Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 109

युवक की हत्या का प्रयास मामले में न्यायालय ने आरोपीयों न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

राजस्थान: सादिक़ अली : शक के आधार पर रंजिश लिए 3 युवको द्वारा 1 युवक की हत्या का प्रयास करने के आरोप में न्यायालय ने तीनो आरोपीयो को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा ।दरअसल डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना सर्कल में अखेपुर निवासी रतनजी पाटीदार ने थाना सर्कल के ही तीन युवकों विकास पाटीदार निवासी भासोर, मनोज पाटीदार निवासी अखेपुर और महेश पाटीदार निवासी भासोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

रिपोर्ट में तीनों युवकों पर पुरानी रंजिश को लेकर अपने पुत्र लोकेश को पादरा गाँव मे हो रही एक शादी में बुलवा पाडवा गाँव के जेला तालाब पर ले जाकर जान से मारने की नीयत से लोकेश पर तीनों युवकों द्वारा लट्ठ पत्थरो से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया ।सागवाड़ा पुलिस द्वारा डिटेन के बाद पूछताछ की गई।पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद तीनों आरोपी युवकों को न्यायालय में पेश किया गया जँहा न्यायालय के न्यायिक अभिरक्षा के आदेश पर सागवाड़ा पुलिस ने जैल में तीनों युवकों को जमा करवा दिया।

हिरासत और गिरफ्तारी पर्यायवाची नहीं हैं। गिरफ्तारी किसी व्यक्ति को पुलिस द्वारा बलपूर्वक कैद में रखना है। (1) गिरफ्तारी के बाद हिरासत होती है, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि हिरासत के प्रत्येक मामले में पहले गिरफ्तारी हो। उदाहरण के तौर पर, जब कोई व्यक्ति अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करता है तो वह हिरासत में होता है, इस मामले में गिरफ्तारी नहीं होती है।

“वह (एक व्यक्ति) केवल उस समय ही हिरासत में नहीं होता, जब पुलिस उसे गिरफ्तार करती है, उसे मजिस्ट्रेट के पास पेश करती है और उसे न्यायिक या अन्य कस्टडी पर रिमांड में लेती है। उसे उस वक्त भी हिरासत में कहा जा सकता है जब वह अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करता है और उसके निर्देशों को मान लेता है।

(2) इस प्रकार, जब किसी अभियुक्त ने सत्र अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है, तो सत्र अदालत सीआरपीसी की धारा 439 के तहत जमानत याचिका पर विचार करने का अधिकार क्षेत्र हासिल कर लेता है।

Read More : नौकरी दिलाने के नाम ठगी करने वाला गिरफ्तार

नौकरी दिलाने के नाम ठगी करने वाला गिरफ्तार

डूंगरपुर : सादिक़ अली : डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम ठगी करने वाला गिरफ्तार कंपनी में रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली एक गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।थानाधिकारी सागवाड़ा सुरेंद्र सिंह से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर के निर्देशन में जिले में अवैध कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दोवड़ा थाना सर्कल के गलियाना गाँव के दो युवकों को डिटेन कर पूछताछ करने पर आरोपी युवको भावेश पाटीदार उम्र 19 और मोहन पाटीदार उम्र 24 वर्ष निवासी गलियाना बेरोजगार युवकों को निजी कंपनियों में मजदूरी और नौकरी दिलाने का झांसा देकर पोस्ट आफिस खाते में ऑनलाइन पैसे डलवा अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते थे। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया जँहा न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

कनाडा का वीजा व वहां नौकरी दिलवाने के नाम पर ठग लिए 1 करोड़

विदेश जाकर वहां नौकरी करने की चाहत में कई लोग आसानी से ठगी के शिकार हो रहे हैं। ठग भी अपने को रसूख व ऊंची पहुंच वाला बंदा बता पहले ऐसे लोगों को झांसे में लेते हैं। फिर रुपये एंठने के बाद उसी रसूख और पहुंच की धमकी देने लगते हैं। ऐसी ही एक वारदात साउथ कैंपस थाना क्षेत्र में हुई है, जहां चार ठग, जिसमें एक महिला भी है ने कनाडा का वीजा बनवाने और कनाडा में बेहतर वेतन पर नौकरी दिलाने के नाम पर एक करोड़ रुपये ठग लिए। इसके बाद कई महिनों तक उन्हें दौड़ाते रहे।

जब उनके जालसाजी की पोल खुली तो जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो मुख्य आरोपी देने से मुकर गए और पुलिस में जाने की बात कहने पर वे खुद को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का सदस्य बताते हुए देश के राजनेताओं से संपर्क होने और पुलिस से शिकायत करने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। पर उनकी यह हरकत उल्टी पड़ गई, जब पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करते हुए चोरी आरोपी गुरदीप सिंह, उसकी पत्नी नरेंद्र कौर, हरविंदर और राजवंत कौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच करने के साथ ही उनकी तलाश भी शुरू कर दी।

पैसे मिलने के बाद बंद किया फोन उठाना

इसके बाद गुरदीप सिंह ने पीडि़तों का फोन उठाना बंद कर दिया। संदेह होने पर पीडि़तों ने फोटोकापी वाले वीजा के बारे में पता किया तो वह फर्जी निकला। जब पीडि़त स्वजन के साथ गुरदीप सिंह से मिले और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही तो उसने 15 लाख तुरंत वापस कर दिए। बाकी के 85 लाख भी एक साल के अंदर लौटाने की बात कही। लगभग 18 महीने बाद भी पैसे न मिलने पर एक दिन पीडि़त आरोपी से इस बाबत बात करने पहुंचे तो आरोपी खुद को एआईसीसी का सदस्य बताने लगा और बड़े राजनेताओं से लिंक होने की बात कहकर अंजाम भुगतने की की धमकी देने लगा। इसके बाद पीडि़तों ने मामला दर्ज कराया।

Read more : कोटा चयन मे धांधली का आरोप ,ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

कोटा चयन मे धांधली का आरोप ,ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बहराइच : अशोक सोनी : कोटा चयन मे धांधली का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने कैसरगंज तहसील परिसर मे प्रदर्शन कर ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपा।

कैसरगंज विकास खण्ड के बांसगांव मे कोटा चयन हेतु खुली बैठक कर उचित दर विक्रेता का चुनाव होना था।बांसगांव के ग्रामीणों ने कोटा चयन प्रक्रिया मे धांधली का आरोप लगाते हुए कैसरगंज तहसील में प्रदर्शन कर ज्ञापन शौंपा।आरोप है बांसगांव के ग्राम प्रधान , ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तथा एडीओ पंचायत की मिलीभगत से खुली बैठकक्षन करके अनियमित तरीके से उचित दर विक्रेता का चयन कर लिया गया। अनियमित तरीकें से कोटे की दुकान का चयन होने पर ग्रामीणों ने कैसरगंज तहसील परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने कोटा चयन में धांधली का लगाया आरोप, तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

कैसरगंज के बांसगांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी का कहना है कि क्षेत्रीय अधिकारियों की मिलीभगत से कोटा चयन बिना खुली बैठक के ही कर दिया गया है। कैसरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बांसगांव का कोटा कई दिनों से दूसरे कोटेदार के यहां अटैच चल रहा था।

