Friday, January 23, 2026
Homeविदेशट्वीटर पर एलन मस्क का फुल कंट्रोल, घट जायेंगे लोगों के फॉलोअर्स

ट्वीटर पर एलन मस्क का फुल कंट्रोल, घट जायेंगे लोगों के फॉलोअर्स

नई दिल्लीः एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख़्स हैं और अब वो ट्वीटर के मालिक भी बन रहे हैं। 44 अरब डॉलर में उन्होंने ट्विटर ख़रीदने का ऐलान किया है और ये डील इसी साल पूरी कर ली जाएगी। डील क्लोज होते ही एलॉन के पास ट्विटर को पुरा कंट्रोल होगा और ट्वीटर प्राइवेट कंपनी बन जाएगी।एलन मस्क के ट्विटर ख़रीदने के बाद कंपनी में कई बड़े बदलाव होंगे। अभी तक ट्विटर पब्लिक कंपनी है जिसके कई स्टेक होल्डर्स हैं। मस्क ने कहा था कि ट्विटर को बेहतर बनाने के लिए इसे प्राइवेट बनाना होगा।

फ़्री स्पीच…

एलन मस्क ने ट्विटर के ख़रीदने के पीछे की वजह फ़्री स्पीच को बताया है। दरअसल एलन मस्क ने कहा था कि ट्विटर में काफ़ी पोटेंशियल है, लेकिन इसके लिए कंपनी को प्राइवेट बनाना होगा। अब चूंकि मस्क कंपनी खरीद ली है तो अब जो भी उन्होंने वादे किए हैं वो जल्द ही दिखने शुरू हो सकते हैं। कॉन्टेंट मॉडरेशन में बदलाव होंगे और सेंसरशिप पर भी बड़े कदम उठाए जाएंगे।

ट्वीटर का ऐल्गोरिद्म ओपन सोर्स किया जाएगा…

एलन मस्क का मानना है कि फ़्री स्पीच के लिए ट्वीटर के ऐल्गोरिद्म को ओपन सोर्स बनाना होगा। अब चूंकि वो कंपनी ख़रीद चुके है तो जल्दी ही ट्विटर का ऐल्गोरिद्म ओपन सोर्स किया जाएगा। ताज़ा स्टेटमेंट में मस्क ने कहा है कि वो ट्विटर के ऐल्गोरिद्म को ओपन सोर्स बनाना चाहते हैं ताकि लोगों का ट्रस्ट ट्विटर पर बने।

हाल ही में एक इंटरव्यू क दौरान एलन मस्क ने कहा था कि ट्विटर यूज़र्स को ये जानने का हक़ होना चाहिए कि उनका ट्विट डिमोट या प्रोमोट किया जा रहा है। किस आधार पर किया जा रहा है इस बात की भी जानकारी यूज़र्स को मिलनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा है कि ट्विटर का कोड Github पर उपलब्ध होना चाहिए ताकि कोई भी इसमें बदलाव के लिए सजेस्शन दे सकता है।

ऐल्गोरिद्म ओपन सोर्स होने की वजह से ट्रांसपेरेंसी बढ़ेंगी और इंडिपेंडेंट सिक्योरिटी रिसर्चर इसे समय समय पर टेस्ट भी कर पाएंगे। कुल मिला कर ट्विटर की सिक्योरिटी से लेकर ट्रांसपेरेंसी में भी इंप्रूवमेंट आएगा।

सभी रियल यूज़र्स को किया जाएगा ऑथेन्टिकेट…

ट्विटर ख़रीदने से पहले मस्क ने कहा था कि ट्विटर ख़रीदने के बाद वो प्लैटफ़ॉर्म के सभी यूज़र्स को ऑथेन्टिकेट करेंगे। यानी ट्विटर पर सभी यूज़र्स असली होंगे। मौजूदा समय में ट्विटर पर फ़र्ज़ी अकाउंट्स और बॉट्स की भरमार है। ट्विटर ख़रीदने का ऐलान के बाद मस्क ने फिर से कहा है कि वो सभी ह्यूमन को ट्विटर पर ऑथेन्टिकेट करेंगे और स्पैम बॉट्स को ख़त्म करेंगे।

Read More : पत्रकार उत्पीड़न को लेकरआईरा ने प्रशासन को दी चेतावनी

हालांकि उनका ये वादा कैसे पूरा होगा ये नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि ज़्यादातर सोशल मीडिया और प्राइवेसी एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंटरनेट से फेक यूज़र्स और बॉब अकाउंट का सफ़ाया करना नामुमकिन है। बहरहाल, हम उम्मीद करते हैं कि एलॉन मस्क ऐसा करने में सफल हों, ताकि ट्विटर और भी बेहतर प्लैटफ़ॉर्म बन सके।

स्पैम बॉट अकाउंट्स का होगा सफ़ाया…

एलन मस्क ने ये भी वादा किया है कि ट्विटर ख़रीदने के बाद वो इस प्लैटफ़ॉर्म से बॉट अकाउंट का सफ़ाया कर देंगे। उन्होंने ये भी कहा है कि बॉट अकाउंट को हटाने के लिए वो अपनी जान लड़ा सकते हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि मस्क ट्विटर से बॉट अकाउंट्स का सफ़ाया कैसे करते हैं।

तेज़ी से घटेंगे लोगों के फॉलोअर्स…

सभी यूज़र्स के ऑथेन्टिकेट करने और बॉट अकाउंट्स को अगर सही मायनों में ट्विटर से हटा दिया गया तो लोगों के फोलोअर्स में भारी कमी देखने को मिलेगी।

ट्विटर बॉट अकाउंट्स और फेक अकाउंट्स की भरमार है। ऐसे में लगभग हर ज़्यादा फ़ॉलोअर वाले अकाउंट्स के फॉलोअर्स का एक बड़ा हिस्सा या तो फ़र्ज़ी होता है या बॉट होते हैं। बॉट अकाउंट के हटते ही तेज़ी से लोगों के फॉलोअर्स भी कम होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments