने आरोपियो को दी फाँसी की सजा

बूंदी  : बूंदी में पोक्सो न्यायालय क़.स.2 ने नाबालिक बालिका से गैंग रेप कर हत्या करने के चार माह पुराने मामले में आज फैसला सुनाते हुए,दो आरोपियो को फाँसी की सजा और अर्थ दण्ड की सजा से दण्डित किया है।फैसले के सबंध में विशेष लोक अभियोजक महावीरसिंह ने बताया की 23 दिसंबर को बसोली थाना क्षेत्र के कालाकुआ गांव के जंगल में बकरिया चरा रही 15 वर्षीय आदिवासी नाबालिक बालिका से रिश्ते में नाना लगने वाले 62 वर्षीय छोटू लाल भील और जीजा लगने वाले 27 वर्षीय सुलतान भील ने एक बाल अपचारी के साथ मिल कर सामूहिक रुप से दुष्कर्म कर उसकी गला गोठ कर नृशंस हत्या कर उसके मृत शरीर को दरिन्द़ो की भाँति नोच कर 19 घाव दे दिये थे।

जिसके बाद घटना के सबंध में पता चलने पर बसोली थाना पुलिस सहीत 10 थानो की पुलिस के साथ मोके पर पहुचे स्वंय पुलिस अधीक्षक जय यादव ने रातभर जंगल में सघन तलासी अभियान चला कर महज 12 घण्टो के अन्दर घटना का पर्दाफास कर दोनो आरोपियो को गिरप्तार कर एक बाल अपचारी को निरुद्ध कर लिया था।

आज उन्हे फाँसी की सजा के साथ साथ के अर्थ दण्ड से दण्डित किया

जिसके बाद बसोली थाना पुलिस द्वारा आरोपियो का न्यायालय में चालान पेश कर मामले को केस आँफिसर स्कीम में शामिल कर सुनवाई के लिए विशेष लोक अभियोजक महावीरसिंह को नियुक्त किया गया।जिसके बाद न्यायालय में चली सुनवाई के दोरान पेश किये गये 22 गवाह और 79 दस्तावेजो के आधार पर न्यायिक मजिस्ट़ूट बाल कृष्ण मिश्र ने छोटू लाल भील,सुलतान भील नामक दोनो आरोपियो को गैंग रेप और हत्या का दोषी मानते हुए,आज उन्हे फाँसी की सजा के साथ साथ के अर्थ दण्ड से दण्डित किया है।गोरतलब है की इससे पूर्व दबलाना थाना क्षेत्र निवासी भैरुसिंह को पत्नी और बच्चो की हत्या करने पर न्यायालय द्वारा फाँसी की सजा सुनाई गई थी।जिसके बाद न्यायालय द्वारा दो आरोपियो को फाँसी सजा सुनाये जाने से जिले में फाँसी की सजा का ये दुसरा मामला है।

Read More : अल-अक्सा मस्जिद परिसर में एक और झड़प, 42 घायल

अल-अक्सा मस्जिद परिसर में एक और झड़प, 42 घायल

 डिजिटल डेस्क : अल-अक्सा मस्जिद परिसर में एक और झड़प यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद में ताजा संघर्ष में 42 लोग घायल हो गए हैं। मारपीट गुरुवार की रात हुई। एएफपी ने फिलीस्तीनी रेड क्रिसेंट और इस्राइली पुलिस के हवाले से कहा है।अक्सा मस्जिद या बैतुल मुकद्दस दुनिया भर के मुसलमानों के लिए तीसरा सबसे पवित्र स्थान है। और यहूदियों के लिए इसे टेंपल माउंट के नाम से जाना जाता है। वे इसे अपने पवित्र स्थानों में से एक भी मानते हैं। हाल ही में अक्सर झड़पें होती रही हैं। रमजान के पवित्र महीने के आखिरी जुमे की नमाज से पहले कल रात अल-अक्सा मस्जिद परिसर में फिर से झड़पें हुईं।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस घटना के लिए इजरायली सेना की निंदा की है।

जानिए क्या दावा किया

इजरायली पुलिस के एक बयान में दावा किया गया है कि दंगाइयों द्वारा पत्थर और पटाखे फेंकने के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने अल-अक्सा मस्जिद परिसर में प्रवेश किया था। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए दंगा विरोधी कदम उठाए थे। प्रत्यक्षदर्शियों और एएफपी के संवाददाताओं का कहना है कि पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और रबर की गोलियां चलाईं। उन्होंने यह भी कहा कि फज्र की नमाज के बाद झड़पों का स्तर कम हुआ है। हालांकि अभी भी घटनास्थल पर तनाव है।

फ़िलिस्तीनी रेड क्रिसेंट का कहना है कि ज़्यादातर घायल शरीर के ऊपरी हिस्से में थे।अल-अक्सा में हालिया तनाव ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले दो हफ्तों में अल-अक्सा परिसर में हुई झड़पों में 250 से अधिक फिलिस्तीनी घायल हो गए हैं। यह आशंका है कि पिछले साल अल-अक्सा अशांति को लेकर इजरायली सेना और हमास के बीच 11 दिनों का युद्ध इसी तरह के युद्ध को जन्म दे सकता है।

Read more : बहराइच:शांतिपूर्ण तरीके से हुई अलबिदा की नमाज सतर्क रहा जिला प्रशासन

बहराइच:शांतिपूर्ण तरीके से हुई अलबिदा की नमाज सतर्क रहा जिला प्रशासन

बहराइच :अशोक सोनी : खबर बहराइच से है जहाँ पर अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से लोगो ने पढ़ी तो दूसरी ओर जिले के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा अलविदा की नमाज के अवसर पर शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में भ्रमण किया गया एवं लोगों से त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील भी की गई। रविवार को दरगाह के जेठ मेला की अंतिम चौथी की वजह से दरगाह इलाके में भीड़ बनी रहने की सम्भावना है। अग्नि पथ को लेकर विभिन्न जिलों में विरोध के मद्देनजर प्रशासन की चौकसी लगातार चल रही है।

बताते चले 29 अप्रैल को अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण हो इसके लिए जनपद के हर थाने व चौकी पर शांति सुरक्षा समिति की बैठक पहले ही कर ली गई थी जिसमे मुस्लिम धर्म गुरुओं से भी समस्याओं को लेकर राय मशविरा ही नही लोगो ने शांतिपूर्ण ईद के त्योहार मे सहयोग देने की बात भी कही थी जिसे लेकर आज अलविदा की नमाज शांति पूर्ण निपट गया ईदगाह व मस्जिदों के के बाहर पुलिस की भी चहल कदमी देखी गई।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई नमाज

नवाबगंज। जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज पढ़ी गई। नमाज को लेकर हज्जिन मस्जिद बाजार वाली मस्जिद, जामा मस्जिद सहित ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही। राजस्व विभाग से राजस्व कर्मी राकेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस इलाके का भ्रमण करती रही।

मिहींपुरवा में भी बरती गई कड़ी सतर्कता

बहराइच । शुक्रवार को मोतीपुर थाने के इलाके में एसडीएम व सीओ के नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस बल एवं पीएसी के साथ रूट मार्च किया गया। लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

Read More : सकुशल सम्पन्न हुई अलविदा की नमाज

सकुशल सम्पन्न हुई अलविदा की नमाज

अमेठी : राजेश सोनी : अमेठी में जिलाधिकारी राकेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जायज में कई घंटों तक रहे मौजूद ईद की नमाज सकुशल संपन्न हो को लेकर ईदगाह का जायजा लिया ।नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर  पुलिसकर्मी तैनात रहे। एसडीएम सिरोही फाल्गुनी सिंह और क्षेत्राधिकारी डॉक्टर अजय कुमार सिंह थानाध्यक्ष प्रभारी राकेश सिंह चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार अपने पूरे दलबल के साथ जायस में मौजूद रहे। डीएम राकेश मिश्रा और एसपी दिनेश सिंह भी मुस्लिम बाहुल्य इलाके जायस में घंटों मौजूद रहे ।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

इस नमाज अवसर पर जनपद भर में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया था। नगर पालिका परिषद के अधिकारी और कर्मचारी पूरे शहर को साफ करने में लगे हुए थे। एटा के जिला अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने अपने अधिकारियों के साथ बैठकर पूरे जनपद को कई सेक्टरों और जोन में विभाजित किया था और हर जगह पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फ़ोर्स तैनात की गई थी।

37,002 लाउडस्पीकर हटाये गए

गौरतलब है कि योगी सरकार प्रदेश में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवा रही है या उनकी ध्वनि को नियंत्रित किया जा रहा है. इस सिलसिल में अब तक प्रदेश भर में अबतक 37,002 लाउडस्पीकर हटाये गए. जबकि, 54,593 लाउडस्पीकर के ध्वनि को नियंत्रित किया गया.