इसके बाद ब्लॉक के अधिकारियों की मिलीभगत से दूसरे कोटेदार का चयन कर दिया गया है। इससे ग्रामीण नाराज हो गए। शुक्रवार को कुन्नू खां की अगुवाई में बिटाना देवी, रामकुमार, मुगनू खां, मस्ताना, सलाहुद्दीन समेत सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। सभी ने कहा कि अटैच कोटा अमरेश कुमार के यहां था।

इसके बाद ग्रामीणों को सूचना और खुली बैठक के कोटा चयन करना ग्रामीणों के साथ छल है। सभी ने प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाई की मांग की है। इस मामले में जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह ने बताया कि कोटे का चयन खुली बैठक में ही होता है। ग्रामीणों का शिकायती पत्र मिलने पर जांच कराकर कार्यवाई होगी। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Read More : युवाओं में असलहों का शौक ,तमंचा लहराते फिर हुआ वीडियो वायरल

युवाओं में असलहों का शौक ,तमंचा लहराते फिर हुआ वीडियो वायरल

बदायूँ : आकिल खान : यूपी के जनपद बदायूँ असलहों का शहर बनता जा रहा है। जिसकी वजह से युवा पीढ़ी पथ भ्रष्ट होती नजर आ रही है ! एक के बाद एक वीडियो वायरल हो रहे हैं लेकिन पुलिस को इन अवैध असलहों के कारखानों की भनक तक नहीं लगती ! वियो- कोतवाली बिसौली क्षेत्र में आज फिर असलहों के साथ एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे तमंचा हाथ मे लिये बैठा युवक बेखौफ पुलिस के क्राइम कंट्रोल को चुनौती देता नजर आ रहा है!

पुलिस कार्यवाही से अनजान युवक क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ! सोशल मीडिया पर बिसौली थाना क्षेत्र में ही दूसरी बार तेजी से वायरल विडियो से पुलिस महकमें की काफी फजीहत हो रही है ! लगातार तमंचों के साथ वीडियो वायरल होने से सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि क्षेत्र में असलाह बनाने का धंधा हो रहा है ! बरहाल देखना यह है कि असलाह फैक्टरी का भंडाफोड़ कब होता है!

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

उक्त गांव निवासी पूर्व प्रधान राजमणि शुक्ल व जगतपाल के बच्चों के बीच गत रविवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद सोमवार की दोपहर बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो गए। इस बीच दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलें।

तीन लोगों की हालत गंभीर ​​​​​​​

घटना में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उदय चंद, विनायक व सूर्यमणि की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है।

दोनों पक्षों पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें हमलावरों द्वारा हाथों में लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर प्रहार करते व अवैध तमंचा लहराते हुए देखा जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर बलवा समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया है।

Read More : लाउडस्पीकर का इस्तेमाल मौलिक अधिकार नहीं- इलाहाबाद हाईकोर्ट

लाउडस्पीकर का इस्तेमाल मौलिक अधिकार नहीं- इलाहाबाद हाईकोर्ट

प्रयागराज : देशभर में लाउडस्‍पीकर को लेकर व‍िवाद गहराया हुआ है. मंद‍िर और मस्‍ज‍िदों में तेज लाउडस्‍पीकर्स बजाने को लेकर पाबंदी लगा दी गई है. इस मामले में राजनीत‍ि पर गर्मायी हुई है. अब इस मामले में इलाहाबाद हाइकोर्ट में लगाई गई एक अर्जी खारिज कर दी गई है. अर्जी के माध्‍यम से मस्जिद में लाउडस्‍पीकर लगाने पर लगाई गई पाबंदी को लेकर सवाल पूछा गया था.

मौलिक अधिकारों का हनन बताया

उत्‍तर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने आदेश दिया था कि अगर धार्मिक स्थलों पर निर्धारित संख्या से ज्यादा लाउडस्पीकर लगे हैं तो उन्हें हटाया जाए. इसी आदेश को चुनौती देते हुए बदायूं की एक मस्जिद के प्रबंधन ने हाइकोर्ट में अर्जी लगाई थी. मस्जिद कमेटी ने इसे मौलिक अधिकारों का हनन बताया था.

कोर्ट ने अपने आदेश में जानें क्‍या कहा?

इलाहाबाद हाइकोर्ट में अर्जी दाखिल कर याचिका में मांग की गई थी कि लाउडस्पीकर से अजान दिए जाने के आदेश को पारित किया जाए. हालांकि, हाइकोर्ट ने पूरे मामले पर सुनवाई के बाद बदायूं के नूरी मस्जिद कमेटी के जिम्मेदार इरफान की याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि यह मौलिक अधिकारों का हनन बिल्कुल नहीं है.

कोर्ट ने अपने आदेश के दौरान एक टिप्पणी करते हुए कहा कि अजान इस्लाम का हिस्‍सा है लेकिन लाउडस्पीकर से अजान देना इस्लाम का जरूरी भाग नहीं है. कोर्ट ने कहा कि यह पहले भी साबित हो चुका है. अदालतें इसको लेकर पहले भी आदेश पारित कर चुकी हैं. ऐसे में मस्जिद प्रबंधन को लाउडस्पीकर से अजान देने की अनुमति नहीं दी जा सकती है.

Read More : मनरेगा घोटाले में ईडी की कार्रवाई, झारखंड की महिला आईएएस के 18 जगहों पर छापेमारी

कोर्ट ने कहा कि याचिका पोषणीय नहीं

दरअसल, अर्जी में बदायूं की नूरी मस्जिद कमेटी की ओर से कहा गया था कि लाउडस्पीकर से अजान दिए जाने पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है. याची ने अपनी अर्जी में जिला प्रशासन के इस आदेश को मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया था. ऐसे में मस्जिद में लाउडस्पीकर से अजान देने की अनुमति का आदेश पारित करने की मांग की गई थी. हालांकि, कोर्ट ने पूरी सुनवाई के बाद कहा कि याचिका पोषणीय नहीं है. इसी आधार पर इसे खारिज किया जा रहा है.

 

मनरेगा घोटाले में ईडी की कार्रवाई,झारखंड आईएएस के 18 जगहों पर छापेमारी

डिजिटल डेस्क : मनरेगा घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी की टीम ने झारखंड में कार्यरत एक महिला आईएएस अधिकारी के आवास समेत कुल 18 ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी की इस कार्रवाई से सनसनी फैल गई है. मनरेगा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क को लेकर लोगों में कोहराम मच गया है। इसको लेकर काफी समय से शिकायतें आ रही थीं। मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका के बाद मामले की गोपनीय जानकारी जुटाई गई। इसके बाद ईडी की टीम ने एक साथ कुल 18 ठिकानों पर छापेमारी की है. झारखंड में तैनात एक महिला आईएएस अधिकारी के आवास पर छापेमारी से हड़कंप मच गया है.

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनरेगा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में झारखंड में कार्यरत आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के आवास समेत कई अन्य ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीम ने इस मामले में एक साथ कई राज्यों में छापेमारी शुरू कर दी है.

टीम ने झारखंड, बिहार, ओडिशा, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में करीब 18 जगहों पर छापेमारी की है. तलाशी अभियान के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कई सफेदपोश अधिकारियों और राजनेताओं के खिलाफ मिली सूचनाओं की जांच की जा रही है. ईडी ने रांची, खूंटी (झारखंड), जयपुर (राजस्थान), गुरुग्राम, फरीदाबाद (हरियाणा), चंडीगढ़, मुजफ्फरपुर (बिहार), कोलकाता आदि जगहों पर छापेमारी की है.

