बुधवार, 4 नवंबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

दिवंगत पिता के ताबूत को एकटक देखती रहीं जनरल रावत की बेटियां

 डिजिटल डेस्क : कुन्नूर के हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद हुए CDS जनरल बिपिन रावत और पत्नी मधुलिका समेत 13 लोगों के पार्थिव शरीर गुरुवार रात नई दिल्ली के पालम एयरपोर्ट लाए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बाकी लोगों के साथ शहीदों के परिजन भी यहां मौजूद थे। माहौल बेहद गमगीन था। हर आंख नम थी। जनरल रावत की बेटियां ताबूत में रखे पिता की पार्थिव देह को एकटक निहारती रहीं। माहौल तब बेहद गमगीन हो गया जब इसी हादसे में शहीद ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर की बेटी आश्ना पिता के कॉफिन के पास पहुंचीं। कुछ पल देखती रही और फिर झुककर उनके ताबूत को चूम लिया। रात करीब 8 बजे शहीदों के पार्थिव शरीर सम्मान के साथ पालम एयरपोर्ट पर लाए गए। इस दौरान वहां मौजूद उनके परिजन एकटक उन्हें निहारते रहे।

मोदी ने जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी, सैनिकों के परिवार वालों से भी मिलें

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।