यौम-ए-क़ुदस के मौक़े पर विरोध प्रदर्शन

शुक्रवार को लखनऊ में यौम-ए-क़ुदस के मौक़े पर विरोध प्रदर्शन हुआ. इसके अलावा बड़े इमामबाड़े में भी प्रदर्शन हुआ. ये प्रदर्शन अलविदा की नमाज़ के बाद हुआ. शिया उलमा की सरपरस्ती में हुआ विरोध प्रदर्शन को अंजाम दिया गया. प्रदर्शन में अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारे लगाए गए. इसके अलावा अफगानिस्तान और पाकिस्तान का भी विरोध जताया गया.

Read More : प्रधान पर लगा जमीन हड़पने का आरोप, वृद्ध ने कि आत्महत्या कोशिश

प्रधान पर लगा जमीन हड़पने का आरोप, वृद्ध ने कि आत्महत्या कोशिश

सरफराज़ अंसारी : सम्भल-रेलवे स्टेशन पर एक वृद्ध ने ट्रेन के नीचे कूदकर सुसाइड की कोशिश की स्टेशन पर मौजूद रेलवे के सुरक्षाकर्मियों और यात्रियों ने वृद्ध को बचा लिया मगर सुसाइड की नाकाम कोशिश में वृद्ध घायल हुआ है. घटना चंदौसी अलीगढ़ रेल लाइन के बबराला स्टेशन की है जहां पैसिंजर ट्रेन को आता देख एक वृद्ध ट्रेन के नीचे कूदने लगा.स्टेशन पर मौजूद रेलवे के सुरक्षा कर्मियों और यात्रियों ने उसे बचा लिया अलबत्ता ट्रेन की चपेट में आने वृद्ध को चोटें लीं जिसके बाद आरपीएफ के हैडकांस्टेबल ने वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया है.वहीं घायल वृद्ध का कहना है कि एक प्रधान ने उसकी जमीन का बैनामा करा लिया.संपत्ति न बचने के बाद लड़कों ने भी उसे घर से निकाल दिया इस कारण वह आत्महत्या कर रहा है.

परिवहन मंत्री से लेकर सीएम तक लगा चुका था गुहार

सुनील के भाई अमित ने पुलिस को बताया कि उसका भाई परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से लेकर सीएम विंडो तक गुहार लगा चुका था। उसके भाई ने सीएम के पास ट्वीट तक किया था। परिवहन मंत्री ने जांच कराने के लिए कमेटी बनाने के आदेश दिए थे, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से उसका भाई हताश था। उसने मामले में प्रशासनिक अमले की भूमिका की भी जांच की मांग की है। उसने बताया कि सुनवाई नहीं होने पर उसके भाई ने जहर खा लिया।

सुसाइड नोट के साथ ही वीडियो बनाकर वायरल किया

पुलिस ने सुनील की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उसने आठ लोगों पर आरोप लगाए हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं उसने जहर खाने के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान का अपना वीडियो बनाकर भी वायरल किया है। जिसमें वह इंद्रपाल व अन्य पर आरोप लगा रहा है। उसके बाद उसकी मौत हो गई।

Read More : अकीदत के साथ अदा हुई अलविदा की नमाज़ मस्जिदों में उमड़ी रोजेदारों की भीड़

अकीदत के साथ अदा हुई अलविदा की नमाज़ मस्जिदों में उमड़ी रोजेदारों की भीड़

सरफराज़ अंसारी : सम्भल :- अकीदत के साथ अदा हुई अलविदा की नमाज़ मस्जिदों में उमड़ी रोजेदारों की भीड़।अलविदा की नमाज के बाद मांगी गई। दुनिया में अमनो अमान की दुआं। अलविदा की नमाज़ अकीदत के साथ अदा किया गया। अलविदा की नमाज़ के बाद मस्जिद के इमाम ने रमज़ान के रोज़ों की अहमियत के बारे में बताया और रमजान की फजीलत पर रोशनी डाली। इमाम साहब ने बताया कैसे नबी व सहाबा गर्मी की तपती धूप में रोजा रखते थे और ईबादत किया करते थे। बतादे कि शहर के मुस्लिम इलाके रमजान माह में गुलजार हो जाते हैं। दिन में बंद रहने वाले होटल पूरी रात खुल रहते हैं। रमजान माह में नमाज रोजेदारों ने अकीदत के साथ अदा किया। ज़ियादतर रोजेदार पांचों वक्त की नमाज अदा कर रहे हैं। और मस्जिदें नमाजियों से भरी हैं। रमजान माह में जुमे की अलग अहमियत होती है। चंदौसी की जामामस्जिद, के साथ साथ चन्दौसी की बड़ी मस्जिद ,राज मोहल्ले बाली मस्जिद,सुनहरी मस्जिद, पुरानी कचहरी वाली मस्जिद आदि मुस्लिम इलाकों में अलविदा की नमाज मस्जिदों में बड़ी अकीदत के साथ पढ़ी गई। नमाज से पूर्व उलेमाओं ने रोजे की अहमियत के बारे में बताया अलविदा की नमाज के बाद दुनिया में अमनो अमान की दुआं की गई।मस्जिदों के बाहर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा कहीं भी किसी भी मस्जिद के बाहर सड़कों पर नमाज अदा नहीं की गई सारे नमाजियों ने नमाज को मस्जिदों के अंदर ही रहकर पड़ा मस्जिद के बाहर चंदौसी के उपजिला अधिकारी क्षेत्राधिकारी कोतवाली प्रभारी मौजूद रहे।

