शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने 18 करोड़ में बेच दिया था सरकारी हार ?

डिजिटल डेस्क : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की शीर्ष जांच एजेंसी ने इमरान खान के खिलाफ लगे आरोपों की जांच शुरू कर दी है। इमरान खान के ऊपर आरोप है कि उनके कार्यकाल के दौरान उपहार के रूप में प्राप्त हुआ एक महंगा हार एक जौहरी को 18 करोड़ रुपए में बेच दिया गया था। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान को उपहार के रूप में प्राप्त हार को तोशा-खाना (राज्य उपहार भंडार) में भेजना चाहिए था, जो कि उन्होंने नहीं किया।

लगे हुए आरोप के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मिला यह हार पूर्व विशेष सहायक जुल्फिकार बुखारी को दिया गया था, जिन्होंने इसे लाहौर के एक जौहरी को 18 करोड़ रुपए बेच दिया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि जांच एजेंसी एफआईए ने इमरान खान के खिलाफ आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

Read More : तुला व मकर वाले आज सेहत का ख्याल रखें, पढ़ें अपना गुरुवार का राशिफल

रिपोर्ट में कहा गया है कि सार्वजनिक उपहारों को आधी कीमत देकर अपने पास रखा जा सकता है, लेकिन इमरान खान ने इसके एवज में कुछ लायक रुपए ही जमा किए। यह अवैध है।

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।