ईडी ने इस तरह दर्ज किया मामला

ईडी के एक वरिष्ठ सूत्र के मुताबिक यह मामला झारखंड में कार्यरत पूर्व जेई राम विनोद सिन्हा से जुड़ा है. उसके खिलाफ वर्ष 2012 में झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा एक मामला भी दर्ज किया गया था। इसी मामले में यह खुलासा हुआ था कि जब आरोपी राम विनोद सिन्हा कनिष्ठ अभियंता थे, तो उनके कई लोगों के साथ संबंध थे, जो मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल थे।

मनरेगा से संबंधित इसी वजह से ईडी की टीम ने कुल 18 ठिकानों पर छापेमारी की है. झारखंड की आईएएस पूजा सिंघल के बारे में भी बताया जाता है कि कुछ साल पहले जब वह खूंटी में डीसी के पद पर कार्यरत थीं, तब इस मामले के मुख्य आरोपी राम विनोद सिन्हा से उनका करीबी रिश्ता था. इस मामले की तह तक जाने के लिए ईडी ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है.

Read More : सपा नेता आजम खान को नहीं मिली रिहाई,  HC ने फैसला किया सुरक्षित

खनन पट्टा मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नोटिस

बता दें कि खनन पट्टा मामले में चुनाव आयोग ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नोटिस भेजा है. चुनाव आयोग ने उनसे जवाब मांगा है कि उनके पक्ष में खनन पट्टा जारी करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए। इसे जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 9ए का उल्लंघन बताया गया है। धारा 9ए सरकारी अनुबंधों के लिए किसी भी सदन से अयोग्यता से संबंधित है। झारखंड के मुख्यमंत्री को नोटिस का जवाब देने के लिए 10 मई तक का समय दिया गया है.

सपा नेता आजम खान को नहीं मिली रिहाई, HC ने फैसला किया सुरक्षित

लखनऊ : सपा के विधायक और पूर्व मंत्री आजम खान की अर्जी पर लंबे इंतजार के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. आजम खान के समर्थकों को उम्मीद थी की सपा नेता को जमानत मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कोर्ट ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया है.

अगले सप्ताह आ सकता है कोर्ट का फैसला

ऐसे में अब उम्मीद लगाई जा रही है कि कोर्ट अगले सप्ताह इस मामले में अपना फैसला सुनाएगी. 5 मई को सुनवाई के दौरान आजम खान के वकीलों ने करीब तीन घंटे तक उनका पक्ष रखा. वहीं दूसरी ओर सरकारी वकील ने अर्जी का विरोध किया. दोनों पक्षों की बहस के बाद न्यायाधीश राहुल चतुर्वेदी की बेंच ने फैसला सुरक्षित कर लिया. अगले सप्ताह कोर्ट मामले में अपना फैसला सुना सकती है.

शत्रु संपत्ति मामले में हुआ सुनवाई

दरअसल, आजम खान के खिलाफ साल 2019 में शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर जौहर यूनिवर्सिटी में मिलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया था. इस मामले में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद याची ने इसी मामले में जमानत अर्जी दाखिल की थी, और आरोपों को बेबुनियादी बताया. आजम के वकील ने कोर्ट में कहा कि उन्हें बेवजह राजनीतिक कारणों से फंसाया गया है. इधर, सरकार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि आजम खान ने अवैध तरीके से शत्रु संपत्ति पर कब्जा किया है.

Read More : उचित दर विक्रेता चयन हेतु तहसील परिसर में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

आजम खान को 71 मामलों में मिल चुकी है जमानत

आजम खान के खिलाफ अब तक कुल 72 मामले दर्ज हुए हैं. इनमें से 71 मामलों में उन्‍हें जमानत मिल चुकी है. अब सिर्फ एक मामला बचा है, जिसमें उन्हें जमानत मिलना बाकी है, जिसके लिए आजम खान के वकील पूरी शिद्दत के साथ जुटे हुए हैं. आजम खान के ऊपर चल रहे शत्रु सम्‍पत्ति के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई तो हुई लेकिन कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया है. ऐसे में अब देखने वाली बात होगी की आखिर कब आजम खान की रिहाई होती है.

उचित दर विक्रेता चयन हेतु तहसील परिसर में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बहराइच : अशोक सोनी : उचित दर विक्रेता चयन हेतु जनपद के कैसरगंज तहसील परिषद मे ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन कर तहसील प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।

ग्रामीणों ने बताया की प्रधान एडीओ पंचायत तथा ग्राम विकास अधिकारी एवं समूह की अध्यक्ष ग्राम बांसगांव के प्राथमिक विद्यालय मैं कोटे की चयन हेतु वोटिंग करवाना था. लेकिन नियमानुसार चयन प्रक्रिया सुचारू रूप से ना किए जाने के संबंध में गांव की 6 समूह के लोगों ने प्रार्थना पत्र दिया उसके बाद एक रजिस्टर पर आए हुए गांव के व्यक्तियों से कहा कि अपने-अपने हस्ताक्षर करो हस्ताक्षर करवाया फिर बताया कि चेन प्रक्रिया हो रही है.

ना तो समूह का ठीक से चयन बताया गया ना तो वोटिंग कराई गई वर्तमान प्रधान बांसगांव ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तथा एडीओ पंचायत कैसरगंज की मिलीभगत से अनियमित तरीके से उचित दर विक्रेता का चयन हो गया है. जिसमें काफी ग्रामीण असंतुष्ट हैं इस संबंध को लेकर बांसगांव की जनता तहसील परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा नियमानुसार कोटे का चयन कराने का तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपा इस मौके पर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

कमीशन बढ़ाया जाए

विक्रेताओं को खाद्यान्न पर प्रति क्विंटल मिलने वाला कमीशन भी 70 से बढ़ाकर 200 रुपए किया जाए। संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में बताया कि यदि उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो 11 नवंबर से विक्रेता संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से राघवेंद्र सिंह राजपूत, तुलसीराम, आयुष, अजय रघु, प्रदीप, उपेंद्र सिंह, कमल, यशवंत सहित बड़ी संख्या में विक्रेता संघ के लोग मौजूद रहे।

राशन वितरण में हैं समस्याएं

गैरतंगज. तहसील क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता संघ ने गुरुवार को अपनी विभिन्न मांगों संबंधी एक ज्ञापन एसडीएम प्रियंका मिमरोट को सौंपा। ज्ञापन में विक्रेता संघ ने अपनी मांगों सहित राशन वितरण में आ रही समस्याओं को हल करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने पहुंचे लोगों ने बताया कि तुलावटी का वेतन, भवन का किराया, बिजली सहित अन्य खर्चे विक्रेता को प्रदाय किए जाएं।

Read More:भाजपा सरकार कराना चाहती है मेरी हत्या – राकेश टिकैत

झालावाड़ पुलिस के हत्थे चढ़े स्मैक तस्कर

झालावाड़ : हरिमोहन चोडॉवत: झालावाड़ पुलिस की जिला स्पेशल टीम व अकलेरा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ 60 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी की बाइक व एक मोबाइल भी जप्त किया है।

मामले की जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ के लिए जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। झालावाड़ पुलिस की जिला स्पेशल टीम को अकलेरा क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी की सूचना मिली थी, जिस पर डीएसटी प्रभारी विष्णु पंकज ने अकलेरा थाना पुलिस के साथ क्षेत्र के बरेड़ी घाटी में नाकेबंदी की।

उसी दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध को रोककर तलाशी ली, जिसके पास एक पुड़िया में रखा 60 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी नारायण सिंह तंवर निवासी महुआखोह को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की बाइक तथा मोबाइल को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। पुलिस आरोपी तस्कर से क्षेत्र में फैले उसके तस्करी नेटवर्क के बारे में जानकारी खंगाल रही है।

6.7 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ शख्स गिरफ्तार

उधर, कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने 6.7 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ झारखंड के ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया. आरोपी का नाम प्राण बसाक उर्फ प्रेम है. वह झारखंड के साहिबगंज जिले के राधानगर थाना अंतर्गत दक्षिण बेगमगंज का रहने वाला है. STF की टीम ने आरोपी को सिंथी थाना अंतर्गत सेवेन टैंक लेन से पकड़ा.