Read More : मुस्लिम धर्मगुरुओं ने पुलिस प्रशासन से मुलाकात कर दिया मुबारकबाद

मुस्लिम धर्मगुरुओं ने पुलिस प्रशासन से मुलाकात कर दिया मुबारकबाद

अयोध्या  :गुलशन सिद्दीकी : अयोध्या में शहर का माहौल खराब करने की कोशिश करने का मामला। जमा मस्जिद टाट शाह के इमाम शमशुल कमर व मौलाना मुख्तारूल हसन बगदादी और टाट शाह मस्जिद के कमेटी के सदर सुलतान अशरफ और नायब सदर कमर राइनी मुस्लिम धर्मगुरुओ ने एसएसपी शैलेश पांडे से की मुलाकात कर बुके भेट कर पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन को दिया मुबारकबाद।मुस्लिम धर्मगुरु ने कहा अयोध्या पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अराजक तत्वों को भेजा जेल। मुस्लिम धर्मगुरुओ ने भी दिया धैर्य का परिचय।कानून पर जताया विश्वास। 2 दिन पूर्व मस्जिदों के सामने फेंके गए थे आपत्तिजनक पोस्टर।पुलिस ने मामले में 7 लोगों को किया था गिरफ्तार कर भेजा जेल।

मुस्लिम धर्म गुरुओं से किया संवाद

जुमे​​​​ की नमाज को लेकर पुलिस ने मस्जिदों में जाकर मुस्लिम धर्मगुरुओं से बातचीत की और मुबारकबाद किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। सभी लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान मुस्लिम धर्मगुरुओं से कहा गया कि आप नमाज के दौरान सभी लोगों से शांति की अपील करें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील करें।

मिश्रित आबादी में निकाला गया पैदल मार्च

पुलिस के द्वारा रात में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस के अधिकारी खुद मौजूद रहे। उनके द्वारा लोगों से संवाद किया गया। लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा भी दिया गया। कमांडो टीम के साथ पुलिस ने पैदल मार्च किया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स उनके साथ मुबारकबाद मौजूद रही।

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की

एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने सभी लोगों से अपील की है कि वह किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। अगर कोई व्यक्ति किसी तरह की अफवाह वॉट्सऐप या किसी अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से अपील की है कि जुमे की नमाज के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखें और प्यार और सद्भाव के साथ जुमे की नमाज अदा करें।

Read More : बंद कमरे 4 में मिले महीने की बच्ची समेत 3 शव, हत्या या आत्महत्या!

बंद कमरे 4 में मिले महीने की बच्ची समेत 3 शव, हत्या या आत्महत्या!

बी एस चंदेल :बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बड़ी खबर सामने आई है. इधर, घर के एक कमरे से पिता, पत्नी और 4 माह की बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को शक है कि परिवार ने आत्महत्या की है, जबकि परिवार हत्या की आशंका जता रहा है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है। घटना यूपी के बरेली के फतेहगंज ईस्ट थाना क्षेत्र की है.

परिजनों का मानना ​​है कि तीनों की हत्या की गई है। एसएसपी रोहित सिंह सजवान का कहना है कि मृतक के गले पर जिस तरह का निशान है, वह आत्महत्या का मामला लग रहा है. पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण पता चलेगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार हर बार की तरह रामप्रकाश सुबह नहीं उठा और कमरे से बाहर आया तो घरवालों ने दरवाजा खटखटाया. आवाज नहीं होने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो देखा कि कमरे में तीन लोगों के शव पड़े हैं। तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

