रविवार, 8 नवंबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

मथुरा में कपड़े के शोरूम में लगी आग, फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में लगे 3 घंटे

मथुरा : मथुरा के राया कस्बे में उस समे हड़कंप मच गया जब कपड़े के शोरूम में देर रात आग लग गई। तीन मंजिला बिल्डिंग में आग की लपटें देख आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड ने करीब 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया।

आग बुझाने में लगे 3 घंटे

सोमवार की देर रात मथुरा के राया कस्बे में स्थित कटरा बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां लोगों ने कपड़े के एक शोरूम से आग की लपटें निकलती देखी। कटरा बाजार में स्थित काके गारमेंट्स के शोरूम में अचानक आग लग गयी। आग ने कुछ ही देर में पूरे शोरूम को अपने कब्जे में ले लिया। तीन मंजिला बिल्डिंग में आग पहले फर्स्ट फ्लोर पर लगी। इसके बाद आग की लपटें तीनों फ्लोर में फैल गईं। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कतों के बाद आग पर काबू पाया गया | आग पर काबू पाने में करीब 3 घंटे लग गए । इस बीच शोरूम जलकर राख हो गया और में लाखों का नुक्सान हो गया।

Read More : लखीमपुर खीरी केस के चश्मदीद गवाह पर जानलेवा हमला

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।