आरोपी के पास मिली 1.34 किलोग्राम हेरोइन

आरोपी के पास से दो प्लास्टिक के पैकेट मिले, जिनमें 1.34 किलोग्राम हेरोइन रखी थी. इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 6.7 करोड़ रुपये आंकी गई है. कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (एसटीएफ) वी सोलोमोन नेसाकुमार ने हेरोइन बरामदगी और एक शख्स की गिरफ्तारी की पुष्टि की है

Read More : सरकारी योजनाओं की समीक्षा करने रामपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

सरकारी योजनाओं की समीक्षा करने रामपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

रामपुर : सुरेश कुमार :  उत्तर प्रदेश मे सफल सरकारी योजनाओं एवं बेहतर कानून व्यवस्था के मुद्दे पर एक बार फिर से योगी सरकार ने सत्ता में वापसी की है लोगों को योगी और मोदी सरकारों की कार्यशैली इस कदर पसंद आई कि विरोधी खेमा चुनावों में बुरी तरह से बस हो गया यही कारण है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी पार्ट 2 की सरकार में जनता के बीच सरकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर पहुंचने की लगातार समीक्षा कर रहे हैं ताकि भविष्य में उनको जनता की नब्ज टटोलने में ज्यादा समय ना लगे शायद यही कारण है कि उनके मंत्री 17 मंडलों में जनता के बीच पहुंचे हैं कुछ इसी तरह मुरादाबाद मंडल के जनपद रामपुर में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का कार्यक्रम आयोजित हुआ…

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रामपुर पहुंचे यहां पर वह मीडिया से मुखातिब हुए और उन्होंने अपनी और मोदी सरकार की संचालित योजनाओं का बखान किया पानी से लेकर लोगों के पीएम आवासों को बनवाए जाने तक का जिक्र किया फिर उसके बाद में निरीक्षण के लिए जिला अस्पताल पहुंचे और स्वास्थ्य कर्मियों को लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराए जाने की हिदायत तक दी इसी क्रम में वह सिविल लाइंस स्थित वाल्मीकि बस्ती पहुंचे जहां पर उन्होंने भोजन भी किया कुल मिलाकर उनके कई घंटे तक इस तरह के कई कार्यक्रम आयोजित हुए कैबिनेट मंत्री के साथ एडीजी जोन राजकुमार एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहे।

योगी जी के पुणे मुख्यमंत्री बनने के बाद निर्णय लिया

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के मुताबिक राज्य के अंदर आदरणीय योगी जी के पुणे मुख्यमंत्री बनने के बाद निर्णय लिया गया है कि जनता जनार्दन के बीच में जाना चाहिए और जनता जनार्दन इस समस्या को चौपाल के माध्यम से सुनना उस समस्याओं का निस्तारण करना इसकी चिंता करना चाहिए सरकार की जो योजनाएं पिछले 5 वर्ष से चल रही हैं

प्रधानमंत्री आवास मुख्यमंत्री आवास गोवा स्थल कोविड हॉस्पिटल और गरीबों की कल्याण की योजना तालाबों की योजना नदियों को जिंदा करने की योजना और कानून व्यवस्था इन सभी बिंदुओं पर भी चर्चा करनी है इन सब दृष्टि को रखते हुए परसों की रात से टीम आई है मेरे साथ दो और मंत्री हैं आज वह विभिन्न जनपदों में गए हैं बिजनौर और संभल में और हम रामपुर आए हैं इसलिए रामपुर जनपद महत्वपूर्ण हैं और यहां पर गरीबों का विकास होना चाहिए, 70 सालों से कांग्रेस का शासन रहा है

सपा बसपा का शासन रहा है पिछले 5 सालों से योगी जी नेतृत्व कर रहे हैं राज्य का गरीब का कल्याण कैसे होगा गरीब की खुशहाली कैसे होगी ऐसे जिन गरीबों को आवास या राज्य सोहाग में नही जोड़े जाते ऐसे लोगों की चिंता कौन करेगा इन सभी की चिंता करते हुए सभी गरीबों का पक्का मकान बने ऐसे राज्य के अंदर 43 लाख आवाज देने का काम उसी के तहत यानी रामपुर में 72 करोड़ रूपे की धनराशि 6113 आवास निर्मित किए गए हैं मुख्यमंत्री आवास के तहत 51 लाख से 43 आवास निर्मित किए गए हैं जल शक्ति अभियान के अंतर्गत 1191 तालाबों का जोधा पूर्व और 75 अमृतसर विकसित किए जा रहे हैं।

Read More : रामपुर में दो अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ में 3 गौ तस्कर घायल

रामपुर में दो अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ में 3 गौ तस्कर घायल

रामपुर : सुरेश कुमार : उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में कानून व्यवस्था को सख्त और दुरुस्त रखने के साथ-साथ गौ तस्करों को भी अपनी गोली का निशाना बनाया जा रहा है पहले गौ तस्कर पुलिस पर फायरिंग करते हैं और पुलिस भी जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस के हथियारों से निकली हुई गोली गौ तस्करों और बदमाशों को घायल कर डालती है कुछ इसी तरह के दो मामले फिर से रामपुर मैं सामने आए हैं हुआ यूं जनपद की थाना टांडा पुलिस की अपने क्षेत्र में कुछ बदमाशों से मुठभेड़ हो गई कथित रूप से बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसका जवाब देते हुए उनमें से एक गौ तस्कर घायल हो गया

जबकि उसके 2 साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए बाद में जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें प्रतिबंधित पशु मिला फिर उसके बाद मध्य रात्रि में पुलिस की सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दोनों फरार गौ तस्करों से मुठभेड़ हो गई यहां पर भी दोनों बदमाशों ने अपने आप को बचाने का पूरा प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग कर दी लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए उन दोनों को भी उसी तरह से गोली मारकर घायल कर दिया फिलहाल तीनों ही गौ तस्कर अपने अपने जख्मों का इलाज रामपुर जिला अस्पताल मे चिकित्सकों से पुलिस कस्टडी में उपचार करा रहे हैं।

बीच सड़क की फायरिंग, गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संसार सिंह के मुताबिक आज शाम 6:30 बजे थाना अध्यक्ष टांडा अजय पाल सिंह प्राणपुर रोड पर चेकिंग कर रहे थे तभी एक गाड़ी आती हुई दिखाई दी जो पुलिस को देखकर वापस भागने लगी पुलिस ने संदेह होने पर उसका पीछा किया जो जंगल में जाकर फँस गई गाड़ी से उतर कर तीन लोगों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की उसमें एक बदमाश घायल हो गया और दो बदमाश भाग गए जो बदमाश घायल हुआ था उसने अपना नाम शावेज बताया था और बताया था कि थाना गंज क्षेत्र का रहने वाला है और बजररिया खानशामा मोहल्ला हैं उसका,