Read More : उतारे गए लाउड स्पीकर,जानिए कितनी धीमी आवाज़ को मिली छूट

पुलिस का कहना है कि परिजन कुछ छिपा रहे हैं। गर्दन पर जिस प्रकार का निशान है वह आत्महत्या की ओर इशारा कर रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या स्पष्ट होगी। इसी के तहत जांच आगे बढ़ेगी। तीन लोगों के शव मिलने की सूचना पुलिस अधिकारियों को भी दी गई।

बच्ची के साथ पत्नी गई थी मायके, पति ने दे दी जान

मीरापुर में 29 अप्रैल को सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय देवेंद्र गुप्ता एक डॉक्टर की क्लीनिक में काम करता था। दो दिन पहले उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, पत्नी गुस्से में अपना ससुराल छोड़कर 4 साल की बच्ची को लेकर मायके चली गई। इधर पत्नी के जाने के बाद देवेंद्र ने फांसी लगाकर जान दे दी।

उतारे गए लाउड स्पीकर,जानिए कितनी धीमी आवाज़ को मिली छूट

सम्भल : सरफराज़ अंसारी : उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर अब तक धार्मिक स्थलों से अवैध रूप से लगाए गए 11,000 लाउडस्पीकरों को हटा दिया गया है और 35 हजार लाउडस्पीकरों की आवाज कम कर दी गई है।संभल में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर हटाने तथा तेज आवाज़ बजने वाले लाउडस्पीकर की आवाज कम कराने का सिलसिला शुरु हुआ है.

राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बुधवार को कहा, ”धार्मिक स्थलों पर अवैध रूप से लगे लाउडस्पीकरों को हटाने और वैध लाउडस्पीकरों की आवाज कम करने के संबंध में राज्य भर में अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत बुधवार दोपहर तक 10923 लाउडस्पीकरों को हटा दिया गया है और 35221 लाउडस्पीकरों की आवाज को अनुमेय सीमा तक कम कर दिया गया है।

Read More : अस्पताल परिसर के बाहर आग लगने मचा हड़कंप

इस अभियान के तहत प्रशासनिक टीम ने जिले के 100 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाए वहीं करीब 1550 लाउडस्पीकर के वाल्यूम को कम कराया.sp चक्रेश मिश्रा ने बताया कि धर्मगुरुओं से संवाद के बाद लाउडस्पीकर हटाए जा रहे उन्होंने कहा कि ये अभियान जारी रहेगा.

यूपी में अब तक हटाए गए इतने लाउडस्पीकर

प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने रविवार को बताया कि राज्य में अभी तक अवैध रूप से लगाए गए कुल 53,942 लाउडस्पीकर हटाए गए हैं. इसके साथ ही 60,295 लाउडस्पीकर की आवाज तय सीमा के तहत कम कर दी गई है. उन्होंने बताया कि प्रशासन की अनुमति के बिना अवैध रूप से लगाए गए लाउडस्पीकर सभी धार्मिक स्थलों से बिना किसी भेदभाव के हटाये जा रहे हैं. लाउडस्पीकर के सिलसिले में हो रही कार्रवाई के दौरान उच्च न्यायालय के आदेशों को भी ध्यान में रखा जा रहा है.

सीएम योगी के निर्देश के बाद की गई कार्रवाई

इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा 2017 में दिए गए आदेश में सरकार से पूछा गया था कि प्रदेश में जगह-जगह धार्मिक स्थलों तथा सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए लाउडस्पीकर क्या जिला प्रशासन से लिखित अनुमति लेकर लगाए गए हैं और क्या ध्वनि प्रदूषण अधिनियम का पालन कराया जा रहा है. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक समीक्षा बैठक में कहा था कि हर किसी को अपना धार्मिक रीति-रिवाज मानने की अनुमति है. लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन उसकी आवाज परिसर से बाहर नहीं जानी चाहिए, ताकि किसी को भी कोई परेशानी ना हो.

अस्पताल परिसर के बाहर आग लगने मचा हड़कंप

हरिमोहन चोडॉवत–झालावाड़: झालावाड़ जिला एसआरजी जिला अस्पताल परिसर के बाहर आज दोपहर अचानक से गार्डन मे लगी बिजली की डीपी में स्पार्किंग से भीषण आग लग गई, देखते ही देखते आग ने गार्डन की सूखी घास और पेड़-पौधों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया, आनन-फानन में अस्पताल के कर्मचारी और गार्ड फायर फाइटर लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेजी से फैलती आग उनके काबू में नहीं आई ।

बाद मे अस्पताल के कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी, उसके बाद मौके पर पहुंची दमकल ने काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अस्पताल परिसर के गार्डन में मौजूद पेड़ पौधे और घास जलकर राख हो गए, जिला अस्पताल परिसर में अचानक से आग लगने से अस्पताल परिसर में आए मरीज और उनके तीमारदारों में भी हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई, लेकिन गनीमत से आग अस्पताल तक नहीं पहुंच पाई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली ।

मौके पर पहुंचीं फायर बिग्रेड –

अस्पताल में आग लगने की खबर से कर्मचारी और अस्पताल में मौजूद लोग बाहर की ओर भागने लगे।इस बीच कुछ कर्मचारी और सुरक्षाकर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर नियंत्रण नहीं कर सके।आनन-फानन में फायर बिग्रेड को सूचना दी गई।सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आकर मोर्चा संभाला।उसके बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

अस्पताल की सीएमएस डॉ अमिता यादव ने बताया कि एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण पैथोलॉजी में आग लगी,पर इस पर काबू पा लिया गया है।इस दौरान कोई हताहत नही हुआ है।एसी के अलावा कोई बड़ा नुकसान भी नही हुआ है।

Read More : एक दिवसीय दौरे पर झालावाड़ पहुंचे मंत्री प्रमोद जैन भाया, जल संकट को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिया ये निर्देश

एक दिवसीय दौरे पर झालावाड़ पहुंचे मंत्री प्रमोद जैन भाया.

हरिमोहन चोडॉवत-झालावाड़ : झालावाड़ जिले के प्रभारी तथा खनन एवम् गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया आज एक दिवसीय दौरे पर झालावाड़ पहुंचे और मिनी सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान पेयजल संकट और विद्युत कटौती के मामले को लेकर मंत्री प्रमोद जैन भाया ने अधिकारियों को आपसी सामंजस्य से कार्य करने की अपील की। बैठक के दौरान संभागीय आयुक्त दीपक नंदी, जिला कलेक्टर भारती दीक्षित तथा एसपी मोनिका सेन भी मौजूद रही।

जल संकट को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिया ये निर्देश

प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया आज एक दिवसीय झालावाड़ दौरे पर है। आज सुबह करीब 10:00 बजे झालावाड़ पहुंचे प्रभारी मंत्री ने मिनी सचिवालय के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और पेयजल संकट तथा विद्युत कटौती से नागरिकों को हो रही परेशानियों के निस्तारण हेतु पीएचईडी तथा डिस्कॉम अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री प्रमोद जैन भाया ने पीएचईडी अधिकारियों को जलापूर्ति समय में बदलाव करने के निर्देश दिए, जिससे विद्युत कटौती के दौरान पेयजल आपूर्ति की परेशानी से निजात मिल सके। इस दौरान मंत्री प्रमोद जैन भाया ने स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी तथा निकाय अधिकारियों से भी चर्चा कर संबंधित कार्यों की समीक्षा की।

Read More : कोयले की कमी से राजधानी में संकट, मेट्रो-अस्पतालों की सेवा हो सकती है ठप्प!

बाद में मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि कोयला संकट के चलते विद्युत आपूर्ति पर प्रभाव पड़ रहा, ऐसे में डिस्कॉम तथा पीएचईडी अधिकारियों से आपसी सामंजस्य से काम करने के निर्देश दिए हैं, जिससे नागरिकों की समस्याओं को कम किया जा सके।बैठक के बाद मंत्री प्रमोद जैन भाया मुख्यमंत्री द्वारा ली जा रही वीसी में शामिल हुए। देर शाम प्रभारी मंत्री मनोहर थाना पहुंचेंगे और संत कमल किशोर जी के धार्मिक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

कोयले की कमी से राजधानी में संकट, मेट्रो-अस्पतालों की सेवा हो सकती है ठप्प!

नई दिल्ली: बिजली संकट का असर देश की राजधानी पर भी पड़ता दिख रहा है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, कोयले की किल्लत से गहराते बिजली संकट के बीच दिल्ली सरकार ने मेट्रो, अस्पतालों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निर्बाध (बिना बाधित) बिजली आपूर्ति मुहैया कराने में असमर्थता जताई है। सरकार का कहना है कि मौजूदा हालात में बिना बाधित बिजली सप्लाई करना बहुत लंबे समय तक संभव नहीं है और इसमें दिक्कत आ सकती है।

दिल्ली के बिजली मंत्री ने बैठक बुलाकर की समीक्षा

दिल्ली के बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन ने स्थिति का आकलन करने के लिए गुरुवार को एक आपातकालीन बैठक की और केंद्र को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वह दिल्ली को बिजली की आपूर्ति करने वाले बिजली संयंत्रों को पर्याप्त कोयले की उपलब्धता सुनिश्चित करे।