और उसने यह भी बताया था जो दो आदमी थे साथ उसमें से एक का नाम मोहसिन है और दूसरे का नाम मुन्ना है यह उसी के मोहल्ले के रहने वाले हैं तभी से आसपास की थानों की पुलिस कॉविग कर रही थी इसी क्रम में सिविल लाइन थाना अध्यक्ष लव सिरोही चौकी इंचार्ज सिविल लाइंस हरिंदर सिंह चौकी इंचार्ज अजीत नागर अमर सिंह राठौर अपनी टीम के साथ आश्रमपध्दति स्कूल के पास चेकिंग कर रहे।

Read More :  बिजली संकट से लोगों को मिलेगी राहत, सरकार ने किया खास इंतजाम

 बिजली संकट से लोगों को मिलेगी राहत,सरकार ने किया खास इंतजाम

लखनऊ : प्रदेश में बढ़ती गर्मी के साथ बिजली का संकट से लोगों को मिलेगी राहत,सरकार ने किया खास इंतजाम गहराता जा रहा है. राज्य में बिजली की डिमांड भी रिकॉर्ड स्तर को पार कर गई. यही कारण है कि ऊर्जा संयंत्रों को समय-समय पर कोयले की कमी का सामने करना पड़ रहा है, जिसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है. इस समस्या का समाधान निकालने के लिए योगी सरकार ने तय शेड्यूल के हिसाब से बिजली देने का ऐेलान किया है. मुख्‍यमंत्री के निर्देश के बाद पावर कारपोरेशन ने गुरुवार को 31 मई तक प्रदेश के सभी शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति का शेड्यूल इंतजाम जारी कर दिया है.

बुंदेलखंड के सभी जिलों को 20 घंटे बिजली

ताज ट्रिपेजियम जोन में शामिल ग्रामीण इलाकों में भी 24 घंटे आपूर्ति होगी. इसके अलावा बुंदेलखंड के जिलों को सारनाथ और पनकी कंट्रोल से विद्युत आपूर्ति की जाती है. पावर कारपोरेशन ने 1 से 31 मई तक बुंदेलखंड के सभी जिलों को 20 घंटे बिजली देने की बात कही गई है.

Read More : दबंगों ने दी कत्ल करने कि धमकी, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

पारीछा थर्मल पावर प्लांट के पास सिर्फ एक दिन का कोयला

सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में इस वक्त किसी भी इकाई के पास स्टॉक में एक चौथाई कोयला भी नहीं है, जोकि क्रिटिकल स्थिति का संकेत हैं. रिपोर्ट्स को मुताबिक, झांसी के पारीछा थर्मल पावर प्लांट के पास कोयले का महज एक दिन का स्टॉक शेष है. इसके अलावा सोनभद्र के ओबरा तापीय परियोजना प्लांट में भी तीन दिन का कोयला ही बचा है.

दबंगों ने दी कत्ल करने कि धमकी, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

 बरेली : बी.एस.चन्देल : थाना भोजीपुरा क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि ईद के त्यौहार पर उन्हें एक हिंदू युवक को ईदी मिलना उनके कुछ धर्म के ठेकेदारों को मंजूर नहीं था, जिसके चलते कुछ दबंग लोगों ने पीड़ित परिवार के घर में उस समय घुस गए जब परिवार में दोनो लड़कियां अकेली थी,

उस वक़्त मोहल्ले के निवासी कुछ दबंग किस्म के लड़कों ने पीड़ित परिवार के घर मे घुसकर उसकी दोनों लड़कियों के साथ आपत्तिजनक कार्य किए, मारपीट की और उनके साथ गलत हरकतें की और दबंगो ने धमकी दी कि, किसी हिंदू लड़के को अगर अपने घर में बैठाया तो तुम्हारी दुकान में आग लगा देंगे, और तुम्हारी लड़कियों का कत्ल कर देंगे, ऐसी धमकी देकर दबंग वहां से चले गए जिसके चलते परिवार में भय व्याप्त है, परिवार वालों ने आज एसएसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई, इस घटना के बाद से ही परिवार को जान माल का खतरा बना हुआ है।

परिवार ने दी आत्मदाह की धमकी

किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजनों को इस वारदात की भनक लगी, जिसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी. पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, वहीं पुलिस जांच में जुटी है. परिजनों का कहना है कि अगर न्याय नहीं मिला तो पूरा परिवार आत्मदाह करने के लिए मजबूर हो जाएगा.

Read More : शटर काटकर दुकान से ऑटो पार्ट्स चोरी करने वालें आरोपी गिरफ्तार

शटर काटकर दुकान से ऑटो पार्ट्स चोरी करने वालें आरोपी गिरफ्तार

 बरेली : बी.एस.चन्देल:  बरेली पुलिस के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेली पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है, 29 अप्रैल 2022 को थाना प्रेम नगर क्षेत्र में राम जानकी मंदिर के पास हुई ऑटो पार्ट्स की दुकान का शटर काटकर चोरी करने वाले ऑटो चालक संजय और बंटी को बरेली पुलिस ने चेकिंग के दौरान क्रिस्टल बार, बंद पड़ी रेलवे लाइन के पास से मय माल के गिरफ्तार कर लिया है, दोनो अभियुक्तों को चोरी में उपयोग किए गए ऑटो के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया, दोनो अभियुक्तों ने थाना प्रेम नगर और थाना इज़्ज़तनगर क्षेत्र में कई गई अन्य घटनाओं का भी स्वीकार किया है, दोनो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कर जेल भेजा गया।

जांच दल ने घटना का जो ब्योरा दिया वो इस प्रकार है

दिनांक 11 अप्रैल 2021 रविवार को बांरां जिले के छबड़ा कस्बे में हुए सांप्रदायिक हिंसा के मामले में हिंदू और  मुसलमान दोनों समाजों के कारोबारी संस्थानों को आगजनी व तोड़फोड़ से बहुत ज्यादा आर्थिक  काटकर नुकसान हुआ है. घटनाक्रम की शुरुआत दिनांक 10 अप्रैल 2021 शनिवार को शाम 5ः00 बजे हुई जब कमल गुर्जर और फरीद के बीच छबड़ा के धरनावदा चौराहे पर बाइक को खड़ी करने को लेकर कहासुनी हुई थी.

इस कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया जिसमें दो व्यक्ति कमल गुर्जर और राकेश धाकड़ घायल हो गए.जब यह झगड़ा चल रहा था उसी दौरान पुलिस वहां आ गई और फरीद को गिरफ्तार कर थाने ले गई तथा राकेश धाकड़ और कमल गुर्जर को अस्पताल भिजवा दिया. कमल गुर्जर और उसके दोस्त राकेश धाकड़ की ओर से असलम, समीर, फरीद, आबिद और बिट्टू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया, यह मुकदमा एफआईआर नंबर 268 में दर्ज है.

Read More : अब सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने वालों की खेर नहीं, प्रशाशन हुआ सख्त

अब सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने वालों की खेर नहीं, प्रशाशन हुआ सख्त

डूंगरपुर : गुणवंत कलाल : धंबोला पुलिस थाने में गुरुवार को सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। धंबोला सीआई भैया लाल आंजना ने बताया कि पुलिस महानिदेशक राजस्थान जयपुर द्वारा सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित रखने को लेकर आदेश जारी किए गए हैं .जिसके अंतर्गत एसपी सुधीर जोशी, एएसपी अनिल कुमार मीणा के सुपरविजन में गुरुवार को पुलिस उप अधीक्षक रामेश्वर लाल चौहान, सीआई भैया लाल आंजना के सानिध्य में थाना स्तरीय सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वर्तमान में राज्य में उत्पन्न सांप्रदायिक हालातों के मद्देनजर सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस उप अधीक्षक रामेश्वर लाल चौहान ने कहा कि सांप्रदायिक एवं धार्मिक सौहार्द पूर्ण वातावरण को जो भी बिगाड़ता है या कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी । वही सीआई भैया लाल आंजना ने बताया कि क्षेत्र में अवैध कारोबार के रोकथाम को लेकर अभियान चलाया जा रहा है ऐसे अवैध कारोबार होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।

बैठक में समाजसेवी नूर आलम खां मकरानी, कुंदन सिंह चौहान, गटू लाल पाटीदार, अब्दुल रजाक , हबीब फुमती, मोहम्मद सलीम , अंबालाल परमार , सुंदर खांट, भंवर सिंह चारण, कांतिलाल डामोर, अमृतलाल नाई, विष्णु आमलिया, कृपाराम रोत, कल्पेश पाटीदार, ऋषि राज सिंह, रमेश चंद्र डामोर सहित सदस्य मौजूद रहे । आभार हेड कांस्टेबल अशोक पाटीदार ने जताया।

डीजे पर प्रतिबंध, लाउडस्पीकर के लिए लेनी होगी अनुमति

होली और शब-ए-बारात आदि को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक अनुमंडल सभागार महनार में आयोजित की गई। अपर एसडीओ राकेश रंजन एवं एसडीपीओ एसके पंजियार की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील लोगों से की गई। होली में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और साथ में होली के दौरान जो भी लाउडस्पीकर का उपयोग करेंगे, इसके लिए उन्हें पूर्व से प्रशासनिक अनुमति लेनी होगी।

Read more :  चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जोखिम लेने से बचें, परिवार में संकट बढ़ सकता है

 चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जोखिम लेने से बचें, राशिफल

मेष राशि

6 ​​अप्रैल का 2022 राशिफल अनुमान के आधार पर पैसा लगाने और निवेश करने के लिए अच्छा दिन नहीं है। पोते-पोतियों से आज आपको ढेर सारी खुशियां मिल सकती हैं। प्रियतम का मूड ठीक नहीं है इसलिए कोई भी काम संभलकर करें। कड़ी मेहनत और लगन से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। आपका आकर्षक और चुंबकीय व्यक्तित्व हर किसी का दिल अपनी ओर आकर्षित करेगा। कोई अजनबी आपके और आपके जीवनसाथी के बीच विवाद का कारण बन सकता है।

वृषभ राशि

6 ​​अप्रैल का 2022 राशिफल, आज आप में से कुछ लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय विचार विमर्श के बाद ही लिए जाने चाहिए। विरोधी बहुत सक्रिय रहेंगे लेकिन वे आपका कोई नुकसान नहीं कर पाएंगे। आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे और कुछ महत्वपूर्ण संपर्क भी आज स्थापित हो सकते हैं। किसी प्रियजन का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का कारण बन सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग और ध्यान को अपनाएं।

मिथुन राशि

6 ​​अप्रैल का 2022 राशिफल, आज आप खुद को वाद-विवाद और तनाव से थके हुए पाएंगे। भागीदारी फायदेमंद साबित होगी। प्रेमियों को प्रेम में सफलता मिलेगी। आजीविका के साधन घटेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह जल्दबाजी का समय है। ज्यादा तनाव न लें और झगड़ों से बचने की कोशिश करें। धोखा दिया जा सकता है। जोखिम न लें, पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। पैसा मिलना आसान होगा।

कर्क राशि

6 ​​अप्रैल का 2022 राशिफल, शक्ति और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में वृद्धि करेगा। किसी भी तरह की स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इस गति को तेज रखें। आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक रूप से निवेश करें। रिश्तेदारों से एक छोटी सी मुलाकात आपके व्यस्त दिन के दौरान आराम और सुकून देने वाली साबित होगी।

सिंह राशि

6 ​​अप्रैल का 2022 राशिफल, यदि आप सहयोग लेने के इच्छुक हैं तो आपके वरिष्ठ आपकी हर संभव मदद करेंगे। आपका साथी आपका भरपूर साथ देगा और आपको आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। कुछ नए परिचितों के बहकावे में आने से बचने के लिए समझदारी से चुनाव करें।

कन्या राशि

6 ​​अप्रैल का 2022 राशिफल आज आपको विरोधियों से धन लाभ होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में लापरवाही बरतने से बचें क्योंकि आप किसी बड़ी समस्या में फंस सकते हैं। आज आप अपनी क्षमता और बुद्धि का प्रयोग करेंगे। आप दूसरों का मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। इस दिन आपको पुराना खोया हुआ प्यार भी वापस मिल सकता है।

तुला राशि

6 ​​अप्रैल का 2022 राशिफल, आपकी इच्छा-शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत ही जटिल परिस्थितियों से बाहर निकलने में सक्षम होंगे। भावनात्मक निर्णय लेते समय अपनी तर्कसंगतता को न छोड़ें। केवल एक दिन को ध्यान में रखकर जीने की अपनी आदत से छुटकारा पाएं और मनोरंजन पर ज्यादा समय और पैसा खर्च न करें।

वृश्चिक राशि

6 ​​अप्रैल का 2022 राशिफल, आज आप अपने संपर्कों के कारण व्यावसायिक संदर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपको अपने प्रयासों में चौतरफा सफलता मिलेगी और आपकी शक्तियों में वृद्धि होगी। आपके परिवार के बड़े सभी उपक्रमों में खुशी-खुशी आपकी मदद करेंगे। आपको कुछ पुराने परिचितों से मिलने का मौका मिलेगा।

धनु राशि

6 ​​अप्रैल का 2022 राशिफल, आज अतीत के गलत निर्णय मानसिक अशांति और संकट का कारण बनेंगे। किसी के प्यार में सफल होने के सपने को साकार करने में मदद करें। खुशियों से भरा दिन मंगलमय हो। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अपेक्षित सफलता प्राप्त हो सकती है। किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, नए लोगों से मिलना फायदेमंद रहेगा। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। क्रोध को अपने ऊपर हावी न होने दें। नया काम शुरू करने के लिए भी ये दिन बेहतरीन हैं।

मकर राशि

6 ​​अप्रैल का 2022 राशिफल, आपके कंधों पर बहुत कुछ है और निर्णय लेने के लिए स्पष्ट सोच आवश्यक है। आप अपने आप को रोमांचक नई परिस्थितियों में पाएंगे – जो आपको वित्तीय लाभ दिलाएगा। दोस्त और परिवार आपको प्यार और सहयोग देंगे।

कुंभ राशि

6 ​​अप्रैल का 2022 राशिफल, नौकरीपेशा जातकों को आज काम का अधिक बोझ महसूस हो सकता है। व्यापारी वर्ग आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा। लेकिन असुरक्षा की भावना को पनपने न दें। कार्यस्थल पर वाद-विवाद में न पड़ें।

Read More : आरआरएसआईएमटी का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का हुआ शुभारंभ