सत्येंद्र जैन ने माना, कभी भी गहरा सकती है समस्या

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि, “दादरी-2 और ऊंचाहार बिजली स्टेशनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण दिल्ली मेट्रो और दिल्ली के सरकारी अस्पतालों सहित कई अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने में समस्या हो सकती है”। दिल्ली के बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि, “वर्तमान में दिल्ली में बिजली की 25-30 प्रतिशत मांग इन बिजली स्टेशनों के माध्यम से ही पूरी की जा रही है और ये स्टेशन पिछले कुछ दिनों से कोयले की कमी का सामना कर रहे हैं । ऐसे में समस्या कभी भी गहरा सकती है”। सत्येंद्र जैन ने कहा कि, “सरकार स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है और यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है कि राजधानी के किसी भी इलाके में लोगों को बिजली की समस्या का सामना न करना पड़े”।

दिल्ली को कहां से मिलती है कितनी बिजली

बता दें कि एनटीपीसी के दादरी-2 और झज्जर (अरावली) स्टेशन की स्थापना मुख्य रूप से दिल्ली में बिजली की जरूरतों को पूरा करने के लिए की गई थी । दादरी-2, ऊंचाहार, कहलगांव, फरक्का और झज्जर बिजली संयंत्र दिल्ली को प्रतिदिन 1,751 मेगावाट (मेगावाट) बिजली की आपूर्ति करते हैं। राजधानी को सबसे ज्यादा 728 मेगावाट की आपूर्ति दादरी-2 पावर स्टेशन से मिलती है, जबकि ऊंचाहार स्टेशन से 100 मेगावाट बिजली मिलती है। नेशनल पावर पोर्टल की दैनिक कोयला रिपोर्ट के अनुसार, इन सभी बिजली संयंत्रों को कोयले की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में संकट गहरा सकता है।

Read More : लाउडस्पीकर उतरवाने के बाद ईद को लेकर योगी सरकार का नया आदेश

कुछ इलाकों में शुरू हुई कटौती

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि फिलहाल दिल्ली के कई इलाकों में अघोषित कटौती का दौर शुरू होने की सूचना है ।वहीं ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन ने कहा कि देश भर के थर्मल प्लांट कोयले की कमी से जूझ रहे हैं, जो देश में बिजली संकट का संकेत हैं।

लाउडस्पीकर उतरवाने के बाद ईद को लेकर योगी सरकार का नया आदेश

लखनऊ  : उत्‍तर प्रदेश में शुक्रवार को केंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अलविदा की नमाज़ पहले से तय स्थानों पर होगी लाउडस्पीकर उतरवाने के बाद ईद को लेकर योगी सरकार का नया आदेश। किसी भी नए अथवा सार्वजनिक स्थान पर इसकी इजाजत नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद सभी जिलों में सतर्कता बरतने के साथ पुलिस-प्रशासन को कड़े सुरक्षा इंतजाम करने को कहा गया है।

रमजान के महीने में शुक्रवार को प्रदेश में 31151 पहले से तय स्थानों पर अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। नमाज के स्थानों तथा अन्य उतरवाने संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीजीपी मुकुल गोयल की तरफ से 46 कंपनी पीएसी व सात कंपनी केंद्रीय सशस्त्रत्त् पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पहले समझिए ये लाउडस्पीकर की बात शुरू कब से हुई थी?

दरअसल 17 साल पहले 2005 में सुप्रीम कोर्ट ने लाउडस्पीकर बजाने को लेकर आदेश दिया था। कोर्ट ने साफ किया था कि ऊंची आवाज यानी तेज शोरगुल सुनने के लिए मजबूर करना मौलिक अधिकार का हनन है। लाउडस्पीकर या तेज आवाज में अपनी बात कहना अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार में आता है

लेकिन ये आजादी जीवन के अधिकारी से ऊपर नहीं हो सकती। कोर्ट ने कहा कि किसी को भी इतना शोर करने का अधिकार नहीं है कि पड़ोसियों और दूसरे लोगों को परेशानी हो। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था कि सार्वजनिक स्थल पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज क्षेत्र के लिए तय शोर के मानकों से ज्यादा नहीं होगी। जहां भी तय मानकों का उल्लंघन हो, वहां लाउडस्पीकर और उपकरण जब्त करने के बारे में राज्य प्रावधान करे।

Read More : रोजा इफ्तार के बाद अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, बुल्डोजर चलाने को लेकर कही ये बात