6 अप्रैल 2022 का पंचांग: नवरात्र की पंचमी तिथि रोहिणी नक्षत्र पूजा का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि का पंचम दिवस है। चैत्र माह शुक्ल पक्ष की नवरात्र पंचमी है। आज रोहिणी नक्षत्र पूजा का शुभ मुहूर्त है। आज दुर्गा जी की उपासना के साथ माता काली जी की पूजा भी करें। आज व्रत रहें। भगवान श्री कृष्ण जी की उपासना करें। आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज अन्न दान करने का अनन्त पुण्य है।

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 6 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। आज चैत्र नवरात्र का पांचवा दिन है। आज मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप, यानी मां स्कंदमाता की पूजा का विधान है। आज राम राज्य महोत्सव के साथ ही श्री पंचमी भी मनाई जाएगी । आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 6 अप्रैल बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

6 April 2022 ka Panchang: 06 अप्रेल को नवरात्र की पंचमी तिथि है। इस दिन दुर्गा जी की उपासना के साथ माता काली जी की पूजा करना शुभ रहेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ के साथ अन्न दान भी जरूर करें। नवरात्र की पंचमी तिथि पर रहेगा रोहिणी नक्षत्र।राहुकाल का समय दोपहर 12 बजे से  01:30 बजे तक​ है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें

आयुष्मान योग : आज सुबह 8 बजकर 38 मिनट तक
रोहिणी नक्षत्र: आज शाम 7 बजकर 40 मिनट तक

दिल्ली-    दोपहर 12:24 से दोपहर 01:58 तक
मुंबई-     दोपहर 12:41 से दोपहर 02:14 तक
चंडीगढ़-    दोपहर 12:25 से दोपहर 02:00 तक
लखनऊ-   दोपहर 12:09 से दोपहर 01:43 तक
भोपाल-    दोपहर 12:23 से दोपहर 01:56 तक
कोलकाता-  दोपहर 11:39 से दोपहर 01:13 तक
अहमदाबाद- दोपहर 12:42 से दोपहर 02:16 तक
चेन्नई-  दोपहर 12:11 से दोपहर 01:44 तक

पंचांग 06 अप्रैल 2022दिनांक 00 अप्रैल 2022
दिवस बुधवार
माह चैत्र, शुक्ल पक्ष
तिथि पंचमी
सूर्योदय 06:07am
सूर्यास्त 06:42 pm
नक्षत्र रोहिणी
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि वृष
करण बालव
योग
आयुष्मान

Read More : आरआरएसआईएमटी का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का हुआ शुभारंभ

अभिजीत  नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03:17 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:09 pm से 06:37 pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक​ है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

दक्षिण भारत में ऑनर किलिंग! दूसरे धर्म से शादी करने पर हिंदू युवक की हत्या

डिजिटल डेस्क : उत्तर भारत में ऑनर किलिंग एक आम घटना है। लेकिन इस बार दक्षिण भारत में जो अत्याचार हुए हैं। जो आपको सोचने के निए मजबुर करदेगा । दरअसल हैदराबाद में एक मुस्लिम लड़की से शादी के बाद एक हिंदू युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना हैदराबाद के सरूरनगर की है,

जहां नागराजू नाम के युवक को उसके ही साले ने रॉड और चाकू मारकर सरेआम मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।वारदात हुई तब नागराजू अपनी पत्नी अश्नीन सुल्ताना के साथ बाइक पर सरूरनगर की तरफ जा रहे थे। तभी तहसीलदार दफ्तर के पास दो लोगों ने बीच सड़क सबके सामने नागराजू पर रॉड और चाकू से हमला कर दिया। नागराजू के परिवार ने सुल्ताना के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, हत्या से नाराज हिंदू संगठनों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

आर्य समाज मंदिर में की थी शादी

नागराजू रंगारेड्डी जिले के मरपल्ली गांव का रहना वाला था, जबकि सुल्ताना उसके पड़ोसी गांव घानापुर में रहती थी। दोनों सात साल से रिलेशनशिप में थे। लेकिन सुल्ताना का परिवार नागराजू के खिलाफ था। 31 जनवरी को नागराजू और सुल्ताना ने भागकर लाल दरवाजा इलाके में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और शादी के बाद सुल्ताना का नाम बदलकर पल्लवी रख दिया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

नागराजू एक कार शोरूम में सेल्स मैन के तौर पर काम करता था। 4 महीने पहले ही उसने सैयद अश्रीन सुल्ताना से शादी की थी। सुल्ताना ने आरोप लगाया कि उसके भाई और कुछ अन्य लोगों ने नागराजू पर हमला किया। पुलिस के मुताबिक, सुल्ताना के भाई और बहनोई को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस के मुताबिक मृतक बिलापुरम नागराजू और उनकी पत्नी सैयद अश्रीन सुल्ताना एक ही कॉलेज में साथ पढ़ते थे। दोनों के बीच प्यार हुआ और इसी साल जनवरी में शादी कर ली थी। शादी के बाद सुल्ताना ने अपना नाम पल्लवी रख लिया। भाई इस शादी से नाराज थे संभवत: इसी वजह से हत्या की गई है। मामले की जांच जारी है।

Read More : दिल्ली में बिजली सब्सिडी को लेकर केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला

भाजपा ने की जांच की मांग

तेलंगाना के भाजपा विधायक राजा सिंह ने हत्या को अंजाम देने वालो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्या यह परिवार के सदस्य थे, या कुछ धार्मिक समूहों ने परिवार को सलाह दी थी? क्या किसी समूह ने उनसे आर्थिक मदद का वादा किया था? इस हत्या की पूरी जांच होनी चाहिए।

दिल्ली में बिजली सब्सिडी को लेकर केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला

नई दिल्ली : बिजली सब्सिडी को लेकर दिल्ली सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, दिल्ली में अब बिजली सब्सिडी वैक्लपिक होगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने एक बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली में बहुत लोगों को फ्री में बिजली मिलती है, इसके लिए दिल्ली सरकार सब्सिडी देती है।

दिल्ली के सीएम ने कई लोगों से कहा कि ”हम लोग सक्षम हैं, हमें फ्री बिजली नहीं चाहिए। इसका इस्तेमाल आप विकास के लिए करें। अब हम लोगों से पूछेंगे कि क्या उन्हें बिजली की सब्सिडी चाहिए? अगर वे कहेंगे की चाहिए तो हम देंगे और वे कहेंगे कि नहीं चाहिए तो हम नहीं देंगे। 1 अक्टूबर से दिल्ली में उन्हीं लोगों को बिजली की सब्सिडी दी जाएगी जो लोग बिजली की सब्सिडी मांगेगे।”

केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला जानिए 

सीएम केजरीवाल ने इस दौरान कहा कि दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली स्टार्टअप नीति को पारित किया है। इस नीति में आप सरकार स्टार्ट-अप में मदद करेगी, जो युवा अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं, दिल्ली सरकार उनकी मदद करेगी। पैसे की मदद के साथ-साथ अन्य तरह की भी मदद दिल्ली सरकार करेगी। दिल्ली सरकार ढेर सारी वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।”

Read More : फोन पर रिश्वत का स्टाइल, रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार जेईएन

सीएम ने आगे कहा, ”दिल्ली के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को सरकार कारोबार शुरू करने में मदद करेगी। दिल्ली सरकार के किसी भी कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र अगर स्टार्टअप करना चाहता है और पढ़ते-पढ़ते उसने कोई प्रोडक्ट बनाया तो दिल्ली सरकार उसे पढ़ाई के लिए 2 साल तक की छुट्टी देने के लिए भी तैयार है, ताकि वह छात्र अपना पूरा समय अपने प्रोडक्ट पर लगा सकें।”

फोन पर रिश्वत का स्टाइल, रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार जेईएन

बूंदी : फ़रीद खान : बूंदी एसीबी की टीम ने आज डाबी कस्बे में ट़ेप की कार्रवाई करते हुए जेईएन रामवतार मीणा और लाईमैन ज्ञानस्वरुप मेघवाल को 5 हजार रु की घूस लेते हुए रंगे हाथो गिरप्तार किया है।आरोपी जेईएन और लाईमैन ने उक्त रिश्वत राशि कवरपुरा निवासी फरियादी धनराज गुर्जर से विधुत का घरेलू कनैक्सन करने के एवज में मांगी थी।कार्रवाई के सबंध में सीआई ताराचन्द ने बताया की फरियादी द्वारा एसीबी कार्यालय पहुच कर आरोपियो द्वारा 15000रु रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।

जिसके बाद हरकत में आई एसीबी टीम द्वारा 30अप़ेल को शिकायत का सत्यापन कर आज ट़ेप की कार्रवाई करते हुए आरोपी जेईएन रामवतार मीणा और लाईनमैन ज्ञानस्वरुप मेघवाल को 5 हजार की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथो गिरप्तार कर लिया है।कार्रवाई के बाद एसीबी द्वारा आरोपी जेईएन रामवतार मीणा के बम्बुलिया कोटा और लाईनमैन ज्ञानस्वरुप मेघवाल के कुन्हाङी कोटा के आवास पर संपति की जांच किये जाने के बाद दोनो को कल कोटा एसीबी न्यायालय में पेश किया जायेगा।

नागौर के परबतसर में जेईएन गिरफ्तार 

वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने नागौर जिले के परबतसर तहसील मुख्यालय पर कार्रवाई की। परबतसर जल ग्रहण एवं भू संरक्षण विभाग के कनिष्ठ अभियंता शिव शंकर योगी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।आरोप है कि शिवशंकर योगी ने बिल पास करने के एवज में यह राशि मांगी थी। परबतसर में एसीबी की सीकर ईकाई ने कार्रवाई की। एसीबी के मुताबिक वाटर शेड योजना के तहत टांके एवं ​एनीकट के निर्माण के बिलों का भुगतान के लिए योगी ने 25 हजार रुपए मांगे थे।

इसके लिए वह उसे लगातार परेशान कर रहा था। रिश्वत की राशि के 10 हजार रुपए वे ले चुका था। परिवादी की शिकायत पर एसीबी ने आरोपी योगी को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

Read More : गहलोत ने अमित शाह को दी चुनौती, बोले-दम है तो 7 राज्यों में हुए दंगों की करवाएं जांच

गहलोत ने अमित शाह को दी चुनौती,बोले-दम है तो 7 राज्यों हुए दंगों की करवाएं जांच

उदयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय गृहमंत्री को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें दम है तो रामनवमी पर 7 राज्यों में होने वाले दंगों की जांच करवाएं और पता लगाएं कि उनकी जड़ में क्या था? इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए। जांच कमेटी में हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जज भी हों।

कांग्रेस के चिंतन शिविर की तैयारियों का जायजा लेने आए गहलोत ने दूसरे दिन जयपुर रवाना होने से पहले उदयपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि करौली में दंगा भाजपा का एक प्रयोग था। सात राज्यों में जो दंगे हुए, उसका तरीका बिल्कुल करौली जैसा ही था। रामनवमी पर राजस्थान में शांति रही। सभी धर्म के लोगों ने मिलकर त्योहार मनाया और एक दूसरे पर फूल बरसाए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हम सख्त से सख्म कदम उठा रहे हैं और उठाएंगे। किसी भी कीमत पर दंगे नहीं भड़कने देंगे।

सीएम बोले- आग लगाकर सत्ता में आने का ख्वाब

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा को लग गया है कि वे आने वाले चुनावों में हार रहे हैं। इसलिए वे दंगे भड़का कर और आग लगाकर सत्ता में आना चाहते हैं। हर जगह मौका देख रहे हैं कि कैसे हालात को बिगाड़ा जाए। उन्होंने कहा कि दंगों में निर्दोष लाेगों का नुकसान होता है और हम यह होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों से कहा कि वे राजस्थान को बख्शें। दंगे भड़के यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। यहां लोगों को शांति से रहने दें। इससे आम लोगों का नुकसान हो रहा है।

Read More : भाकियू के युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम सिंह मीणा के करौली आगमन पर पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

दंगों के लिए भाजपा जिम्मेदार

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि सियासत विचारधारा पर होनी चाहिए न कि दंगे, हिंसा या उपद्रव के जरिये। गहलाेत ने एक बार फिर राजस्थान में करौली, अलवर और जोधपुर में हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि उनकी अपनी विचारधारा है, कांग्रेस की अपनी विचारधारा है। इस पर ही सियासत होनी चाहिए। लेकिन भाजपा के लोग सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं। संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम सिंह के करौली आगमन पर पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

 करौली: अजीम खान : ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने के लिए भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम सिंह मीणा एवं राजस्थान जाट महासभा के युवा प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह ढेवा के करौली आगमन पर राजस्थान जाट महासभा करौली के पदाधिकारियों ने विनायक वाटिका हिंडौन सिटी में माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर पार्षद मानसिंह, पूर्व पार्षद सत्येन्द्र चौधरी, राजस्थान जाट महासभा करौली महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इन्दिरा चौधरी , राजस्थान युवा जाट महासभा करौली जिलाध्यक्ष करतार सिंह चौधरी धंधावली, सामाजिक कार्यकर्ता अजीम खान चिनायटा,महासचिव नरेश सोलंकी, विक्रम तोमर, युवा जाट समाज चौरासी महामंत्री राजेश सोलंकी, दिनेश बैनीवाल, सुशीला , मिथलेश चौधरी, राजस्थान युवा जाट महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश चौधरी, राज.जाट महासभा करौली आईटी जिलाध्यक्ष अमन चौधरी, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव विष्णु आदि मौजूद रहे।

प्रदेश सचिव के पद पर शुभम मीना को मनोनीत किया

बस्सी । क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव के पद पर शुभम मीना को मनोनीत किया गया है ।यह जानकारी विक्रम सिंह मीना प्रदेशाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन युवा मोर्चा राजस्थान ने दी ।

इस दौरान उन्होंने बताया कि आपके कार्य व मेहनत को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन युवा मोर्चा में आपको राजस्थान में प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया है संगठन को आपसे अपेक्षा है कि आप किसान भाइयों के हक और अधिकारियों के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे व संगठन व टिकैत साहब की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करते रहेंगे ।

मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं यह जानकारी विक्रम सिंह मीना प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन युवा मोर्चा राजस्थान ने दी इस दौरान शुभम मीना ने अपनी जिम्मेदारी संभाली और कहा कि एकता संगठन को साथ रखकर ही कार्य करेंगे हमेशा आपके साथ रहेंगे यह जानकारी शुभम मीना पुत्र जगदीश कोमल मीना ग्राम हीरावाला नायला रोड पोस्ट कुथाडा तहसील बस्सी ने जानकारी दी।