रोजा इफ्तार के बाद अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार रात रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होने अमेठी, गोसाईगंज पहुंचे. उनके साथ राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक अंबरीश पुष्कर, सपा नेता सीएल वर्मा और क्षेत्रीय अध्यक्ष जय सिंह जयंत भी थे। पार्टी के बाद अखिलेश ने मीडिया के सामने योगी सरकार पर जमकर बरसे.भाजपा सरकार जाति धर्म के आधार पर बुलडोजर चलाती है।

देवरिया की समाजवादी पार्टी के लोगों और समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जबकि सरकार भाजपा के लोगों को उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने के बाद मुआवजा दे रही है।सरकार ने मुआवजा भी दिया, न केवल 1.5 बिलियन, बल्कि 2 बिलियन तक। गोरखपुर पर ही अतिक्रमण हटवाकर उन्हें मुआवजा दिया गया। ये बातें पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अमेठी में रोजा इफ्तार पार्टी के बाद कही।

बुल्डोजर चलाने को लेकर कही ये बात

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार रात रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होने अमेठी, गोसाईगंज पहुंचे. उनके साथ राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक अंबरीश पुष्कर, सपा नेता सीएल वर्मा और क्षेत्रीय अध्यक्ष जय सिंह जयंत भी थे। पार्टी के बाद अखिलेश ने मीडिया के सामने योगी सरकार पर जमकर बरसे.उन्होंने कहा कि सरकार भेदभाव करती है। जिस तरह बुलडोजर के बाद बीजेपी मुख्यमंत्री को मुआवजा देती है, उसी तरह सरकार को 40 साल के कब्जे के बाद गरीबों को मुआवजा देना चाहिए.

Read More : असलहा लहराते हुए युवक का वीडियो वायरल

अखिलेश ने प्रयागराज कांड समेत तमाम बातों पर बात करते हुए सरकार को घेर लिया. रोजा इफ्तार पार्टी में अध्यक्ष चांद रहमत, आदिल खान, जाकिर अली, मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्रवण यादव, केंद्रीय मंत्री फैजान रहमत समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए.युवा नेता उदयभान यादव और उस्मान खान के नेतृत्व में पंकज यादव और जितेंद्र यादव समेत दर्जनों युवाओं ने रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत किया. इस दौरान अखिलेश ने युवकों से हाथ मिलाया और उनसे बात की.

 

असलहा लहराते हुए युवक का वीडियो वायरल

लखनऊ :  दबंगों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है ऐसा ही एक मामला फिर आया जो पुलिस के लिए चुनौती बन गया। राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत युवकों का आतंक असलहा लहराते हुए युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है। पारा क्षेत्र के अंतर्गत डूडा कॉलोनी में दो युवकों ने असलहा लहराते हुए मचाया आतंक क्षेत्रवासियों ने आतंक मचा रहे दो युवकों में से एक को दबोचा एक समुदाय के लोगों को गालियां और महिला को जान से मारने की युवकों ने धमकी दी।क्षेत्रवासियों ने आतंक मचा रहे दो युवकों में से एक को पकड़ कर पुलिस को दी सूचना राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत का मामला ।

सराय रघुनाथ का निकला युवक

पुलिस की जांच में वीडियो वायरल करने वाले युवक की पहचान अयोध्या जिले के तारुन थाना क्षेत्र के सराय रघुनाथ निवासी युवक विवेक कनौजिया उर्फ अर्जुन पुत्र संजय कनौजिया के रूप में हुई। इसकी वीडियो क्षेत्राधिकारी बीकापुर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी को मिली। वे वीडियो में असलहा लेकर दिख रहे युवक के खिलाफ कार्यवाही में अपने तारुन पुलिस फोर्स के साथ जुट गए। जल्द ही क्षेत्राधिकारी की मेहनत रंग लाई।

चौकी इंचार्ज रामपुर भगन वीरेंद्र पाल ने चौकी इंचार्ज गयासपुर चन्द्र शेखर पटेल,कांस्टेबल प्रदीप कुमार चौहान के साथ वायरल वीडियो के युवक की शिनाख्त कर अवैध असलहा सहित थाना क्षेत्र के अमौनी रोड मीतपुर मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। तारुन थाने में पकड़े गए युवक अर्जुन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत चौकी प्रभारी रामपुर भगन वीरेंद्र कुमार पाल ने मुकदमा पंजीकृत कराकर जेल भेज दिया। क्षेत्राधिकारी बीकापुर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की शिनाख्त कराई गई।

Read More : कुशीनगर : मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, साथी फरार